Janta Ki Aawaz

Janta Ki Aawaz Hlo Dosto, Es Page Par Apko Mein Hindustan Ke Sare News Aur Video Graphy Wale Video Dikhaunga......

*भारत सरकार ने श्रीलंका को 10 हजार टन प्‍याज निर्यात करने की अनुमति दी। साथ ही संयुक्‍त अरब अमीरात को निर्यात के लिए 10 ...
17/04/2024

*भारत सरकार ने श्रीलंका को 10 हजार टन प्‍याज निर्यात करने की अनुमति दी। साथ ही संयुक्‍त अरब अमीरात को निर्यात के लिए 10 हजार टन प्‍याज का अतिरिक्त कोटा भी जारी करने की अनुमति दी गई। विदेश व्‍यापार महानिदेशालय ने इस सिलसिले में अधिसूचना जारी की है।*

17/04/2024

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 अप्रैल 2024 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। हल्की थकान महसूस कर सकते हो। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर पड़ सकता है। मन कामकाज में सामान्य रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज व्यस्त दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज सेहत बढ़िया रहेगी। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कारोबारियों को उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं।बाहरी खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे- लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज सूझ-बूझ से आप अतिरिक्त धन कमाएंगे। दूसरों की इच्छाएँ आपकी अपना ख़याल रखने की इच्छा से टकराएगी- अपने जज़्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अगर अपने प्रेमी को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

17/04/2024

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*चैत्रमासे सिते पक्षे*
*सूर्यवंशे कृपाकरी ।।*
*सिद्धिदात्री सदा वन्द्या*
*रामजन्मवरप्रदा।।1।।*
*रामं रामानुजान् वन्दे*
*चतुर्णां जन्मपर्वणि ।*
*रामं भरतञ्च सौमित्री*
*नौमि नः सद्वरप्रदान्।।2।।*
*अर्थात्👉*
_चैत्र मास के शुक्लपक्ष में सूर्यवंश पर कृपा करने वाली और श्रीराम के जन्म की वरदायिका माँ सिद्धिदात्री सदा वन्दनीय हैं।।1।।_
_श्रीराम और उनके सभी अनुजों की, उनके जन्मोत्सव पर मैं वन्दना करता / करती हूँ। रामजी भरतजी और दोनों सुमित्रापुत्रों ( लक्ष्मण और शत्रुघ्न ) को नमस्कार करता / करती हूँ ।। 2।।_
🌹

*17 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1524 – जियोवान्नी वेराजानो ने न्यूयॉर्क खाड़ी की खोज की।
1704 - पहला अमेरिकी अखबार; बोस्टन में जॉन कैंपबेल द्वारा प्रकाशित किया गया। 1711 - अपने भाई यूसुफ के मरने बाद चार्ल्स IV रोमन का सम्राट बना।
1747 - फ्रेंच सैनिकों ने ज़ीव्स-फ्लैंडर्स, नीदरलैंड्स पर कब्जा किया।
1758 - फ्रांसिस विलियम्स (पहला यूएस ब्लैक कॉलेज स्नातक) ने अपनी कविताओं को प्रकाशित किया।
1774 - थिएफिलस लिंडसे द्वारा लंदन में एस्केस्ट स्ट्रीट चैपल का पहला स्पष्ट रूप से यूनिटेरिअन मंडल स्थापित किया गया।
1815 – इंडोनेशिया में तमबोरा ज्वालामुखी फटा। जिसमें करीब एक लाख लोग मारे गए।
1861 - अमेरिकी नागरिक युद्ध: वर्जीनिया संयुक्त राज्य संघ से अलग हुआ।
1875 – सर नेविले चैंबरलिन ने स्नूकर का अविष्कार किया।
1895 – जापान और चीन के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ।
1899 – कलकत्ता को पनबिजली मिली।
1915 – विश्व में पहली बार घातक गैस का प्रयोग युद्ध में हुआ।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1946 – सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।
1950 – पाकिस्तान का पहला राष्ट्रीय संग्रहालय स्थापित हुआ।
1971 – मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।
1977 – स्वतंत्रता पार्टी का जनता पार्टी में विलय हुआ।
1982 – कनाडा ने संविधान अपनाया।
1983 – भारत ने एसएलवी-3 राकेट का प्रक्षेपण किया।
1986 – नीदरलैंड और सिसली देशों के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल की।
1993 – अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।
1995 – पाकिस्तान में बाल मज़दूरी को समाप्त करने वाले युवा कार्यकर्ता इक़बाल मसीह की हत्या हुई।
2003 - 55 वर्षों बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन।
2004 – ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध संगठन हमास के नेता और प्रसिद्ध फ़िलिस्तीनी नेता डाक्टर अब्दुल अज़ीज़ रन्तीसी की कार पर राकेट से आक्रमण करके उनको शहीद कर दिया।
2006 - सूडान के रवैये से चाड अफ़्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
2007 - 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।
2008 - मुद्रास्फीति की दर 0.27% गिरकर 7.14% हुई।
2008 - हानुंग टामस एण्ड टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने चीन की कम्पनी को ख़रीदने के लिए सहमति ज्ञापन दिया।
2008 - भारत व ब्राजील के बीच चार महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।
2013 – समलैंगिक विवाह न्यूजीलैंड में वैध हुआ।
2019 - राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटना में करीब 50 से ज्यादा लोगों की मौत।
2019 - टाइटन बनी दुनिया की चौथी सबसे तेज विस्तार वाली लक्जरी कंपनी।
2019 - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
2020 - भारतीय वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के परीक्षण के लिए कम लागत की जांच किट विकसित की व कोरोना की रैपिड टेस्टिंग शुरू करने वाला राजस्थान पहला राज्य बना।
2020 - भारत सरकार ने किसानों को अपनी कृषि उपज को मंडियों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए "कृषि रथ" एप्लीकेशन लांच की।
2021 - एशियाई भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क श्रेणी में 119 किलोग्राम वज़न उठाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
2022 - मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ आठ दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे।
2022 - उत्तरी असम के विश्वनाथ जिले की सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत व सात घायल हुए।
2022 - कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से SpaceX फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा एक अमेरिकी राष्ट्रीय टोही कार्यालय के जासूसी उपग्रह को कक्षा में लॉन्च किया गया।
2023 - भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत स्वास्थ्य कार्यसमूह की दूसरी बैठक गोवा में शुरू हुई।
2023 - G20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक हैदराबाद में शुरू हुई।
2023 - 20 देशों के कृषि वैज्ञानिकों के हिस्सा लेने वाली जी-20 की 100वीं बैठक वाराणसी में शुरू हुई।
2023 - सेना कमांडरों का सम्मेलन हाईब्रिड प्रारूप में आयोजन शुरू हुआ।
2023 - पुणे में होर्डिंग गिरने से छह लोगों की मौत व2 लोग घायल हुए।

*17 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1900 - बिनोदानंद झा ( पंडित बिनोदानंद झा) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1912 - तकाजी शिवशंकरा पिल्लै मलयालम भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
1927 - चंद्रशेखर सिंह - भारत के 8वें प्रधानमन्त्री थे (1 जुलाई 1927 का भी वर्णन, कन्फर्म कर लें)।
1941 - आशाराम बापू ।
1961 - गीत सेठी - भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी।
1972 – श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म हुआ।
1990 - एनएल बेनो जेफीन भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने वाली पहली 100% नेत्रहीन (आईएफएस) अधिकारी।

*17 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1794 - विलियम जोंस - अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता।
1908 - राधानाथ राय - उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
1946 - वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री - भारत के समाज सुधारक।
1975- सर्वपल्ली राधाकृष्णन, भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति ।
1997 - बीजू पटनायक एक भारतीय राजनीतिज्ञ, और दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री थे।
2004 - सौन्दर्या रघु - भारतीय फिल्म अभिनेत्री और निर्माता थीं।
2005 - विष्णु कांत शास्त्री, भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे। ये उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे।
2013 - भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त: वी. एस. रमादेवी।
2014 – प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का निधन हुआ।
2020 - पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर नॉर्मन का निधन।
2021 - प्रसिद्ध तमिल अभिनेता , कॉमेडियन और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक (60) का चेन्नई में निधन हुआ।
2021 - हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ नरेंद्र कोहली का निधन हुआ।
2021 - प्रसिद्ध बांग्लादेशी अभिनेत्री सारा बेगम कबोरी (70) का ढाका में निधन हुआ।
2022 - प्रफुल्ल कर एक उड़िया संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे।
2022 - राष्ट्रीय सब जूनियर और कैटेड विजेता पैडलर तमिलनाडु के विश्वा दीनदयालन का सड़क दुर्घटना में निधन हुआ।
2023 अप्रिल स्टीवंस एक अमेरिकी गायिका (93) का निधन हुआ।
2023 - यूक्रेन के पेशेवर फ़ुटबॉल खिलाड़ी पावलो लियोनिदोविच शाकापेंको (50) का निधन हुआ।

*17 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला महावीर जी प्रारम्भ।
🔅 मेला मनसादेवी समाप्त ( हरियाणा )।
🔅 तारा जयन्ती।
🔅 श्री स्वामी नारायण जयन्ती।
🔅 भगवान श्री राम - जन्म महोत्सव / रामावतार (मध्याह्न कर्क लग्न में)।
🔅 श्री राम जन्म यात्रा-रामटेक (नागपुर)।
🔅 श्री देवनाथ महाराज पुण्य तिथि - सुरजी अंजनगांव (अमरावती)।
🔅 श्री रामदास जयंती।
🔅 श्री गजानन महाराज उत्सव-शेगांव।
🔅 गुरू श्री हर किशन सिंह पुण्य दिवस (तारीखानुसार)।
🔅 श्री चंद्रशेखर सिंह जयन्ती।
🔅 पंडित श्री बिनोदानंद झा जयन्ती।
🔅 श्री बीजू पटनायक स्मृति दिवस।
🔅 श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति दिवस।
🔅 ब्रिगेडियर श्री भवानी सिंह स्मृति दिवस (महावीर चक्र से सम्मानित)।
🔅 विश्व हीमोफीलिया दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

17/04/2024

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 17 अप्रैल 2024*
*⛅दिन - बुधवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2081*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - वसंत*
*⛅मास - चैत्र*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - नवमी दोपहर 03:14 तक तत्पश्चात दशमी*
*⛅नक्षत्र - अश्लेषा पूर्ण रात्रि तक*
*⛅योग- शूल रात्रि 11:51 तक तत्पश्चात गण्ड*
*⛅राहु काल - दोपहर 12:38 से दोपहर 02:13 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:20*
*⛅सूर्यास्त - 06:57*
*⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:48 से 05:34 तक*
*⛅ अभिजीत मुहूर्त - कोई नही*
*⛅निशिता मुहूर्त- रात्रि 00:15 अप्रैल 18 से रात्रि 01:00 अप्रैल 18 तक*
*⛅ व्रत पर्व विवरण- राम नवमी, स्वामी नारायण जयंती*
*⛅विशेष - नवमी को लौकी खाना गौमांस के समान त्याज्य है। दशमी को कलम्बी शाक खाना त्याज्य है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹 श्री राम नवमी - 17 अप्रैल 2024 🌹*

*🔸नवरात्रि पारण कब करें ? 🔸*

*🔸 शंका होगी कि 'नवमी को नवरात्रि का व्रत खोलना, पारायण करना है फिर यह रामनवमी उपवास कैसे शुरू करें ?"*

*🔸तो नवमी को नवरात्रि का उपवास मानसिक रूप से खोल के थोड़ा-सा फलाहार जैसा प्रसाद ले लिया फिर 'आज रामनवमी का व्रत रख रहा हूँ' ऐसा संकल्प करके व्रत कर लिया । उपवास दशमी को खोलना है ।*

*🔹त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्री रामजी का जन्म हुआ था । इसलिए भारत सहित अन्य देशों में भी हिंदू धर्म को मानने वाले इस पर्व को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से हर इच्छा पूरी हो सकती है ।*

*🔸श्रीराम नवमी की सुबह किसी राम मंदिर में जाकर अथवा अपने घर में ही गुरुदेव के तस्वीरे सामने बैठ के राम रक्षा स्त्रोत का 11 बार पाठ करें । हर समस्याओं का समाधान हो जाएगा ।*

*🔹दक्षिणावर्ती शंख में दूध व केसर डालकर श्रीरामजी की मूर्ति का अभिषेक करें । इससे धन लाभ हो सकता है ।*

*🔹इस दिन बंदरों को चना, केले व अन्य फल खिलाएं । इससे आपकी हर मनोकामना पुरी हो सकती है ।*

*🔹श्रीराम नवमी की शाम को तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाऐं । इससे घर में सुख-शांति रहेगी ।*

*🔹इस दिन भगवान श्रीरामजी को विभिन्न अनाजों का भोग लगाएँ और बाद में इसे गरीबों में बांट दें । इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी ।*

*🔹इस दिन भगवान श्रीरामजी के साथ माता सीता की भी पूजा करें । इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है ।*

*🔹भगवान श्रीरामजी के मंदिर के शिखर पर ध्वजा यानी झंडा लगवाएं । इससे आपको मान-सम्मान व प्रसिद्धि मिलेगी ।*

*🌹 श्रीमद्देवीभागवत महापुराण में कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताया है, जिसे नवरात्रि में नवमी या अष्टमी को अपनाकर आप भी सुख, समृद्धि और शांति पा सकते हैं । साथ ही बुरी नजर से लेकर कलह जैसी बाकी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं ।*

*🔹समृद्धि के लिए🔹*

*🔸माता के मंदिर में जाकर मूर्ति के सामने एक पान के पत्ते पर केसर में इत्र व घी मिलाकर स्वस्तिक बनाएं । अब उस पर कलावा लपेटकर एक सुपारी रखें ।*

*🔹पैसों की तंगी के लिए🔹*

*🔸नवमी तिथि या अष्टमी तिथि को माता का ध्यान कर घर के मंदिर में गाय के गोबर के उपले पर पान, लौंग, कर्पूर, व इलायची गूगल के साथ ही कुछ मीठा डालकर माता को धुनी (हवन) दें ।*

*🔹रुकावटें दूर करने के लिए🔹*

*🔸माता के मंदिर में पान बीड़ा चढ़ाएं, इस पान में कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बूरा और सुमन कतरी के साथ ही लौंग का जोड़ा रखें । सुपारी व चूना न डालें ।*

*🔹बुरी नजर के लिए🔹*

*🔸माता के मंदिर में पान रखकर नजर लगे व्यक्ति को पान में गुलाब की 7 पंखुड़ियां रखकर खिलाएं । नजर दोष दूर होगा ।*

*🔹आकर्षण शक्ति बढ़ाने के लिए🔹*

*🔸पान के पत्ते की जड़ को माता भुनेश्वरी का ध्यान करते हुए घिसकर तिलक लगाएं ऐसा करने से आपकी आकर्षण शक्ति बढ़ने लगेगी ।*

*🔹पति पत्नी में अनबन हो तो🔹*

*🔸नवमी की रात चंदन और केसर पाउडर मिलाकर पान के पत्ते पर रखें । फिर दुर्गा माताजी की फोटो के सामने बैठ कर चंडी स्तोत्र का पाठ करें । रोजाना इस पाउडर का तिलक लगाएं ।*

*🔹काम धंधे में सफलता एवं राज योग के लिए🔹*

*🔸अगर काम धंधा करते हैं और सफलता नहीं मिलती हो या विघ्न आते हों तो शुक्ल पक्ष की अष्टमी को बेल के कोमल - कोमल पत्तों पर लाल चन्दन लगा कर माँ जगदम्बा को मंत्र (ॐ ह्रीं नमः । ॐ श्रीं नमः ।।) बोलते हुए अर्पण करें । थोड़ी देर बैठ कर प्रार्थना और जप करने से राज योग बनता है, काम धंधे में सफलता मिलती है ।*

15/04/2024

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 अप्रैल 2024 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। प्रेमी के साथ विचारों को साफ प्रकट करने से गलतफ़हमियां दूर होंगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती हैं। बेरोजगार हैं तो आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आपके जीवन की बहुत सारी परेशानियों का हल निकलेगा। दिन में व्यस्त , शाम तक आराम के साथ स्वास्थ्य सुधार भी होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कोई मन की बात शेयर कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है, आपका पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपका काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के विद्यार्थियों को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसलिए किसी भी तरह के लेन देन से बचें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। प्रेमी से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्तें और मजबूत होंगे। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने में परेशानी आ सकती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान काम पर बनाये रखें। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इससे बिल्कुल परेशान ना हो। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो के प्रमोशन की बात हो सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आदेश मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया है आपको साथ समय बिताने का मौका मिलगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। कार्यों में माता-पिता सहयोग आपको तरक्की की राह पर ले जायेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आप दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे। ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कार्यालय में अधिकारी आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कार्य समय से पूरा कर लेंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। दिन खुशी भरा बीतेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आपका काम आसानी से सफल हो जायेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत कर के सफलता हासिल करनी चाहिये।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

15/04/2024

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*एकवेणी जपाकर्णपूरा*
*नग्ना - खरास्थिता ,*
*लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी*
*तैलाभ्यक्तशरीरिणी ।*
*वामपादोल्लसल्लोह-*
*लताकण्टकभूषणा ,*
*वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा*
*कालरात्रिर्भयङ्करी॥*
*भावार्थ👉*
_बालों को एक वेणी में समेटे हुए, कानों में लाल रंग के जपा के और कनेर के फूल सजाए, निर्वस्त्र होकर गधे पर सवार, लंबे होठों वाली, शरीर पर तेल लगाए हुए, बाएँ पैर में लोहे की कांटों वाली लताएँ लपेटे और सिर पर खड़े बालों वाली काली कालरात्रि मैया दुष्टों दानवों के लिए अत्यंत भय कारिणी हैं।_
🌹

*15 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1689 – फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1715 - दक्षिण कैरोलिना में यकाय युद्ध की शुरुआत पोकोलागो नरसंहार से हुई।
1716 - ग्रेट नॉर्दर्न वॉर: प्रशियाई सैनिकों ने स्वीडन के जर्मन नियंत्रण विस्मर के बंदरगाह पर कब्जा कर किया।
1726 - न्यूटन विलियम ने सुप्रीम पी आइजैक स्टैकली को अपने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत बारे में बताया।
1729 - लीपज़िग के शहर जोहान सेबस्टियन बाख में "सेंट मैथ्यू पैशन" का उद्घाटन हुआ।
1755 - शमूएल जॉनसन का "ए डिक्शनरी ऑफ द इंग्लिश लैंग्वेज" लंदन में प्रकाशित की गयी।
1784 – आयरलैंड में दुनिया का पहला गुब्बारा उड़ाया गया।
1817 – अमेरिका में पहला स्कूल बधिर बच्चों के लिए खोला गया।
1820 - वुर्टेमबर्ग के राजा विलियम-I ने अपने चचेरे भाई पॉलिन थेरेसे से स्टटगार्ट में शादी की।
1840 - किंग्स कॉलेज अस्पताल लंदन में खुला।
1847 - लॉरेंस स्कूल सानवार की स्थापना की गयी।
1858 - अज़ीमघुर की लड़ाई, मैक्सिकन स्पैनिश को हराया।
1877 - टोक्यो विश्वविद्यालय आधिकारिक तौर पर जापान में स्थापित किया गया। 1892 - जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी न्यूयॉर्क में स्थापित की गयी।
1895 – बाल गंगाधर तिलक ने राजगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया।
1923 – डाईबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इंन्सुलिन बाजार में उपलब्ध हुआ।
1927 – स्विट्जरलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ राजनयिक संबंध बनाने पर सहमत हुए।
1940 – मैकडोनाल्ड का पहला रेस्त्रां कैलिफोर्निया में खुला।
1948 – हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना हुई।
1986 – अमरीका ने लीबिया के त्रिपोली और बिनग़ाज़ी नगरों पर आक्रमण किया।
1992 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने लीबिया पर वायु और हथियार प्रतिबंध लगाने से संबंधित एक प्रस्ताव पारित किया और इस देश से बाहर इस देश की सारी सम्पत्ति को जब्त कर लिया।
1994 - भारत सहित 109 देशों द्वारा 'गैट' समझौते की स्वीकृति।
1999 - पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो तथा उनके पति आसिफ़ अली जरदारी को सरकारी ठेकों में दलाली खाने के आरोप में पांच वर्ष की क़ैद की सज़ा, पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता वाले अपने दूसरे प्रक्षेपास्त्र शाहीन-1 का परीक्षण किया।
2000 - आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।
2002 – दक्षिण कोरिया में बुसान के निकट एयर चाइना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 128 लोगों की मौत हुई।
2003 - ब्रिटेन में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने हथियार डाल देने का निर्णय लिया।
2004 - राजीव गांधी हत्याकांड से जुड़े लिट्टे उग्रवादी वी. मुरलीधरन की कोलम्बो में हत्या की गयी।
2006 – नेपाल में माओवादीयों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
2006 - इंटरपोल ने जकार्ता सम्मेलन में एंटी करप्शन एकेडमी के गठन का प्रस्ताव सुझाया।
2008 - राज्यसभा के सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन नव निर्वाचित 55 सदस्यों में से 50 को शपथ दिलायी।
2008 - भारतीय मूल के कनाडाई मंत्री दीपक ओबेरॉय को अफ़ग़ानिस्तान पर गठित कनाडाई संसद की विशेष समिति का सदस्य चुना गया।
2010 - भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम हो गया।
2012 – पाकिस्तान की एक जेल पर हमले के बाद 400 आतंकवादी फरार हुए।
2013 – इराक में बम विस्फोट से 33 मरे और 163 घायल हुए।
2013 – निकोलस मदुरो वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने।
2019 - पेरिस के 850 साल पुराने विश्वप्रसिद्ध चर्च नॉट्र डाम में आग लग गई जिससे चर्च की मुख्य मीनार और उसकी छत ढह गई ।
2019 - प्रथम स्वदेशी (भारत में निर्मित )क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का सफल परीक्षण , DRDO ने किया कीर्तिमान स्थापित।
2020 - इलेक्‍ट्रोनिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आरोग्‍य ऐप विकसित किया।इस ऐप की शुरूआत से 13 दिन के अंदर ही पांच करोड़ से अधिक लोग इसे डाउनलोड कर चुके।
2021 - फ्रांस ने अपने नागरिकों को तुरंत पाकिस्तान छोड़ने की सलाह दी।
2021 - अमेरिका ने पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में दखलअंदाजी करने और अमेरिकी संघीय एजेंसियों में सेंधमारी करने के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया।
2021 - हैती के प्रधानमंत्री जोसेफ जूथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
2022 - रूस ने यूरोपीय संघ (ईयू) के 18 राजनयिकों को निष्कासित किया।
2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के भुज में केके पटेल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल राष्ट्र को समर्पित किया।
2023 - महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक निजी बस खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हुई।
2023 - मोतिहारी में नकली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंची व 12 की हालत गंभीर बनी रही।
2023 - सूडान में रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) व सूडानी सशस्त्र बलों के बीच जारी झड़पों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 183 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
2023 - पोलैंड और हंगरी ने "स्थानीय कृषि क्षेत्र की रक्षा के लिए" यूक्रेन से अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों के आयात पर प्रतिबंध लगाया।
2023 - फ्रांस में विरोध प्रदर्शन तेज होने के बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने पेंशन सुधार विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
2023 - कुक आइलैंड्स संसद ने समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटा गया।
2023 - संयुक्त अरब अमीरात में दुबई के एक अपार्टमेंट इमारत में आग लगने से 16 लोगों की मौत हुई व 9 घायल हुए।
2023 - राउरकेला, ओडिशा में आयोजित क्षेत्रीय आदि महोत्सव का समापन हुआ।

*15 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1452 - लिओनार्दो दा विंची, इटलीवासी, महान चित्रकार।
1469 – सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म हुआ।
1563 - गुरु अर्जन देव - सिक्खों के पाँचवें गुरु।
1707 – स्वीटज़रलैंड के खगोलशास्त्री गणितज्ञ और भौतिकशस्त्री लयूनार्ड ओलेर का जन्म हुआ।
1731 – ब्रिटिश दार्शनिक और भौतिकशास्त्री हेनरी काउन्डेश का फ़्रांस में जन्म हुआ।य
1865 - अयोध्यासिंह उपाध्याय - खड़ी बोली के प्रथम महाकाव्यकार।
1901 - अजय कुमार मुखर्जी - पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमन्त्री।
1907 - ब्रिगेडियर शेर जंग थापा, एमवीसी भारतीय सेना अधिकारी थे।
1919 - अर्जन सिंह - भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे (भारतीय वायु सेना के पहले एयर चीफ मार्शल)।
1940 - सुल्तान ख़ान - भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक।
1940 - सुल्तान ख़ान - भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक।
1946 - फ़्राँसिस्क सार्डिन्हा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे।
1948 - थिरुमालाचारी रामासामी एक पूर्व भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी सचिव रहे।
1960 - नरोत्तम मिश्रा - मध्य प्रदेश की राजनीति में 'भारतीय जनता पार्टी' के प्रसिद्ध नेता।
1972 - मंदिरा बेदी- बालीवुड अभिनेत्री, क्रिकेट ग्लैमर और फैशन की मूर्ति।
1992 - वंदना कटारिया - भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं।

*15 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1865 - अब्राहम लिंकन - अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति थे।
1981 - दरोगा प्रसाद राय एक भारतीय राजनेता थे और बिहार के 10वें मुख्यमंत्री रहे।
1985 - शंभुनाथ डे - हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक थे।
1998 – थम्पी गुरु के नाम से प्रसिद्ध फ़्रेडरिक लेंज का निधन हुआ।
2020 - दिग्गज अभिनेता रंजीत चौधरी का निधन।
2023 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी फेथ थॉमस (90) का निधन हुआ।

*15 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री एकवीरा देवी पालखी समारोह (कार्ला)।
🔅 गुरु श्री नानक देव जयन्ती (तारीखानुसार)।
🔅 गुरु अर्जुनदेव जयन्ती (तारीखानुसार)।
🔅 श्री अजय कुमार मुखर्जी जयन्ती।
🔅 श्री फ्रांसिस्को सरदिन्हा जन्म दिवस।
🔅 श्री दरोगा प्रसाद राय स्मृति दिवस‌।
🔅 हिमाचल प्रदेश दिवस (1948 , पूर्ण राज्य 25 जनवरी 1971 को)।
🔅 दक्षिणी पश्चिमी कमान दिवस ( 2005 )।
🔅 विश्व कला दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

15/04/2024

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*

*⛅दिनांक - 15 अप्रैल 2024*
*⛅दिन - सोमवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2081*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - वसंत*
*⛅मास - चैत्र*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - सप्तमी दोपहर 12:11 तक तत्पश्चात अष्टमी*
*⛅नक्षत्र - पुनर्वसु रात्रि 03:05 अप्रैल 16 तक तत्पश्चात पुष्य*
*⛅योग- सुकर्मा रात्रि 11:09 तक तत्पश्चात धृति*
*⛅राहु काल - सुबह 07:55 से 09:30 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:21*
*⛅सूर्यास्त - 06:56*
*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:50 से 05:36 तक*
*⛅ अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:13 से दोपहर 01:04 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त- रात्रि 00:15 अप्रैल 16 से रात्रि 01:01 अप्रैल 16 तक*
*⛅ व्रत पर्व विवरण- चैत्री नवरात्रि की सप्तमी तिथि के दिन देवी पार्वती की कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है। यदि नवरात्रि में 9 दिन व्रत उपवास न रख सके तो सप्तमी अष्टमी व नवमी तिथि को उपवास अवश्य करें।*
*⛅विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता। अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹 चैत्र नवरात्रि 🌹*

*🌹 महाशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं कालरात्रि । नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है । मां कालरात्रि की आराधना के समय भक्त को अपने मन को भानु चक्र ( ललाट अर्थात सिर के मध्य ) पर स्थित करना चाहिए । इस आराधना के फलस्वरूप भानु चक्र की शक्तियां जागृत होती हैं । मां कालरात्रि की भक्ति से हमारे मन का हर प्रकार का भय नष्ट होता है । जीवन की हर समस्या को पल भर में हल करने की शक्ति प्राप्त होती है । शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती हैं ।*

*🌹 नवरात्रि की सप्तमी तिथि यानी सातवें दिन माता दुर्गा को गुड़ का भोग लगाएं । इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है ।*

*🔹 सोमवार विशेष 🔹*

*🔸कार्यों में सफलता-प्राप्ति हेतु*

*🔸जो व्यक्ति बार-बार प्रयत्नों के बावजूद सफलता प्राप्त न कर पा रहा हो अथवा सफलता-प्राप्ति के प्रति पूर्णतया निराश हो चुका हो, उसे प्रत्येक सोमवार को पीपल वृक्ष के नीचे सायंकाल के समय एक दीपक जला के उस वृक्ष की ५ परिक्रमा करनी चाहिए । इस प्रयोग को कुछ ही दिनों तक सम्पन्न करनेवाले को उसके कार्यों में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त होने लगती है ।*

*🔸सोमवार को बाल कटवाने से शिवभक्ति की हानि होती है ।*

*🔸सोमवार को तथा दोपहर के बाद बिल्वपत्र न तोड़ें ।*

*🔹बुरे व विकारी सपनों से बचाव🔹*

*रात्रि को सोने से पूर्व 21 बार 'ॐ अर्यमायै नमः' मंत्र का जप करने से तथा तकिये पर अपनी माँ का नाम लिखने से (स्याही-पेन से नहीं, केवल उँगली से) व्यक्ति बुरे एवं विकारी सपनों से बच जाता है ।*

*🔹आरती में कपूर का उपयोग क्यों ?🔹*

*🔸सनातन संस्कृति में पुरातन काल से आरती में कपूर जलाने की परम्परा है । आरती के बाद आरती के ऊपर हाथ घुमाकर अपनी आँखों पर लगाते हैं, जिससे दृष्टी -इन्द्रिय सक्रिय हो जाती है ! “आरती करते हैं तो कपूर जलाते हैं । कपूर वातावरण को शुद्ध करता है, पवित्र वातावरण की आभा पैदा करता है । घर में देव-दोष है, पितृ -दोष हैं, वास्तु -दोष हैं, भूत -पिशाच का दोष है या किसीको बुरे सपने आते हैं तो कपूर की ऊर्जा उन दोषों को नष्ट कर देती है ।*

*🔸बोलते हैं कि संध्या होती है तो दैत्य-राक्षस हमला करते हैं इसलिए शंख , घंट बजाना चाहिए, कपूर जलाना चाहिए, आरती-पूजा करनी चाहिए अर्थात संध्या के समय और सुबह के समय वातावरण में विशिष्ट एवं विभिन्न प्रकार के जीवाणु होते हैं जो श्वासोच्छवास के द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करके हमारी जीवनरक्षक जीवनरक्षक कोशिकाओं से लड़ते हैं । तो देव-असुर संग्राम होता है, देव माने सात्त्विक कण और असुर माने तामसी कण । कपूर की सुगंधि से हानिकारक जीवाणु एवं विषाण रूपी राक्षस भाग जाते हैं ।*

*🔸वातावरण में जो अशुद्ध आभा है इससे तामसी अथवा निगुरे लोग जरा-जरा बात में खिन्न होते हैं, पीड़ित होते हैं लेकिन कपूर और आरती का उपयोग करनेवालों के घरों में ऐसे कीटाणुओं का, ऐसो हलकी आभा का प्रभाव नहीं टिक सकता है ।*

*🔸अत: घर में कभी-कभी कपूर जलाना चाहिए, गूगल का धूप करना चाहिए । कभी-कभी कपूर की १ – २ छोटी-छोटी गोली मसल के घर में छिटक देनी चाहिए । उसकी हवा से ऋणायान बनते हैं, जो हितकारी हैं । वर्तमान के माहौल में घर में दीया जलाना अथवा कपूर की कभी-कभी आरती कर लेना अच्छा है ।*

Address

Danda Sai Ward No, 04 Pashchimi Singhbhum
Chakradharpur
833102

Telephone

+919883509462

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janta Ki Aawaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Janta Ki Aawaz:

Videos

Share


Other News & Media Websites in Chakradharpur

Show All

You may also like