Jansuraj

Jansuraj maagazine & media

भगवान श्रीराम की अद्भुत और आकर्षक
27/01/2024

भगवान श्रीराम की अद्भुत और आकर्षक

Joratrai Adventure Park : राजनांदगांव जिले के नये पर्यटन केन्द्र के रूप में हो रहा विकसित Joratrai Adventure Park :  जोर...
18/03/2023

Joratrai Adventure Park : राजनांदगांव जिले के नये पर्यटन केन्द्र के रूप में हो रहा विकसित

Joratrai Adventure Park : जोरातराई एडवेंचर पार्क जिले के नये पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित हो रहा है। वन चेतना केन्द्र मनगटा के समीप स्थित जलाशय का लेक व्यू एवं प्राकृतिक सौंदर्य रमणीय है। एक ही स्थान पर एडवेंचर कैम्पिंग, बोंटिंग, क्रिकेट कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट एवं रिसोर्ट, खनिज पाठशाला व स्टोन म्यूजियम रहेगा। यहां शीघ्र ही नागरिक परिवार सहित जाकर आनंद ले सकेंगे। कलेक्टर डोमन सिंह ने बेहतरीन नवाचार करते हुए जोरातराई एडवेंचर पार्क की परिकल्पना की। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार एवं उनकी टीम द्वारा जोरातराई एडवेंचर पार्क को मूर्त स्वरूप प्रदान करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज कलेक्टर सिंह ने जोरातराई एडवेंचर पार्क में ट्रायल रन किया एवं वहां की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिलेवासियों को एक खुबसूरत पर्यटन स्थल मिलेगा। साथ ही एक ही स्थान पर बोटिंग, कैम्पिंग सहित अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही है, जिससे एक उम्दा पिकनिक स्पॉट मिलेगा। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग यहां इसे और बेहतरीन बनाने के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। कलेक्टर डोमन सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य सभी ने बोटिंग का आनंद लिया तथा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। विश्व जल दिवस तथा विश्व वानिकी दिवस के लिए सभी ने छायादार एवं फलदार आम, जाम, अमरूद, अनार के पौधे लगाये।

Read More : CM Bhupesh Baghel : चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में होगा अवकाश

जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने बताया कि यह क्षेत्र गौण खनिज से समृद्ध क्षेत्र है। इसलिए यहां खनिज पाठशाला में छत्तीसगढ़ में पाये जाने वाले खनिज जिसमें बाक्साइट, टीन, लौह, कोयला, हीरा, सोना, डोलोमाईट, मैगनीज, बेरिल सहित अन्य खनिज सम्पदा डिस्पले की जाएगी। डेकोरेटिव स्टोन से स्टोन म्यूजियम को सजाया जाएगा। यह भवन पहाड़ की आकृति लिए हुए 3 डी शेप में होगा। उल्लेखनीय है कि मनगटा वन चेतना केन्द्र से लगे हुए जोरातराई एडवेंचर पार्क में ग्राम के लोगों को आजीविका मिलेगी तथा ग्राम पंचायत की आय का एक स्थायी स्रोत बनेगा। नाईट कैम्पिंग के लिए टेंट हाऊस होंगे। उद्यानिकी विभाग द्वारा सामुदायिक बाड़ी बनाई जा रही है, ताकि वहां कैम्पिंग के लिए आने वाले पर्यटकों को ताजा सब्जी प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ दिलीप कुर्रे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Bhupesh Baghel Dainik Hind Mitra Jansuraj CMO Chhattisgarh

    : उत्तराखंड के जोशीमठ में मंदिर ध्वस्त, कोई हताहत नहींजोशीमठ, (भाषा)https://dainikhindmitra.com/पर्वतीय  राज्‍य उत्त...
06/01/2023

: उत्तराखंड के जोशीमठ में मंदिर ध्वस्त, कोई हताहत नहीं

जोशीमठ, (भाषा)

https://dainikhindmitra.com/पर्वतीय राज्‍य उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ में एक मंदिर अचानक ढह (Temple collapse) गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. घटना जोशीमठ के सिंगधर वॉर्ड स्थित मंदिर की है, जो कि 6 जनवरी यानी कि शुक्रवार की शाम ढह गया. गनीमत रही कि घटना के वक्‍त मंदिर के भीतर कोई नहीं था.

उत्तराखंड के हिमालयी शहर जोशीमठ (Joshi math) के सिंगधर वार्ड में शुक्रवार की शाम को एक मंदिर ढह गया, जिसने एक बड़ी आपदा के डर के साए में रह रहे लोगों को और अधिक चिंतित कर दिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, जब यह घटना हुई, तो उस वक्त मंदिर के भीतर कोई नहीं था, क्योंकि करीब 15 दिन पहले इसमें बड़ी दरार आने की घटना के बाद इसे खाली कर दिया गया था।

आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गयी हैं और करीब 50 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है ।

आपदा प्रबंधन के निदेशक पंकज चौहान Director Pankaj Chauhan ने बताया कि उनलोगों के अलावा 60 अन्य परिवारों को दूसरे स्थान पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ये लोग विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना के कर्मचारियों के लिये बने कॉलोनी में रहते थे।

उल्लेखनीय है कि मारवाड़ी इलाका सबसे अधिक प्रभावित है, जहां तीन दिन पहले एक जलभृत फूटा था। क्षेत्र के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि जलभृत से पानी का बहाव लगातार जारी है ।

‘चारधाम ऑल वेदर रोड’ ‘(Chardham All Weather Road’) (हेलंग-मारवाड़ी बाईपास) और एनटीपीसी की पनबिजली परियोजना जैसी बड़ी परियोजनाओं से संबंधित सभी निर्माण गतिविधियों को स्थानीय लोगों की मांग पर अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

up srtc : राज्य सड़क परिवहन निगम में वेतन बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी      Up State Road Transport Corporation :  यूपी...
06/01/2023

up srtc : राज्य सड़क परिवहन निगम में वेतन बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी


Up State Road Transport Corporation : यूपी में हजारों कर्मचारियों को नए साल की सौगात मिली है। इन कर्मचारियों के वेतन में दस फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। इस बढ़ोतरी का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिहवन निगम के 25 हजार कर्मचारियों को मिलेगा। इस बारे में प्रस्ताव पिछले दिनों भेजा गया था। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की तरफ से इसकी मंजूरी होने के बाद एमडी के तरफ से इस बाबत आदेश भी जारी हो गया है।

परिवहन निगम के विभिन्न संगठनों की ओर से से संविदा कर्मियों के पारिश्रमिक वेतन बढ़ोतरी की मांग हो रही थी। इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इमकी मंजूरी मिलते ही शुक्रवार को एमडी संजय कुमार ने संविदा कर्मियों के पारिश्रमिक वेतन में दस फीसदी की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। जोकि एक जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा। इससे लखनऊ के तीन हजार और प्रदेश भर के करीब 25 हजार संविदा ड्राइवर और कंडक्टर को हर महीने दो से पांच हजार रुपए का फायदा मिलेगा।

दरअसल, रोडवेज में हर साल संविदा कर्मियों के पारिश्रमिक वेतन में दस फीसदी बढ़ोतरी की व्यवस्था है। इसी के तहत रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश मिश्र की ओर से लगातार संविदा कर्मियों के पारिश्रमिक वेतन बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी।

   : मुख्या बघेल निकला घर-घर घूमकर छेरछेरा मांगने….दान की राशि जनकल्याण में होगा खर्चChhattisgarh chherchhera : रायपुर क...
06/01/2023

: मुख्या बघेल निकला घर-घर घूमकर छेरछेरा मांगने….दान की राशि जनकल्याण में होगा खर्च

Chhattisgarh chherchhera : रायपुर के मठपारा की सड़कों पर शुक्रवार को अलग नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( ) हाथ में झोला लिए गली-गली दान मांगते नजर आए, मौका था छेरछेरा त्यौहार का। मुख्यमंत्री ने करीब आधे घंटे तक गलियों में घूम-घूम कर सभी से दान लिया। मुख्यमंत्री बघेल को देखकर मठपारा के निवासी घरों से निकलकर बाहर आए और उनके झोले में अनाज, सब्जी आदि दान स्वरूप डाली। दान देने वालों में छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग बड़े उत्साह से शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी वहां मौजूद बच्चों को दान स्वरूप राशि भेंट की ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को छेरछेरा (chherchhera) पर्व के अवसर पर दूधाधारी मठ पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बघेल ने सभी को छेरछेरा की बधाई देते हुए कहा कि छेरछेरा का पर्व हमें बड़ा संदेश देता है क्योंकि इस दिन दान दिया जाता है और दान लिया भी जाता है। दान देना उदारता और दान लेना अहंकार को नष्ट करने का प्रतीक है। छेरछेरा में दान की राशि जनकल्याण में खर्च की जाती है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी तीज त्योहारों पर छुट्टी दी। हम मुख्यमंत्री निवास में सभी त्योहारों को मनाते हैं, जैसे तीजा, पोरा, हरेली और छत्तीसगढ़ के अन्य तीज-त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने लगा है। उन्होंने कहा कि किसान खेत में फसल की पैदावार और सभी के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं। अन्नदाता किसान समेत सभी वर्ग अनाज को दान करते है।

Address

Sundar Nagar
Raipur
492013

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jansuraj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category


Other Magazines in Raipur

Show All

You may also like