upjunction

upjunction चौराहे से लेकर राजधानी तक की खबर

27/01/2023

एक रिपोर्ट से अडाणी को 1.44 लाख करोड़ का नुकसान:ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स गिरे, निवेशकों के 2.75 लाख करोड़ डूबे,

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में एक उपलब्धि हासिल कर ली| शर्मा वनडे क्रिके...
24/01/2023

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में एक उपलब्धि हासिल कर ली| शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं| इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया|

YouTube पर सर्च करेंगे तो Suhani Shah नाम की एक लड़की मिलेगी।  सुहानी ने एकबार कहा था कि लोग उन्हें पूजने लगते हैं, समस्...
23/01/2023

YouTube पर सर्च करेंगे तो Suhani Shah नाम की एक लड़की मिलेगी। सुहानी ने एकबार कहा था कि लोग उन्हें पूजने लगते हैं, समस्याएँ बताते हैं। लेकिन मैंने इसका यूज नहीं किया। ये कला है, चमत्कार नहीं।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में हैं| कुछ लोग उनकी आलोचना कर रह...
22/01/2023

छत्तीसगढ़ के रायपुर में इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में हैं| कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं तो कुछ उनका समर्थन कर रहे हैं. धर्मांतरण का मुद्दा भी गरमाया हुआ है| कल यानी शनिवार को बागेश्वर महाराज के दिव्य दरबार में एक मुस्लिम महिला बाबा का चमत्कार देखकर हैरान रह गई. सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो तब हुई जब इस मुस्लिम महिला ने मंच से ही हिन्दू धर्म अपनाने की घोषणा कर दी| सुल्ताना बेगम ने लाखों की भीड़ में मंच से हिंदू धर्म अपनाया | महिला ने सनातन धर्म को सबसे श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि इसमें भाई बहन की शादी नहीं होती है, यहां तलाक बोल देने से पति-पत्नि का रिश्ता खत्म नहीं होता|

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में  #पीएम_मोदी ने फिल्मों पर बयान देने से बचने की सलाह दी| पीएम मोदी ने मंगलवार...
18/01/2023

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में #पीएम_मोदी ने फिल्मों पर बयान देने से बचने की सलाह दी| पीएम मोदी ने मंगलवार को बैठक में कहा, "एक नेता हैं जो फिल्मों पर बयान देते रहते हैं, उनके बयान टीवी पर चलते रहते हैं. उन्हें लगता है वे नेता बन रहे हैं, पार्टी अध्यक्ष #जेपी_नड्डा ने भी उन्हें फोन किया, लेकिन वे मानते नहीं हैं| क्या जरूरत है हर फिल्म पर बयान देने की|" पीएम की नसीहत 'पठान' फिल्म पर चल रहे विवाद के बीच आया है|

फिल्म सूर्यवंशम एक ऐसी फिल्म बन चुकी है, जिसे आपने टीवी पर सबसे ज्यादा बाद देखा होगा| इसी फिल्म को लेकर एक यूज़र ने टीवी...
17/01/2023

फिल्म सूर्यवंशम एक ऐसी फिल्म बन चुकी है, जिसे आपने टीवी पर सबसे ज्यादा बाद देखा होगा| इसी फिल्म को लेकर एक यूज़र ने टीवी चैनल को चिठ्ठी लिखी है, जो काफी वायरल हो रही है| फिल्म सूर्यवंशम के बारे में यूज़र ने पत्र में लिखा है, 'हमलोगों ने सूर्यवंशम की पूरी कहानी जान ली है| हीरा ठाकुर के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त हो चुकी है| अब हमलोग जानना चाहते हैं कि अब कब तक इस फिल्म का प्रसारण सैट मैक्स चैनल पर होगा|'

परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण में जिस हिसाब से राजस्व अधिकारियों द्वारा सड़क की आज निशानदेही हुई है|  उससे आधा मंदिर और प्राची...
17/01/2023

परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण में जिस हिसाब से राजस्व अधिकारियों द्वारा सड़क की आज निशानदेही हुई है| उससे आधा मंदिर और प्राचीन गिरजा कुंड के दो गुर्जा सड़क में आ जायेगे | राजा जनक के समय से यह प्राचीन धरोहर है | इसको सूरजकुंड की तरह सुंदर बनाया जाय ना की उजाड़ा जाए |
भगवान मंत्रेश्वर और गिरजा कुंड का मंदिर बहुत प्राचीन और माता सीता के पिता राजा जनक के द्वारा स्थापित है |

Rishab pant Frist Tweet after his accident
16/01/2023

Rishab pant Frist Tweet after his accident

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली 2023 में शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं| उन्होंने इस साल अपने तीसरे ही वनडे मे...
15/01/2023

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली 2023 में शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं| उन्होंने इस साल अपने तीसरे ही वनडे में दो शतक लगा दिए हैं. श्रीलंका के खिल ले जा रहे तीसरे वनडे मैच में उन्होंने 110 गेंदों पर 166 रनों की नाबाद पारी खेली| कमेंट कर दें बधाई.....

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड का खिताब जीतकर एसएस राजामौली ने इंडियन सिनेमा को गौरान्वित किया है, लेकिन इसके साथ ही अवॉर्ड समारोह ...
11/01/2023

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड का खिताब जीतकर एसएस राजामौली ने इंडियन सिनेमा को गौरान्वित किया है, लेकिन इसके साथ ही अवॉर्ड समारोह में डायरेक्टर और उनकी पत्नी ने अपनी सादगी से अपने फैंस का दिल जीत लिया है| गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद एसएस राजामौली ने पत्नी रमा राजामौली के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जिस पर फैंस जमकर अपना प्यार दे रहे हैं|

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं| जिनमें मुफ्त अनाज वाली सभी योजनाओं को सरकार ने अब प्रधानमंत्री गरी...
11/01/2023

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं| जिनमें मुफ्त अनाज वाली सभी योजनाओं को सरकार ने अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में ही शामिल कर लिया है| पहले गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों के लिए अंत्योदय अन्न योजना और ऐसी ही दूसरी योजनाएं चल रही थीं, जिनके जरिए गरीबों को मुफ्त राशन दिया जाता है| अब एक जनवरी से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत ही देशभर के गरीबों को राशन दिया जाएगा|

लोकसभा चुनाव 2024 तक बीजेपी की कमान कौन संभालेगा? इसको लेकर सियासी चर्चा शुरू हो गई है| वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का का...
11/01/2023

लोकसभा चुनाव 2024 तक बीजेपी की कमान कौन संभालेगा? इसको लेकर सियासी चर्चा शुरू हो गई है| वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है|

जेपी नड्डा या कोई और… बीजेपी की कमान अबकी बार किसके हाथ? कमेंट करें अपनी राय....

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने देश के मुस्लिमों को लेकर बड़ी बात कही| भागवत ने कहा कि देश में इस्लाम को कोई खतरा नहीं है, लेकि...
11/01/2023

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने देश के मुस्लिमों को लेकर बड़ी बात कही| भागवत ने कहा कि देश में इस्लाम को कोई खतरा नहीं है, लेकिन मुसलमानों को ‘हम बड़े हैं’ का भाव छोड़ना पड़ेगा| भागवत ने कहा, "कहीं मुसलमानों को डरने की कोई जरूरत नहीं है|"

80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भारत से साउथ की फिल्म ‘आरआरआर’ ने जीत हासिल कर ली हैं| फिल्म के ‘नाटू-नाटू’ सॉन्ग को  बे...
11/01/2023

80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भारत से साउथ की फिल्म ‘आरआरआर’ ने जीत हासिल कर ली हैं| फिल्म के ‘नाटू-नाटू’ सॉन्ग को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में विनर घोषित किया गया है| शाहरुख खान ने भी ‘आरआरआर’ की इस उपलब्धि पर ट्वीट कर खुशी जाहिर की है| खान ने अपने ट्वीट में लिखा, “अभी-अभी उठे और गोल्डन ग्लोब्स में जीत का जश्न मनाते हुए ‘नाटू नाटू’ पर नाचना शुरू कर दिया|"

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने छुट्टी के लिए अनोखी एप्लीकेशन लिखी है| कॉन्स्टेबल ने आवेदन में लिखा ...
09/01/2023

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने छुट्टी के लिए अनोखी एप्लीकेशन लिखी है| कॉन्स्टेबल ने आवेदन में लिखा कि 'नाराज पत्नी बार-बार कॉल काट रही है और फोन उठाने पर मां को पकड़ा देती है|' सिपाही ने लिखा कि एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई है| कॉन्स्टेबल ने सात दिन की छुट्टी मांगी थी, लेकिन अपर पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को पांच दिन की छुट्टी ही दी है|

फिल्म 'पठान' का ट्रेलर कल रिलीज हो रहा है|  इससे पहले शाहरुख खान ने आज एक नया पोस्टर जारी कर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा ...
09/01/2023

फिल्म 'पठान' का ट्रेलर कल रिलीज हो रहा है| इससे पहले शाहरुख खान ने आज एक नया पोस्टर जारी कर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है| SRK ने पोस्टर शेयर कर लिखा, "इंतजार करने के लिए शुक्रिया... अब पठान की महफ़िल में आ जाओ|" फिल्म का ट्रेलर कल सुबह 11 बजे रिलीज होगा|

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के रॉकिंग स्टार यश का आज जन्मदिन है, जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं| यश की सुपरहिट फ़िल्म KG...
08/01/2023

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के रॉकिंग स्टार यश का आज जन्मदिन है, जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं| यश की सुपरहिट फ़िल्म KGF ने बॉक्स ऑफिस के साथ साथ लोगों के दिलों पर भी राज किया था| एक्टर को कमेंट कर कीजिए | Birthday wish.

भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह आखिरी बार दुबई टेनिस चैंपियनशिप में खेलती दिख...
07/01/2023

भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह आखिरी बार दुबई टेनिस चैंपियनशिप में खेलती दिखाई देंगी।

बेंगलुरू के मंदिर से महिला को घसीटकर बाहर निकालने का वीडियो सामने आया है। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि महिला भगव...
06/01/2023

बेंगलुरू के मंदिर से महिला को घसीटकर बाहर निकालने का वीडियो सामने आया है। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि महिला भगवान को अपना पति बताकर गर्भगृह में उनके बगल में बैठने की जिद कर रही थी।

टीचर ने छात्रा को लिखा पत्र, कही दिल की बात:-पढ़कर फाड़ देना, किसी को मत दिखाना !
06/01/2023

टीचर ने छात्रा को लिखा पत्र, कही दिल की बात:-

पढ़कर फाड़ देना, किसी को मत दिखाना !

अनुष्का और विराट हाल ही में वृंदावन पहुंचे थे| यहां उन्होंने नीम करौली बाबा के दर्शन किए| बीते दिन दोनो बेटी वामिका संग ...
06/01/2023

अनुष्का और विराट हाल ही में वृंदावन पहुंचे थे| यहां उन्होंने नीम करौली बाबा के दर्शन किए| बीते दिन दोनो बेटी वामिका संग प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम पहुंचे थे| विराट-अनुष्का की कई तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहे है|

06/01/2023

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में पैसे नहीं होने की वजह से एक बेटे को अपनी मां का शव कंधों पर लेकर घर जाना पड़ा |

 #भारत इतिहास रचने जा रहा है| महिला पीसकीपिंग फोर्स की सबसे बड़ी यूनिट सूडान भेजकर भारत एक कीर्तिमान रचेगा|   #यूनाइटेड_न...
06/01/2023

#भारत इतिहास रचने जा रहा है| महिला पीसकीपिंग फोर्स की सबसे बड़ी यूनिट सूडान भेजकर भारत एक कीर्तिमान रचेगा| #यूनाइटेड_नेशंस में भारत की स्थायी प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, "इस यूनिट में दो अफसर और 25 सैनिक होंगे| ये किसी भी UN मिशन में महिला शांतिदूतों की सबसे बड़ी यूनिट है|"

   बीते 30 दिसंबर को एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे| ऋषभ का लगातार इलाज चल रहा है|  हाल ही में  #ऋषभ  को देहरादून से...
06/01/2023

बीते 30 दिसंबर को एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे| ऋषभ का लगातार इलाज चल रहा है| हाल ही में #ऋषभ को देहरादून से एयरलिफ्ट कर मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है| इस बीच एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं| उर्वशी ने इसी हॉस्पिटल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके बाद से चर्चा तेज है कि वो पंत से मिलने पहुंची थीं|

Deepika Padukone को जन्म दिन पर शुभकामनाएं दीजिए
05/01/2023

Deepika Padukone को जन्म दिन पर शुभकामनाएं दीजिए

पटना में किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है| आठवीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की किशोरी को किसी दोस्त ने ही झांस...
04/01/2023

पटना में किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है| आठवीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की किशोरी को किसी दोस्त ने ही झांसे में लेकर अपने घर बुलाया और चार लोगों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया| इसके बाद पास के मंदिर में किशोरी को छोड़ दिया गया| आठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा कोचिंग के लिए निकली थी|

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है| सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी को न...
04/01/2023

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है| सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| उन्होंने कहा कि उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ अस्पताल गई हैं| उनके मुताबिक, सोनिया गांधी सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं|

दिल्ली के आदर्श नगर में एक युवती के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया| एक लड़के ने युवती को इसलिए चाकू से गोद दिया क्यो...
04/01/2023

दिल्ली के आदर्श नगर में एक युवती के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया| एक लड़के ने युवती को इसलिए चाकू से गोद दिया क्योंकि उसने दोस्ती तोड़ दी थी| हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है| वारदात का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है| जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स लड़की को पहले से जानता था और दोस्ती तोड़ने को लेकर नाराज था| आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|

 #उत्तर_भारत समेत पूरे यूपी में ठंड के साथ ही शीतलहर का सितम जारी है| हालांकि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना...
04/01/2023

#उत्तर_भारत समेत पूरे यूपी में ठंड के साथ ही शीतलहर का सितम जारी है| हालांकि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है| भारतीय मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए यूपी के 60 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है| इन जिलो में विभाग ने कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है| यूपी के इन 60 जिलों में पश्चिमी यूपी के अलावा पूर्वांचल के भी कई जिले शामिल हैं. विभाग के अनुसार इन जिलों में घना से घना कोहरा रहने की संभावना है| ये अलर्ट अगले दो दिनों के लिए जारी किया गया है| यूपी के जिन 60 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरियां, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर शामिल हैं|

राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास द्वारा उत्तर प्रदेश में शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए राहु...
04/01/2023

राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास द्वारा उत्तर प्रदेश में शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए राहुल गांधी को आशीर्वाद देने के एक दिन बाद मंगलवार को राम मंदिर न्यास के सचिव चंपत राय ने भी यात्रा की सराहना की है.फैजाबाद सर्किट हाउस में मंगलवार देर शाम न्यास की बैठक में शामिल होने के बाद 'भारत जोड़ो यात्रा' पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चंपत राय ने कहा, ''देश में पैदल चल रहे एक युवक का मैं आभार व्यक्त करता हूं, मैं उसके इस कदम की सराहना करता हूं.''राय ने कहा, ''इसमें कुछ भी गलत नहीं है, मैं आरएसएस (राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ) का कार्यकर्ता हूं और आरएसएस कभी भी 'भारत जोड़ो यात्रा' की निंदा नहीं करता.'' उन्होंने कहा- वह (राहुल गांधी) इस खराब मौसम में चल रहा है, इसकी सराहना की जानी चाहिए, मुझे कहना होगा कि हर किसी को देश की यात्रा करनी चाहिए |

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तीन जनवरी से यूपी में हो रही है| यात्रा शुरू होने से पहले यूपी के लिए भारत जोड़ो यात्रा का ए...
03/01/2023

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तीन जनवरी से यूपी में हो रही है| यात्रा शुरू होने से पहले यूपी के लिए भारत जोड़ो यात्रा का एक खास गाना लॉन्च किया गया है| इस यात्रा की शुरूआत यूपी में गाजियाबाद के लोनी बार्डर से शुरू होगी| यहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यात्रा की शुरूआत करेंगे| कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करते हुए राहुल गांधी मंगलवार सुबह गाजियाबाद से उत्तर प्रदेश की यात्रा शुरू करेंगे और शाम को बागपत में पहुंच जाएंगे| मंगलवार की रात में वह मवीकलां में एक फार्म हाउस में रुकेंगे और बुधवार की सुबह मवीकलां से वह फिर आगे बढ़ेंगे| कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी यात्रा के स्वागत और प्रबंधन में जुट गये हैं|

चीन, जापान समेत कई देशों में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है| ऐसे में भारत में भी कोरोना से बचाव को लेकर कई उपाय कि...
02/01/2023

चीन, जापान समेत कई देशों में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है| ऐसे में भारत में भी कोरोना से बचाव को लेकर कई उपाय किए जा रहे हैं| इसी बीच सोमवार (2 January) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ• मनसुख मांडविया ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा किया और कोविड-19 परीक्षण व स्क्रीनिंग सुविधा की समीक्षा की| इस दौरान उन्होंने कहा कि सतर्क रहना जरूरी है|

उत्तर प्रदेश में बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर पूरी तरह एक्टिव हो गई है| अब बीजेपी के लिए खुद गृह मंत्री अम...
02/01/2023

उत्तर प्रदेश में बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर पूरी तरह एक्टिव हो गई है| अब बीजेपी के लिए खुद गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी की कमान संभाल ली है| यूपी बीजेपी में मंथन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद मोर्चा संभाल लिया है| वे लोकसभा की हारी सीटों पर खुद तैयारियों की समीक्षा करेंगे| इसके लिए पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक लिस्ट तैयार हो चुकी है|

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में आज दुनिया के नए साल (2023) का पहला जश्न देखने को मिला|  ये नए साल को सेलिब्रेट करने वाला दु...
31/12/2022

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में आज दुनिया के नए साल (2023) का पहला जश्न देखने को मिला| ये नए साल को सेलिब्रेट करने वाला दुनिया का पहला प्रमुख शहर है. इस दौरान ऑकलैंड के सबसे फेमस स्काईटॉवर को जगमगाती लाइटो से सजाया गया है| ऑकलैंड नए साल की पूर्व संध्या समारोह के दौरान स्काईटॉवर से आतिशबाजी भी कि गई|

हादसा इतना भयावह था कि ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकराने के बाद पूरी तरह जलकर खाक हो गई
30/12/2022

हादसा इतना भयावह था कि ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकराने के बाद पूरी तरह जलकर खाक हो गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है| हीराबेन दो दिन से अहमदाबाद के अस्पताल मे...
30/12/2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है| हीराबेन दो दिन से अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती थीं| प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर मां की एक तस्वीर शेयर कर ये दुखद खबर दी| पीएम मोदी ने लिखा, "मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से|

भारत के टॉप मेडिकल इंस्टीट्यूट अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डेटा उल्लंघन के बाद एक रिपोर्ट सामने आई है|  इस रिपोर...
28/12/2022

भारत के टॉप मेडिकल इंस्टीट्यूट अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डेटा उल्लंघन के बाद एक रिपोर्ट सामने आई है| इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारतीय रेलवे में अब तक हैकर्स ने 3 करोड़ लोगों का डेटा चुराया है. हालांकि, इस रिपोर्ट की अभी चक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है| रिपोर्ट के मुताबिक, चुराए गए डेटा में व्यक्तिगत जानकारी शामिल है| इसमें ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पता और उम्र संबंधी डिटेल शामिल है

कांग्रेस नेता   ने खुद को पप्पू कहने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, यह...
28/12/2022

कांग्रेस नेता ने खुद को पप्पू कहने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, यह प्रोपेगेंडा कैंपेन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के दिलों में क्या है, उसे दिखाता है। उन के दिल में डर है। वे परेशान और नाखुश हैं।


IND vs SL: 'नई' Team india को देख सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, सैमसन के फैंस ने पंत को किया ट्रोल
28/12/2022

IND vs SL: 'नई' Team india को देख सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, सैमसन के फैंस ने पंत को किया ट्रोल

Address

Ayodhya
Ayodhya
224001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when upjunction posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to upjunction:

Share


Other News & Media Websites in Ayodhya

Show All

You may also like