Harchandpur VidhanSabha

Harchandpur VidhanSabha Get all Latest Update of Harchandpur, Raebareli district. One Click Solution of Raebareli News.

31/12/2024

इटावा चंबल पुल की दयनीय हालत बड़े हादसे की आशंका बढ़ा रही है!
Credit - Bharat Samachar TV

रायबरेली। शहर की शोभा में जल्द ही निखार आएगा। तीन प्रमुख चौराहों का आकर्षक रूप से विकास किया जाएगा। इसके लिए अनुमति मिल ...
31/12/2024

रायबरेली। शहर की शोभा में जल्द ही निखार आएगा। तीन प्रमुख चौराहों का आकर्षक रूप से विकास किया जाएगा। इसके लिए अनुमति मिल चुकी है। जिन चौराहों का विकास किया जाएगा, वहां सूर्य और अशोक स्तंभ की स्थापना की योजना है।

रायबरेली। महाकुंभ के लिए रायबरेली-प्रयागराज फोरलेन का निर्माण जारी है। दावा है कि काम 31 दिसंबर तक पूरा होगा, जिससे मकर ...
30/12/2024

रायबरेली। महाकुंभ के लिए रायबरेली-प्रयागराज फोरलेन का निर्माण जारी है। दावा है कि काम 31 दिसंबर तक पूरा होगा, जिससे मकर संक्रांति से पहले यात्रा आसान हो जाएगी।

ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी प्रोजेक्ट की चौथी यूनिट के बॉयलर ट्यूब में शनिवार रात को लीकेज हो गया। इस वजह से यूनिट को ब...
30/12/2024

ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी प्रोजेक्ट की चौथी यूनिट के बॉयलर ट्यूब में शनिवार रात को लीकेज हो गया। इस वजह से यूनिट को बंद करना पड़ा। 20 दिनों में यह दूसरी बार है जब यूनिट में गड़बड़ी हुई है।

रायबरेली। जिले में सर्किल रेट बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सलीमपुर सीकी गांव को शहर से हटाकर ग्रामीण रेट की मांग ख...
28/12/2024

रायबरेली। जिले में सर्किल रेट बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सलीमपुर सीकी गांव को शहर से हटाकर ग्रामीण रेट की मांग खारिज, वहीं आठ गांवों की आपत्तियां भी खारिज की गई हैं। डीएम के अनुमोदन के बाद नया सर्किल रेट जल्द लागू होगा।

ऊंचाहार (रायबरेली)। शारदा सहायक नहर की पटरी कटने से 300 बीघा फसल जलमग्न हो गई। गौसपुर गांव के पास नहर बांधने की कोशिश की...
28/12/2024

ऊंचाहार (रायबरेली)। शारदा सहायक नहर की पटरी कटने से 300 बीघा फसल जलमग्न हो गई। गौसपुर गांव के पास नहर बांधने की कोशिश की गई, लेकिन तेज बहाव के कारण कामयाबी नहीं मिली।

शारदा सहायक नहर की प्रतापगढ़ शाखा रोहनिया ब्लॉक के गौसपुर गांव के पास टूट गई। नहर का पानी फैलकर लगभग 50 बीघा खेतों में भ...
27/12/2024

शारदा सहायक नहर की प्रतापगढ़ शाखा रोहनिया ब्लॉक के गौसपुर गांव के पास टूट गई। नहर का पानी फैलकर लगभग 50 बीघा खेतों में भर गया। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और नहर की पटरी को बांधने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

रायबरेली। महाकुंभ-2025 की तैयारियों पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब और आईजी प्रशांत कुमार ने समीक्षा की। उन्होंने हाईवे किना...
27/12/2024

रायबरेली। महाकुंभ-2025 की तैयारियों पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब और आईजी प्रशांत कुमार ने समीक्षा की। उन्होंने हाईवे किनारे 10 होल्डिंग एरिया और निर्माणाधीन हाईवे के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।

लालगंज (रायबरेली)। वलौली गांव के पास सोमवार रात रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने 50 हजार र...
26/12/2024

लालगंज (रायबरेली)। वलौली गांव के पास सोमवार रात रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने 50 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

रायबरेली:  जिले में अचानक बदले मौसम से हल्की बारिश और दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरा, न्यूनतम 5 डिग्री ...
26/12/2024

रायबरेली: जिले में अचानक बदले मौसम से हल्की बारिश और दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरा, न्यूनतम 5 डिग्री बढ़ा। धूप न निकलने से गलन बढ़ी। पाला की आशंका से किसान चिंतित हैं, उद्यान विभाग ने अलर्ट जारी किया।

रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के महिपत मजरे सराय हरदों गांव में सोमवार रात दूषित मट्ठा पीने से 14 से अधिक लोग डायरिया से प...
25/12/2024

रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के महिपत मजरे सराय हरदों गांव में सोमवार रात दूषित मट्ठा पीने से 14 से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित हो गए। छह गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी का इलाज गांव में ही किया गया।

महराजगंज (रायबरेली)। अधिक ब्याज का लालच देकर 50 लोगों से 60 लाख की ठगी। विरोध करने पर मारपीट और धमकी। आरोपी दफ्तर बंद कर...
25/12/2024

महराजगंज (रायबरेली)। अधिक ब्याज का लालच देकर 50 लोगों से 60 लाख की ठगी। विरोध करने पर मारपीट और धमकी। आरोपी दफ्तर बंद कर फरार, पुलिस ने केस दर्ज किया।

रायबरेली। ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने डीह क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की जांच की। दो संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच के लिए भेज...
24/12/2024

रायबरेली। ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने डीह क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की जांच की। दो संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे और सात दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई। कमियां मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी किया।

रायबरेली। सोमवार को मौसम बदला। हवा, बदली और धुंध के बीच दिनभर ठिठुरन रही। हल्के कोहरे से सर्दी ने फिर पलटवार किया। तापमा...
24/12/2024

रायबरेली। सोमवार को मौसम बदला। हवा, बदली और धुंध के बीच दिनभर ठिठुरन रही। हल्के कोहरे से सर्दी ने फिर पलटवार किया। तापमान गिरा और बारिश की संभावना जताई गई।

रायबरेली। अब शहर की सड़कों पर सफर होगा आसान। नगर पालिका ने 12 जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया है।
23/12/2024

रायबरेली। अब शहर की सड़कों पर सफर होगा आसान। नगर पालिका ने 12 जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया है।

रायबरेली: जिले में अवैध आरा मशीनों पर कार्रवाई शुरू। शनिवार को वन विभाग ने लालगंज के धनऊ का पुरवा गांव में छापा मारा। एक...
23/12/2024

रायबरेली: जिले में अवैध आरा मशीनों पर कार्रवाई शुरू। शनिवार को वन विभाग ने लालगंज के धनऊ का पुरवा गांव में छापा मारा। एक लाइसेंस पर दो मशीनें चलती मिलीं, एक मशीन सील।

21/12/2024

मेरठ में पुलिस ने कुख्यात हथियार तस्कर अनिल बंजी को गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।

Credit - ABP News

Address

Railway Station Road Harchandpur
Raebareli
229303

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Harchandpur VidhanSabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Share