Nagaurnews Network

Nagaurnews Network Now every small and big news of Education Department & Nagaur coverage area is first on your mobile.

Nagaur # महंत की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपी रामप्रसाद को किया गिरफ्तार, आरोपी ने मंदिर...
06/02/2024

Nagaur # महंत की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपी रामप्रसाद को किया गिरफ्तार, आरोपी ने मंदिर के पूजारी की लाठियों से पीट-पीट कर की थी हत्या, पादूकलां के जाटावास में मंदिर के पुजारी की देर रात कर दी थी हत्या.

 👇👇
06/02/2024

👇👇

 👇👇
06/02/2024

👇👇

06/02/2024

🍃🌾🌾

*06 FEBRUARY 2024*

*🌷आज की प्रेरणा🌷*

अगर हमें जीवन में कामयाब होना है तो हमें हमारी कमजोरी को ढूंढ़ कर उसे अपनी ताकत बनाना चाहिए।

*आज से हम* हमारी कमज़ोरी को ढूंढ कर उसे अपनी ताक़त बनायें।

💧 *TODAY'S INSPIRATION* 💧

If we want to succeed in life, then we should find our weakness and make it our strength.

*TODAY ONWARDS LET'S* find our weakness and make it our strength.

06/02/2024

0️⃣6️⃣❗0️⃣2️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣4️⃣

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

*!! जो कुआँ खोदता है वही गिरता है !!*
~~~~~~~

एक बादशाह के महल की चहारदीवारी के अन्दर एक वजीर और एक कारिंदा रहता था। वजीर और कारिंदे के पुत्र में गहरी दोस्ती थी। हम उम्र होने के कारण दोनों एक साथ पढ़ते, खेलते थे। वजीर के कहने पर कारिंदे का लड़का उसके सब काम कर देता था। वह वजीर को चाचा कहकर पुकारता था। बादशाह कारिंदे के पुत्र को बहुत प्रेम करता था। बादशाह के कोई संतान नहीं थी। इसलिए वे कारिंदे के पुत्र को अपने पुत्र के समान ही समझते थे। बादशाह ने उसे महल और दरबार में आने-जाने की पूरी छूट दे रखी थी। कारिंदे के पुत्र के प्रति बादशाह का प्रेम देखकर वजीर को बहुत ईर्ष्या होती थी। वजीर चाहता था कि बादशाह केवल उसके पुत्र को ही प्रेम करें। यदि बादशाह ने उसके पुत्र को गोद ले लिया तो बादशाह की मृत्यु के बाद उसका पुत्र ही राजगद्दी पर बैठेगा। वजीर की इच्छा के विपरीत बादशाह का प्रेम कारिंदे के पुत्र के प्रति बढ़ता ही गया। बादशाह वजीर के पुत्र को जरा भी पसंद नहीं करते थे। इसलिए वजीर कारिंदे और उसके पुत्र से मन-ही-मन ईर्ष्या करने लगा।

वजीर ने कारिंदे के पुत्र को मारने का निश्चय किया। वजीर ने कारिंदे के पुत्र को रुमाल और पैसे देकर गोश्त लाने के लिए कहा। वजीर ने कारिंदे के पुत्र को अच्छी तरह समझाया कि गोश्त बाजार में गली के नुक्कड़ वाली दुकान से ही लाना। कारिंदे का बेटा रुमाल और पैसे लेकर बाजार की ओर चल दिया। उसने देखा कि उसका मित्र वजीर का बेटा भी वहाँ पर खेल रहा है। वजीर के लड़के ने कारिंदे के पुत्र से कहा कि तुम मेरा दांव खेलो, मैं जाकर गोश्त ले आऊँगा। कारिंदे के पुत्र ने उसे पैसे और रुमाल देकर दुकान का पता बता दिया। इस प्रकार वजीर का पुत्र गोश्त लेने चला गया और कारिंदे का पुत्र दांव खेलने लगा। वजीर के पुत्र ने दुकानदार को पैसे और रुमाल देकर कहा कि इसमें गोश्त बाँध दो। कसाई ने रुमाल में बने हुए निशान को पहचान लिया। इस रुमाल को वजीर ने कसाई को दिखाते हुए कहा था कि जो लड़का इस रुमाल को लेकर गोश्त लेने आए तुम उसे मौत के घाट उतार देना। कारिंदे के पुत्र को मारने के लिए वजीर ने कसाई को पैसे भी दिए थे। कसाई ने अन्दर भट्ठी जलाकर सारी तैयारी पहले ही कर ली थी।

कसाई ने रुमाल और पैसे लेकर उस लड़के को वहाँ बैठने के लिए कहा और स्वयं अन्दर गोश्त लेने चला गया। तभी वहाँ पर लड़का भी चला गया। कसाई ने तुरंत उस लड़के को उठाकर जलती हुई भट्ठी में झोंक दिया। कारिंदे का पुत्र अपना दांव खेलकर अपने घर जा रहा था कि उसे रास्ते में वजीर मिल गया। कारिंदे के पुत्र ने पूछा- ‘चाचा, भैया गोश्त ले आया?’ इतना सुनकर वजीर के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। तभी कारिंदे के पुत्र ने कहा- 'चाचा भैया ने मुझसे रुमाल और पैसे ले लिए थे और कहा कि तुम मेरा दांव खेल लो, मैं गोश्त लेकर घर चला जाऊँगा। मैंने भैया को दुकान का पता भी बता दिया था।' वजीर की आँखों के आगे अँधेरा छा गया और उसके मुख से एक शब्द भी नहीं निकला। अपने पुत्र को याद करता हुआ वजीर अपने घर चला गया। वजीर कह रहा था कि जो दूसरों के लिए कुआँ खोदता है उसमें स्वयं गिरता है।

*शिक्षा:-*
इस प्रसंग से हमें यही शिक्षा मिलती है कि हमें कभी किसी का बुरा नहीं करना चाहिए।

*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

06/02/2024

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 06 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 फरवरी 2024*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी - 16:10 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा - 07:36 तक
*🌠पश्चात्-* मूल - 30:28 तक
*💫करण-* बालव - 16:10 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* व्याघात - 08:49 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 07:06
*🌄सूर्यास्त-* 18:04
*🌙चन्द्रोदय-* 28:53
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - 07:36 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 15:19 से 16:41
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 माघ बदी एकादशी 16:10 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , षट्तिला एकादशी व्रत (सभी के लिए) , सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में 25:44 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 30:28 तक , संत निवृत्तिनाथ यात्रा त्र्यंबकेश्वर , कवि श्री प्रदीप जयन्ती , अबदुल गफ्फार खान जयन्ती (भारतरत्न सम्मानित) , श्री फ्लिंडर एंडरसन खोंगलम जयन्ती , श्री मोतीलाल नेहरु स्मृति दिवस , श्री प्रतापसिंह कैरों स्मृति दिवस , नायक श्री यदुनाथ सिंह शहीदी दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित) ,भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर स्मृति दिवस (दूसरा) , महिला जननांग विकृति, पूर्ण असहिष्णुता उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस व सुरक्षित इंटरनेट दिवस ( Safer Internet Day - फ़रवरी के दूसरे हफ्ते के दूसरे दिन)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 माघ बदी द्वादशी 14:04 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , तिल द्वादशी , प्रदोष व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अतीतानागते चोभे*
*पितृवंशं च भारत ।*
*तारयेद् वृक्षरोपी च*
*तस्माद् वृक्षांश्च रोपयेत्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८
*अर्थात् 👉*
_हे भरतनन्दन ! वृक्ष लगाने वाला पुरुष अपने मरे हुए पूर्वजों और भविष्य में होने वाली संतानों का तथा पितृकुल का भी उद्धार कर देता है, इसलिए वृक्षों को अवश्य लगाना चाहिए।_
🌹

*6 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1715 - स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त हुआ।
1716 - ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण।
1778 - ब्रिटेन ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
फ़्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की।
1788 - मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
1819 - सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की।
1833 - ओट्टो आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।
1869 - यूनान क्रीट छोड़ने को राजी हुआ।
1891 - उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म।
1899 - स्पेन ने क्यूबा प्यूटो रिको गुआम और फिलीपींस अमरीका को सौंप दिए।
1911 - अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
1918 - तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
1922 - कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए।
1941 - ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।
1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध:यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1952 - ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।
1959 - सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।
1968 - फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन आेलंपिक खेल शुरु।
1987 - जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
1989 - पूर्वी यूरोप में साम्यवाद को समाप्त करने की दिशा में पोलैंड में गोलमेज वार्ता की शुरुआत।
1991 - विद्रोहियों की हिंसा में 47 व्यक्तियों की मौत के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति सीजर गैविरिया ने हिंसक गतिविधियाँ समाप्त करने की अपील की।
1994 - पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
1997 - इक्वाडोर की कांग्रेस ने राष्ट्रपति अब्दाला बुकारम को अपदस्थ कर दिया।
1999 - देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।
2000 - विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
2002 - पर्ल अपहरण काण्ड में जैश-ए-मोहम्मद के उमर शेख़ की तलाश।
2002 - भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया।
2003 - अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया।
2004 - तेरहवीं लोकसभा भंग।
2005 - आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय शृंखला जीती।
2005 - जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के नजदीक बस हादसे में 32 मरे।
2007 - अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय ने दलाई लामा को प्रोफ़ेसर नियुक्त किया।
2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आइसलैण्ड के राष्ट्रपति रैग्ना ग्रिमसन से बात-चीत की।
2008 - देश में औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान कि लिए उद्योगपति एम.पी. जिंदल को उद्योग रत्न से सम्मनित किया गया।
2008 - भारत सरकार ने असम के माजुली द्वीप को वर्ष 2008 के विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए सांस्कृतिक भू-स्थल के वर्ग में मनोनीत किया।
2009 - भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बाँधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी। किरण कार्णिक सत्यम के नए अध्यक्ष बने।
2017- वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री नियुक्त।
2019 - भारत और न्‍यूजीलैंड ने क्षेत्रीय सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।
2019 - तीन लाख रूपये का इनामी लश्कर आतंकी इरफान शेख को सुरक्षाबलों ने पुलवामा के चकुरा में मार गिराया।
2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 42 कलाकारों को 2017 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए।
2019 - संत निरंकारी मिशन के 18770 भक्तों द्वारा बनाई गई रोशन मिनार की मानव आकृतिगिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज।
2020 - सीरिया की सरकारी सेना ने विद्रोहियों के कब्‍जे वाले एक नगर साराकीब को अपने नियंत्रण में किया।
2020 - लखनऊ में रक्षा प्रदर्शनी-2020 में भारत और रूस के बीच 11 समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किये व देश में पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन से तीन मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर 177 वैगन के साथ एनाकोंडा मालगाड़ी ने 220 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे में पूरी की।
2020 - येरूशलम में संदिग्ध आतंकवादी कार हमलें में 14 लोग घायल हुए।
2020 - लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड कायम करने के बाद अमेरिकी अंतरिक्षयात्री क्रिस्टिना कोच वापस पृथ्‍वी पर लौटी। वहां उन्‍होंने रिकॉर्ड 328 दिन बिताए।
2021 - केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन गुवाहाटी में चाह बगीचा धन पुरस्कार मेले के तीसरे चरण में शामिल हुईं।
2021 - रूस ने जर्मनी, पोलैंड और स्‍वीडन तीन राजनयिकों को निष्‍कासित किया।
2021 - नक्सलियों का पल भर में काम तमाम कर देने के लिए बनी कोबरा कमांडो में लेडी कमांडोज को पहली बार शामिल किया गया।
2021 - भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के दौरान, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
2022 - श्रीलंका के विदेश मंत्री जी एल पीरिस तीन दिन की भारत यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे।
2022 - अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में रिक्टर पैमाने पर 4.3 की तीव्रता का भूकम्प आया।
2022 - आंध्र प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे में विवाह समारोह से लौट रहे 9 लोगों की मौत हो गई व एक घायल।
2023 - 24 घंटों में 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप के 3 झटकों ने तुर्किये और सीरिया में 3700 से अधिक लोगों की मौत , 2000 से ज्यादा घायल व कई इमारतें धराशाही हो गई। शाम को पश्चिमी न्यूयॉर्क में भी 4.2 की तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसे 40 वर्षों का सबसे अधिक शक्तिशाली बताया गया।
2023 - सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जजों को CJI चंद्रचूड़ ने शपथ दिलवाई।
2023 - PM मोदी ने कर्नाटक में एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया।
2023 - मेड इन इंडिया INS विक्रांत पर दो लड़ाकू विमानों की सफल लैंडिंग कर नेवी ने इतिहास रचा।
2023 - व्‍हाट्सएप द्वारा ऑनलाइन भोजन का ऑर्डर करने की भारतीय रेल ने नई सेवा आरंभ की।
2023 - भारत ने तजाकिस्‍तान और कजाकिस्‍तान के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किए।

*6 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1890 - ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान - भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी।
1891 - उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी - डच-एंटन हरमान फ़ोकर (Dutch-Anton Harman Fokker)।
1913 - लेफ्टिनेंट कर्नल दीवान रणजीत राय महावीर चक्र सम्मानित एक भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
1915 - प्रदीप - प्रसिद्ध कवि और गीतकार।
1922 - महाराज कुमारी बिनोदिनी देवी मणिपुरी भाषा की भारतीय लेखिका।
1940 - भूपिंदर सिंह हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक एवं संगीतकार थे।
1945 - एफ़. ए. खोंगलाम - मेघालय के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री रहे।
1948 - कृष्ण कान्त पॉल - भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी रहे।
1983 - अंगद सिंह बेदी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता और मॉडल।
1983 - एस. श्रीसंत - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

*6 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1793 - कार्लो गोल्दोनी - प्रसिद्ध इतालवी नाटककार थे।
1900- विलियम विलसन हन्टर -सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी थे।
1931 - मोतीलाल नेहरू- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।
1946 - उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी - भारत के एक वैज्ञानिक एवं अपने समय के अग्रगण्य चिकित्सक थे।
1948- नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1965- प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1976 - ऋत्विक घटक - भारतीय लेखक और फ़िल्म निर्देशक।
1983- आत्माराम- प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1985 - ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।
1993 - टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन।
2001 - वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन।
2006 - गुरबख्श सिंह ढिल्लों - आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी थे।
2020 - हिंदी के समादृत साहित्यकार कृष्ण बलदेव वैद का न्यूयॉर्क में निधन हो गया।
2021 - प्रख्यात रंगकर्मी पद्मश्री बंसी कौल का निधन हुआ।
2021 - न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर ब्रूस टेलर (77) का निधन हुआ।
2022 - भारत की सबसे लोकप्रिया और आदरणीया भारत रत्न गायिका , 'स्वर कोकिला' सुश्री लता मंगेशकर (92) का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हुआ।

*6 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 संत निवृत्तिनाथ यात्रा त्र्यंबकेश्वर।
🔅 कवि श्री प्रदीप जयन्ती।
🔅 अबदुल गफ्फार खान जयन्ती (भारतरत्न सम्मानित)।
🔅 श्री फ्लिंडर एंडरसन खोंगलम जयन्ती।
🔅 श्री मोतीलाल नेहरु स्मृति दिवस।
🔅 श्री प्रतापसिंह कैरों स्मृति दिवस।
🔅 नायक श्री यदुनाथ सिंह शहीदी दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर स्मृति दिवस (दूसरा)।
🔅 महिला जननांग विकृति, पूर्ण असहिष्णुता उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
🔅 सुरक्षित इंटरनेट दिवस ( Safer Internet Day - फ़रवरी के दूसरे हफ्ते के दूसरे दिन)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

05/02/2024

नागौर: यूपी के बाद नागौर में पहली बार चला क्रिमिनल के घर पर बुलडोजर
यशराज हत्याकांड के आरोपी बबलू खान के घर पर चला बुलडोजर.
देखें लाइव

05/02/2024

नागौर: यूपी के बाद नागौर में पहली बार चला क्रिमिनल के घर पर बुलडोजर
यशराज हत्याकांड के आरोपी बबलू खान के घर पर चला बुलडोजर.

05/02/2024

#किशनगढ़
अजनबियों को लिफ्ट देना कार चालक को पड़ा महंगा

हथियार की नोक पर तीन बदमाश मारुति कार लेकर हुए फरार

आर के कम्युनिटी सेंटर क्षेत्र से तीन अजनबी कार में बैठे थे लिफ्ट लेकर

कुछ दूरी पर तीनों ने कार चालक को हथियार की नोक पर डरा धमकाकर कार से उतारा नीचे

बदमाश :-तीनों युवक कार लेकर हुए रफूचक्कर

पीड़ि:-कार चालक ने मदनगंज थाने में कराया मुकदमा दर्ज
पुराना:-शहर निवासी पीड़ित कान सिंह पुत्र शंकर सिंह ने मदनगंज थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज

चिड़ियाबावड़ी :-क्षेत्र में कार चालक को डरा धमकाकर तीनों बदमाश कार लेकर हुए फरार

मदनगंज थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में

05/02/2024

रियाबड़ी: ग्राम जाटाबास के राघूरधाम के महंत की देर रात हुई हत्या
हत्या के कारणों का नहीं लगा पता, पादुकलां थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया डिटेन, आरोपी से पूछताछ जारी, पुलिस ने शव को रखवाया रियांबड़ी चिकित्सालय में, महंत छोटुपूरी की हुई हत्या, पुलिस जुटी जांच में

   👇
05/02/2024

👇

05/02/2024

🍃🌾🌾

*05 FEBRUARY 2024*

🦋 *आज की प्रेरणा* 🦋

अगर आप शांत रहकर अपने जवाब का इंतज़ार करते हैं तो आपका मन ही आपके अधिकतर सवालों का जवाब दे देगा।

*आज से हम* अपने मन की हर शंका को दूर करने के लिए अपने मन को शांत और स्थिर रखें...

💧 *TODAY'S INSPIRATION* 💧

Your mind will answer most questions if you learn to relax and wait for the answer!

*TODAY ONWARDS LET'S* keep our mind peaceful and calm to clear all doubts..

🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃

05/02/2024

0️⃣5️⃣❗0️⃣2️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣4️⃣

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

*!! उत्कृष्ट शिक्षा !!*
~~~~~~

एक बार एक शिकारी शिकार करने गया, शिकार नहीं मिला, थकान हुई और एक वृक्ष के नीचे आकर सो गया। पवन का वेग अधिक था, तो वृक्ष की छाया कभी कम-ज्यादा हो रही थी, डालियों के यहाँ-वहाँ हिलने के कारण।

वहीं से एक अतिसुन्दर हंस उड़कर जा रहा था, उस हंस ने देखा कि वह व्यक्ति बेचारा परेशान हो रहा हैं, धूप उसके मुँह पर आ रही है तो ठीक से सो नहीं पा रहा हैं, तो वह हंस पेड़ की डाली पर अपने पंख खोल कर बैठ गया ताकि उसकी छाँव में वह शिकारी आराम से सोए।

जब वह सो रहा था तभी एक कौआ आकर उसी डाली पर बैठा, इधर-उधर देखा और बिना कुछ सोचे-समझे शिकारी के ऊपर अपना मल विसर्जन कर वहाँ से उड़ गया। तभी शिकारी उठ गया और गुस्से से यहाँ-वहाँ देखने लगा और उसकी नज़र हंस पर पड़ी और उसने तुरंत धनुष बाण निकाला और उस हंस को बाण मार दिया।

हंस नीचे गिरा और मरते-मरते हंस ने कहा, मैं तो आपकी सेवा कर रहा था, मैं तो आपको छाँव दे रहा था, आपने मुझे ही मार दिया? इसमें मेरा क्या दोष?

उस समय उस पद्मपुराण के शिकारी ने कहा, यद्यपि आपका जन्म उच्च परिवार में हुआ, आपकी सोच आपके तन की तरह ही सुंदर हैं, आपके संस्कार शुद्ध हैं, यहाँ तक कि आप अच्छे इरादे से मेरे लिए पेड़ की डाली पर बैठ मेरी सेवा कर रहे थे, लेकिन आपसे एक गलती हो गयी, कि जब आपके पास कौआ आकर बैठा तो आपको उसी समय उड़ जाना चाहिए था।

उस दुष्ट कौए के साथ एक घड़ी की संगत ने ही आपको मृत्यु के द्वार पर पहुंचाया हैं।

*शिक्षा:-*
संसार में संगति का सदैव ध्यान रखना चाहिये। जो मन, कार्य और बुद्धि से परमहंस हैं उन्हें कौओं से हमेशा दूरी बनाए रखना चाहिये।

*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

05/02/2024

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 05 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 फरवरी 2024*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी - 17:27 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा - 07:54 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* विष्टि - 17:27 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* ध्रुव - 10:51 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 07:07
*🌄सूर्यास्त-* 18:03
*🌙चन्द्रोदय-* 27:51
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 08:29 से 09:51
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 माघ बदी दशमी 17:27 तक पश्चात् एकादशी शुरू , मंगल मकर राशी में 21:43 पर , विघ्नकारक भद्रा 17:26 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 07:54 से , सर्वार्थसिद्धि / कार्यसिद्धि योग सूर्योदय से 07:54 तक , " , श्री ब्रह्मचारी महाराज की पुण्य तिथि -रेवसा (अमरावती ) , श्री केशवराव देशमुख महाराज पुण्यतिथि (नीमगांव ) , श्री जानकी वल्लभ शास्त्री जयन्ती , श्री प्रेम सिंह तमांग जन्म दिवस व चौरी चौरा दिवस { 1922 ( 04 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी )}।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 माघ बदी एकादशी 16:10 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , षट्तिला एकादशी व्रत (सभी के लिए)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*तडागे यस्य गावस्तु*
*पिबन्ति तृषिता जलम्।*
*मृगपक्षिमनुष्याश्च*
*सोऽश्वमेधफलं लभेत् ।।*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८
*अर्थात् 👉*
_जिसके बनाए तालाब में प्यासी गौएँ पानी पीती हैं तथा मृग, पक्षी और मनुष्यों को जल सुलभ होता है, वह अश्वमेध यज्ञ का फल पाता है।_
🌹

*5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1679 - जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1783 - इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये।
1870 - फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
1900 - अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
1904 - क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।
1917 - मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
1922 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी (4 फरवरी का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें )।
1924 - रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।
1931 - मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।
1961 - ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।

2004 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।
2006 - ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
2007 - भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
2008 - पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
2008 - केनरा व इलाहाबाद बैंक ने गृह ॠण पर ब्याज दरें 0.4-0.5 प्रतिशता घटायी।
2008 - पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को सरकार ने अपने क़रीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।
2009 - मायावती ने प्रदेश के पाँच महानगरों लखनऊ, )फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
2009 - प्रेम जनमेजय को व्यंग्यश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी।
2010 - भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
2019 - यूरोपीय संघ के करीब 20 देशों ने वेनेजुएला में विपक्ष के नेताजुआन गुआइदो को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी।
2019 - पेरिस में रिहायशी इमारत में लगी आग, सात लोगों की मौत, 28 घायल।
2019 - अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में 11 पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों की मौत।
2019 - अमेरिका और रूस से चल रही शांति वार्ता के केंद्र में तालिबान, अफगान सरकार बाहर हुए।
2020 - तुर्की में पूर्वी प्रांत में एक पहाड़ी सड़क पर हि‍मस्‍खलन होने से 26 राहत कर्मी मारे गए और 53 बर्फ में दब गए।

2020 - जयपुर के पुराने शहर को यूनेस्‍को की विश्‍व धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रमाण पत्र जारी किया।
2020 - सर्वाधिक बाघों वाले राज्‍य का गौरव प्राप्‍त करने के बाद मध्‍य प्रदेश सर्वाधिक घडियालों वाला राज्‍य भी बन गया।
2020 - अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत को 40वां स्थान प्राप्त हुआ।
2021 - तमिलनाडु सरकार ने किसानों को दिए गए 12 हजार एक सौ 10 करोड़ रुपये के कर्ज को माफ किया।
2022 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद में संत रामानुजाचार्य की स्मृति में 'स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी' का अनावरण किया और दो अनुसंधान केंद्रों का उद्घाटन किया।
2022 - अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) के 50वें स्थापना समारोह की शुरुआत हुई।
2022 - मालवाहक पोत के पटना से पांडु के लिए रवाना होने के साथ असम में लॉजिस्टिक्स के एक नए युग की शुरुआत हुई।
2023 - भारत की अध्‍यक्षता में जी-20 देशों के ऊर्जा अंतरण कार्यसमूह की पहली बैठक बेंगलूरू में शुरू हुई।
2023 - चिली में तेज गर्मी के कारण जंगल में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 23 हुई , नौ सौ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके।
2023 - भारत सरकार ने एक बार फिर 232 चीनी मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक किया।

*5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1639 - ज़ेबुन्निसा - मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री थी।
1916 - जानकी वल्लभ शास्त्री - प्रसिद्ध कवि ।
1932 - शंख घोष - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद थे।
1968 - प्रेम सिंह तमांग - सिक्किम के मुख्यमंत्री।
1970 - होरेन सिंग बे असम राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ।
1976 - अभिषेक बच्चन - फ़िल्म अभिनेता ।
1990 - भुवनेश्वर कुमार - भारतीय तेज गेंदबाज ।

*5 फ़रवरी को हुए निधन👉*

664 ई. - ह्वेन त्सांग - प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु थे।
1927 - इनायत ख़ान - भारतीय सूफ़ी संत।
2008 - महर्षि महेश योगी - भारतीय आत्मिक योगी।
2010 - सुजीत कुमार - भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2014 - जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका।
2020 - अकादमी पुरस्कार जीतने वाले हॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और निर्देशक किर्क डगलस का निधन हुआ।
2022 - भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सी. जंगा रेड्डी (86) का निधन हुआ।
2023 - पाकिस्‍तान के सैन्य तानाशाह और पूर्व राष्‍ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ (79) का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।

*5 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री ब्रह्मचारी महाराज की पुण्य तिथि -रेवसा (अमरावती )।
🔅 श्री केशवराव देशमुख महाराज पुण्यतिथि (नीमगांव )।
🔅 श्री जानकी वल्लभ शास्त्री जयन्ती।
🔅 श्री प्रेम सिंह तमांग जन्म दिवस।
🔅 चौरी चौरा दिवस { 1922 ( 04 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी )}।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

    👇
05/02/2024

👇

 #सुप्रभात सौमवार:- 05 फरवरी 2024 शिक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण खबर Rajasthan Education
05/02/2024

#सुप्रभात सौमवार:- 05 फरवरी 2024
शिक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण खबर
Rajasthan Education

सुजस ई बुलेटिन:- 04 फरवरी 2024-  मुख्यमंत्री ने जयपुर मैराथन को हरी झंडी दिखाई, कहा-निरोगी जीवन के लिए स्वस्थ जीवन शैली ...
04/02/2024

सुजस ई बुलेटिन:- 04 फरवरी 2024
- मुख्यमंत्री ने जयपुर मैराथन को हरी झंडी दिखाई, कहा-निरोगी जीवन के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं युवा
- इंडिया स्टोन मार्ट-2024 का समापन: 2981 करोड़ रूपये के व्यापारिक प्रस्ताव पर मुहर

Agriculture Supervisor पेपर👇👇
04/02/2024

Agriculture Supervisor पेपर👇👇

🌞सुप्रभात🌞🌺🙏🙏🙏🙏🌀4 फरवरी 2024 मुख्य शिक्षा सामाचार पेपर कटींग🌀🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷👇👇👇           #नागोर_सामाचार  #
04/02/2024

🌞सुप्रभात🌞🌺
🙏🙏🙏🙏

🌀4 फरवरी 2024 मुख्य शिक्षा सामाचार पेपर कटींग🌀
🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷

👇👇👇

#नागोर_सामाचार #

04/02/2024

राजस्थान का भौगोलिक परिदृश्य
[Total question :- 20]

प्रश्न - विश्व में, राजस्थान किस गोलार्द्ध में स्थित है? [JEN (Mechanical) Degree - 20.05.2022]
(A) उत्तर-पश्चिमी गोलार्द्ध
(B) उत्तर -पूर्वी गोलार्द्ध
(C) दक्षिण-पूर्वी गोलार्द्ध
(D) दक्षिण-पश्चिम गोलार्द्ध
Ans :- उत्तर -पूर्वी गोलार्द्ध

प्रश्न - कुल भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में राजस्थान का स्थान है? [ छात्रावास अधीक्षक-2008]
(A) प्रथम
(B) द्वितीय
(C) तृतीय
(D) चतुर्थ
Ans :- प्रथम

प्रश्न - निम्न में से कौन-सा राज्य सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला है? [राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-07.11.2020]
(A) मध्यप्रदेश
(B) उत्तरप्रदेश
(C) राजस्थान
(D) महाराष्ट्र
Ans :- राजस्थान

प्रश्न - क्षेत्रफल की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन-सा राजस्थान के बाद सबसे बड़ा राज्य है? (कनिष्ठ अनुदेशक (कोपा) सीधी भर्ती परीक्षा- 20.03.2019]
(A) उत्तर प्रदेश
(B) मध्यप्रदेश
(C) आन्ध्रप्रदेश
(D) महाराष्ट्र
Ans :- मध्यप्रदेश

प्रश्न - क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा जिला है? [राज. पु. कॉन्स्टेबल-2007)
(A) बाड़मेर
(B) जैसलमेर
(C) बीकानेर
(D) भीलवाड़ा
Ans :- जैसलमेर

प्रश्न - राजस्थान के उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम विस्तार में अन्तर है- [JEN (Electric) Degree - 18.05.2022]
(A) 41 किलोमीटर
(B) 42 किलोमीटर
(C) 40 किलोमीटर
(D) 43 किलोमीटर
Ans :- 43 किलोमीटर

प्रश्न – राजस्थान की पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण चौड़ाई दर्शाने वाली दोनों रेखाएँ किस जिले में एक दूसरे को काटती हैं? | जेल प्रहरी - 28.10.2018]
(A) जयपुर
(B) नागौर
(C) अजमेर
(D) पाली
Ans :- नागौर

प्रश्न - राजस्थान के बारे में कौनसा कथन सत्य है [JEN (Mechanical) Diploma - 20.05.2022]
(A) इसका आधार विषमकोण चतुर्भुज के समान है।
(B) इसका उत्तर से दक्षिण विस्तार 869 किमी. है।
(C) इसकी स्थलीय सीमा 6920 किमी. है।
(D) इसका क्षेत्रफल 3,42,329 वर्ग किमी. है।
Ans :- इसका आधार विषमकोण चतुर्भुज के समान है।

प्रश्न - राजस्थान राज्य का कुल क्षेत्रफल है, लगभग- [ RAS Pre 2003, पटवार- 2011]
(A) 2 लाख 24 हजार वर्ग किमी.
(B) 3 लाख 42 हजार वर्ग किमी.
(C) 4 लाख 24 हजार वर्ग किमी.
(D) 5 लाख 42 हजार वर्ग किमी.
Ans :- 3 लाख 42 हजार वर्ग किमी

प्रश्न - जैसलमेर जिले का क्षेत्रफल राज्य के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है? [ जेल प्रहरी परीक्षा-2017]
(A) 11.22%
(B) 13.22%
(C) 12.31%
(D) 15.31%

Ans :- 11.22%

प्रश्न - क्षेत्रफल के आधार पर राजस्थान का सबसे छोटा जिला है [RPSC II Grade Teacher Exam-2010]
(A) बारां
(B) बृन्दी
(C) धौलपुर
(D) हनुमानगढ़
Ans :- धौलपुर

प्रश्न - राजस्थान राज्य की उत्तर से दक्षिण लंबाई कितने किलोमीटर है ?(कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (प्रलेख) 22.9.2019]
(A) 826
(B) 869
(C) 896
(D) 862
Ans :- 826

प्रश्न – राज्य की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई है ? [ Motor Veh SIExam, 2002]
(A) 5091 किमी.
(B) 5920 किमी.
(C) 5290 किमी.
(D) 5090 किमी.
Ans :- 5920 किमी.

प्रश्न – राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की लम्बाई है [Police Constable Exam - 2007]
(A) 1070 कि. मी.
(B) 970 कि. मी.
(C) 1170 कि. मी.
(D) 870 कि. मी.
Ans :- 1070 कि. मी

प्रश्न – राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित जिलों का उत्तर से दक्षिण का सही क्रम है - [JEN (Civil) Diploma-18.05.2022]
(A) गंगानगर, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर
(B) जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, गंगानगर
(C) गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर
(D) बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर
Ans :- गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर

प्रश्न – राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चार जिले (जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर व गंगानगर ) स्थित हैं, इनमें से सर्वाधिक लम्बी सीमा किस जिले की है? [वनरक्षक - 2013]
(A) बाड़मेर
(B) जैसलमेर
(C) बीकानेर
(D) गंगानगर
Ans :- जैसलमेर

प्रश्न – निम्न में से राजस्थान के किस जिले की अंतर्राष्ट्रीय सीमा सबसे छोटी है? [स्कूल व्याख्याता 06.01.2020]
(A) जैसलमेर
(B) बीकानेर
(C) बाड़मेर
(D) गंगानगर
Ans :- बीकानेर

प्रश्न – निम्न में से कौनसा जिला मुख्यालय राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा से भौगोलिक रूप से सबसे दूर स्थित है ? | जेल प्रहरी परीक्षा 21-10-2018,]
(A) गंगानगर
(B) बीकानेर
(C) जैसलमेर
(D) बाड़मेर
Ans :- बीकानेर

प्रश्न – निम्न में से राजस्थान का कौनसा शहर पाकिस्तानी सीमा के निकट है ? [RAS Pre Exam, 2003)
(A) बीकानेर
(B) जैसलमेर
(C) गंगानगर
(D) हनुमानगढ़
Ans :- गंगानगर

प्रश्न – राजस्थान राज्य की सर्वाधिक लम्बी सीमा किस राज्य के साथ है? [PS1-2011] [II Grade (Urdu) - 2011]
(A) उत्तरप्रदेश
(B) पंजाब
(C) हरियाणा
(D) मध्य प्रदेश
Ans :- मध्य प्रदेश

04/02/2024

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 04 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 फरवरी 2024*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी - 17:52 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा - 07:21 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* गर - 17:52 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* वृद्धि - 12:11 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 07:07
*🌄सूर्यास्त-* 18:02
*🌙चन्द्रोदय-* 26:45
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 16:40 से 18:02
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉माघ बदी नवमी 17:52 तक पश्चात् दशमी शुरू , विघ्नकारक भद्रा 29:38 से , श्री सत्येन्द्र नाथ बोस स्मृति दिवस , पं. भीमसेन जोशी जयन्ती , स्वतंत्रता दिवस (श्रीलंका) , अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस ,विश्व कैंसर दिवस व चौरी चौरा दिवस {1922 (05 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी)}।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 माघ बदी दशमी 17:27 तक पश्चात् एकादशी शुरू।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*धर्मस्यार्थस्य कामस्य*
*फलमाहुर्मनीषिणः ।*
*तडागसुकृतं देशे*
*क्षेत्रमेकं महाश्रयम्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८
*अर्थात् 👉*
_मनीषी पुरुष कहते हैं कि देश या गाँव में एक तालाब का निर्माण धर्म, अर्थ और काम तीनों का फल देने वाला है तथा पोखरे (छोटे ताल) से सुशोभित होने वाला स्थान समस्त प्राणियों के लिये एक महान आश्रय है।_
🌹

*4 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1620 - हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1783 - इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गये।
1797 - इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।
1847 - मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।
1881 - लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र 'केसरी' का पहला अंक आया था।
1895 - अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।
1920 - लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।
1924- महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।
1932 - न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।
1948- - श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।
1965 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1976 - अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडुरस में आये भीषण भूकंप में 22000 लोगों की मौत।
1990 - केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित।
1994 - सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।
1996 - दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
1998 - अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु।
2004 - सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लाँच।
2006 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।
2007 - अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।
2008 -उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करने की घोषणा की।
2008 - पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फिदायन हमला किया।
2009 - गाज़ियाबाद के भविष्य निधि घोटाले में सीबीआई ने अपनी दूसरी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी।
2009 - इंडियन अकादमी ऑफ़ एक्यूप्रेशर विज्ञान ने बाबा रामदेव को उनकी सेवाओं के लिए लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।
2011- आज से अंकों के रूप में दिखने वाले आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पते उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि इस प्रकार के उपलब्ध सभी आईपी पते आवंटित किए जा चुके हैं। अब पुराने आईपी एड्रेस वर्जन-4 के स्थान पर एक नई प्रणाली इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन-6 (आईपीवी6) उपयोग में लाई जाएगी। आईपीवी-4 की क्षमता सिर्फ़ 32 बिट थी, जबकि आईपीवी-6 की क्षमता को 128 बिट तक ले जाया गया है।
2014- माइक्रोसॉफ़्ट कार्पोरेशन के निदेशक मंडल ने भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट के नए सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में चुना।
2019 - सीबीआई के नए निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने पदभार सम्भाला।
2019 - मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में 5 करोड़ श्रद्वालुओं ने शाही स्नान किया।
2020 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन स्थित मुगल उद्यान उत्‍सव का शुभांरभ किया।
2021 - ब्रिटेन ने फाइजर इंक और एस्‍ट्राजेनेका की कोविड वैक्‍सीन का संयुक्‍त परीक्षण शुरू किया।
2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने चौरी-चौरा कांड के शताब्‍दी समारोह का उद्घाटन किया।
2021 - असम के मुख्‍यमंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल ने मजुली जिले में राज्‍य के पहले हेलीपोर्ट का उद्घाटन किया।
2022 - गणतंत्र दिवस 2022 की नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ मंत्रालय की झांकी , उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ राज्य की झांकी , भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी चुना गया व इससे सम्बंधित बहुत से परिणाम निकाले।
2022 - भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने अपने "वेस्ट टू वेल्थ" मिशन के तहत "स्वच्छता सारथी फैलोशिप 2022" की घोषणा की।
2023 - पाकिस्तानी रुपया अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऐतिहासिक गिरावट के साथ 276.58 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा।
2023 - अमेरिका ने चीनी जासूसी गुब्बारे को समुद्र के ऊपर मार गिराया।
2023 - तमिलनाडु भगदड़ में 4 महिलाओं की मौत व 11 घायल हुए।

*4 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1881 - क्लिमेंट वोरोशिलोव - सोवियत संघ के राष्ट्रपति थे।
1891 - एम. ए. अय्यंगार - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1908 - अबू सईद मोहम्मद मखदूम मोहिउद्दीन हुजरी, भारत से उर्दू के एक शायर।
1922 - पंडित भीमसेन जोशी, भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायक)।
1938 - बिरजू महाराज - भारतीय नृत्य की 'कथक' शैली के आचार्य और लखनऊ के कालका - बिंदादीन घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि।
1943 - पद्मा सुब्रह्मण्यम - भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं।
1957 - कृष्ण पाल गुर्जर - भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं।
1974 - उर्मिला मातोंडकर, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1977 - कनक साहा - खगोल भौतिकी तथा खगोल विज्ञान के प्रसिद्ध विद्वान ।

*4 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1960 - हमीदुल्लाह ख़ान - भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब थे।
1974 - सत्येन्द्र नाथ बोस, गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री थे।
1993 - दौलत सिंह कोठारी - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे।
2001 - पंकज रॉय, क्रिकेटर। (जन्म- 1928)
2002 - भगवान दादा, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक ।
2020 - केन्या के पूर्व राष्ट्रपति डेनियल अराप मोई का निधन हो गया।
2021 - द्विजेंद्र नारायण झा एक भारतीय मार्क्सवादी इतिहासकार थे।
2021 - विकास शर्मा - भारतीय समाचार चैनल 'रिपब्लिक भारत टीवी' के जाने-माने एंकर थे।
2023 - पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध पार्श्व गायिका वाणी जयराम (आधुनिक भारत की मीरा , 77) का निधन हुआ।

*4 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री सत्येन्द्र नाथ बोस स्मृति दिवस।
🔅 पं. भीमसेन जोशी जयन्ती।
🔅 विश्व कैंसर दिवस।
🔅 स्वतंत्रता दिवस (श्रीलंका)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस।
🔅 चौरी चौरा दिवस {1922 (05 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी)}।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Address

Nagaur
341319

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagaurnews Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Share


Other Nagaur media companies

Show All

You may also like