GOMTI Gaurav Yatra

GOMTI Gaurav Yatra इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गोमती नदी के जल को स्वच्छ करने के साथ साथ अतिक्रमण मुक्त करना है।
(2)

गोवर्धन पूजा के इस शुभ अवसर परहम यह कामना करते हैं किश्री कृष्ण की कृपा आप पर, और आपके पूरे परिवार परहमेशा बनी रहे।गोवर्...
02/11/2024

गोवर्धन पूजा के इस शुभ अवसर पर
हम यह कामना करते हैं कि
श्री कृष्ण की कृपा आप पर,
और आपके पूरे परिवार पर
हमेशा बनी रहे।
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।

20/10/2024

जय श्री मनकामेश्वर महादेव।  जय आदि माँ गोमती व नमोस्तुते माँ गोमती द्वारा :-प्रिये आत्मन ,नोमस्तुते माँ गोमती के तत्वाधा...
16/10/2024

जय श्री मनकामेश्वर महादेव। जय आदि माँ गोमती व नमोस्तुते माँ गोमती द्वारा :-
प्रिये आत्मन ,

नोमस्तुते माँ गोमती के तत्वाधान से आश्विन (शरद ) माह पूर्णिमा एवं रामायण के रचयिता वैदिक ऋषि शिरोमणि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के पूर्व संध्या के शुभ अवसर पर आदि माँ गोमती की महाआरती का आयोजन मनकामेश्वर उपवन घाट पर दिनांक 16 अक्टूबर (बुधवार ) को सायं 6 बजे किया जा रहा हैं, इस आयोजन का उद्देश्य माँ गोमती को प्रदुषण मुक्त करने का संकल्प लेना है,
आप सभी प्रियजनों से निवेदन है की आप सब अपने इष्ट मित्रों एवं परिवार के साथ इस महारती मे सम्मलित हो कर इस पुनीत पल के साक्षी बने और महर्षि वाल्मीकि को अपने प्रेम पुष्प अर्पित कर अपने जीवन को सफल बनाए। 🙏
आपकी
श्री महंत देव्या गिरि

एक दृष्टि-समय प्रतीक्षित द्वारा खड़ा है जागो उठो चलो निज पथ पर विजयादशमी संकल्प पर्व है दृढ़ निश्चय चढ़ो सनातन रथ परनहीं...
11/10/2024

एक दृष्टि-
समय प्रतीक्षित द्वारा खड़ा है
जागो उठो चलो निज पथ पर
विजयादशमी संकल्प पर्व है
दृढ़ निश्चय चढ़ो सनातन रथ पर

नहीं अकेले चलो कभी भी
नित साथ अनेकों चलें तुम्हारे
कंटक पथ हो चाहें दुर्गम रहें
लक्ष्य अटल मन कभी न हारे

शास्त्र शस्त्र में कुशल बनें सब
राम राज्य का स्वप्न सजाएं
य़ह वसुधा है परिवार हमारा
सुख समृद्धि हम घर घर लायें

है शंखनाद हो रहा चतुर्दिक
कौशल कुशल बनें नर नारी
कोई कमी नहीं अब छोड़ो
है विजय श्री की पूरी तैयारी
- बृजेंद्र I

एक दृष्टि-विनम्रता गुण हमारा सच,परम पौरुष रखो नित याद।झुको तुम वृक्ष से बढ़ कर,रहे स्मृति में रणभेरी नाद।।अपने घर सजाओ ख...
04/10/2024

एक दृष्टि-

विनम्रता गुण हमारा सच,
परम पौरुष रखो नित याद।
झुको तुम वृक्ष से बढ़ कर,
रहे स्मृति में रणभेरी नाद।।

अपने घर सजाओ खूब,
रहें दुर्गा शक्तियां घर घर।
शास्त्रों में निपुण हों सब,
अस्त्र शोभित रहे हर नर।।

बहाएं हम स्नेह की धारा,
रहे खप्पर धारिणी संग संग।
मंगल गगन ज़न मन हो,
भगवा सहगान हो हर रंग।।

भारत जग उठा चहूँ ओर,
तुम भी जाग जाओ अब।
शंकर का बज रहा डमरू,
त्रिनेत्र खोल दो अब सब।।

सुख शांति समृद्धि लानी है,
वसुधा बने परिवार हो दृष्टि।
राम कृष्ण गौतम हृदय में हों,
पौरुष पराक्रम भाव हो सृष्टि।।

- बृजेंद्र पाल सिंह

संगठन शक्ति में सम्बल है,असम्भव भी सम्भव होता।देव असहाय पुकारे त्रिदेव,वीर अधीर स्वत है खोता।।त्रिदेव हमारी रक्षा कीजै,द...
03/10/2024

संगठन शक्ति में सम्बल है,
असम्भव भी सम्भव होता।
देव असहाय पुकारे त्रिदेव,
वीर अधीर स्वत है खोता।।

त्रिदेव हमारी रक्षा कीजै,
देव सबै समवेत स्वर खोले।
आपनि रक्षा आप करे जो,
त्रिदेव ताहि सहाय हैं बोले।।

एक उपाय कियो त्रिदेवन,
प्रकटी शक्ति तवै मिलि तीनों।
हुई केंद्रीभूत बनी मां दुर्गा,
तब देवन भाव मिटे हैं हीनो।।

देवन शक्ति प्रकट भई तब,
मिलि मां दुर्गा मे जाई समाई।
शस्त्र दिए तब देवन ने सब,
तब शेर साबर भई दुर्गा माई।।

नौ रात्रि लड़ी महिषासुर से,
असुरन की है शक्ति मिटाई।
संगठित शक्ति भई विजयी,
शांति तबै चहूँ ओर सुहाई।।

09/08/2024

*लोक भारती के सभी भाई बहनों को सादर नमस्कार*🙏
आप सभी से उम्मीद की जाती है कि *महंत दिव्या गिरी जी* द्वारा जो शांति मार्च आज दिनांक *9 अगस्त 2024* को हजरतगंज चौराहे पर *शाम 6:00 बजे* निकाला जा रहा है, उसमें आप सभी की उपस्थिति आवश्यक है ।
*सनातन धर्म को पोषित , पल्लवित एवं सुरक्षित* रखने के लिए यह आवश्यक है हम सभी इस प्रकार के घृणित, दुखद एवं अक्षम्य कृत्य विश्व पटल पर एवं देश के अंदर यदि हिंदुओं के ऊपर हो रहे हों तो *हमें अपनी शक्ति का प्रदर्शन अवश्य करना चाहिए,* जिससे लोगों में संदेश जाए और *भय भी हो* कि हम सब संगठित हैं और यदि हमारे किसी सनातनी व्यक्ति के ऊपर किसी भी प्रकार का कष्ट आएगा तो हम सब उसके साथ हैं ।
आप सभी अपने इष्ट मित्रों के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे ।

10/06/2024

07/06/2024

लोकभारती एवं महन्त देव्यागिरी द्वारा दिनाँक 28 अप्रैल रविवार को प्रातः 6 बजे मनकामेश्वर नाथ आरती स्थल, गोमती तट पर स्वच्...
28/04/2024

लोकभारती एवं महन्त देव्यागिरी द्वारा दिनाँक 28 अप्रैल रविवार को प्रातः 6 बजे मनकामेश्वर नाथ आरती स्थल, गोमती तट पर स्वच्छता-श्रम दान कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिससे गोमती में 24 मई को नहर से पानी पहुंचाने से पूर्व लखनऊ में गोमती की सिल्ट निकालने का कार्य सिंचाई विभाग पूर्ण कर ले।

लखनऊ महानगर के काफ़ी भाई बहन स्वच्छता श्रम दान में सहभागी बने और अपने कर्तव्य की ओर कदम बढ़ाए

23/04/2024

सब सुख लहै तुम्हारी सरना
तुम रक्षक काहू को डरना
हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।

08/04/2024

"नव वर्ष" की
शुभ कामनाएँ ....

शुभ घड़ी चैत्र प्रतिपदा आज,
संवत दो हजार इक्यासी आई।
ले सुख समृद्धि संकल्प सिद्धि,
प्रफुल्ल प्रकृति खुशियां लाई।

जीवन मंगलमय हो सबका,
घर गांव नगर सबका मंगल।
हो पर्यावरण सुखद सुरक्षित,
धरती सरसे दे जीवन जल।।

निर्विघ्न विकास समाज करे,
हो नींव विरासत का प्रकाश।
सत्य सनातन की शुभ दृष्टि,
जागृत भूतल जागे अकाश।।



आशीष सदा माँ जगदम्बा,
शक्ति पूजन और साधना हो।
संकल्पवान जीवन सबका,
पुरुषार्थ फले ये कामना हो।।

31/03/2024

गेहूं पका पकी सब फ़सलें,
प्रकृति का वरदान है।
अन्नदाता सुनो ध्यान से,
तेरे श्रम का अभिदान है।।

पालन-पोषण हो सबका,
ईश्वरीय यही विधान है।
अपना हिस्सा खूब संभालो,
क्या पशुओं का ध्यान है।।

फ़सलें काटो घर में लाओ,
अवशेष को नहीं जलाओ।
पाप कर्म से रहो दूर तुम,
भूसे से सब पशु बचाओ।।

गाय बचेगी खेत बचेगा,
नित भू मां का पोषण होगा।
स्वस्थ्य पीढ़ियां तेरी होंगी,
नहीं किसी का शोषण होगा।।

धर्म भूमि पर जन्म लिया है,
कर्म भूमि भी है य़ह तेरी।
समय शेष है अभी समझ लो,
प्रकृति नहीं हमारी चेरी।।

एक दृष्टि-अन्नदाता सर्वोत्तम आप, नाम का मान बढ़ाना है I खेती करता जो किसान,खूँटे पे गाय को लाना है।। कर्तव्य किसान का अप...
19/03/2024

एक दृष्टि-
अन्नदाता सर्वोत्तम आप,
नाम का मान बढ़ाना है I
खेती करता जो किसान,
खूँटे पे गाय को लाना है।।

कर्तव्य किसान का अपना,
परिवार स्वस्थ बनाना है।
गौ आधारित खेती करके,
गौ वंश को आज बचाना है।।

घर घर संस्कार बनें उत्तम,
मंगल परिवार बनाना है।
ग्राम संस्कृति हो जागृत,
ग्रामोदय मार्ग दिखाना है।।

आओ लें संकल्प आज,
अब कोई नहीं बहाना है।
कर्म मार्ग के राही हैं हम,
प्रेरणा दीप जलाना हैI।

Address

Mankameshwar Mandir
Lucknow
226001

Telephone

+919839065679

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GOMTI Gaurav Yatra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Share

Nearby media companies