Shiv Mandir

Shiv Mandir सृष्टि के विनाश तक अनवरत चलते जाना है।
सर्वदा सनातन सर्वोपरि 🙏

विश्व के सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित शिव मंदिर बाबा तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए  1 नवम्बर को बंद होंगे।आज महापर्व व...
25/10/2023

विश्व के सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित शिव मंदिर बाबा तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए 1 नवम्बर को बंद होंगे।
आज महापर्व विजयदशमी के शुभ अवसर पर आज भगवान तुंगनाथ जी के शीतकालीन कपाट बंद करने की तिथि आचार्य श्री विजय भारत मैठाणी द्वारा निकल गई जो की 1/11/23को कपाट बंद होंगे तथा 3/11/23 को भगवान जी की डोली तुंगनाथ मंदिर मक्कूमठ में प्रवेश करेगी तथा 3/ 11/23 को ही (साही भोज)से भोज का आयोजन किया जाएगा।

धर्मो रक्षति रक्षितः , भक्ति में ही शक्ति 🕉️🚩

भीतर के रावण कोजो आग खुद लगाएंगे,सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे।दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🚩
24/10/2023

भीतर के रावण को
जो आग खुद लगाएंगे,
सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🚩

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै   नमस्तस्यै   नमस्तस्यै    नमो    नमः॥
21/10/2023

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

I've just reached 200 followers! Thank you for continuing support. I could never have made it without each and every one...
01/09/2023

I've just reached 200 followers! Thank you for continuing support. I could never have made it without each and every one of you. 🙏🤗🎉

29/08/2023

बाबा तामेश्वर नाथ महाराज की जय
Credit-City Khalilabad

इस्ताम्बुल एयरपोर्ट पर 5 घण्टे का ले ओवर था। ज्यादातर समय स्मोकिंग जोन में गुजरा। वह बन्द रूम नही था, खुली बालकनी थी। आप...
29/08/2023

इस्ताम्बुल एयरपोर्ट पर 5 घण्टे का ले ओवर था।

ज्यादातर समय स्मोकिंग जोन में गुजरा। वह बन्द रूम नही था, खुली बालकनी थी। आप प्लेन को आते जाते, उड़ते उतरते देख सकते थे। साइड में मॉकटेल काउंटर भी था। परफेक्ट..
●●
माचिस सिक्युरिटी चेक के समय जपत हो चुकी थी। वहां हीटर भी न दिखा। जाहिर है, दीप से दीप जलाना ही एकमात्र तरीका था। लेकिन किसको कहोगे??

जाहिर है, अपनी जैसी शक्लो सूरत वाले से। मांगा, उसने दिया। दीप जलाकर बगल ही मैं बैठ गया। मुंह खोलते ही पता चल गया-पाकिस्तानी है।

पंजाबी एक्सेंट में बात कर रहा था। मर्चेंट नेवी में था। घर जा रहा था। अंग्रेजी और हिंदी (पाकी उर्दू टाइप) में एकदम फ़्लूएंट। मगर अंग्रेजी जल्द ही त्याग कर हम औकात पर आ गए।
●●
तो बात गजलो पर गयी। उसके मर्चेंट नेवी के अनुभवों पर गयी। मुरी और मुअन जोदाड़ो पर गई। दोनो जगहें उसकी घूमी हुई थी। क्रिकेट, कराची के उसके घर, परिवार पर गयी।

इतनी अच्छी भाषा मे बात कर रहा था, मन करे कि बस बोलने दो, सुनते रहो। ज्यादातर उसने ही बोला। हम साइड के बार मे बैठे। खाते पीते बात करते रहे। मैने वालेट निकाला। उसने धीमे से हाथ पर हाथ रखकर रोक दिया, और अपना वॉलेट निकाल कर पमेन्ट किया।
●●
बीवी लाउंज में थी। उधर भी देखना था। सो मैं लौट गया। एक डेढ़ घण्टे बाद फिर चल पड़ा। वो दिखा। हाथ हिलाया।

कुछ कहने की जरूरत नही थी। दोनो चले उसी बालकनी की तरफ। फिर बातें शुरू हो गयी। पर अब उसका फ्लाइट टाइम करीब था। उसने हाथ मिलाया। चला गया।

मैं भी बीवी की तरफ लौट गया।
●●
घण्टे डेढ़ घण्टे बाद फिर गया। इस बार अकेला था। सिगरेट में स्वाद नही आया। फेंककर लौटा, तो फिर नही गया।

उसका चेहरा हल्का सा याद है। मेरा नाम नही पूछा उसने, न मैनें उसका। पूरे वक्त वो पाकिस्तान था, मैं हिंदुस्तान था। यही पहचान थी। मगर दुश्मनी की कोई खलिश नही। बस क्यूरियोसिटी थी।

पूरे वक्त मैं उससे ज्यादा विनम्र, अधिक केयरिंग होने की कोशिश में था। पर सच यह कि उसने यह प्रतियोगिता बड़े अंतर से जीती थी।
●●
सीमाओं के भीतर बनाया गया बनावटी माहौल, देश से बाहर जाते ही स्वतः विलीन हो जाता है। सच यही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमाएँ, चाहें जमीन पर हों या दिल पर। ये कृत्रिम है, अनचाही हैं, दूसरों के द्वारा जबरन उकेरी गई है।

आप कितने भी कट्टर हों, मैं दावा कर सकता हूँ कि जब किसी सीमा पार वाले से मिलेंगे, नजरें मिलाकर स्माइल कर देंगे, वो आपके कंधे पर हाथ रख देगा। जेहन में बरसो से खिंची लकीरें घुल जाएंगी।

आप नीरज हो जायेगे।
वो अरशद हो जाएगा।

– मनीष सिंह

परम पूज्य महाराज जी की जय हो 🙏
06/10/2022

परम पूज्य महाराज जी की जय हो 🙏

29/07/2022

अंधेर नगरी का चौपट राजा

24/05/2022

माँ की ममता और बच्चो का प्यार ❤

Address

Khalilabad
272175

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shiv Mandir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Share

Nearby media companies