11/02/2023
डियर तेजस्वी जी, उप मुख्यमंत्री, बिहार।
आपको पता है हम बड़ी टेंशन में हैं। आप तो लव मैरिज कर लिए, लेकिन हमर मैरिज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। हम चार साल से प्रभात बांधुल्य संग वन साइडेड अफेयर में हैं। अफेयर के उमर में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं। सोचे थे नौकरी लगेगा तो प्रपोज करेंगे, लेकिन नौकरी तो लगने से रही। एक तो भैंकेंसी (नौकरी) नहीं आता है और भैंकेंसी आता भी है तो पेपरे लीक हो जाता है।
ई सब देखते देखते लगता है इहो वैलेंटाइन अइसहीं पार हो जाएगा और हम परपोज (प्रपोज) भी ना कर पाएंगे। हम उधर कंपटीशन की तैयारी में लगल हैं और बाबू जी मने मन हमारे बियाह की तैयारी में। हमारी सब सहेली लोग का तो बच्चा भी हो गया है बियाह के बाद। मन बड़ी मायूस हो रहा है ई सब सोच सोच के। बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं, नौकरी का जुगाड़ लगवाइए नहीं तो लेखक साहब किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। प्यार बिना नौकरी लेके क्या करेंगे।
- आपकी वोटर और लेखक प्रभात बांधुल्य की वन साइडेट लभर पिंकी (फ्रॉम पटना) सस्नेह अभार