thinQ

thinQ thinQ 360 portal operated by mindpool media network LLP
77 SAKET COLONY VIJAI BARI Murlipura Jaipur
(6)

thinQ360 is a news portal operated through mindpool media network LLP. Which publishes news in the public interest through websites, apps, and social media platforms. Along with news, we are committed to all forms of content generation and protecting the right people to have their Right to Speak.

भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, हमारे आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री  #राम के जन्मोत्सव 'श्री...
17/04/2024

भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, हमारे आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री #राम के जन्मोत्सव 'श्री #रामनवमी ' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

16/04/2024

राजस्थान में लोकसभा चुनाव होने वाले है और जालोर सिरोही से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत मैदान मे है.
वही बीजेपी से लुम्बाराम चौधरी ताल ठोक रहे है | जालोर सिरोही की जनता अशोक गहलोत और नरेंद्र मोदी के बारे में क्या विचार रखती है , थिंक 360 की
चुनाव यात्रा में हाईवे किनारे बाबा रामदेव होटल पर लोगों से बात की विशाल खंडेलवाल ने

16/04/2024

क्या सोचती है सिरोही जालोर की जनता। गांधी उद्यान में अल सवेरे स्वास्थ्य लाभ ले रहे बुजुर्गों से जब हमारे साथी विशाल ने बात की तो उन्होंने लोकसभा चुनाव के मुद्दों पर अपनी राय प्रकट की।

16/04/2024

जालोर—सिरोही लोकसभा सीट पर चुनावी यात्रा के दौरान हमारे साथी विशाल खण्डेलवाल ने बात की एक चाट की दुकान पर मौजूद लोगों से। जालोर लोकसभा में चुनाव के बीच में लोगों का मूड, भाजपा कांग्रेस और अन्य पहलुओं पर हुई रायशुमारी में क्या निकलकर आया।

16/04/2024

बस स्टैंड पर बैठे लोग क्या सोचते हैं लोकसभा चुनाव को लेकर। किसकी बनेगी सरकार। जालोर—सिरोही में कौन बनेगा सांसद। वैभव गहलोत या लुम्बाराम चौधरी? नरेन्द्र मोदी या राहुल गांधी? हमारे साथी विशाल खण्डेलवाल ने जाना बस स्टैंड पर बैठे लोगों का मूड...!

16/04/2024

राजस्थान में बसपा के दो विधायकों के शामिल होने से शिवसेना को बढ़त मिली है

16/04/2024

रविन्द्रसिंह भाटी का चुनाव बाड़मेर—जैसलमेर सीट पर बीजेपी कांग्रेस की प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। इसी बीच रविन्द्रसिंह भाटी पर देश विरोधी ताकतों से मुलाकात की बात कहते हुए हमलावर हुई है सोशल मीडिया और आईटी सेल की टीमें। लोकतंत्र में यह हमला क्यों ही है, यदि आरोप सच है तो सिस्टम कार्यवाही क्यों नहीं करता। क्यों ही चुनाव के वक्त यह माहौल बनता है। तमाम बिंदुओं पर प्रदीप बीदावत का पार्लियामेंट विद प्रदीप।

16/04/2024

पिताजी ट्रेनिंग में थे जब बेटे ने फोन कर बताया - "पापा, मैं पास हो गया!"
सिरोही जिले के मंडार कस्बे के 23 वर्षीय रविंद्र कुमार मेघवाल ने UPSC परीक्षा में 138वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह रविंद्र का पहला प्रयास था और उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की है।

16/04/2024

एक जिंदगी है जो सड़क पर सफर करती है। रोडवेज की यात्रा पर हमारे साथी विशाल खण्डेलवाल ने लोकसभा चुनाव के बारे में जनता से रायशुमारी की। विशाल ने जनता से जाने उनके मुद्दे और जाना की वैभव गहलोत तथा लुम्बाराम चौधरी, कांग्रेस और बीजेपी, राहुल गांधी और नरेन्द्र मोदी में से कौन भारी पड़ रहा है। इन चुनावों में जालोर—सिरोही की सीट हॉट सीट बनी हुई है।

16/04/2024

मतदाता जागरुकता अभियान के तहत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
कमेंट सेक्शन में पूरी खबर

16/04/2024

डीजीपी ने 75 वर्षों की गौरवमयी यात्रा में राज्य पुलिस बल के योगदान को सराहा
कमेंट सेक्शन में पूरी खबर

16/04/2024

रविन्द्रसिंह भाटी ने बाड़मेर के पचपदरा में एक सभा को सम्बोधित करते हुए चेतावनी दे दी है कि रिफाइनरी में माफिया पनप गया है। उनका इशारा किस ओर है? भाटी ने एक बड़ा हमला बोलते हुए अपना बयान दिया है। लोकसभा चुनाव में बाड़मेर सीट देश की सबसे हॉट सीटों में शुमार हो रही है। राजस्थान में यह धोरां धरती वाली सीट क्या परिणाम देगी...।

16/04/2024

प्रियंका गांधी राजस्थान में खासा प्रभाव छोड़ रही है। कांग्रेस के नेता भी अब राहुल गांधी की बजाय प्रियंका गांधी की रैली, रोड शो और जनसभाओं को तरजीह दे रहे हैं। सवाल यह है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की रैलियों में प्रियंका कैसी दिखती है, इंदिरा जैसी दिखती है नारे का मतलब क्या निकाला जाए? क्या राहुल गांधी पर अब कांग्रेस प्रियंका गांधी को तरजीह दे रही है। क्या कांग्रेस में फ्यूचर की राजनीति प्रियंका के हाथों में होगी।

16/04/2024

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर और धौलपुर के जाटों को आरक्षण को लेकर बयान दिया है। इस बयान के क्या राजनीतिक मायने निकलेंगे। बड़ा सवाल है। क्योंकि 1999 में जब जाट आरक्षण की घोषणा अटल बिहारी वाजपेयी ​सीकर की सभा में कर गए थे, उस चुनाव में आंकड़ों पर बात..

16/04/2024

मारवाड़ी विव्ज नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं ओमप्रकाश...। ओमप्रकाश राजस्थानी भाषा में अपनी बात सीधे और सरल तरीके से कहते हैं। लोकसभा चुनाव में गांव—गांव और कस्बों से रिपोर्टिंग करते हैं। ओमप्रकाश क्या कहते हैं जालोर—सिरोही लोकसभा चुनाव को लेकर। इनसे बात की है हमारे साथी विशाल खण्डेलवाल ने...।

15/04/2024

आचार संहिता लागू होने से अब तक 4,048 से ज्यादा शिकायतें
खबर का लिंक कमेंट में

15/04/2024

लोकसभा आम चुनाव: पहले चरण के लिए 35061 एवं दूसरे चरण के लिए 7851 ने की होम वोटिंग
खबर का लिंक कमेंट में

15/04/2024

अतिरिक्त मुख्य सचिव की समझाइश के बाद रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त
खबर का लिंक कमेंट में

15/04/2024

क्या सोचती है सिरोही जालोर की जनता। गांधी उद्यान में अल सवेरे स्वास्थ्य लाभ ले रहे बुजुर्गों से जब हमारे साथी विशाल ने बात की तो उन्होंने लोकसभा चुनाव के मुद्दों पर अपनी राय प्रकट की।

15/04/2024

राजस्थान के विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल से लोकसभा चुनाव को लेकर हमारे साथी विशाल ने सवाल पूछे तो पटेल ने कुछ यूं जवाब दिए। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की सभा में पटेल जालोर में थे।
Jogaram Patel

15/04/2024

पुरुषोत्तम रुपाला वाले मामले में राजपूत समाज का विरोध प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। इधर दिया कुमारी की जालोर में सभा भी हुई। राजपूत समाज यहां भी नाराज है। ऐसे में जब दिया कुमारी से हमारे साथी विशाल खण्डेलवाल ने पूछा तो उन्होंने इससे इनकार किया और कहा कि यह कांग्रेस का फैलाया हुआ जातिवाद है। Diya Kumari

15/04/2024

जालोर—सिरोही लोकसभा सीट पर राजपूत समाज की नाराजगी को देखते हुए प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को जालोर बुलाया गया। उनके कार्यक्रम में एक राजपूत युवा शैतान सिंह भूतेल का सम्बोधन इस सभा को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपनी बात कही और कहा कि बीजेपी प्रदेश में प्रभावी प्रदर्शन करेगी। यही नहीं लोकसभा चुनाव में जालोर—सिरोही में राजपूत समाज बीजेपी के साथ मिलकर लुम्बाराम चौधरी को जिताएगा।

15/04/2024

जालोर—सिरोही लोकसभा सीट पर राजपूत समाज को साधने के लिए दिया कुमारी की जालोर में सभा करवाई गई। इस सभा को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपनी बात कही और कहा कि बीजेपी प्रदेश में प्रभावी प्रदर्शन करेगी। यही नहीं लोकसभा चुनाव में जालोर—सिरोही में राजपूत समाज बीजेपी के साथ मिलकर लुम्बाराम चौधरी को जिताएगा।

15/04/2024

जालोर—सिरोही लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी के समर्थन में आकोली में सभा हुई। इस सभा को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि बीजेपी प्रदेश में सभी 25 सीटों पर प्रभावी प्रदर्शन करेगी।

15/04/2024

राजस्थान में चल रहे लोकसभा चुनावों के बीच राजपूत समाज का खुला विरोध ​बीजेपी को भारी पड़ रहा है। इसी बीच बीजेपी के प्रति सद्भाव रखने वाले कुछ राजपूत युवा मिल गए। इनसे बात हुई हमारे साथी विशाल खण्डेलवाल की तो क्या कुछ निकलकर सामने आया...

15/04/2024

भाजपा नेता और राजस्थानी प्रवासी फ्रेंडस फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्रवण सिंह राठौड़ दासपां ने दिया कुमारी के समर्थन में जालोर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया। राठौड़ ने दिया कुमारी के पिता महाराजा भवानी सिंह को याद करते हुए भारत पाकिस्तान और श्रीलंका के युद्ध में उनके पराक्रम की दास्तान बताई।

15/04/2024

जालोर—सिरोही लोकसभा सीट पर राजपूत समाज को साधने के लिए उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी की सभा हुई। इसको सम्बोधित करते हुए जालोर—सिरोही लोकसभा के प्रभारी नारायण सिंह देवल ने कहा कि राजस्थान में भाजपा वापसी करेगी। उन्होंने कामों को लेकर भी भरोसा दिलाया।
Narayan Singh Dewal

15/04/2024

एक ओर जालोर—सिरोही लोकसभा क्षेत्र में प्रियंका गांधी की रैली और इधर भाजपा के समर्थन में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी जालोर में रहीं। महिला साक्षरता में सर्वाधिक पिछड़ा इलाका यह लोकसभा क्षेत्र राजस्थान के 25 सीटों वाले बीजेपी के दावों को कितना सच बनाएगा। यह देखने वाली बात होगी। प्रियंका गांधी ने अपने सम्बोधन में अधिकांशत: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ही अपनी बात कही और वैभव गहलोत को जिताने की अपील की। साथ ही गुजरात से उपजी राजपूत समाज की नाराजगी और भाजपा के वोट बैंक के असर पर बात कर रहे हैं प्रदीप बीदावत...।

14/04/2024

झुंझुनूं में कांग्रेस के बृजेन्द्र ओला के समर्थन में राजपूत समाज का आयोजन कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत के माध्यम से हुआ है। इसने बीजेपी को सोचने के लिए मजबूर किया है। अब तक भाजपा का मूल वोट बैंक राजपूत समाज क्या वाकई शुभकरण चौधरी के लिए अशुभ संकेतों की दास्तान रच चुका है। लोकसभा क्षेत्र में झुंझुनूं में क्या रहेगा चुनाव परिणाम यह वक्त बताएगा। Brijendra Singh Ola बृजेन्द्र सिंह ओला

Address

G3 Apartment, General Sagat Singh Chowk, Khatipura
Jaipur
302012

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when thinQ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to thinQ:

Videos

Share

Nearby media companies