Special Books

Special Books Special Book Stall

हर एक काम, मातृभाषा के नाम
(1)

29/11/2023

सरकारी अलर्ट ! 30 नवंबर तक जरूर निपटा ले ये 7 काम वरना, दिसंबर में होगा बड़ा नुकसान PM Modi new rules

Save Shikharji
16/12/2022

Save Shikharji

11/12/2022

शिक्षा का महत्त्व
शिक्षा व्यापार नहीं है बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।

Special Books
09/12/2022

Special Books

07/12/2022

10 किताबें जो आपका जीवन बदल देगी|| 10 Books That Can Change Your Lifell Motivation By Mahendra Dogney

Description

10 किताबें जो आपका जीवन बदल देगी|| 10 Books That Can Change Your Lifell Motivation By Mahendra Dogney

27/10/2022

सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता।
उक्त उक्ति में मेघना नामक उपन्यास का सम्पूर्ण सार गर्वित है।
लेखिका Kusum Goswami Kim ने मेघना की खूबसूरती का बखान करने के लिए बहुत ही सुंदर उपमाओं का इस्तेमाल किया है, जो कि मेघना के चरित्र चित्रण में चार चांद लगाते हैं।
लेखिका कुसुम गोस्वामी ने उपन्यास के माध्यम से वर्तमान समाज की ज्वलंत समस्याएं महिला सशक्तिकरण तथा बलात्कार के संबंध में मेघना के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करने की कोशिश की है।
लेखिका कुसुम गोस्वामी ने मेघना नामक उपन्यास के माध्यम से कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले शोषण को समाज के सामने रखने का प्रयास किया गया है। जिसकी वजह से मेघना जैसी ना जाने कितनी ही लड़कियों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
मेघना नामक उपन्यास Hind Yugm Prakashan द्वारा प्रकाशित किया गया है।
Review link
https://www.abhaykumarjain.in/2022/05/meghna-by-kusum-goswami-book-review-summary-in-hindi.html

27/10/2022

जुहू चौपाटी में लेखिका Sadhna Jain ने नायिका मीरा के माध्यम से रंक से राजा बनने तक के सफ़र के रास्ते को बखूबी तरीके से बताने की कोशिश की है, जो कि पाठकगणों को पठनीय है।
लेखिका साधना जैन ने जुहू चौपाटी नामक उपन्यास में मार्मिक वाक्यों का मनोवैज्ञानिक तरीके से प्रयोग करके उपन्यास की उपयोगिता को सुदृढ़ बना दिया है।
प्रयोगात्मक दृष्टि से देखा जाए तो किसी भी नये लेखक या फिर लेखिका के लेखन में बहुत सारे प्रयोग, एक साथ पहली ही रचना में देखने को मिलें तो कहा जा सकता हैं कि उसके लेखन की यात्रा लंबी चलने वाली हैं। उक्त शर्त पर जुहू चौपाटी नामक उपन्यास खरा उतरता हैं।
जुहू चौपाटी नामक उपन्यास Hind Yugm Prakashan से प्रकाशित हैं। तथा Divya Prakash Dubey के राइटर्स रूम की प्रथम बुक है।
किसी भी लेखक या लेखिका के लिए सरल और सहज भाषा में लिखना बहुत मुश्किल होता है, यदि आपको प्रस्तुत उपन्यास में भाषा की पकड़ जानना हो, तो आप जुहू चौपाटी नामक उपन्यास को जरूर पढ़ें।
Review link
https://www.abhaykumarjain.in/2021/06/Juhu-Chowpatty-By-Sadhna-Jain-Book-Review-Summary-in-hindi.html



आखिर जैन धर्म कैसे वर्तमान में अप टू डेट है ? क्या इसे जीवन में अपना सकते है? जैन धर्म किसका है? जैनियों का या सभी का? स...
25/09/2022

आखिर जैन धर्म कैसे वर्तमान में अप टू डेट है ? क्या इसे जीवन में अपना सकते है? जैन धर्म किसका है? जैनियों का या सभी का? सभी प्रश्न इस आलेख में।
👇👇👇
विश्व में सभी धर्म कुछ न कुछ जगत के जीवों से कहते हैं, बस उनके मार्ग का अनुसरण हम अपनी बुद्धि के अनुसार कर सकते हैं, क्या सत्य है और क्या सत्य नही है इसका परीक्षण हम स्वयं से कर सकते हैं, बस जरूरत है एक उज्ज्वल पक्ष की और एक सही सोच की ।

Read full article....
https://besmartauthor.blogspot.com/2022/09/Jainism-jain-dharm-se-le-profetional-life.html

Congratulations Divya Prakash Dubey ji 🎉🎉🎉🎉
14/09/2022

Congratulations Divya Prakash Dubey ji 🎉🎉🎉🎉

18/07/2022

Hi everyone! 🌟 You can support me by sending Stars - they help me earn money to keep making content you love.

Whenever you see the Stars icon, you can send me Stars!

 #दिसम्बर_संजोग  Book By Abha Srivastava Buy now 👇(paperback)https://amzn.to/3FCj5Sbपुस्तक के बारे में :-               ...
11/05/2022

#दिसम्बर_संजोग Book By Abha Srivastava
Buy now 👇(paperback)

https://amzn.to/3FCj5Sb

पुस्तक के बारे में :-
प्रस्तुत संग्रह में प्यार के ताने-बानों के साथ जीवन की कड़वी मीठी सच्चाइयाँ भी अनायास ही बुनी गई हैं। जीवन के मिले-जुले अनुभवों को, शब्दों के जाल में समेट लेना, संजो लेना, मन को कहीं न कहीं तसल्ली देता है। “आखर ढाई” एक ऐसी युवती की कहानी है जो सच्चे प्रेम की तलाश में आजीवन भटकती रहती है। अंततः उसे उसका सच्चा प्यार मिलता है लेकिन क्या सच में ये उसका अंतिम प्यार है? ऐसे ही “उस रात की बात” का कथानक सिहरन पैदा करने वाला है, तब भी रत्ती बुआ की कहानी एक सत्य घटना से प्रेरित है। “पंखुरी-पंखुरी हरसिंगार” की कमसिन-कोमलांगी नायिका समय और परिस्थितियों के साथ एक सशक्त स्त्री बनती है और अपने निर्णय स्वयं लेने में सक्षम रहती है।

About the Author आभा श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुआ। लखनऊ विश्वविद्यालय से दर्शन शास्त्र में एम.ए. और बी.लिब. किया। पिता, कालांतर में पति के शासकीय नौकरी में होने के कारण उत्तर प्रदेश (अविभाजित) के विभिन्न शहरों में रहने के साथ-साथ, देश के विविध स्थानों का भ्रमण एवं प्रवास करने का सौभाग्य प्राप्त होता रहा, जिससे स्थान विशेष की सांस्कृतिक, सामाजिक समृद्धता को निकट से देखने और समझने का अवसर मिला। इन स्थानों की सामाजिक/सांस्कृतिक विविधताओं की झलक इनकी कहानियों में देखी जा सकती है। छोटी उम्र में जब अधिकांश हमउम्र बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहते, इन्होंने पुस्तकों को अपना साथी बनाया। मात्र दस वर्ष की आयु में प्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार-पत्र में अपनी प्रथम रचना, कविता के रूप में प्रकाशन के साथ, अपनी साहित्यिक यात्रा की शुरुआत की जो अब तक जारी है। पुस्तक के रूप में अब तक बाल काव्य संग्रह “रिमझिम पड़ी फुहार” तथा लोकप्रिय कहानी संग्रह “काली बकसिया” प्रकाशित हो चुकी हैं।

प्रकाशन :- Sanmati Publishers & Distributors


Post maker :- ABHAY KUMAR JAIN
Website :- https://www.AbhayKumarJain.in/

 #जाल  Book By Author Harish SharmaBuy now 👇(paperback)https://amzn.to/3937Oygपुस्तक के बारे में :-                     ...
19/04/2022

#जाल Book By Author Harish Sharma
Buy now 👇(paperback)

https://amzn.to/3937Oyg

पुस्तक के बारे में :-
जाल, यह एक ऐसी कहानी है जिसमें एक हत्यारे ने गुरुनाथ बेनेगल के दिमाग को भी चकित कर दिया। जांच एक हत्या की थी, लेकिन जब सच्चाई सामने आने लगी तो असली कातिल कौन है? पता लगाना नामुमकिन हो गया, तब पता चला कि कातिल भी है, सबूत भी है? लेकिन सच्चाई कुछ और ही है, जिसने रहस्य को सुलझाने के बजाय और उलझा दिया। वह कौन है जो अपनी मृत्यु के 50 वर्ष बाद फिर से जीवित हो गया? पर कैसे? और क्यों?

प्रकाशन :- Notion Press Books


Post maker :- ABHAY KUMAR JAIN
Website :- https://www.AbhayKumarJain.in/

 #ज़िन्दगी_एक_जंजीर  Book By Rakeshshankar bhartiBuy now 👇(paperback)https://amzn.to/3tTS4Ejपुस्तक के बारे में :-        ...
12/03/2022

#ज़िन्दगी_एक_जंजीर Book By Rakeshshankar bharti
Buy now 👇(paperback)

https://amzn.to/3tTS4Ej

पुस्तक के बारे में :-
डायमंड बुक्स ने अपने स्थापना वर्ष 1948 ई. से लेकर आज तक हर वर्ग के लेखकों को छापा है और निचले, दबे-कुचले तबके के लेखकों को उभरने का मंच प्रदान किया है। हम अपने लंबे गौरवशाली इतिहास और एक विशाल विरासत के साथ हर विधा में कई भाषाओं में पुस्तकें प्रकाशित करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में हम इस बार इसी वर्ग के एक युवा प्रतिभाशाली लेखक राकेश शंकर भारती को लेकर आ रहे हैं। 4 फरवरी 1986 ई. को पिता प्रेमशंकर यादव और माता उर्मिला यादव के घर में बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर गाँव में जन्मे राकेश शंकर भारती का रचना संसार बहुत ही विशाल है। बिहार के एक छोटे से गाँव से एक निर्धन परिवार से निकलकर अपने दम और साहस पर दिल्ली के जे. एन. यू. तक सफर, फिर वहाँ से पूर्वी यूरोप तक का सफर अभाव, फटेहाली, संघर्ष, दुख, कष्ट, रोमाँच, प्रेम वगैरह से लबालब है। जहाँ एक तरफ लेखक बचपन की घोर गरीबी से लोहा लेते हुए इतना लंबा सफर तय करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें अपनी मिट्टी से भी गहरा लगाव है, अपनी मिट्टी के लिए उनकी आँखों में पानी है। उन्हें आज भी अपने फटेहाल बचपन के चरवाहे जीवन से वही लगाव है। ऐसे लेखक हमेशा अपने मिट्टी और धरातल से जुड़कर ही बातें करना पसंद करते हैं। इसी के फलस्वरूप उनकी रचना में इतनी ज्यादा विविधताएँ पायी जाती हैं। जहाँ उन्होंने एक तरफ भारतीय समाज के उपेक्षित वर्गों पर बेवाकी से कलम चलायी है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी लेखनी में पूर्वी यूरोप, रूस, यूक्रेन के समाज की खुशबू भी आती है।वे अपनी रचना में नवीनता लाने और नये-नये प्रयोग करने में यकीन रखते हैं। वे समाज के संजीदा अनछुए पहलुओं को उठाने का माद्दा रखते हैं। आज जहाँ उनकी लेखनी ने थर्ड जेंडर विमर्श को नया आयाम दिया है, वहीं दूसरी तरफ 3020 ई. जैसे साइंस फिक्शन से हिंदी साहित्य में गद्य की विधा में एक नया अनोखा प्रयोग भी किया है। कोठा नं. 64 के माध्यम से वेश्या-जीवन के संघर्षों का बहुत ही बारीकी से विश्लेषण किया है। इस जिंदगी के उस पार के साथ थर्ड जेंडर विमर्श में पहला मौलिक कहानी संग्रह दिया है। पूर्वी यूरोप और खासकर यूक्रेन के समाज में रहकर किसी पहले प्रवासी भारतीय लेखक ने नीली आँखें के माध्यम से कलम चलायी है।
इस बार डायमंड बुक्स प्रतिभाशाली प्रवासी लेखक राकेश शंकर भारती का सबसे नया उपन्यास जिंदगी एक जंजीर लेकर प्रिय पाठकों के समक्ष आ रहा है। हम अब एक एक नये विमर्श की शुरुआत भी करने जा रहे हैं। हमारी समझ और जानकारी के हिसाब से जिंदगी एक जंजीर थर्ड जेंडर और LGBT समुदाय पर पहला कोई संपूर्ण उपन्यास है जिसमें थर्ड जेंडर और LGBT समुदाय के हर उपवर्ग लेस्बियन, गे, बायसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर की समस्याओं पर इतनी गहराई से बातें रखी गयी हैं। इससे पहले के सभी उपन्यासों में किसी एक-दो पक्षों पर ही चर्चा हुई है। वे ट्रांसववुमेन या किन्नर समुदाय तक ही सीमित रहे। भारती जी ने इस उपन्यास के माध्यम से थर्ड जेंडर और LGBT विमर्श को नया आयाम दिया है। हम थर्ड जेंडर और LGBT समुदाय पर शोध कर रहे शोधार्थियों को भी ध्यान में रखकर यह उपन्यास ला रहे हैं। शोधार्थियों और अध्यापकों की शिकायत थी कि हिंदी में ट्रांसमेन पर कोई उपन्यास नहीं है। हमने उनका खास ध्यान रखा है और यह उपन्यास लाकर उनका सम्मान भी किया है। युवा पाठक वर्गों को भी अब हिंदी में एक नये और अनोखे विषय पर उपन्यास पढ़ने का मौका मिलेगा। सभी पाठक मित्रों को ढेर सारी शुभकामनाएँ! आगे भी आपका प्रेम हमारे साथ यूँ ही बना रहे!

प्रकाशन :- Diamond Books


Post maker :- ABHAY KUMAR JAIN
Website :- https://www.AbhayKumarJain.in/

 #आदमी_बनने_के_क्रम_में  Book By Ankush kumarBuy now 👇(paperback)https://amzn.to/3JUpWY4पुस्तक के बारे में :-           ...
27/02/2022

#आदमी_बनने_के_क्रम_में Book By Ankush kumar
Buy now 👇(paperback)

https://amzn.to/3JUpWY4

पुस्तक के बारे में :-
इन कविताओं में एक भरा-पूरा लोक है, ख़ुद के अलावा पूरा परिवार है, माँ-बाबू-बीवी-बच्चे हैं, नींबू-खीरा-चाय-बिस्कुट हैं, मित्रगण हैं, अजनबी लोग हैं, आबाद दुनिया है, लेकिन अकेलेपन का एक अहसास अनवरत चलता रहता है। ऐसी कई स्थितियाँ बनती हैं, जहाँ कविता का नैरेटर ख़ुद को अकेला पाता है- कुछ जगहों पर वह अपने अकेलेपन को शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त कर देता है, तो कुछ जगहों पर मौन के ज़रिए। तब एक काव्यात्मक प्रश्न मन में उठता है- जब बाहर की भीड़, बाहर के बजाए, हमारे भीतर रहने लगती है, तब अकेलापन कहीं ज़्यादा महसूस होता है? आदमी सुबह अकेले घर से निकलता है, और रात गए अकेले ही घर लौटता है, उसके बावजूद अकेले आदमी का अंतर्मन वीरान नहीं होता। और कुछ नहीं, तो वह सवालों से आबाद रहता है। यह प्रश्नाकुलता, यह बेचैनी अंकुश कुमार से कुछ मार्मिक और सुंदर कविताओं की रचना करवाती है। ‘माँएँ’ शीर्षक कविता में कवि इसी नाते माँ की सहेलियों को याद करता है। ‘स्व’ के बहाने ‘पर’ की स्मृतियों को जागृत करने का यह एक अच्छा उदाहरण है। हम आमतौर पर जिन परिवारों में रहते हैं, माँ की सहेलियों के बारे में कम ही जानते हैं। अंकुश कुमार की संवेदना वहाँ तक पहुँचने का काव्यात्मक दायित्व बख़ूबी निभाती है। काव्यात्मक दायित्वों के निर्वहन का एक महत्वपूर्ण उपकरण है- कथात्मकता; अंकुश कुमार की कविताओं में वह भरपूर है। वह दृश्य को कथा की तरह पढ़ते हैं, फिर कविता की तरह सुनाते हैं। इससे उनकी कविताएँ सहज और संप्रेषणीय बन जाती हैं। वह आसपास की दुनिया के साथ एक ज़मीनी राब्ता क़ायम कर लेते हैं। इस क्रम में वह अपने समय-समाज पर नज़र भी बनाए रखते हैं। ‘रात में’ तथा ‘ग़लत पते की चिट्ठियाँ’ जैसी मार्मिक कविताओं में यह अनुभूति सान्द्र रूप में है। वह अपने वर्तमान और यथार्थ को गहरे संशय के साथ देखते हैं। बावजूद, यह किसी जिज्ञासु राजनीतिक विश्लेषक द्वारा लिखी गई कविताएँ नहीं, बल्कि घर-परिवार-सड़क-समाज से जुड़े रहनेवाले एक आम इंसान की बोली-बानी को दर्ज करती कविताएँ हैं।
-गीत चतुर्वेदी

प्रकाशन :- Hind Yugm Prakashan


Post maker :- ABHAY KUMAR JAIN
Website :- https://www.AbhayKumarJain.in/

 #बियर_टेबल  Book By Surbhi singhal Buy now 👇(paperback)https://amzn.to/3m6pvAAपुस्तक के बारे में :-                    ...
16/12/2021

#बियर_टेबल Book By Surbhi singhal
Buy now 👇(paperback)

https://amzn.to/3m6pvAA

पुस्तक के बारे में :-
लेखन को प्रयोगशाला की तरह लेकर चलने वाली लेखिका के लिए ‘लेट लतीफ लव’ जैसे बहुचर्चित इरॉटिक उपन्यास के बाद ‘बियर टेबल’ को लिखना फिर से एक नए छोर को पकड़ने की तैयारी है। इन कहानियों में आपको सस्पेंस व भावुकता के समावेश के साथ प्रेम का तड़का मिलेगा। इसकी 8 कहानियों में आप अपने आस-पास के ही किरदारों में खोए रहेंगे, सब कुछ अपने आस-पास ही मिल जाएगा जिसे परिवर्तित करने के बारे में आप बार-बार सोचेंगे क्योंकि ऐसी ही किसी कहानी से हो सकता है आप भी रूबरू हुए हो, बस कह न पाए हों। यहाँ एक ओर कोई अपने स्वार्थ के लिए चालाकी से किसी का टिश्यू पेपर जैसा इस्तेमाल करके फेंक रहा है तो कहीं सस्पेंस के जरिये घटित हो रही घटनाएँ अपना असर कर रही हैं। बियर टेबल सी सजी इस पुस्तक में काफी किस्म की मदहोश करने वाली मदिरा आपको कहानियों के रूप में मिलेगी।

About the Author अपनी तीसरी किताब ‘लेट लतीफ लव’ की अद्भुत कानाफुसी के बाद से चर्चित सुरभि सिंघल की यह चौथी किताब है, जो इनका पहला कहानी संग्रह भी है। इस किताब में आपको प्रेम के साथ बदला, धोखे के साथ भावनाएँ व सामाजिक समस्याओं के साथ अपने आस-पास पनप रहीं ऐसी कहानियाँ मिलेंगी, जिन्हें आपने महसूस किया होगा लेकिन पढ़ा शायद ही हो। केमिस्ट्री में परास्नातक होकर पेशे से केमिस्ट्री पढ़ा रहीं लेखिका खुद को देहरादून में सबसे प्रसन्न महसूस करती हैं। लिहाजा अब वहीं स्थायी रूप से निवास कर रही हैं। ‘फीवर 104’ व ‘वापसी इम्पॉसिबल’ जैसे अलग कथानक के बाद कहानी संग्रह को खेमे में शामिल करना, निश्चित रूप से इनके लिए एक नया प्रयास रहा होगा।

प्रकाशन :- Sanmati Publishers & Distributors


Post maker :- ABHAY KUMAR JAIN
Website :- https://www.AbhayKumarJain.in/

 #कुकर_की_सीटी  Book By Yogita Warde Buy now 👇(paperback)https://amzn.to/32RYb2bपुस्तक के बारे में :-                   ...
06/12/2021

#कुकर_की_सीटी Book By Yogita Warde
Buy now 👇(paperback)

https://amzn.to/32RYb2b

पुस्तक के बारे में :-
जब हमने हँसते-मुस्कुराते हमेशा की तरह 2020 में प्रवेश किया, तब कहाँ पता था कि हमारी आने वाली ज़िंदगी में हमें एक बीमारी के चलते 'लॉकडाउन' में रहना पड़ेगा।

लॉकडाउन हम सभी के लिए कठिन दौर रहा, जहां हमारे ऊपर क्या-क्या गुजरा, हमें किन-किन चीजों का नया अनुभव हुआ।
किस तरह हम कहीं आ-जा नहीं सकते थे।
किस तरह हम घरों में रहने पर मजबूर हुए।

किस तरह हँसना-रोना, बिछड़ना, तकलीफें, स्कूल बंद रहे, वर्क फ्रॉम होम किया।

किस तरह मजदूरों की घर वापसी हुई, वहीं बच्चे अपनी नानियों के घर नहीं जा सके।

किस तरह हम डिज़िटल दुनिया में बीस साल आगे हो गए।

किस तरह हमारी ज़िन्दगी में सोशल मीडिया ने अहम रोल निभाया।
किस तरह हमने अपने परिवार के साथ समय बिताया।
कहीं किसी की शादी का टूटना, कहीं किसी का साथ हमेशा के लिए छूटना।

इन सभी अनुभवों का लेखा-झोखा है यह किताब....

'कुकर की सीटी' में छह नाटकों का संकलन है, जो कि लॉकडाउन पर आधारित हैं।
प्रकाशन :- FlyDreams Publications


Post maker :- ABHAY KUMAR JAIN
Website :- https://www.AbhayKumarJain.in/

 #आको_बाको  Book By Divya Prakash Dubey Buy now 👇(paperback)https://amzn.to/3oGEstuपुस्तक के बारे में :-                ...
21/11/2021

#आको_बाको Book By Divya Prakash Dubey
Buy now 👇(paperback)

https://amzn.to/3oGEstu

पुस्तक के बारे में :-
दो दोस्त, जो ढूँढ़ने चले हैं कि कविता आख़िर कहाँ से आती है। एक छोटे शहर की सुपर मॉम, जो रोज़ टीवी पर आने का सपना देखती है। भोपाल की वो लड़की, जो अब भी अपने मुंबई के पेन फ़्रेंड को हाथ से लिखी चिट्ठियाँ भेजती है। एक मॉडल, जिसका एक गाना हिट होने के बाद सब कुछ फ़्लॉप हो गया। देहरादून में रहने वाला डाकिया, जो शहर का सबसे अच्छा ऐक्टर है। लखनऊ की पुरानी हवेली में रहने वाले ज़िंदा लोग, जिनको लोगों ने भूत मानकर छोड़ दिया है। द्रौपदी, जिसने पाँच भाइयों में बँटने से मना कर दिया था। गौतम बुद्ध, जो अगर घर लौट गए होते तो क्या होता!
दिव्य प्रकाश दुबे की ये 16 कहानियाँ, अलग-अलग शहरों में रहने वाले आम और ख़ास दोनों तरह के लोगों को नए शेड में दिखाने की कोशिश करती हैं। वे लोग, जो अपनी आधी-अधूरी हसरतों के साथ भी पूरे हैं।
प्रकाशन :- Hind Yugm Prakashan


Post maker :- ABHAY KUMAR JAIN
Website :- https://www.AbhayKumarJain.in/

गाँधी विहार, नेहरू विहार और मुखर्जी नगर तथा इसके आस-पास के मित्र यदि आज ही Nilotpal Mrinal  की 'यार जादूगर' प्राप्त करना...
25/10/2021

गाँधी विहार, नेहरू विहार और मुखर्जी नगर तथा इसके आस-पास के मित्र यदि आज ही Nilotpal Mrinal की 'यार जादूगर' प्राप्त करना चाहें, तो साहित्यारुषि से संपर्क कर सकते हैं।

Amazon link 👇
Yar Jadugar
https://amzn.to/3mbJSNr

 #यार_जादूगर  Book By Nilotpal Mrinal  Nilotpal mrinal Fans Buy now 👇(paperback)https://amzn.to/3mbJSNrपुस्तक के बारे मे...
22/10/2021

#यार_जादूगर Book By Nilotpal Mrinal
Nilotpal mrinal Fans
Buy now 👇(paperback)

https://amzn.to/3mbJSNr

पुस्तक के बारे में :-
‘यार जादूगर’ हिंदी साहित्य की मुख्य धारा के उपन्यासों में विषय-वस्तु के लिहाज से एकदम नया और चौंकाने वाली कहानी है। कल्पना की जमीन पर बोया गया ऐसा यथार्थ जो मानवीय संबंधों और उसके मनोविज्ञान पर दार्शनिकता की गाँठ खोलता रेशा-रेशा उघाड़ते हुए एक प्राकृतिक शाश्वत सत्य के समीप पहुँच पूर्ण होता है।
‘यार जादूगर’ मृत्यु का महोत्सव है और जीवन का लोक संगीत भी, जो मृत्यु की अनिवार्यता को स्वीकार कर जीवन की सार्थकता को मलंग हो स्वीकार करने की कोशिश है।

प्रकाशन :- Hind Yugm Prakashan


Post maker :- ABHAY KUMAR JAIN
Website :- https://www.AbhayKumarJain.in/

 #युद्ध_की_संस्तुति  Book By Naveen Choudhary Buy now 👇(paperback)https://amzn.to/3AF1kO4पुस्तक के बारे में :-          ...
14/10/2021

#युद्ध_की_संस्तुति Book By Naveen Choudhary
Buy now 👇(paperback)

https://amzn.to/3AF1kO4

पुस्तक के बारे में :-
सत्ता की हिस्सेदारी के लिए कुछ तबकों के बीच ठनी वर्चस्व की लड़ाई, जिनकी तरफ देश की आम जनता बड़ी उम्मीदों से ताकती रहती है। एक बलात्कार को राजनीति की बिसात बना देने वालों की कहानी, जिनसे लोग न्याय के लिए साथ की अपेक्षा रखते हैं। धर्म, जाति, मीडिया और राजनीति के नेक्सस की एक ऐसी आपराधिक कथा जो किसी काल्पनिक या दूर की दुनिया की बात नहीं; बल्कि हमारे आसपास रोज़ घट रही घटनाओं का कच्चा चिट्ठा है। छल-प्रपंच और निजी सम्बन्धों के भीतर चल रहे राजनीतिक समीकरणों की एक ऐसी कथा जो चौंकाती तो है, लेकिन बेभरोसे की नहीं लगती। ‘ढाई चाल’ उपन्यास इस समय की राजनीति की रोमांचक कथा है। राजनीति जो घर और रिश्तों में जड़ें पसार चुकी है, राजनीति जो हमारे समय का सबसे बड़ा मनोरंजन है, राजनीति जो कि अब थ्रिलर है। यही कारण है साजिश और सस्पेंस—किताब के आख़िरी पन्ने तक पाठक को साथ बनाए रखते हैं।

प्रकाशन :- Radhakrishna Prakashan


Post maker :- ABHAY KUMAR JAIN
Website :- https://www.AbhayKumarJain.in/

 #युद्ध_की_संस्तुति  Book By Arvind Shrivastava Buy now 👇(paperback)https://amzn.to/3xyE4R6पुस्तक के बारे में :-        ...
08/10/2021

#युद्ध_की_संस्तुति Book By Arvind Shrivastava
Buy now 👇(paperback)

https://amzn.to/3xyE4R6

पुस्तक के बारे में :-
चार खण्डों में फ़ैली महाभारत गौरवगाथा के पहला भाग है। यह कहानी है भारत वर्ष में पाँच हजार वर्षों और अधिक से पूर्व की, एक महायुद्ध के प्रारम्भ की, दो वंशों के बीच बनते-बिगड़ते संबंधों की, अधिकार और राज्य सत्ता के लिये हुए संघर्षों की, संघर्षों के बीच पनपते प्रेम, सम्मान तथा दया और ममता की, त्याग और बलिदानों के साथ उपजती लालसाओं और असन्तोष की, और अंत में एक नारी के अपमान पर उबलते हुए ख़ून और पीड़ा की, समस्त संभावनाओं के साथ धर्म और विश्वाश की रक्षा की, ज्ञान और विज्ञान के साथ निर्माण और विनाश की भी, अनादि काल से मानवीय संबंधों के बीच संघर्ष होते रहे हैं, आज भी हैं और शायद आगे भी रहेंगे ही। किन्तु विगत संघर्षों के होने के कारणों से आज का मनुष्य कुछ न कुछ सीखता आया है।

प्रकाशन :- Redgrab Books


Post maker :- ABHAY KUMAR JAIN
Website :- https://www.AbhayKumarJain.in/

 #डेढ़_जीवी_इश्क़  Book By संयम शाहBuy now 👇(paperback)https://amzn.to/3AlOTGWपुस्तक के बारे में :-                     ...
07/10/2021

#डेढ़_जीवी_इश्क़ Book By संयम शाह
Buy now 👇(paperback)

https://amzn.to/3AlOTGW

पुस्तक के बारे में :-
प्यार का सफर जो शुरू होता है अजनबियों से, लेकिन किसी का स्वाद इतना मीठा होता है कि मंजिल भी उसे प्यार भरी उड़ान भरने से नहीं रोक सकती। एक ऐसा सफर शुरू होने वाला है, जिसमें खूब बातें होती हैं, मस्ती होती है, मस्ती होती है और साथ ही दिल को छू लेने वाला अहसास भी होता है. डेड जीबी इश्क अनंत और यशी की प्रेम कहानी है जो इंदौर से शुरू होती है। मैं जो कुछ करना चाहता था, अनंत से करवा चुका हूं, यह कहानी मैंने नहीं लिखी है, मैंने इसे पूरे तीन साल से जिया है। अब आप के लिए

प्रकाशन :- Notion Press Publishing


Post maker :- ABHAY KUMAR JAIN
Website :- https://www.AbhayKumarJain.in/

Awadhesh Verma
29/09/2021

Awadhesh Verma

लेखक Awadhesh Verma ने लव यू पापा नामक उपन्यास में पिता-पुत्र के बीच की उस कड़ी को प्रस्तुत करने की कोशिश की है, जो वर्तमान समय में लुप्त सी हो गई है जिसमें एक पिता अपने बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा और अच्छे संस्कार देने के लिए अपने जीवन का सर्वस्व न्यौछावर कर देता है, लेकिन एक पुत्र का अपने पिता से यह पूछना कि "खुद तो कुछ कर नहीं पाए और अपने सपने मेरे कंधे पर बोझ बनाकर लाद दिए।" यह वेदना एक पिता ही महसूस कर सकता है।
प्रस्तुत उपन्यास की कहानी का अंत भी अपने आप में और अधिक विस्तार से करने की गुंजाइश रखता था। अंत में जब राम "खाने की थाली फेंकते हुए नंदन का कॉलर पकड़ लेता है।" तब श्याम या उसकी मां नंदन का सपोर्ट करते हुए राम से दो-तीन सवाल जवाब कर लिया होता तो शायद लेखक अपनी बात को और अधिक सशक्तिकरण पूर्वक व्यक्त कर सकते थे। हालांकि लेखक अवधेश वर्मा ने उक्त परिस्थिति स्थापित करते हुए वर्तमान समय की समस्याओं को स्पर्श करने की कोशिश की है यदि उक्त परिस्थिति को स्थापित करने के बाद लेखक अवधेश वर्मा युक्ति संगत तर्क को प्रस्तुत करते तो और अधिक प्रभावशाली होने के साथ-साथ सोने पर सुहागा होता। (Read more 👇👇👇)

Love You Papa Book Review link 👇
https://www.abhaykumarjain.in/2021/05/Love-You-Papa-By-Awadhesh-Verma-Book-Review-Summary-in-hindi.html

Sanyog  (संयोग) Book by  Yash Yadav Buy now 👇(paperback)https://amzn.to/3kfzYrtपुस्तक के बारे में :-                    ...
22/09/2021

Sanyog (संयोग) Book by Yash Yadav

Buy now 👇(paperback)
https://amzn.to/3kfzYrt

पुस्तक के बारे में :-
संयोग मुम्बई की एक सच्ची प्रेम कथा है। अपने सपनों को सच कर दिखाने के लिए, एक छोटे से गाँव का रहने वाला यश, सपनों की मायानगरी मुंबई पहुँचा। हकीकत की दुनिया से रुबरू हुआ तो उसे एहसास हुआ कि इस अनजान शहर में दौलत, शोहरत और रुतबा कमाना इतना आसान नहीं है। कई दिन भूखे पेट सोने के बाद उसे एक सपनों के सौदागर का साथ मिला। राह उसने बताई और सफ़र वह खुद अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से तय किया। इसी बीच उसे एक काॅलेज में पढ़ने वाली हसीन और बेहद ही खूबसूरत लड़की प्रतिमा से प्यार हो गया। यह न सिर्फ यश के, बल्कि प्रतिमा के भी जीवन का पहला प्यार था। कहते हैं दीवानगी की कोई हद नहीं होती, क्योंकि यह बेहद खूबसूरत होती है और अगर किसी को पाने की सच्ची चाहत हो तो, उसे मिलाने को पूरी कायनात भी साज़िश रचती है, लेकिन संयोग तो कुछ और ही था। दिल को छू लेने वाली, कभी भी न भूलने वाली, इस मोहब्बत की यादगार दास्तान में एक दिन अचानक ऐसा क्या हो जाता है कि जिसकी उन दोनों ने कभी कल्पना भी न की थी।
यश यादव एक लेखक व प्रेरक वक्ता हैं। विद्यार्थी जीवन पर आधारित इनकी दो पुस्तकों की बीस हजार से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। एक ओर जहां इनकी कर्मभूमि सपनों का शहर मुंबई है, तो वहीं दूसरी ओर इनकी जन्मभूमि उत्तर प्रदेश के भदोही ज़िले के अन्तर्गत एक छोटा सा गाँव कुसौड़ा है। भारत की बहु राष्ट्रीय संस्थाओं में एक लम्बे अनुभव के बाद वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक वेब पोर्टल www.storymirror.com के हिंदी विभाग में कार्यरत हैं।

Post maker :- ABHAY KUMAR JAIN
Website :- www.AbhayKumarJain.in

Address

Bapu Nagar
Jaipur
302015

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Special Books posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Share

Nearby media companies



You may also like