Tufaani Khabar

Tufaani Khabar चैनल पर अपनी एड बनवाने के लिए संपर्क करे Mo। 9817733282
call for paid promotion

01/02/2025
21/12/2024

*3 दिवसीय राजकीय शोक के चलते हिसार में मनाया जा रहा राज्य स्तरीय राखीगढ़ी महोत्सव रद्द।*

21/12/2024

क्रिसमस के ऊपर दो व्यक्तियों ने करा अपना विचार सांझा

हिसार के कैमरी रोड स्थित एडवोकेट मनोज कुश के कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की गई कि 5वीं सीनियर एलिट...
13/12/2024

हिसार के कैमरी रोड स्थित एडवोकेट मनोज कुश के कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की गई कि 5वीं सीनियर एलिट हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 14 दिसंबर से 18 दिसंबर 2024 तक चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के गिरी सेंटर स्थित बॉक्सिंग हॉल में किया जाएगा। इस चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा बॉक्सिंग संघ, क्रीड़ा भारती और एचएयू के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एचएयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर बी.आर. कंबोज, बीजेपी जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग, और क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री डॉ. राजेंद्र कड़वासरा मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में प्रदेश भर से अनेक बॉक्सिंग खिलाड़ी विभिन्न भार वर्ग में भाग लेंगे।

प्रेस वार्ता के प्रमुख अंश:

एडवोकेट मनोज कुश (उपाध्यक्ष, यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन, हिसार) ने कहा, "यह चैंपियनशिप केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है, जो प्रतिभा को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर देता है। बॉक्सिंग केवल खेल नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष और सपनों की कहानी है, जिसे हर पंच के साथ लिखा जाता है।"

हरियाणा बॉक्सिंग संघ के महासचिव रविंद्र पान्नू ने कहा कि "सरकार को खेल संघों की अधिक मदद करनी चाहिए। अच्छे प्रदर्शन करने वाली एसोसिएशनों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार और समर्थन दिया जाना चाहिए, ताकि वे खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा सकें।"

उन्होंने बिजनेस समुदाय से अपील करते हुए कहा कि "कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड का एक हिस्सा खेल गतिविधियों के लिए आवंटित किया जाना चाहिए। इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वे नशे से दूर रहेंगे और खेल के प्रति प्रेरित होकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।"

हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रधान मेजर सत्यपाल सिंधु ने बताया कि यह संघ अब तक 4 चैंपियनशिप सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है। हरियाणा के खिलाड़ी न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं। संघ का उद्देश्य खिलाड़ियों को नई तकनीकों से अवगत कराना और उनके खेल को निखारना है।

उपस्थित प्रमुख व्यक्ति:
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा बॉक्सिंग संघ के महासचिव रविंद्र पान्नू, यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भगत सिंह, क्रीड़ा भारती के सह प्रांत प्रभारी अजमेर सिंह पन्नू, एडवोकेट मनोज कुश, खजांची सुनील राणा, विकास इंदौरा, ओम प्रकाश, सतीश जांगड़ा, और अन्य कोच व पदाधिकारी उपस्थित रहे

*चंडीगढ़ से दिल्ली शताब्दी मे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के साथ हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी जी का सफर* *...
04/12/2024

*चंडीगढ़ से दिल्ली शताब्दी मे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के साथ हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी जी का सफर*

*शताब्दी ट्रेनों में स्वर्ण योजना के तहत किए गए बदलाव अद्भुत हैं। विकास की रफ्तार यह दर्शा रही है कि 'विकसित भारत-विकसित हरियाणा' का सपना जल्द ही साकार होगा।*

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।*
04/12/2024

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।*

04/12/2024

*कृष्ण कुमार बेदी जी ने भूपेंद्र हुड्डा की तसल्ली बिठा दी।*

Pranjal Dahiya पहुँची हिसार के Brewtown Resturant में
29/11/2024

Pranjal Dahiya पहुँची हिसार के Brewtown Resturant में

12/11/2024

महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के पैतृक निवास स्थान पहुँचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पुणे में फुलेवाडा पहुँच कर मुख्यमंत्री ने दोनों को किया नमन

जिस जगह से महात्मा ज्योतिबा फुले ने प्रतिकूल परिस्थितियों में शिक्षा की अलख जगायी,उस भूमि को मैं नमनकर पाया ये मेरा सौभाग्य- मुख्यमंत्री

12/11/2024
एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल - डीएपी खाद के लिए किसान धरना व प्रदर्शन के लिए मजबूर, सरकार की लचर नीतियों की खुली पोल : लाल ब...
12/11/2024

एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल
- डीएपी खाद के लिए किसान धरना व प्रदर्शन के लिए मजबूर, सरकार की लचर नीतियों की खुली पोल : लाल बहादुर खोवाल
- भाजपा की नाकामी का खामियाजा भुगत रहे किसान, डीएपी के लिए खा रहे दर-दर की ठोकरें : लाल बहादुर खोवाल
- हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने किसानों को डीएपी न मिलने पर जताया रोष, समुचित व्यवस्था करने की मांग की

हिसार : किसानों को डीएपी खाद न मिलने पर हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने सरकार व प्रशासन के प्रति रोष जताया है। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि डीएपी खाद के लिए किसान कई दिनों से दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। इतना ही नहीं अब तो किसान धरने व प्रदर्शन के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि डीएपी के लिए किसान रात को ही लाइन में लग जाते हैं लेकिन सुबह होने पर उन्हें यही जवाब मिलता है कि डीएपी उपलब्ध नहीं है।
एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि भाजपा की लचर नीतियों व अदूरदर्शिता का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। दरअसल खाद के लिए प्रताडऩा झेल रहे किसानों की हालत देखकर भाजपा के झूठे दावों की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान हितैषी होने की बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन सच्चाई यह है कि किसान डीएपी, बिजली व खेती के लिए पर्याप्त पानी के लिए भी जूझ रहे हैं। खोवाल ने कहा कि महिलाएं भी डीएपी के लिए दस-दस घंटे लाइन में लगी रहती हैं लेकिन उन्हें खाद की जगह कोरा आश्वास्न मिलता है।
खोवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान व पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों को प्रताडि़त करने का काम किया है। पिछले कई वर्षों से आम आदमी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, महंगाई व लचर कानून व्यवस्था के कारण आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि अब किसान बिजाई के लिए तैयार है लेकिन खाद के बिना कृषि कार्य अधर में लटके हुए हैं। एडवोकेट खोवाल ने कहा कि भाजपा हर वर्ष कहती है कि अगली बार किसानों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी लेकिन डीएपी की आपूर्ति के लिए न कोई ठोस योजना बनाई जाती है और न ही इस दिशा में कोई गंभीर कदम उठाया जाता है। इसलिए हर वर्ष किसान खाद के लिए ठोकरें खाते हुए दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि इसी भांति मंडियों में अनाज की आपूर्ति हो चुकी है लेकिन बिक्री के समुचित प्रबंध न होने से किसान अनाज मंडियों में भी परेशानी झेलने के लिए मजबूर है। इसलिए सरकार व प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए तुरंत प्रभाव से डीएपी उपलब्ध करवानी चाहिए और अनाज की खरीद के समुचित प्रबंध करने चाहिए।

भाजपा का सदस्य बनने के लिए 8800002024 पर मिस्ड कॉल करे और सदस्य बनें।
11/11/2024

भाजपा का सदस्य बनने के लिए 8800002024 पर मिस्ड कॉल करे और सदस्य बनें।

हिसार लोकसभा से सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयप्रकाश(जे.पी.) प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी हिसार कल 10/11/2024 (Sund...
10/11/2024

हिसार लोकसभा से सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयप्रकाश(जे.पी.) प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी हिसार कल 10/11/2024 (Sunday) को PWD रेस्ट हाउस हिसार में कार्यकर्ता साथियों से मुलाकात करेंगे

*पंचकूला में हुई भाजपा की छोटी टोली की बैठक, सदस्यता अभियान और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा**प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता ...
10/11/2024

*पंचकूला में हुई भाजपा की छोटी टोली की बैठक, सदस्यता अभियान और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा*

*प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री, संगठन मंत्री व तीनों प्रदेश महामंत्री रहे मौजूद, आगामी कार्ययोजनाओं पर घंटों मंथन*

*कार्यकर्ताओं के कारण भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

*जनआकांक्षाओं को पूरा करेगी भाजपा सरकार : नायब सैनी*

*कार्यकर्ताओं की मेहनत से सबसे अधिक सदस्य बनाने का रिकार्ड बनाएंगे : पंडित मोहन लाल बड़ौली*

*पंचकूला, 10 नवंबर।* भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान और आगामी कार्य योजनाओं को लेकर रविवार को पंचकूला के पार्टी कार्यालय ‘‘पंचकमल’’ में छोटी टोली की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल मौजूद रहे। घंटों तक चली बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई और आगामी कार्ययोजना बनाई गई।
छोटी टोली की बैठक में प्रदेश में बड़े स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान को और गति देने तथा 50 लाख सदस्य बनाने के टारगेट को जल्दी से जल्दी पूरा करने पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं से दिए गए लक्ष्य से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आग्रह किया। वहीं पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भी कहा कि प्रदेश में सदस्यता अभियान को अपार सफलता मिल रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम 50 लाख से अधिक सदस्य बनाने का रिकार्ड बनाएंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता का पीएम मोदी और भाजपा के प्रति स्नेह का परिणाम है कि केंद्र और राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार भी जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। भाजपा ने जो भी वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले दस वर्षों से पारदर्शी शासन व्यवस्था के चलते युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही है और यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दें।

*भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें परिवारवाद नहीं चलता : बड़ौली*

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के 20 हजार 629 बूथों पर सदस्य बनाने के अभियान को अपार सफलता मिल रही है। लाखों लोग हर रोज भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हरियाणा को 50 लाख सदस्य बनाने का जो टारगेट मिला है भाजपा के कार्यकर्ता उससे भी अधिक सदस्य बनाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें परिवारवाद नहीं चलता। पार्टी में कार्यकर्ता ही प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक का सफर तय करते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना थके, बिना रूके प्रदेशवासियों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाएं लोगों को भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं बताकर प्रेरित करें और भाजपा परिवार का हिस्सा बनाएं।

10/11/2024

मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव प्रवीण अत्रेय का बयान

कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला एसी में बैठकर बयानवीर ना बनें, मंडियों में जाकर देखें हरियाणा सरकार द्वारा फसल खरीद के प्रबंध

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पद संभालते ही पहला कार्य किसानों को कम वर्षा के कारण हुए नुक़सान की भरपाई के लिए 2000 रूपए प्रति एकड़ का बोनस देकर किया

साढ़े 50 लाख MT से ज्यादा धान खरीदा गया और 11000 करोड़ से अधिक का पैसा किसानों को ट्रांसफ़र हुआ

9 नंवबर तक 154000 MT DAP किसानों को उपलब्ध कराया गया, जबकि पिछले साल इस समय तक 146000 MT DAP की थी मांग

प्रवीण अत्रेय ने किसानों से भी की अपील

कम उर्वरक का इस्तेमाल करते हुए पैनिक परचेज से भी बचे किसान।

08/11/2024

केजरीवाल जी अपने लिए शीश महल खड़ा करते हैं और जनता को पॉल्यूशन के अंदर खड़ा करते हैं।

Address

Hisar
125001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tufaani Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Tufaani Khabar:

Videos

Share