Bangar Manch

Bangar Manch हरियाणा की बात, सच्चाई के साथ!

*💠JIND की रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की CM : कॉलेज टाइम से RSS से जुड़ीं, इसलिए पसंद बनीं, पिता बैंक मैनेजर, दादा आढ़ती रहे...
19/02/2025

*💠JIND की रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की CM : कॉलेज टाइम से RSS से जुड़ीं, इसलिए पसंद बनीं, पिता बैंक मैनेजर, दादा आढ़ती रहे*

*दिल्ली की CM के लिए जिन रेखा गुप्ता का नाम तय हुआ है, वह हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। उनके दादा आढ़ती और पिता बैंक मैनेजर रहे हैं। रेखा स्टूडेंट लाइफ से ही पॉलिटिक्स में आ गई थीं। वह कॉलेज टाइम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी हैं। इसी वजह से RSS ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे भाजपा ने मान लिया।*

*भाजपा की 21 राज्यों में सरकार है। मगर कहीं भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। नए सीएम की शपथ लेते ही रेखा गुप्ता भाजपा की पहली महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी। रेखा ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की। उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया।*

*वहीं शुरुआत से वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हुई हैं। इस वक्त वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।*

`रेखा गुप्ता का पुश्तैनी मकान जींद में`

रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव नंदगढ़ जींद के जुलाना हलके में है। यहां उनके दादा मनीराम और परिवार के लोग रहते थे। जुलाना के नंदगढ़ गांव के बलवान नंबरदार बताते हैं कि करीब 50 साल पहले तक रेखा के दादा मनीराम जिंदल और परदादा गंगाराम गांव में ही रहते थे। गांव में उन्होंने दुकान की हुई थी।

इसके बाद इन्होंने जुलाना में आढ़त की दुकान कर ली और परिवार समेत वहीं शिफ्ट हो गए। गांव नंदगढ़ के नवीन फौजी बताते हैं कि उनकी छोटी ईंटों से बनी हवेली को गांव के ही चांदराम ने खरीद लिया था। इसके बाद उन्होंने वहां अपना मकान बना लिया।

गांव के नवीन फौजी आगे बताते हैं कि जिंदल परिवार के लोगों ने गांव में शिव मंदिर भी बनाया हुआ है। यहां हर वर्ष परिवार के लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। रेखा के पिता जयभगवान के चाचा राजेंद्र तो हर महीने गांव का चक्कर लगाते हैं। गांव में रेखा के परिवार का अच्छा व्यवहार रहा।

शालीमार बाग सीट पर रेखा गुप्ता के लिए प्रचार करते PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा सीएम नायब सैनी। इसी से संकेत मिल रहे हैं कि RSS चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता को चुन चुका था।
शालीमार बाग सीट पर रेखा गुप्ता के लिए प्रचार करते PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा सीएम नायब सैनी। इसी से संकेत मिल रहे हैं कि RSS चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता को चुन चुका था।

`पिता बैंक मैनेजर बने तो दिल्ली शिफ्ट हो गए`

रेखा के पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में काम करते थे। साल 1972-73 में वह मैनेजर बने तो उनकी बदली दिल्ली हो गई थी। इसके बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। इस वजह से रेखा की स्कूल की पढ़ाई से लेकर ग्रेजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। रेखा की साल 1998 में स्पेयर पार्ट्स कारोबारी मनीष गुप्ता से शादी हुई।

`दादा बोले- छात्र जीवन से ही राजनीति में आईं रेखा`

रेखा के दादा राजेंद्र जिंदल बताते हैं कि उनके भाई मनीराम के तीन बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा रामऋषि, उससे छोटा जयभगवान और सबसे छोटा सुशील है। जुलाना में उनकी गंगाराम, काशीराम के नाम से आढ़त की दुकान थी। रेखा का जन्म 19 जुलाई 1974 को हुआ था। छात्र जीवन से ही रेखा राजनीति में सक्रिय हो गई थीं।

राजेंद्र ने बताया कि रेखा ने इससे पहले भी दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा। पहली बार वह 11 हजार वोटों से हार गई थी तो पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी की वंदना से साढ़े चार हजार वोटों से हार गई थीं।

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद, RPF की महिला पुलिसकर्मी ने एक साल के बच्चे को गोद में लेकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली....
17/02/2025

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद, RPF की महिला पुलिसकर्मी ने एक साल के बच्चे को गोद में लेकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली..तस्वीरें हुई वायरल

दिल्ली पुलिस - कौन हो ? Id दिखाओ फ़ोन छीन लिया !महिला पत्रकार - पत्रकार हूँ. Id दिखाई lपुलिस - (Id का फोटो लेते हुए)- फ़ोन...
17/02/2025

दिल्ली पुलिस - कौन हो ? Id दिखाओ
फ़ोन छीन लिया !

महिला पत्रकार - पत्रकार हूँ. Id दिखाई l

पुलिस - (Id का फोटो लेते हुए)- फ़ोन का password बताओ और जो वीडियो लिया है उसे डिलीट करो l

महिला - नहीं बताउंगी l वीडियो डिलीट नहीं करूंगी l

पुलिस - देखो वीडियो डिलीट कर दो l

(इस बीच बहुत बदतमीज़ी कहा सुनी के बाद)

एक महिला पुलिसकर्मी - मैडम प्लीज़ वीडियो डिलीट करने की एक्टिंग ही कर दो हमारी नौकरी बच जाएगी l नौकरी दांव पर है l

महिला पत्रकार - ठीक है l
*******

यह है - जहाँ भगदड़ को झुठलाया जा रहा है - अफवाह बताया जा रहा है - अब कहा जा रहा है कि कोई ट्रेन delay नहीं थी -- और कोई स्पेशल ट्रेन की announcement नहीं की गयी !!

थोड़ी देर में ये भी कह देंगे कि कोई मरा ही नहीं !!

Via: श्वेता_ढुल

17/02/2025

अमेरिका से भेजे गए दूसरे विमान में 119 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया, जिनमें जींद शहर का रवि भी है। जींद से अमेरिका पहुंचने में रवि को 220 दिन लग गए और इस दौरान वह 10 से ज्यादा देशों में फंसा रहा। पनामा के जंगलों में कई महीने बिताए और 20 दिन पहले ही दीवार कूदकर अमेरिका पहुंचा था। लेकिन रविवार सुबह रवि वापस डिपोर्ट किया गया।जींद के सोमनाथ मंदिर के पास गली नंबर दो निवासी रवि 10 जुलाई 2024 को अमेरिका जाने के लिए घर से निकला था। रवि के भाई अमन ने बताया कि 29 लाख रुपए में एजेंट ने अमेरिका भेजने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पहले उसे दुबई भेजेंगे, वहां से सीधे लीगल तरीके से अमेरिका भेज देंगे। उसके भाई को पहले दुबई भेजा गया। वहां कई महीने तक रखा, इसके बाद पनामा के जंगलों से डंकी के जरिए अमेरिका के लिए ले गए।

5 से 6 महीने जंगल में काटे जंगलों में जाकर एजेंट ने छह लाख रुपए की और मांग की। उसके भाई रवि को कई दिनों तक खाना नहीं दिया गया। 5 से 6 महीने जंगल में ही काटे। इस दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना रवि को करना पड़ा। एजेंट द्वारा 6 लाख रुपए की और डिमांड की गई तो उसके पिता ने प्लाट बेचकर और लोन लेकर रुपए जुटाए और एजेंट को दिए।

इसके बाद 20 दिन पहले ही रवि दीवार कूदकर अमेरिका पहुंचा था, तभी वापस डिपोर्ट कर दिया गया। रवि को अमेरिका तक कई देशों से होते हुए 9 महीने में पहुंचाया, लेकिन अमेरिका से 20 दिन में ही वापस डिपोर्ट कर दिया गया। एजेंटों ने 35 लाख रुपए हड़प लिए। अमन ने बताया कि 26 वर्षीय रवि ने बीए की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था।

अमन का कहना है कि एजेंटों ने एक नंबर से लीगल तरीके से अमेरिका पहुंचाने की बात कही थी, लेकिन उसके साथ धोखाधड़ी की गई। परिजनों के अनुसार दीपक मलिक, रजत मोर, मनीष पंडित ने अमेरिका भेजा था। जींद में दो और युवक कल तक वापस आएंगे, जिनमें सफीदों के मुआना का निशांत और ढांडा खेड़ी का शुभम शामिल हैं। शहर थाना प्रभारी मनीष कुमार का कहना है कि अभी तक किसी की तरफ से भी शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

15/02/2025

USA Deport का दूसरा जहाज अभी उतरेगा अमृतसर एयरपोर्ट | Trump का काम हुआ तेज

14/02/2025

USA Deportation पर मोदी ने अमेरिका जाकर तोड़ी चुप्पी बोले लाएंगे सबको वापस

बीजेपी नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची
14/02/2025

बीजेपी नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया
11/02/2025

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया

10/02/2025

केजरीवाल की क्या रही ग़लतियाँ योगेंद्र यादव बता गए

08/02/2025

Delhi Election Result: नवीन जयहिन्द का तमाशा केजरीवाल को तमाचा

08/02/2025

Delhi Elections: हार के बाद क्या बोले केजरीवाल । दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत

06/02/2025

DEPORT होकर आए लोगों की आपबीती | पिता की हालात खराब सदमे में परिवार

05/02/2025

अमेरिका ने डेपोर्ट किए भारत के 104 नागरिक जिसमे 33 हरियाणा से

जींद से प्रयागराज के लिए कल से हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू।।
04/02/2025

जींद से प्रयागराज के लिए कल से हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू।।

03/02/2025

24 तारीख को नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान इन किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद

02/02/2025

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का भाजपा पर आरोप

02/02/2025

AMERICA में अवैध भारतीयों की धरपकड़ शुरू ,भेजें जाएंगे वापस | Bangar Manch

02/02/2025

बजट 2025: सिक्किम नहीं देता इनकम टैक्स जानिए क्या है वजह | Bangar Manch

Address

Patiala Chowk
Haryana

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bangar Manch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Share