Dainik Darpan news

Dainik Darpan news follow my Instagram account dainikdarpannews11

28/05/2023

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर पूर्व विधायक एवं वर्तमान राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अध्यक्ष जसवंत जाटव जी से चर्चा..

09/08/2022

ग्वालियर में स्थित जयविलास पैलेस हिंदू मराठा वंश महाराजा जयाजी राव सिंधिया का है। कभी सिंधिया वंश ग्वलियर पर शासन करता था। 19वीं शताब्दी का यह महल राजा की विलासता और आधुनिक सोच का एक उदाहरण है। जिसने पारंपरिक डिजाइनों से परे जाकर पूरे महल को यूरोपीय शैली की वास्तुकला में बनाया। जो टस्कन, इटैलियन और कोरिंथियन शैलियों से प्रेरित है। इस महल के वास्तुकार माइकल फिलोस थे। जिन्हें दरबार हॉल को बड़े ही नायाब तरीके से बनाया है। यह लगभग 12 लाख से अधिक वर्गफुट में फैले इस महल में तीन मंजिले हैं और यहां अब भी सिंधिया परिवार का वर्तमान निवास है। अपनी भव्य उपस्थिति की तरह जयविलास पैलेस का कुछ दिलचस्प तथ्यों के साथ एक रोचक और मजेदार इतिहास है। दिलचस्प बात यह है कि महल की हर मंजिल को एक अलग थीम के साथ डिजाइन किया गया है। महल की पहली मंजिल टस्कन है, दूसरी इटालियन-डोरिक और तीसरी कोरिंथियन और पल्लाडियन डिजाइन से प्ररित है। उस समय के दौरान आठ हाथियों को दरबार हॉल की छत से गुजारा गया था। ताकि पता लगाया जा सके कि छत दो विशाल झूमरों का वजन झेलने के लिए पर्याप्त है या नहीं। हॉल के इंटीरियर को 560 किग्रा सोने से सजाया गया है। यहीं पर राजा सभाएं किया करते थे। हॉल का डिजाइन नियोक्लासिकल और बारेक शैलियों से प्रभावित है। एक अन्य चीज जो सिंधिया परिवार की रॉयल्टी को दर्शाती है वह है ठोस चांदी से बनी एक मॉडल ट्रेन। यह ट्रेन बैंक्वेट हॉल में खाने की टेबल के किनारे पर एक ट्रैक के साथ चलती थी। इसका इस्तेमाल मेहमानों के लिए ब्रांडी और सिगार सर्व करने के लिए किया जाता था। यहां 400 कमरे हैं, जिसमें से 35 को म्यूजियम में बदल दिया गया है। एचएच महाराजा जियाजीराव सिंधिया संग्रहालय को राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने जीवाजीराव सिंधिया की याद में बनवाया था। इस महल में चांदी के रथ, पालकी, पुरानी लक्जरी कारों का अद्भुत संग्रह है। संग्रहालय में नेपोलियन और टीपू सुल्तान के लिथोग्राफ जैसे भारतीय और यूरोपीय उस्तादों द्वारा दुलर्भ चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। जिसे आज भी लोग देश विदेश से आकर देख आकर्षित होते हैं।

22/07/2022

- ग्वालियर महाराजपुरा गांव में एक घर मे मिली 4 लाशें।
- घर मे पति पत्नी और 2 बच्चों की मिली लाश।
- निजी स्कूल कर्मचारी जितेंद्र वाल्मीकि, पत्नी निर्जला, बेटे कुलदीप, बेटी जानवी की मिली लाश।
- पुलिस को आशंका।
- जितेंद्र ने पत्नी निर्जला और 2 साल की बच्ची को जहर देकर मारा।
- बेटे कुलदीप को फांसी पर लटकाया और फिर जितेंद्र ने भी लगाई फांसी।
- महाराजपुरा थाना क्षेत्र की घटना।
- पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
- जितेंद्र ने आठ दिन पहले ही महाराजपुरा गांव में किराए से लिया था मकान।

21/07/2022

- ग्वालियर जीजा साले की शातिर नकबजन चोर गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- 8 लाख रुपए से अधिक कीमत के 12 तोला सोने के जेवर और 2 किलो चांदी के जेवर किये बरामद।
- 7 चोरी सहित एक दर्जन से अधिक चोरी की कबूल।
-शहर के कई अलग अलग थाना क्षेत्रों में दे चुके है चोरी की वारदात को अंजाम।
- गैंग का आरोपी हुआ फरार।
- महाराजपुरा थाना पुलिस की कार्यवाही।

17/07/2022

ग्वालियर नगर निगम महापौर पद के लिए 3 राउंड हुआ खत्म चौथा राउंड चालू

17/07/2022

ग्वालियर महापौर के लिए हो रही 2 राउंड काउंटिंग हुई समाप्त तीसरा राउंड चालू

13/07/2022

नावालिग बालिका का रेप कर जघन्य हत्या करने वाले 25 हजार रूपये के इनामी आरोपी को ग्वालियर पुलिस ने किया गिरफ्तार

18/06/2022

ग्वालियर वार्ड क्रमांक 49 से बीजेपी प्रत्याशी रश्मि सतीश बोहरे ने आज भरा अपना नामांकन

18/06/2022

ग्वालियर में वार्ड नं 36 से बीजेपी प्रत्याशी कुमारी भावना कनौजिया ने भरा अपना नामांकन फार्म भावना की उम्र महज़ 22 साल है

18/06/2022

ग्वालियर नगर निगम के भिन्न वार्डों से खड़े प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर भरे आपने नामांकन फार्म

18/06/2022

आम आदमी पार्टी की ग्वालियर महापौर प्रत्याशी रुचि राय ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर भरा अपना नामांकन इस दौरान रुचि राय ने क्या कहा सुनिए।

18/06/2022

Bihar : बेतिया में BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के परिजन के पेट्रोल पम्प पर तोड़फोड़ और 12 लाख की लूटपाट हुई

बीजेपी ने अपने ग्वालियर नगर निगम के प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी!
17/06/2022

बीजेपी ने अपने ग्वालियर नगर निगम के प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी!

भाजपा की ग्वालियर महापौर प्रत्याशी श्रीमती सुमन शर्मा जी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर किया अपना नामांकन दाखिल। इस दौरान उनके स...
17/06/2022

भाजपा की ग्वालियर महापौर प्रत्याशी श्रीमती सुमन शर्मा जी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर किया अपना नामांकन दाखिल। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा भी ग्वालियर पहुंचे।

17/06/2022

ग्वालियर से भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा आज नामांकन भरने पहुंची कलेक्ट्रेट । इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा भी ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान हुई प्रेस वार्ता में सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर तंज कसा और मध्यप्रदेश में अग्निपथ भर्ती परीक्षा को लेकर हो रही उपद्रवों पर जब सीएम से पूछा गया तो सीएम ने साधी चुप्पी और कुछ कहना जरूरी नही समझा।

यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से सड़क पर खड़े किए गए वाहन की तस्वीर भेजता है, तो उसे 500 रुपये का इनाम मिलेगा। सरकार जल्द इस...
17/06/2022

यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से सड़क पर खड़े किए गए वाहन की तस्वीर भेजता है, तो उसे 500 रुपये का इनाम मिलेगा। सरकार जल्द इस तरह का एक कानून लाने जा रही है, वहीं पार्किंग गलत तरीके से करने वाले वाहन मालिक को 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी है।

17/06/2022

आग्नि पथ भर्ती परीक्षा को लेकर हुए उपद्रव पर केंद्रीय मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान

16/06/2022

16/06/2022

उपद्रव के बाद ग्वालीयर बिरला नगर रेलवे स्टेशन की हालत कुछ इस तरह की है स्टेशन को पूरी तरह तहस नहस कर दिया गया है पटरियों को भी ब्लॉक कर दिया गया था हालाकि अब पटरियों को लोगों के द्वारा क्लियर किया जा रहा है ताकि जो ट्रेन उपद्रव के दौरान रोक ली गई थी उनको निकाला जा सके

16/06/2022

केंद्र सरकार की अग्नि वीर भर्ती परीक्षा को लेकर ग्वालियर के छात्रों ने किया प्रदर्शन ।

15/06/2022

10/06/2022

10/06/2022

जीवाजी यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई ने अपनी कुछ मांगो को लेकर प्रदर्शन किया
पीजी के एग्जाम जो 13 तारीख़ से 20 तारीख तक होने वाले है उनको पोस्पोर्न कर 20 तारीख के बाद कराया जाए , छात्रों का कहना है कि जो एग्जाम 13 से कराए जा रहे है उन एग्जाम के था कुछ छात्रों के कॉम्पिटिशन के एग्जाम भी है तो एक साथ दोनों एग्जाम अटेंड कर पाना मुमकिन नही है ।

Address

Gwalior
GWALIORM.P

Telephone

+917440792058

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dainik Darpan news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dainik Darpan news:

Videos

Share


Other Media/News Companies in Gwalior

Show All

You may also like