StudioOne News

StudioOne News StudioOne News में ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यापार और सिनेमा से जुड़े नवीनतम समाचार शामिल हैं।

Best sell on Amazon... Buy now!https://amzn.to/3G0aDf5
06/01/2022

Best sell on Amazon... Buy now!
https://amzn.to/3G0aDf5

Each year, more than 1000 new designs embellished with pageantry and beautiful looks and styles of jackets for men and women are visualized and created by a team of highly skilled designs. The integration of trend-setting designs and styles and attractive, eye-catching colors, together make ihm, ...

          watch:https://youtu.be/Bci2M5Tazxc
06/01/2022


watch:
https://youtu.be/Bci2M5Tazxc

गोंडा: सबसे ज्यादा पूड़ी खाने वाला कॉन्स्टेबल सम्मानित रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में आयोजित "बड़ा खाना" मे....

Watch:https://youtu.be/edm2oeVofZ4
06/01/2022

Watch:
https://youtu.be/edm2oeVofZ4

जावेद हबीब ने थूक लगाकर काटे बाल: महिला का आरोप नई दिल्ली: मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का एक वीडियो ....

Best sell on Amazon. Buy now!https://amzn.to/3F473zc
06/01/2022

Best sell on Amazon. Buy now!
https://amzn.to/3F473zc

Pair up with exclusive beanie caps this Autumn-Winter season. These machine knitted slouchy Beanie is Made from the highest quality anti allergic and softest material ever .This stylish cap is perfect for both men and women this fall and winter. Soft feel Textured Knit Beanie Hat makes every outf...

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे से सटे गांव आसलवास के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास आज सुबह एक युवती की लाश बरा...
20/07/2021

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे से सटे गांव आसलवास के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास आज सुबह एक युवती की लाश बरामद हुई है। शव के पास से कोई मोबाइल, कागज व अन्य सामान बरामद न होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कसोला थाना पुलिस ने शव को पावल स्थित सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया है।

नागौर: इंडियन आइडल फेम सवाई भाट ऑनलाइन ठगों से परेशान हैं। इन ठगों ने बड़े शातिराना अंदाज से सवाई के नाम से पचासों फर्जी ...
20/07/2021

नागौर: इंडियन आइडल फेम सवाई भाट ऑनलाइन ठगों से परेशान हैं। इन ठगों ने बड़े शातिराना अंदाज से सवाई के नाम से पचासों फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना लिए हैं। जो सवाई की भावुक कहानी और उसके फेम के सहारे लोगों से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करवाकर ठगी कर रहे हैं। इन सब में सवाई के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ये खुलासा खुद सिंगर सवाई भाट ने किया है। उन्होंने बताया कि उनके नाम से सोशल मीडिया पर कई फेक अकाउंट चलाए जा रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया की ज्यादा जानकारी नहीं होने से पहले तो उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और इग्नोर करते रहे। अब उन्हें पता चला है कि इन फेक अकाउंट के जरिए लोगों को ठगा जा रहा है। उनकी छवि बिगाड़ी जा रही है। बता दें कि सवाई भाट ने हाल ही में हिमेश रेशमिया के नए म्यूजिक एल्बम से गायकी की दुनिया में डेब्यू किया है।

मानसून सत्र के दूसरे दिन 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। पेगासस जासूसी विवाद को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में विपक...
20/07/2021

मानसून सत्र के दूसरे दिन 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। पेगासस जासूसी विवाद को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। कार्यवाही शुरू होने के मात्र चार मिनट बाद ही लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं राज्यसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है. कोरोना संकट के कारण इस बार भी श्रद्धालुओं क...
12/07/2021

गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है. कोरोना संकट के कारण इस बार भी श्रद्धालुओं को यात्रा में शामिल होने की इजाजत नहीं है. सिर्फ मंदिर परिसर से जुड़े लोग और कुछ अन्य लोगों को शामिल होने की इजाजत है. इस दौरान मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने भगवान जगन्नाथ के रथ के सामने सोने की झाड़ू से सफाई की. अहमदाबाद के जिस रूट से यात्रा निकल रही है, वहां पर कर्फ्यू लगा दिया गया है.

अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा का पूरा रूट करीब 13 किमी. का है. आम तौर पर इस यात्रा को पूरा होने में 10 घंटे का वक्त लगता है, लेकिन कोविड काल में क्योंकि श्रद्धालु नहीं हैं, ऐसे में इसे 4-5 घंटे में ये यात्रा पूरी हो सकती है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस दौरान अहमदाबाद में ही हैं. अमित शाह ने सोमवार तड़के मंगला आरती में हिस्सा लिया. सुबह चार बजे हुई आरती में अमित शाह अपने परिवार के साथ हिस्सा लेने पहुंचे, यहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा की.

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने गवर्नमेंट आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के लिए लेक्चरर पदों की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवे...
12/07/2021

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने गवर्नमेंट आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के लिए लेक्चरर पदों की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 124 है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की इन लेक्चरर रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई रखी गई है। लेक्चरर फिजिक्स के 30 पद, लेक्चरर केमिस्ट्री के 26 पद, लेक्चरर बायोलॉजी के 33 और लेक्चरर मैथ के 35 पदों के लिए यह भर्ती आयोजित की जाएगी।

पुरी में लगातार दूसरी बार बिना श्रद्धालुओं की उपस्थिति के भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकालने की तैयारियां शुरू हो गई हैं...
12/07/2021

पुरी में लगातार दूसरी बार बिना श्रद्धालुओं की उपस्थिति के भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकालने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने रविवार रात आठ बजे से दो दिन के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया। पवित्र रथों को आज अपराह्न तीन बजे रवाना किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (त्रिलोकपुरी-मयूर विहार-पॉकेट 1) में ओवरहेड इंटरलॉकिंग की वजह से आज से चार दिन तक मेट्रो के च...
12/07/2021

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (त्रिलोकपुरी-मयूर विहार-पॉकेट 1) में ओवरहेड इंटरलॉकिंग की वजह से आज से चार दिन तक मेट्रो के चार स्टेशन बंद रहेंगे। मंडावली (वेस्ट विनोद नगर), मयूर विहार फेज-2 (ईस्ट विनोद नगर), त्रिलोकपुरी और मयूर विहार पॉकेट-1 शामिल हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के जल्द ही ममता बनर्जी के साथी बनने की संभावना है। बॉलीवुड के ...
12/07/2021

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के जल्द ही ममता बनर्जी के साथी बनने की संभावना है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने रविवार को कहा कि शत्रुघ्न कांग्रेस का साथ छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सूत्रों का दावा है कि शत्रु 21 जुलाई को टीएमसी के शहादत दिवस समारोह में उसकी सदस्यता ले सकते हैं।

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में  एबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले की राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2021 एक...
08/07/2021

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले की राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2021 एक अगस्त को आयोजित नहीं होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) ने 12 मार्च को नीट 2021 के आयोजन की घोषणा करते हुए दो दिन में ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी करने की घोषणा की थी। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते आवेदन पत्र जारी नहीं हो सके थे। अब एनटीए नीट 2021 के आयोजन के लिए नई डेट की तैयारी कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंधन निदेशक अजीत मोहन और अन्य की ओर से दिल्ली विधानसभा की शांति कमेटी की ...
08/07/2021

सुप्रीम कोर्ट फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंधन निदेशक अजीत मोहन और अन्य की ओर से दिल्ली विधानसभा की शांति कमेटी की ओर से जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका पर आज फैसला सुनाएगी।

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार व...
08/07/2021

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन सुबह 3.40 बजे हुआ। दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे।

केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंदर यादव अनुप्...
07/07/2021

केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंदर यादव अनुप्रिया पटेल, शोभा करांडलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और अनुराग ठाकुर आदि नेताओं के नाम शामिल हैं।

नई दिल्ली: कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन स...
07/07/2021

नई दिल्ली: कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत दर्जन भर मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में निशंक और हर्षवर्धन के अलावा स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया से भी इस्तीफा लिया जा चुका है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ.राम मनोहर लो...
04/07/2021

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे।

बीजेपी नेता कल्याण सिंह को शरीर में सूजन की शिकायत होने के बाद कल देर रात डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।

मुंबई के फिल्म जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आमिर खान और किरण राव तलाक ले रहे हैं। उन्होंने 28 दिसं...
03/07/2021

मुंबई के फिल्म जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आमिर खान और किरण राव तलाक ले रहे हैं। उन्होंने 28 दिसंबर 2005 को दूसरी शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने कई फिल्में साथ मिलकर बनाई थीं। उनके तलाक की खबर से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। बता दें कि उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम आजाद राव खान है। आमिर खान ने साल 2002 में अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक लिया था। उसके बाद किरण राव उनकी जिंदगी में आई थीं।

बता दें कि आमिर और किरण ने अलग होने पर संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे। इसमें अलावा हम बच्चे का पालन पोषण भी साथ मिलकर करेंगे।

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया है।   ...
02/07/2021

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया है।

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार दे रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया...
02/07/2021

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार दे रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि तीन से चार आतंकी अभी भी घिरे हुए हैं। वहीं, एक जवान के भी घायल होने की खबर है। दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है।

नई दिल्ली: कोरोना काल में महंगाई से जनता परेशान है। खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सी...
30/06/2021

नई दिल्ली: कोरोना काल में महंगाई से जनता परेशान है। खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ा है। अब अमूल ने भी ग्राहकों को झटका दिया है। अमूल ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। नई कीमत एक जुलाई 2021 यानी कल से लागू होगी।

अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़न...
30/06/2021

अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।

देहरादून: प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर से लौटे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से बुलावा आ गया। बुध...
30/06/2021

देहरादून: प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर से लौटे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से बुलावा आ गया। बुधवार को मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम तय थे। ये सभी कार्यक्रम रद्द कर मुख्यमंत्री बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

कॉल फ़ॉर जस्टिस नाम की संस्था की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा के करीब 15 हजार मामल...
30/06/2021

कॉल फ़ॉर जस्टिस नाम की संस्था की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा के करीब 15 हजार मामले हुए जिनमें 25 लोगों की जान गई और सात हजार से अधिक महिलाओं का उत्पीड़न हुआ। केंद्र सरकार ने मंगलवार को इस रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही किए गए अपने मोदी समर्थित ट्वीट को लेकर मंगलवार को सफाई दी है। भाजपा म...
30/06/2021

अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही किए गए अपने मोदी समर्थित ट्वीट को लेकर मंगलवार को सफाई दी है। भाजपा में लौटने की संभावना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मजाक’ के लिए यह टिप्पणी की थी, उनकी पाला बदलने की कोई इच्छा नहीं है। शत्रुघ्न के मोदी समर्थित ट्वीट को उनकी ‘घर वापसी’ की कोशिश के रूप में देखा जा रहा था।

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में कल रात सिलिंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग में झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घ...
30/06/2021

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में कल रात सिलिंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग में झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि घटना शाहदरा के फर्श बाजार इलाके की है।

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यहां हुई एक शादी मे...
30/06/2021

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यहां हुई एक शादी में शगुन के रूप में काफी संख्या में नगदी भेंट की गई। वहीं दुल्हन पर इतने गहने चढ़ाए गए कि इस मामले में थाना पुलिस क्षेत्र में जांच करने पहुंच गई। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर यह शादी किस दिन हुई थी। लेकिन पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने आयकर विभाग को भी इसकी जानकारी भेज दी है।

ग़ाज़ियाबाद: गाजियाबाद शहर के पशु प्रेमी अब अपने पालतू कुत्तों की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार करा सकेंगे। नगर निगम इसके ...
29/06/2021

ग़ाज़ियाबाद: गाजियाबाद शहर के पशु प्रेमी अब अपने पालतू कुत्तों की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार करा सकेंगे। नगर निगम इसके लिए शहर में विद्युत शवदाह गृह बनाएगा। पैट क्रीमेटर मशीन के जरिए कुत्तों के शवों का निस्तारण किया जाएगा। यह यूपी में अपनी तरह का पहला शवदाह गृह होगा।

Address

EWS-501, The Legend, Sushant Lok/3, Sector 57
Gurugram
122011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when StudioOne News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to StudioOne News:

Share

Category


Other Media in Gurugram

Show All