गोपालगंज :- बस स्टैंड की ज़मीन को गलत तरीके जमाबंदी कर रसीद काटने के आरोपी दिनेश चन्द्र मिश्र के घर नगर थाने की पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार। नगर थाने के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने नगर थाना कांड संख्या 673/24 में प्राथमिकी नामजद अभियुक्त दिनेश चन्द्र मिश्र पिता स्व. नथुनी मिश्र ग्राम अमही मिश्र थाना भोरे के घर जाकर इस्तेहार चस्पा कर सरेंडर करने का दिया अल्टीमेटम। एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेस रिलीज जारी कर दी जानकारी।
गोपालगंज :- हत्या के प्रयास में फरार अभियुक्तों के खिलाफ नगर थाना में तैनात एसआई विकाश कुमार एवं राखी कुमारी ने इस्तेहार का कराया तामिला। तकिया याकूब गांव के समीर आलम एवं खुदैजा खातून के घर इस्तेहार चस्पा कर सरेंडर करने का दिया गया अल्टीमेटम।
गोपालगंज - डीएम प्रशांत कुमार सी एच ने सदर एसडीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण। ड्यूटी से गायब पाए गए लिपिक अमरजीत कुमार और मनु कुमार। कार्यपालक सहायक श्रुति कुमारी भी पाई गई अनुपस्थित। दिए गए स्पष्टीकरण के निर्देश।
गोपालगंज :- 3 दिवसीय बालिका खो खो खेल प्रतियोगिता का डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने किया उद्घाटन। 8 राज्यों की 15 टीमें ले रही भाग। शहर के मिंज स्टेडियम में 30 दिसम्बर तक चलेगा प्रतियोगिता।
गोपालगंज :- नेशनल लोक अदालत का जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीएम प्रशांत कुमार सीएच, एसपी अवधेश दिक्षीत ने संयुक्त रूप से किया उदघाटन। लोक अदालत में 10 बेंच का किया गया है गठन। लोक अदालत में सुलहनीय वादों का किया जा रहा है निष्पादन।
गोपालगंज :- सूबे के सीएम नीतीश कुमार पहुंचे गोपालगंज। भोरे विधानसभा क्षेत्र के कटेया प्रखंड के बैरिया में 1 लाख लीटर क्षमता के दुग्ध उत्पादन संयंत्र का कर रहे शिलान्यास। पशु एवं मत्सय विभाग की मंत्री रेणु देवी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री जनक राम, सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे सहित अन्य मंत्री व विधायक रहे शामिल।
गोपालगंज - डीएम प्रशांत कुमार सी एच की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण केंद्र का किया गया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के क्रम में डीएम द्वारा साफ सफाई, किचेन, फ्रिज में रखे खाद्य पदार्थ, दूध, फल, सेरेलैक, मीनू के अनुसार बनाए गए भोजन, बच्चों के लिए खिलौने, सीसीटीवी डिस्प्ले, न्यूट्रिशन चार्ट, बच्चों के ग्रोथ अदि का विधिवत किया निरीक्षण। डीएम ने पाया सभी कुछ संतोष जनक। विशिष्ट दत्तक ग्रहण केंद्र में वर्तमान में है तीन बच्चे।
गोपालगंज :- शादी समारोह से लौट रहे चौकीदार की चाकू मारकर हत्या मामला। एसपी अवधेश दीक्षित ने पुलिस लाईन में शहिद चौकीदार को अपने नम आंखों से दी विनम्र श्रद्धांजलि व मौके पर हेड क्वार्टर डीएसपी विजय कुमार मिश्रा, लाईन डीएसपी सुबोध कुमार सहित अन्य अधिकारी ने भी दी विनम्र श्रद्धांजलि।
*गोपालगंज :- एक ट्रक पर लदा 34 क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त। चार तस्कर गिरफ्तार। गुप्त सूचना पर कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक ए ने बलथरी चेक पोस्ट पर की कार्रवाई। एसपी अवधेश दीक्षित ने दी जानकारी।*
गोपालगंज :- प्रखर दुबे हत्याकांड मामला। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी अभियुक्तों के घर चिपकाया इस्तेहार। हत्या के बाद से ही सभी नामजद अभ्युक्त हैं फरार। अगर इस्तेहार के समय सीमा के अंदर नहीं करते है आत्मसमर्पण तो पुलिस करेगी कुर्की जब्ती। बीते 14 नवम्बर की शाम नगर थाना के शंभू पथ के समीप अपराधियों ने गोली मारकर की थी हत्या।
गोपालगंज :- प्रभारी डीएम सह उप विकास आयुक्त कुमार निशांत विवेक एवं एसपी अवधेश दीक्षित ने पंचायत भवन सलेमपुर पश्चिमी प्रखंड बरौली मतदान केंद्र संख्या 15 और 15 क का किया निरीक्षण। जहां अभी तक क्रमशः 34% और 35% मतदान हो चुका है। भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण मतदान है जारी।
गोपालगंज - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मीरगंज डॉयल 112 पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुये 10 मिनट के अंदर घायल व्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल में कराया भर्ती। मीरगंज थाना अंतर्गत छाप मोड़ के समीप की है घटना। एसपी अवधेश दीक्षित ने दी जानकारी।