13/05/2026
फतेहपुर गैंगरेप की पीड़िता से मंगेतर ने निभाया वादा, दरिंदों को जेल पहुंचाने के बाद रचाई शादी
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में चर्चित गैंगरेप कांड के बाद एक भावुक और साहसिक तस्वीर सामने आई है। जहां एक ओर प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, वहीं दूसरी ओर पीड़िता के मंगेतर ने समाज की परवाह किए बिना अपनी जीवन संगिनी का साथ निभाते हुए धूमधाम से शादी रचा ली। शादी समारोह में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
दूल्हे ने कहा कि जो घटना हुई वह बेहद दर्दनाक थी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उसने बताया कि उसने अपनी जीवन संगिनी से किए गए सभी वादों को निभाया है। पहले मंदिर में विवाह किया गया, जिसके बाद पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से बारात निकाली गई।
फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र में हुई इस घटना ने प्रदेश की राजनीति को भी गरमा दिया था।