'shan A Himachal'

  • Home
  • 'shan A Himachal'

'shan A Himachal' जहां रुक जाती सवकी गाडी वहां से Start
होता पहाडी
like our page

हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत है। [5] हिमाचल प्रदेश को देव भूमि भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था।[6] सन 1950 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेक

िन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 जून 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक है। बारहमासी नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली बेचता है जिनमे प्रमुख हैं दिल्ली, पंजाब और राजस्थान। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है जो हैं, पनबिजली, पर्यटन और कृषि। [7] हिंदु राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। ट्रान्सपरेन्सी इंटरनैशनल के 2005 के सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश में केरल के बाद दूसरी सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। जिला क्षेत्रफल किमी² मे जनसंख्या मुख्यालय
1 बिलासपुर 1,167 382,056 बिलासपुर
2 चंबा 6,528 518,844 चंबा
3 हमीरपुर 1,118 454, 293 हमीरपुर
4 काँगडा़ 5,739 1,507,223 धर्मशाला
5 किन्नौर 6,401 84,298 रिकाँग पिओ
6 कुल्लु 5,503 437,474 कुल्लु
7 लाहौल स्पीति 13,835 31,528 केलोन्ग
8 मंडी 3,950 999,518 मंडी
9 शिमला 5,131 813,384 शिमला
10 सिरमौर 2,825 530,164 नाहन
11 सोलन 1,936 576,670 सोलन
12 उना 1,540 521,057 उना [8]THE LAND OF GOD SHIVA AND PARVATI हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा २५ जनवरी, १९७१ को मिला। अप्रैल 1948 में इस क्षेत्र की 27,000 वर्ग कि.मी. में फैली लगभग 30 रियासतों को मिलाकर इस राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। 1954 में जब ‘ग’ श्रेणी की रियासत बिलासपुर को इसमें मिलाया गया, तो इसका क्षेत्रफल बढ़कर 28,241 वर्ग कि.मी.हो गया। सन 1966 में इसमें पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों को मिलाकर इसका पुनर्गठन किया गया तो इसका क्षेत्रफल बढ़कर 55,673 वर्ग कि.मी. हो गया।...........

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 'shan A Himachal' posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Address
  • Alerts
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share