Urban Dist Chief Organizer Anil Sharma

  • Home
  • Urban Dist Chief Organizer Anil Sharma

Urban Dist Chief Organizer Anil Sharma Congress sevadal karnal ( haryana )

30/10/2023

#कांगे्रेस ने निकाली भाजपा की उपलब्धियों की अर्थी
#कांग्रेेस नेता बोले, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को भाजपा उपलब्धियां मानती हैं

#करनाल (विर्क) : करनाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरियाणा को बर्बाद की राह पर लेकर जाने वाली भाजपा सरकार की नौ साल की उपलब्धियों की अर्थी निकाल कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि असल में भाजपा ने नौ सालों में हरियाणा को बर्बाद करने का काम किया है। विकास की बजाए प्रदेश को विनाश के रास्ते पर ले जाया गया है। कांग्रेस नेत्री रानी कांबोज व युवा नेता अंशुल लाठर के संयोजन तथा जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह की देखरेख में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। सैंकड़ों कार्यकर्ता पुरानी सब्जीमंडी में इक्टठा हुए, यहां से सरकार की उपलब्ध्यिों की अर्थी लेकर मुख्य बाजारों से होते हुए कमेटी चौक पहुंचे। यहां अर्थी को आग के हवाले किया गया। राहगीर भी कांगेस कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के प्रति गुस्सा जाहिर करते दिखे।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दो नवंबर को देश के गृह मंत्री अमित शाह करनाल आ रहे हैं। कांग्रेस उनसे चार सवाल पूछना चाहती है कि क्या बेरोजगारी बड़ी उपलब्धि है ? भ्रष्टाचार को भाजपा विकास का रास्ता मानती है? महंगाई बढ़ाकर पंूजीपति मित्रों को खुश करना मोदी और मनोहर सरकार की उपलब्धियां हैं? या देश में बढ़ रही हिंसक घटनाओं से देश तरक्की की राह पर है?

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के नौ सालों में प्रदेश बदहाल हुआ है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। किसान, कर्मचारी और व्यापारी आए दिन सडक़ों पर सरकार को कोस रहे हैं। बढ़ते अपराधों में महिलाओं में डर का माहौल है। युवा बेरोजगारी के चलते नशे को अपना रहा है। भाजपा ने हरियाणा को बर्बाद की राह पर लेकर जाने का काम किया है। महंगाई मौत का कारण बन रही है। कांगे्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के नौ सालों के शासन में जनता खुशहाल नहीं बल्कि बदहाल हुई है।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व विधायक लहरी सिंह, जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पीसीसी सदस्य राजेश वैध, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खुराना, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, पूर्व पार्षद पप्पू लाठर, रानी कांबोज, अंशुल लाठर, जोगिंद्र चौहान,अनिल शर्मा जिला प्रधान कांग्रेस सेवा दल गुरविंद्र कौर, सुुरेंद्र गौड़, डा. गीता, सूरज लाठर, अंकुश कादियान, रिसाल गोयल, ज्ञान रोड़, बंटी नाई, ललित अरोड़ा, एडवोकेट अमनदीप, राजिंद्र पप्पी, नीलम मल्होत्रा, संतोष तेजान, निम्मी सुलमानी, गगन मेहता, जोगा अघी, रोहित जोशी, प्रेम मलवानिया, परमजीत वाल्मीकि, सोनी कुटेल, मीनू दुआ, अशोक कांबोज, देसराज अलावला, पुनीत अरोड़ा व मदनलाल अरोड़ा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

30/10/2023
30/01/2023
29/01/2023
10-6-2022 chandigarh 7 sector chandigarh coolie number 70 Huda ji
11/06/2022

10-6-2022 chandigarh 7 sector chandigarh coolie number 70 Huda ji

29/05/2022

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Urban Dist Chief Organizer Anil Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Shortcuts

  • Address
  • Alerts
  • Videos
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share