खबर हलचल News/ Kni News

  • Home
  • खबर हलचल News/ Kni News

खबर हलचल News/ Kni News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from खबर हलचल News/ Kni News, Media/News Company, .

27/11/2022

रुदौली - अयोध्या, पढ़ाई चौपट - खतरे में भविष्य , सरकारी स्कूलों में शिक्षा से खिलवाड़, समय से विद्यालय नहीं पहुंचते अध्यापक

20/11/2022

रुदौली - अयोध्या, विधायक ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

रुदौली अयोध्या।रविवार को नवसृजित नगर पंचायत मां कामाख्या में ग्राम पंचायत सैदपुर में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया।विधायक ने सैदपुर में इंटरलाकिंग, खड़ंजा सहित पांच विकास कार्यों का शिलान्यास किया।साथ ही चार इंटरलॉकिंग सड़को का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर विधायक ने जनता की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया,उन्होंने कहा कि जनता की जो भी समस्याएं हैं उन्हें अधिकारी गंभीरता से ले और तत्काल निस्तारित कराएं।
विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है हर गरीब के सिर पर छत होना चाहिए। गरीबों के आवास एवं शौचालय निर्माण के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं है।उन्होंने ने कहा की माँ कामाख्या नगर पंचायत बनने से जनता को शहरी सुविधायें मिलेंगी साथ ही विकास कार्यों को गति मिलेगी।जिससे हर क्षेत्र का विकास होगा।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रशेष गुप्ता,पंचायत सचिव करुणा शंकर,वरिष्ठ भाजपा नेता तेज तिवारी,निर्मल शर्मा,प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडे,बैज नाथ,शीतला प्रसाद शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।

20/11/2022

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर माफी स्थित बिलाल मस्जिद के इमाम ने राम मंदिर आंदोलन में सहयोग करने वाले बबलू खान के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं।वही इमाम अल्ताफ हुसैन ने कहा कि मैं मस्जिद में नमाज के साथ-साथ बच्चों को भी पढ़ाता हूं। कुछ दिन पहले बबलू खान द्वारा अपनी दुकान पर मुझे फ़ातिया पढ़ाने के लिए बुलाया गया मेरे पास समय ना होने के कारण मैंने आने से मना कर दिया कुछ देर बाद उन्होंने अपने बेटे को मेरे पास भेजा और बेटे के ही मोबाइल से मुझे अपशब्द कहे और आतंकवादी कहकर भी संबोधित किया। इसके साथ-साथ मुझे गांव में ना रहने देने की धमकी भी दी। और अपने घर पर पत्रकारों को बुलाकर मेरे खिलाफ गलत बयान बाजी भी की जिसके खिलाफ हमने आज तहसीलदार को ज्ञापन दिया है।तो वही अयोध्या कोतवाली में इमाम अल्ताफ हुसैन ने बबलू खान के खिलाफ तहरीर भीं दी है।

18/11/2022

रुदौली - अयोध्या, मधुमक्खियों के हमले से एक की मौत 3 घायल CHC में चल रहा इलाज, मधुमक्खियों के झुंड ने किया राहगीरों पर हमला मची अफरा तफरी।

17/11/2022

अयोध्या की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सराहनीय पहल की है। 3 महीने से रह रहे दंपत्ति को मिलाया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा व सदस्य श्वेताराज सिंह की पहल के बाद पति पत्नी साथ रहने को राजी हुए है।

कई राउंड वार्ता के बाद राजी हुए। जिला विधिक प्राधिकरण के अनुसार 15 दिन साथ रहेंगे। दोनों के आपसी तालमेल मिलते हैं तो आगे भी साथ निभाएंगे।बता दे कि पति प्रदीप बलरामपुर का रहने वाला है। जो वर्तमान में दिल्ली में नौकरी करता है।और पत्नी रीना कोतवाली नगर के साहबगंज की रहने वाली है।इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली को सूचना दी गईं। दिल्ली का स्थानीय थाना दोनों की निगरानी करेगा।वही सचिव रिचा वर्मा ने बताया कि यह दोनों दम्पति रीना और प्रदीप हमारे पास समझौते के लिए यहां पर लाया गया है। मध्यस्थता लिए पहले भी इनकी पहल हो चुकी है।लेकिन किन्ही कारणों से दोनों तालमेल नहीं हो पाया था।इसी कोशिश को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आगे बढ़ाया है। इसके साथ साथ बच्चों और परिवार को समझाया गया। तो वही सदस्य श्वेताराज सिंह ने बताया कि इन दोनों का पारिवारिक न्यायालय में मामला चल रहा था।दोनों में आपसी मतभेद थे।विवाह को कम समय हुआ था, मुश्किल से 3 महीने यह दोनों लोग साथ थे।फिर उसके बाद अगल हो गए। जिन्हें आज सचिन रिचा वर्मा के द्वारा दोनों को वैवाहिक जीवन के 15 दिनों के लिए दोबारा मिलवाया गया है।दरअसल नवंबर 2020 में दोनों की शादी हुई थी।

17/11/2022

अयोध्या में अग्निपथ योजना के तहत बुधवार से डोगरा रेजीमेंटल सेंटर में अग्निवीर सेना भर्ती प्रारंभ हो गई है।

14/11/2022

बड़ी ख़बर - रुदौली अयोध्या
निर्माणाधीन स्वागत द्वार बना हादसे का सबब, लगी आग
भेलसर चौराहे पर बने स्वागत द्वार से भेलसर रुदौली मार्ग अवरुद्ध होने के कारण बगल से बने वैकल्पिक मार्ग से गुजरते समय विद्युत पोल से टकराई ट्रैक्टर ट्राली। लगी आग। ट्राली पर लदा था पैरा। भेलसर चौकी प्रभारी दुर्वेश द्विवेदी, कंस्टेबल ताहिर खान की बुद्धिमत्ता व फायर ब्रिगेड के समय से पहुंचने से टला बड़ा हादसा। विद्युत विभाग के अवर अभियंता सहित कर्मचारी मौजूद।

14/11/2022

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ रौजागांव चीनी मिल का पेराई सत्र विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, विधायक बीकापुर अमित सिंह चौहान सहित आला अधिकारी रहे मौजूद।
देखें रिपोर्ट:- खबर हलचल न्यूज़ चैनल पर
👇👇👇👇👇👇

13/11/2022

रुदौली - अयोध्या, निकाली गई कलश यात्रा,विधायक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

12/11/2022

रुदौली - अयोध्या, रबी उत्पादकता वृद्धि विचार गोष्ठी में किसानों को दिए गए महत्वपूर्ण जानकारी

11/11/2022

रुदौली - अयोध्या, विधायक ने रबी फसलों की सिंचाई से पूर्व सिल्ट सफाई कार्य का किया शुभारंभ

11/11/2022
11/11/2022

रुदौली - अयोध्या, रौजागांव चीनी मिल रौजागांव, अयोध्या ने गन्ना खरीद के लिए किया इंडेंट पूजा।

10/11/2022

बिसौली (U.P) अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह बिसौली में आयोजित
*डॉ. अर्पण जैन व मुकेश तिवारी उत्तर प्रदेश में हुए सम्मानित*

अमेरिका, ताइवान, जर्मनी, नेपाल के साहित्यकारों सहित देश के 15 प्रान्तों के साहित्यकार हुए सम्मानित

इन्दौर। हिन्दी के देशव्यापी प्रचार और प्रसार के लिए मातृभाषा उन्नयन संस्थान लगातार कार्यरत है। इस कड़ी में बिसौली, उत्तर प्रदेश में आयोजित आठवें अन्तरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में इन्दौर निवासी मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ’अविचल’ व वरिष्ठ पत्रकार मुकेश तिवारी को के बी हिन्दी सेवा न्यास व डॉ. मिथिलेश दीक्षित सेवा संस्कृति न्यास द्वारा क्रमश सेवा रत्न सम्मान व माधवी सम्मान से सम्मानित किया गया।
बिसौली में आर के इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में न्यूयार्क, अमेरिका के डॉ. इंद्रजीत शर्मा मुख्य अतिथि रहे व अध्यक्षता साहित्य भूषण डॉ. मिथिलेश दीक्षित ने की तथा उत्तराखंड से ज्वाला प्रसाद शांडिल्य, इन्दौर से मुकेश तिवारी व मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ’अविचल’ व साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश द्विवेदी, प्रेम भारद्वाज 'ज्ञानभिक्षु' विशेष अतिथि रहे।

ज्ञात हो कि देशभर में हिन्दी भाषा के विस्तार के लिए संस्थान लगातार कार्यरत है और इस समय उत्तर प्रदेश में संस्थान की इकाइयों का भी विस्तार हो रहा है। इस दिशा में सैंकड़ो हिन्दी योद्धाओं द्वारा लगातार हिन्दी के प्रचार के लिए आयोजन इत्यादि किए जा रहे हैं।
साहित्यकार समारोह में माधवी फ़ाउण्डेशन द्वारा साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश के निदेशक डॉ. विकास दवे, मुकेश तिवारी (इंदौर), डॉ.अर्पण जैन 'अविचल '(इंदौर), डॉ. सत्या सिंह (लखनऊ), डॉ. शिवी राठौर (जर्मनी), डॉ. इंद्रजीत शर्मा (न्यूयॉर्क), डॉ. ज्योतिष सिंह (ताइवान), डॉ. निहाल चंद्र शिवहरे (झाँसी), विवेक यादव (फ़िरोज़ाबाद) को सम्मानित किया गया।
डॉ. मिथिलेश दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास के द्वारा डॉ. अर्पण जैन ’अविचल’ तथा विवेक यादव को सेवा रत्न सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में देश के करीब तीन देशों से व भारत के 10 राज्यों से साहित्यकार बिसौली में जुटे रहे। आभार व्यक्त के.बी. हिन्दी सेवा न्यास के महासचिव आशुतोष शर्मा ने व्यक्त किया।

10/11/2022

लखनऊ।
स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर

स्थानीय निकाय चुनावों के लिए उल्टी गिनती शुरू

नगर विकास विभाग ने फाइनल की आरक्षण की सूची

नगर विकास विभाग मुख्यमंत्री को सौपेँगा फाइनल आरक्षण की सूची

अगले दो दिनों मे नगर विकास विभाग जारी करेगा नोटिफिकेशन

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग करेगा तारीखों का ऐलान

कल स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सीटों की स्थिति होगी साफ

कितनी सीटें सामान्य पुरुष ,सामान्य महिला को मिली

_पिछड़ा_ वर्ग पुरुष, पिछड़ा वर्ग महिला सीट किसको मिली

अनुसूचित जाति महिला और अनुसूचित जाति पुरुष किसको मिलेगा आरक्षण

इस बार उत्तर प्रदेश में 763 सीटों पर होगा चुनाव

नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत की सीटों पर होगा चुनाव

10/11/2022

उन्नाव :- आर आई ने की पत्रकार से अभद्रता।।
अनफिट वाहनों की फिटनेस कर रहे आरआई का वीडिओ बना रहे पत्रकार से आरआई ने की अभद्रता।।
आरआई कृष्ण कुमार यादव ने पत्रकार से की बदसलूकी।।
कार्यालय परिसर में आर आई ने पत्रकार से की धक्का मुक्की।।
उन्नाव के एआरटीओ कार्यालय का मामला।।

09/11/2022

अल्ट्रासाउंड कराने के नाम पर घूस लेने का मामला जिला महिला अस्पताल में आया सामने
देखें रिपोर्ट:-
👇👇👇👇👇

08/11/2022

रुदौली - अयोध्या: अयोध्या जिले के एक गांव मे दूषित मट्ठा पीने से 11 बच्चे बीमार होने का एक बड़ा मामला सामने आया है। गांव के ही एक व्यक्ति के घर मट्ठा बनाया गया था।वही मट्ठे को पीकर 11 बच्चों की अचानक तबियत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी होना शुरू हो गईं।तभी गॉव के लोगो ने सभी बच्चों को खैरनपुर सीएचसी मे भर्ती कराया गया जिनका इलाज जारी है।दरअसल पूरा मामला रुदौली के सैदपुर के बगल गोडियन पुरवा का हैँ। दूषित मट्ठा पीने से 11 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो जिनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में सीएचसी मे चल रहा है। वही बीमार बच्चे के पिता राम विकास ने बताया कि भैंस बच्चा दिया था।जिसका पूजा पाठ कर सभी बच्चों को मट्ठा पिलाया गया। सभी को उल्टी होने लगी।जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। तो वही इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर बरनवाल ने बताया कि आए हुए बच्चों का इलाज डॉक्टरो की देख रेख मे किया जा रहा है। अयोध्या से सतीश यादव की रिपोर्ट

08/11/2022

रुदौली - अयोध्या, बलरामपुर चीनी मिल समूह की मालकिन ने यूनिट रौजागाँव के विभिन्न ग्रामों में आयोजित की वृहद कृषक गोष्ठी

26/10/2022

अयोध्या - मीडिया से मंदिर निर्माण कार्य को लेकर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने जानकारी दी.
इस दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को भी दिखाया।

22/10/2022

बाराबंकी - ढाई माह से दर दर की ठोकरें खा रही महिला को नही मिल रहा न्याय।*
जिले के तेज तर्रार एसपी पीड़ित महिला का मुकदमा दर्ज कराने में दिख रहे बेबस।

खबर हलचल न्यूज़ चैनल द्वारा माता रानी की 251 मीटर लंबी ऐतिहासिक विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो दिनांक 30 स...
14/09/2022

खबर हलचल न्यूज़ चैनल द्वारा माता रानी की 251 मीटर लंबी ऐतिहासिक विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो दिनांक 30 सितंबर 2022 ग्राम हरिहरपुर पोस्ट समैसी से प्रारंभ होकर शक्तिपीठ माँ कामाख्या धाम मंदिर सुनवा तक आयोजित होगी। इस चुनरी यात्रा का नेतृव युवा भाजपा नेता सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चंद्र यादव करेंगे

आप सभी भक्तों से अनुरोध है कि इस विशाल चुनरी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें जय माता दी🚩🚩🙏🙏

12/09/2022

दबंग नटो ने भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जा करने का किया प्रयास
दोनों पक्षों का शांति भंग की धारा में हुआ चालान

08/09/2022

नजूल विभाग, राजस्व विभाग व विकास प्राधिकरण मिलकर जमीन का काला कारोबार कर रहे हैं।

08/09/2022

नरौली स्थित पीएचसी का रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने किया औचक निरीक्षण।बुधवार सुबह 9:44 पर पहुंचे विधायक राम चन्द्र यादव।पीएचसी का ताला खुला था लेकिन नही मौजूद था कोई कर्मचारी। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे थे क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव। ग्रामीणों ने विधायक से ब्लड जांच के नाम पर 1500 रुपए लेने का डाक्टरों पर लगाया आरोप। विधायक के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप। सरकार की मंशा के अनुरूप नहीं कार्य कर रहे चिकित्सक। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के औचक निरीक्षण के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे सरकारी चिकित्सक।समय पर चिकित्सकों की गैर मौजूदगी से मरीजों को हो रही परेशानी।सरकारी डॉक्टरों की लापरवाही के चलते प्राइवेट अस्पतालों में जाने को मजबूर ग्रामीण क्षेत्र के मरीज। विधायक ने ग्रामीणों से लिखित शिकायत करने को कहा। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा जल्द होगी भ्रष्ट चिकित्सकों पर कार्यवाही।
मरीजों के साथ लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं: विधायक रामचंद्र यादव

पीएचसी खुलने का समय सुबह 8 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक है।

लगभग दर्जनों मरीज सुबह से चिकित्सकों का कर रहे थे इंतजार। ग्रामीणों ने बताया जब से पीएचसी खुली है तब से समय से नहीं रहते हैं मौजूद।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when खबर हलचल News/ Kni News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Shortcuts

  • Address
  • Alerts
  • Videos
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share