20/10/2022
आना देखा जाना देखा
फिर वक्त बदलते देखा है
बचपन देखा जवानी देखी
फिर जग बदलते देखा है
विचारों की गंगा में डूबा
मन चंचल है बेचारा
सोच समझ कर अपना लेना
यह जीवन है मतवाला
चंदा देखा सूरज देखा
फिर देखी जीवनशाला
हाथ पकड़कर बचपन देखा
फिर देखा ऊपर वाला
ठहर गया मन जीवन पर
जब देखा मन मतवाला
पलक झपकते गायब होता
ऐसा है मन मतवाला
सुना धर्म जब कानों से
समझ ना आई वर्णमाला
तेरा मेरा करने वाले
सो रहे हैं बेहाला
लाखों सदियां बीत गई यहां
लाखों नगमे आए होंगे
तेरा मेरा करने वाले और भी बहुत आए होंगे