Upcitynews-mathura

  • Home
  • Upcitynews-mathura

Upcitynews-mathura Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Upcitynews-mathura, News & Media Website, .

10/06/2022

पारंपरिक करियर ऑप्शंस में राजनीति विज्ञान यानी पॉलिटिकल साइंस का महत्व सदाबहार कहा जाता है. इसके अंतर्गत प्रशासन की विभिन्न प्रणालियों और दुनिया भर में मौजूद राजनैतिक तंत्रों और उनकी नीतियों के सन्दर्भ में पढ़ाया जाता है. इस समय राजनीति विज्ञान में अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों के लिए कई बेहतर करियर विकल्प हैं लेकिन इसकी जानकारी सब को नहीं है. इसलिए आज कार्यक्रम में expert से इस सिलसिले में बातचीत होगी.
Point

10/06/2022

पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी के विवाद के बीच अब दिल्ली पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए कई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो कथित रूप से नफरत के संदेश फैला रहे हैं और विभिन्न समूहों को उकसा रहे हैं. भाजपा प्रवक्ताओं, एक सांसद, एक पत्रकार, सोशल मीडिया यूजर्स और धार्मिक संगठनों के सदस्यों के नाम पर दो FIR दर्ज की गई हैं. दिल्ली पुलिस का कहना है कि नूपुर के विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया एनालसिस किया गया और पड़ताल करने के बाद पुलिस ने खुद दोनों एफआईआर दर्ज की हैं. लेकिन ये नफ़रत भरे बयानों का जो सिलसिला है क्या इस FIR के बा�� थम जाएगा? या कुछ और कार्रवाई की ज़रूरत है? स्तिथि काफ़ी गंभीर लगती है और आज इसी मुद्दे पर बातचीत होगी इस कार्यक्रम में.

09/06/2022

फैशन डिजाइनिंग दुनिया में अत्यधिक रचनात्मक और डिमांड वाले करियर में से एक है। बढ़ती हुई फैशन इंडस्ट्री में बहुत से लोग अपना करियर बनाना चाहते हैं लेकिन सही और सटीक जानकारी सभी को नहीं मिल पाती. फैशन इंडस्ट्री में डिजाइनिंग में स्कोप कैसा है और किस तरह इसमें अपना करियर बनाया जाए? आज इसी विषय पर एक्सपर्ट से बातचीत होगी.
designing
Point guidance

14/04/2022

कुछ महीने पहले जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले थे, तब यूपी के कानपुर के एक व्यापारी के घर इंकम टैक्स की रैड काफ़ी चर्चा में रही थी. तब से अब तक लगातार गुटखा व्यापरियों के घर भी छापा मारा जा चुका है. क्या इंकम टैक्स डिपार्टमेंट के टार्गेट पर अभी गुटखा व्यापार है या कुछ और कारण है. इसी मुद्दे पर चर्चा होगी आज.

13/04/2022

देश में महंगाई जिस तेज़ी से बढ़ रही है, उससे आम-आदमी के घर का पूरा बजट हिल गया है. तेल, गैस, डीजल तो पहले ही महंगे हो रहे थे अब फल और सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं. हाल ही मे नींबु भी अपने रेट के कारण सुर्खियों में है. अखिर इस बढ़ती महंगाई को काबु में कैसे किया जा सकता है, क्या उपाय हो सकता है? आज इसी मुद्दे पर चर्चा रहेगी.
#महंगाई

12/04/2022

CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा जल्द ही शुरू होने वाली है। जैसे जैसे एग्जाम टाइम नज़दीक आ रहा है छात्रों में टेंशन हर एंग्जायटी भी बढ़ रही होगी। लेकिन इन 2 हफ़्तों में क्या कुछ किया जा सकता है, कैसे revision करें, क्या स्ट्रैटेजी अपनाएं? आज विशेषज्ञ से जानेंगे इन्ही के जवाब।

12/04/2022

कोरोना की तीसरी लहर के बाद कोरोना के मामलों में गिरावट आनी शुरू हो गयी थी और लगने लगा था कि अब गाड़ी वापस पटरी पर आ रही है। स्कूल ,कॉलेज, दफ़्तर, मॉल आदि सब खुल गए थे। लेकिन हाल ही में चैथी वेव के आने की खबरे सुर्खियों में हैं। यूपी की बात करें तो नोएडा और गाज़ियाबाद के स्कूलों में कोरोना केसेस मील हैं जिसके चलते स्कूल को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। अन्य जगहों पर भी मामलों में पबिर उछाल आया रहा है। क्या ये चैथी लहर के संकेत हैं ? क्या कोरोना फज्र दस्तक दे रहा है? अब कितनी सतर्कता बरतने की ज़रूरत है? इन्ही बिन्दुओं पर चर्चा होगी इस कार्यक्रम में।
'swarningoncorona

11/04/2022

सरकारी नौकरी का ख्वाब तो कई लोग देखते हैं लेकिन क़िस्मत में कुछ ही के आती है। इसका कारण टफ कॉम्पिटिशन भी है और जानकारी का अभाव भी। बहुत से लोग अनजान हैं कि सरकारी नौकरी के लिए किस कक्षा के बाद ट्राय करना चाहिए, कहाँ पर जॉब सर्च करने चाहिए, क्या क्या सोर्सेज हैं जानकारी के और क्या जॉब ऑप्शन्स हैं? आज इसी विषय पर एक्सपर्ट से बात होगी।

11/04/2022

राजनीति में यूं तो नेताओं के बीच रसना मनाना चलता रहता है, लेकिन जब पार्टी के लिए बड़े चेहरे के रूप में कार्य करने वाला नेता ही पार्टी से रूत जाए तो पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज़म खान समाजवादी पार्टी का एक बड़ा मुस्लिम चेहरा हैं पर पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव और आज़म खान के रिश्तों में दूरियां आने लगी हैं। मीडिया में खबर है कि आज़म खान सपा को छोड़ सकते हैं। अगर ये सही है तो कारण क्या है इसका और पार्टी को कितना नुकसान होगा। आज इसी विषय पर चर्चा रहेगी।




08/04/2022

कल 7 मार्च को पूरे विश्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। भारत में भी कई जगह विभिन्न कार्यक्रम किये गए। करना भी ज़रूरी है क्योंकि स्वास्थ्य के प्रति सबको जागरूक होना चाहिए। लेकिन जनता के स्वास्थ्य को लेकर क्या सभी सरकारें सतर्क हैं। बात अगर देश के सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की करें तो यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में सरकार द्वारा यूपी को नए मेडिकल कॉलेज देने की बात कही गयी है पर क्या सिर्फ इतना काफी है? लूपहोल कहाँ है? क्या कुछ और कार्य करने की ज़रूरत है? इसी मुद्दे पर चर्चा होगी इस कार्यक्रम में।

07/04/2022

आज है विश्व स्वास्थ्य दिवस। स्वास्थ को मनुष्य शरीर के लिए वरदान कहा जाता है। शरीर स्वस्थ हो तो सब सही रहता है। लेकिन कितने लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग हैं ये अपने आप में एक सोचने का विषय है। आज एक्सपर्ट से जानेंगे कि क्या है World Health Day का महत्व? सेहत को लेकर भारत में क्या है स्तिथि और क्या है सेहत से जुडी महत्वपूर्ण बातें?

07/04/2022

रोज़गार का मुद्दा देश में हमेशा बना रहता है। देश की आबादी में सबसे ज़्यादा हिस्सा युवाओं का है। यानी भारत एक युवा देश है तो जाहिर है यहाँ रोज़गार भी होना चाहिए सभी युवाओं के लिए। लेकिन स्तिथि हमेशा गड़बड़ ही रहती है। बात अगर देश के सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की करें तो स्तिथि बेहद गंभीर है। लंबे अरसे से कई लोगों की नौकरी और नियुक्ति के मामले चल रेक है, कई विवाद हैं लेकिन हाल कही नज़र नही आ रहा है। योगी सरकार 2.0 का इस तरफ कैसा रुझान है, क्या कोई हाल निकलेगा? आज इसी मुद्दे पर बात चीत रहेगी।
#69000शिक्षक अभ्यार्थी
#शिक्षमित्र

06/04/2022

SSC परीक्षा की तैयारी बहुत से छात्र करते हैं। सरकारी नौकरी और रेस्पेक्टफुल जॉब ये बातें ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में युवा इस परीक्षा की तैयारी करते हैं। लेकिन तैयारी करने का सही तरीका क्या है, कब से ये तैयारी आरम्भ कर देनी चाहिए, क्या ट्रिक्स है? आज इन्ही सब सवालों के जवाब हम जानेंगे एक्सपर्ट से।
preparation syllabus
to prepare for ssc exam after 12th
to prepare for ssc exam at home
to prepare for ssc exam 2020
exam preparation questions and answers
to prepare for ssc cgl without coaching
many months preparation for ssc cgl


06/04/2022

भारत में हम अक्सर सर्वधर्म सम्भाव की बात करते हैं, भाईचारे की बात करते हैं लेकिन हाल ही में देश भर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जो ये सोचने पर मजबूर करते हैं कि सर्वधर्म सम्भाव है कहाँ? देश की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी भाजपा और RSS को अक्सर हिंदुत्व से जोड़ा जाता है हालांकि इस पार्टी और संघ से कई मुसलमान भो जुड़े हैं। जब कोई मुस्लिम भाजपा या संघ की तरफ रुझान करता है तभी उसका विरोध होना शुरू कर दिया जाता है, फतवे जारी कर दिए जाते हैं। आखिर ऐसा विरोध क्यों? क्या इसे धर्म से जोड़ा जाए या कारण कुछ और है। आज इस मुद्दे पर चर्चा होगी।
vote percentage for bjp in 2022
vote share for bjp in 2022 much muslim vote bjp got in 2022
much muslim vote bjp got in 2022 election
of muslim voters in india
vote bank in india
in bjp
population in india
population in india 2020
minority issues in india
of rights of minorities in india

24/02/2022

प्राकृतिक चिकित्सा भारत की एक प्राचीन चिकित्सा पद्दति है। इस पद्धति की बात करें तो प्राकृतिक जड़ी बूटियों और अन्य चीजों के द्वारा कई रोगों को जड़ से मिटाने के दावे किये जाते हैं। आज के दौर में जब सब कुछ artificial हो चला है तो एलोपैथ से हट कर यह नेचुरोपैथी कितनी कारगर साबित होती है आज इसी पर हिम बैठकीत करेंगे एक्सपर्ट से।
.BalmukundShastri

23/02/2022

उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल है। अब तक यूपी विधानसभा चुनाव के 3 फेज में वोटिंग हो चुकी है और आज चौथे चरण के मतदान भी हो गए हैं। आज कुल 9 ज़िलों में मतदान हुए हैं। कैसा रहा इस चरण का मतदान? किस राजनीतिक पार्टी का पलड़ा भारी दिख रहा है? इसी मुद्दे पर आज विशेषज्ञों से लेंगे रिपोर्ट।




16/02/2022

उत्तर प्रदेश में इन दिनों चुनाव का माहौल है और इसी को लेकर हर जगह चर्चा रहती है। यूपी में पहले और दूसरे चरण के मतदान हो चुके हैं। तीसरे चरण के लिए आज नामांकन भरे जा रहे हैं। तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव में किंस राजनीतिक दल की क्या स्तिथि रहने वाली है आज इसी मुद्दे पर चर्चा रहेगी कार्यक्रम में।





11/02/2022

बातचीत का प्रभावी अंदाज़ ज़िन्दगी के हर मोड़ पर काम आता है। यह कला अगर बचपन से ही अपने बच्चों को सीखा दी जाए तो वो आगे चल कर अच्छे और प्रभावी वक्ता बन जाते हैं। लेकिन बहुत से बच्चों को घर से बाहर किसी से बात करने में हिचकिचाहट महसूस होती है। तो ये समस्या कैसे दूर करें आज हम यही जानेंगे एक्सपर्ट से।

11/02/2022

काल यानी 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। पहले चरण में कितने प्रतिशत लोगों ने किस विधानसभा क्षेत्र में वोट दिया? लोगों का क्या कहना था? रिजल्ट कैसा रहने की आशंका है? इन सभी सवालों पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं आज कार्यक्रम में यही जानने का प्रयास रहेगा।


10/02/2022

एक लंबे अर्से से जिस दिन की तैयारी में सभी राजनीतिक दल लगे थे आज वो दिन आ गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज होगी। सभी मतदाता अपने वोट देने के लिए घर से निकल रहे हैं। उन्हीं के साथ upcitynews.com की टीम भी आज आगरा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के वोटिंग बूथ पर होगी और लाइव वहाँ से जायज़ा लेगी।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भाजपा सरकार के कामों को लेकर बयान जारी किया है.
10/02/2022

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भाजपा सरकार के कामों को लेकर बयान जारी किया है.

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भाजपा सरकार के कामों को लेकर बयान जारी किया है. जिसमें उन्होने सरकार के क.....

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Upcitynews-mathura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Shortcuts

  • Address
  • Alerts
  • Videos
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share