
03/02/2025
▶️सोनवर्षा राज में युवा राजद की विशेष बैठक हुई आयोजित
▶️बैठक में प्रखंड कमेटी की की गई विस्तार
SAHARSA : यूवा राष्ट्रीय जनता दल की एक विशेष बैठक शनिवार को सोनवर्षा राज स्थित रानीसती मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा राष्ट्रीय जनता दल के सोनवर्षा प्रखंड अध्यक्ष अंकेश आनंद ने किया। बैठक में प्रखंड कमेटी के विस्तार एवं पार्टी की की मजबूती पर चर्चा किया गया।
बैठक में युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष भारत यादव एवं प्रखंड अध्यक्ष अंकेश आनंद ने कृष्ण कुमार झा उर्फ कन्हैया झा को प्रखंड कोषाध्यक्ष के पद पर, सुमन कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर, सौरभ कुमार को प्रखंड मिडिया प्रभारी के पद पर एवं ध्रुव कुमार यादव को प्रधान महासचिव, गुरुचरण यादव को महासचिव एवं शंकर कुमार यादव प्रखंड सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। वहीं कोपा पंचायत अध्यक्ष के पद पर दौलत केशरी, सरोनी-मधेपुरा पंचायत अध्यक्ष सुनील पासवान, देहद पंचायत अध्यक्ष विभूति कुमार विमल, पड़रिया पंचायत अध्यक्ष जुबेर आलम, बड़सम पंचायत अध्यक्ष केशव पासवान, सनोज केशरी को सहसौल पंचायत अध्यक्ष, बरैठ पंचायत अध्यक्ष प्रियांश कुमार, बैठमुसरही पंचायत अध्यक्ष मंटू कुमार एवं महुआ उत्तरवारी पंचायत अध्यक्ष के पद पर उज्ज्वल शाह को मनोनीत किया गया। सोनवर्षा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर दीपक यदुवंशी को मनोनीत किया गया।