27/09/2022
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 6427 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी किया ।
27/09/2022
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में रिक्त समूह ग के 6427 पदों पर भर्ती का एक और कैलेंडर जारी कर दिया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के अनुसार ये सभी परीक्षा वर्ष 2022 और 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी।
सोमवार को कैलेंडर जारी करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 के शुरू में जारी यूकेपीएससी के मुख्य वार्षिक परीक्षा के कैलेंडर में 23 परीक्षाएं तय की गई थीं। उनमें 18 को पूरा करा लिया गया है।
बाकी चार को इसी साल अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इनमें पीसीएस मुख्य परीक्षा-2021 का आयोजन दिनांक 12 से 15 नवम्बर, 2022 के दौरान किया जाना सम्मिलित है तथा शेष एक वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा को स्थगित किया गया है।
● पुलिस 1521 पद पुलिस आरक्षी, पीएसी,आईआरबी, अग्निशामक, विज्ञप्ति 7अक्तूबर को और परीक्षा 10 दिसंबर 2022 में
● राजस्व 554 पद राजस्व उप निरीक्षक(पटवारी, लेखपाल), विज्ञप्ति 10 अक्तूबर और परीक्षा आठ जनवरी 2023
● वन विभाग 894 पद वन आरक्षी, विज्ञप्ति 21 अक्तूबर और परीक्षा 22 जनवरी 2023
● विभिन्न विभाग 891 पद सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षा, विज्ञप्ति 28 अक्तूबर और परीक्षा 12 जनवरी 2023
● कारागार विभाग 213 पद बंदी रक्षक, विज्ञप्ति नवंबर के दूसरे हफ्ते में और परीक्षा शारीरिक परीक्षण के बाद
● विभिन्न विभाग 519 पद कनिष्ठ सहायक, विज्ञप्ति नवंबर के अंतिम सप्ताह और परीक्षा पांच मार्च 2023 को
● कृषि, पशुपालन, उद्यान 463 पद चारा सहायक से वर्ग 03 के पद, विज्ञप्ति जनवरी 2023 के दूसरे हफ्ते में व परीक्षा 23 अप्रैल 2023
● पुलिस 221 पद एसआई, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, विज्ञप्ति जनवरी 23 के अंतिम सप्ताह और परीक्षा शारीरिक परीक्षण के बाद
● विभिन्न विभाग 434 पद पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक, विज्ञप्ति फरवरी 23 के अंतिम सप्ताह, परीक्षा 7 मई 2023
● विभिन्न विभाग 60 पदमानचित्रकार /प्रारूपकार,विज्ञप्ति मार्च 23 के तीसरे हफ्ते, परीक्षा 4 जून 2023
● विभिन्न विभाग 91 पद अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यकीय अधिकारी, विज्ञप्ति अप्रैल 23 अंतिम हफ्ते और परीक्षा 23 जुलाई 2023 को
● विभिन्न विभाग व निकाय 76 पद जेई, विज्ञप्ति मई 2023 अंतिम हफ्ते और परीक्षा13अगस्त 2023
● राज्य संपत्ति विभाग 14 पद व्यवस्थापक, व्यवस्था अधिकारी, विज्ञप्ति जुलाई 2023 पहले हफ्ते और परीक्षा 24 सितंबर 2023
● विभिन्न विभाग 100 पद गन्ना पर्यवेक्षक, दुग्ध पर्यवेक्षक, बागान पर्यवेक्षक, विज्ञप्ति जुलाई 2023 अंतिम सप्ताह और परीक्षा आठ अक्तूबर 2023
● वन विकास निगम 200 पद स्केलर, विज्ञप्ति अगस्त 2023 में दूसरे हफ्ते और परीक्षा 19 नवंबर 2023
● विभिन्न विभाग 176 पद वैयक्तिक सहायक, विज्ञप्ति सितंबर 2023 पहले हफ्ते में और परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को
(समाचार आभार : हिन्दुस्तान)
.....