![हिमाचल प्रदेश में बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा पुलहिमाचल में कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पर एनएचएआई ने विश्व रिकार्ड बनाने की त...](https://img3.medioq.com/361/840/125323293618403.jpg)
22/09/2022
हिमाचल प्रदेश में बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा पुल
हिमाचल में कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पर एनएचएआई ने विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की है। हाई-वे के आखिरी छोर में कैंथलीघाट और शिमला के बीच विश्व का सबसे ऊंचा पुल बनने जा रहा है। यह जापान में बने 275 मीटर पुल से भी ऊंचा होगा।
इस पुल की ऊंचाई तीन कुतुबमीनार से ज्यादा होगी। पुल निर्माण के लिए करीब 280 मीटर ऊंचाई वाली ड्राइंग तैयार की गई है। इस एक्स्ट्रा डोज पुल का निर्माण शकराल में होगा। इस पुल को खाई की तरफ से तीन पिल्लरों पर बनाया जा रहा है। इनमें से एक पिल्लर की ऊंचाई 620 फुट होगी, जबकि खाई से पिल्लर के टॉप की ऊंचाई 826 फुट तक होगी।