Kangra Live

Kangra Live Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kangra Live, News & Media Website, .

*आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की* आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी कुलवंत सिंह भाठ न...
03/11/2022

*आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की*

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी कुलवंत सिंह भाठ ने बुधवार को शिमला स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में भाजपा का दामन थामा। कुलवंत ने भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कुलवंत मूल रूप से नयना देवी के मझारी गांव के रहने वाले हैं।

कुलवंत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क देखकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। चाहे दिल्ली ले लो या पंजाब, आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार चरम पर है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनके दो मंत्री पहले ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं।

*ऊना में सीएम जयराम बोले- सिर्फ वायदे कर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस* मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सिर्...
03/11/2022

*ऊना में सीएम जयराम बोले- सिर्फ वायदे कर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस*

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वायदे कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस अगर वायदे की बात करती है तो बताओ कितने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। बुधवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अप्पर अंदौरा में जनसभा में सीएम ने कहा कि कांग्रेस पहले भी सिर्फ वायदे ही करती रही है। देश के साथ अब हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा। हिमाचल अपनी ईमानदारी और संस्कृति के लिए जाना जाता है। कांग्रेस गलत सोच के साथ आगे बढ़ रही है। मोदी सरकार के आठ साल जनता को समर्पित रहे हैं। कांग्रेस ने प्रश्न उठाने के अलावा कुछ काम नहीं किया है। आज हिमाचल में एम्स, बल्क ड्रग पार्क, वंदे भारत जैसी कई बड़ी परियोजनाएं हैं।

*पीएम नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को आ रहे हैं हिमाचल* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को सोलन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर...
03/11/2022

*पीएम नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को आ रहे हैं हिमाचल*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को सोलन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी ठोडो मैदान में शिमला लोकसभा क्षेत्र के सोलन, शिमला और सिरमौर के सभी 17 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में दोपहर के समय जनसभा करेंगे।

*अमित शाह बोले- कांग्रेस की देश में साख नहीं बची, हिमाचल में गारंटियों पर कौन विश्वास करेगा* जिस कांग्रेस की देश में कोई...
03/11/2022

*अमित शाह बोले- कांग्रेस की देश में साख नहीं बची, हिमाचल में गारंटियों पर कौन विश्वास करेगा*

जिस कांग्रेस की देश में कोई साख नहीं बची है, उसकी ओर से हिमाचल की जनता को दी जा रही दस गारंटियों पर कौन विश्वास करेगा। कांग्रेस ने केंद्र में दस साल ऐसी सरकार चलाई कि उसके घोटाले गिनने मुश्किल थे। तब 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए गए। पीएम मोदी के शासन में घोटाले ढूंढना मुश्किल हैं। यह बात बुधवार को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम और नादौन में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कही।

BJP में शामिल हुए पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने गृह निवास विजयपुर में कि...
25/10/2022

BJP में शामिल हुए पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने गृह निवास विजयपुर में किया शामिल।

23/10/2022

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने प्रदेशवासियों को दी दीवाली की शुभकामनाएं

23/10/2022

आशीष शर्मा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान।
दो दिन पहले ही कांग्रेस में हुए थे शामिल

सराज सीट से अपना नामांकन दाखिल करने जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी कुथाह पहुंचे तो उनके स्वागत और समर्थन के लिए विशाल जनस...
19/10/2022

सराज सीट से अपना नामांकन दाखिल करने जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी कुथाह पहुंचे तो उनके स्वागत और समर्थन के लिए विशाल जनसैलाब मौजूद था। जैसे आज सारा सराज सड़कों पर उतर आया हो जाने बेटे को समर्थन देने।

भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
19/10/2022

भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

19/10/2022

आदित्य विक्रम सिंह ने भी कांग्रेस से दिया इस्तीफा। टिकट न मिलने से थे नाराज

19/10/2022

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज सराज से भरेंगे अपना नामांकन

ABP न्यूज के ओपिनियन पोल में भाजपा की फिर से सत्ता में वापसी
14/10/2022

ABP न्यूज के ओपिनियन पोल में भाजपा की फिर से सत्ता में वापसी

13/10/2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊना से वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

ऊना में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया स्वागत
13/10/2022

ऊना में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया स्वागत

पीएम मोदी जी मे ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
13/10/2022

पीएम मोदी जी मे ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

12/10/2022

*16 अक्तूबर को हिमाचल के धर्मशाला आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अक्तूबर को धर्मशाला आ सकते हैं। हालांकि, अभी उनका यह कार्यक्रम फाइनल नहीं हो पाया है। हिमाचल सरकार की ओर से मोदी के धर्मशाला आने का न्योता दिया गया है। इस बारे में अभी गुरुवार को स्थिति स्पष्ट हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ऊना और चंबा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बिलासपुर की रैली के बाद मोदी अब ऊना और चंबा में चुनावी शंखनाद करेंगे।

11/10/2022

कैबिनेट बैठक के अहम फैसले... जानें क्या रहा ख़ास, नौकरियां भी निकली

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में दंत चिकित्सा अधिकारियों के 104 पद सृजित करने और इन्हें अनुबंध के आधार पर भरने का निर्णय लिया गया। इनमें से 50 प्रतिशत पद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे और 50 प्रतिशत पद बैच आधार पर भरे जाएंगे।

बैठक में राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयुष विभाग के तहत 22 होम्योपैथिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और इन केंद्रों के प्रबंधन के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों के 22 पदों को भरने का भी निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल ने पंचायती राज विभाग में तकनीकी सहायकों के 164 नव सृजित पदों और रिक्त पदों को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भरने की स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में ग्राम पंचायतों में लगातार 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाली सिलाई अध्यापिकाओं को तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के दैनिक वेतनमान (वर्तमान में 396 रुपये प्रतिदिन) के आधार पर मासिक वेतन प्रदान करने को मंजूरी दी।

पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रदेशवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए मंत्रिमंडल ने शिमला-कुल्लू-शिमला हवाई मार्ग पर सप्ताह में 4 बार और शिमला-धर्मशाला-शिमला हवाई मार्ग पर सप्ताह में 3 बार उड़ानें शुरू करने के लिए एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन के मसौदे को अपनी मंजूरी दे दी।

*गृह मंत्री अमित शाह की आभार रैली 15 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली तैयारियों में जुटे हाटी* केंद्रीय हाटी समिति गृह मंत्री ...
10/10/2022

*गृह मंत्री अमित शाह की आभार रैली 15 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली तैयारियों में जुटे हाटी*

केंद्रीय हाटी समिति गृह मंत्री अमित शाह के सिरमौर दौरे की तैयारियों में जुट गई है। अमित शाह 15 अक्तूबर को सिरमौर के सतौन आ रहे हैं। समिति की शिमला इकाई के पदाधिकारियों ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र ने अपना वादा पूरा किया है। अब बारी हाटियों की है।

09/10/2022

बल्क ड्रग पार्क की 1923 करोड़ की डीपीआर मंजूर, पीएम मोदी कर सकते हैं शुभारंभ

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थापित होने वाले बल्क ड्रग पार्क की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। 1923 करोड़ की इस डीपीआर को तीन अक्तूबर, 2022 को भारत सरकार के फार्मास्यूटिकल मंत्रालय को भेजा गया था। शनिवार को फार्मास्यूटिकल सेक्रेटरी भारत सरकार एस अपर्णा की अध्यक्षता में हुई स्कीम स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में समीक्षा के बाद डीपीआर को मंजूरी दे दी गई। इस कमेटी में फार्मास्यूटिकल मंत्रालय के अलावा पर्यावरण मंत्रालय, डिपार्टमेंट फॉर प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड, स्वास्थ्य मंत्रालय, डायरेक्टर जनरल ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया और इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य शामिल थे। हिमाचल की ओर से उद्योग निदेशक राकेश प्रजापति और उनकी टीम ने शिमला से डीपीआर पर ऑनलाइन प्रेजेंटेशन दी। इसमें अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, एसआईडीसी टीम मेंबर तथा ई एंड वाई के कंसलटेंट भी शामिल थे।

06/10/2022

*कैबिनेट मीटिंग में सैकड़ों पद भरने की मंजूरी, प्रदेश के कई स्कूलों को किया अपग्रेड*

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। प्रदेश में कई स्कूलों को स्तरोन्नत करने के साथ ही सैंकड़ों पद भरने की भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई। शिमला के उच्च विद्यालय खगना, जोरना, अनाडेल को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई। मंडी जिले के उच्च विद्यालय गाहंग, पपलोटू, गरनोग, रियागड़ी, सियूण, बबली, छनयारा को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई।

शिमला के अंतरवाली सरकारी मिडल स्कूल को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई। मंडी जिले के सरकारी मिडल स्कूल सरही, बनेड़ा, खील, पांजन, फुटाखल, दुगरैण, देवीधार, धावन, पुराना बाजार करसोग, मेहरां, खरकण, अनाह और सुम्मी धार को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई। इन स्कूलों को अपग्रेड करने के साथ ही विभिन्न श्रेणियों के 164 भरने की भी कैबिनेट बैठक में अनुमति दी गई।

06/10/2022

*हिमाचल लोक निर्माण विभाग ने 154 कर्मचारियों को दिया पदोन्नति का तोहफा*

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने दिवाली से पहले 154 कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश पर 150 मेट व बेलदारों को कनिष्ठ तकनीशियन(वर्क इंस्पेक्टर) के पद पर प्रमोट किया है। पदोन्नति के बाद सभी को नई जगह तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। पदोन्नत कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर तैनाती के नए स्थान पर ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार आठ साल की नियमित सेवाएं पूरी करने वाले मेट को पदोन्नत किया गया है। इसी तरह स्नातक डिग्रीधारकों बेलदार को 10 साल की सेवाओं के बाद नियमित किया गया है। जबकि 12वीं पास 56 बेलदार को 15 साल बाद और 10वीं पास 41 बेलदारों को 20 साल की नियमित सेवा के बाद प्रमोट किया गया।

05/10/2022

कुल्लू में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत

05/10/2022

पीएम मोदी ने बिलासपुर में किया एम्स का लोकार्पण

*गोबिंदसागर झील में वाटर स्पोर्ट्स का आगाज, मिलेंगे गोवा जैसे नजारे* ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर न...
02/10/2022

*गोबिंदसागर झील में वाटर स्पोर्ट्स का आगाज, मिलेंगे गोवा जैसे नजारे*

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रविवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत अंदरौली में जल क्रीड़ाओं (वाटर स्पोर्ट्स) का शुभारंभ किया। अब यहां गोवा जैसे नजारे देखने को मिलेंगे। मंत्री ने हाई स्पीड मोटर बोट और वाटर स्कूटर से गोबिंदसागर झील की सैर भी की। ऑपरेटरों ने स्पीड मोटर बोट और वाटर स्कूटर में करतब दिखाए।

कंवर ने कहा कि आज का दिन कुटलैहड़ के इतिहास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। गोबिंदसागर झील में जलक्रीड़ाएं शुरू होने से पर्यटन बढ़ेगा। इससे पूरा कुटलैहड़ क्षेत्र समृद्ध होगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। गोबिंदसागर झील के लठियाणी छोर पर भी इस तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। सोहारी भंजाल में ईको पार्क, एक्वा पार्क, बटरफ्लाई पार्क का निर्माण किया जा रहा है।

*हिमाचल प्रदेश में फिर खिलेगा कमल, ओपिनियन पोल में आया सामने* हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार किसकी सरकार आ...
02/10/2022

*हिमाचल प्रदेश में फिर खिलेगा कमल, ओपिनियन पोल में आया सामने*

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार किसकी सरकार आएगी, इस पर जो जवाब मिला, उसके तहत फिलहाल राज्य में बीजेपी की वापसी करती नजर आ रहे हैं। सर्वे में 46 प्रतिशत लोगों ने बीजेपी की जीत का दावा किया है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच का गैप 10 पर्सेंट का है।

पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश में सत्ता का ख्वाब दिख रही आम आदमी पार्टी को इस लड़ाई से दूर माना जा रहा है। महज 8 फीसदी लोगों का मानना है कि हिमाचल में अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP मुख्यमंत्री बनाएगी.

*शिमला में नए रूटों पर जल्द चलेंगे एचआरटीसी टेंपो ट्रैवलर, जानें किराया* नवरात्र पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को स्...
30/09/2022

*शिमला में नए रूटों पर जल्द चलेंगे एचआरटीसी टेंपो ट्रैवलर, जानें किराया*

नवरात्र पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 12 नए टैंपो ट्रेवलर का तोहफा मिला है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) से शहर के नवनिर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाणा के लिए यह नए टैंपो ट्रेवलर सेवा देंगे। इसके अलावा उच्च न्यायालय और जिला न्यायालय के बीच भी यह सेवा शुरू की जाएगी। झंझीड़ी से हाईकोर्ट और आंजी क्यारी (संकटमोचन) से सीटीओ के लिए भी नई टैंपो ट्रेवलर सेवा शुरू करना प्रस्तावित है। एचआरटीसी की ‘राइड विद प्राइड’ सेवा के तहत इन टैंपो ट्रेवलरों को शहर के बाहरी क्षेत्रों से प्रतिबंधित सड़कों से होते हुए मुख्य शहर तक चलाया जाएगा।

हिमाचल में पेंशनभोगियों को मिलेगा भत्ता, आउटसोर्स कर्मियों की नीति पर बड़ा फैसलाहिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक बुधवार को ...
29/09/2022

हिमाचल में पेंशनभोगियों को मिलेगा भत्ता, आउटसोर्स कर्मियों की नीति पर बड़ा फैसला

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में 27 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम का नाम बदलकर कंपनी अधिनियम-2013 के प्रावधानों के तहत ‘हिमाचल प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निगम कंपनी’ किया जाएगा। आउटसोर्स कर्मी इसी कंपनी में शिफ्ट किए जाएंगे। इससे इन्हें समय पर वेतन, अन्य लाभ और निजी कंपनियों के शोषण से मुक्ति मिलेगी। नई भर्तियां भी यही कंपनी करेगी और उसमें रोस्टर भी लागू होगा। कैबिनेट ने विभिन्न वर्ग के पेंशनभोगियों को 5 से 15 फीसदी तक पेंशन भत्ता देने को भी मंजूरी दी। कैबिनेट के सामने मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने आउटसोर्स कर्मियों के बारे में रिपोर्ट रखी, जिसे सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kangra Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Shortcuts

  • Address
  • Alerts
  • Videos
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share