संगरिया की खबर

  • Home
  • संगरिया की खबर

संगरिया की खबर Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from संगरिया की खबर, Media/News Company, .

10/12/2025

टीबी में पुलिस और किसान हुए आमने सामने कई गाड़ियों के लगी आग।

संगरिया गुरु जंभेश्वर मंदिर के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए।  सर्वसम्मति से रामस्वरूप जी मंडा को अध्यक्ष चुना गया।  यह च...
30/11/2025

संगरिया गुरु जंभेश्वर मंदिर के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। सर्वसम्मति से रामस्वरूप जी मंडा को अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव बिश्नोई समाज की एकता और समर्पण का प्रतीक है। रामस्वरूप जी के नेतृत्व में मंदिर कार्य और समाज की तरक्की सुनिश्चित होगी। मंदिर के विकास और सामाजिक सौहार्द्र की कामना की जाती है।
इस चुनाव ने समाज में नए उत्साह और विश्वास जगाया है। हम सब मिलकर गुरु जंभेश्वर के सिद्धांतों का पालन करेंगे। समाज की सेवा और संस्कृति के संवर्धन में नया अध्याय शुरू होगा।
रामस्वरूप जी मंडा को फिर से बधाई और शुभकामनाएँ।

26/11/2025

हिंदू हृदय सम्राट बागेश्वर बाबा के साथ सनातन के सब लोग

25/11/2025
संगरिया व्यापार मंडल चुनाव में श्री कृष्ण जैन 12वोट से विजयी हुए। और व्यापार मंडल संगरिया के बने अध्यक्ष श्री कृष्ण जैन।
24/11/2025

संगरिया व्यापार मंडल चुनाव में
श्री कृष्ण जैन 12वोट से विजयी हुए। और व्यापार मंडल संगरिया के बने अध्यक्ष श्री कृष्ण जैन।

(सुभाष धारणिया)संगरिया में गिलोय का काढ़ा शुरूसंगरिया श्री नारायण अन्न जल सेवा समिति रेलवे स्टेशन द्वारा आमजन में मौसमी ...
19/11/2025

(सुभाष धारणिया)

संगरिया में गिलोय का काढ़ा शुरू

संगरिया श्री नारायण अन्न जल सेवा समिति रेलवे स्टेशन द्वारा आमजन में मौसमी बीमारियों से बचने व शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क गिलोय काढ़ा का वितरण बुधवार से शुरू किया गया। समिति के लखवीर सिंह ने बताया की काढ़ा प्रतिदिन *सुबह 9 बजे से 10 बजे* तक रेलवे स्टेशन पर वितरित किया जाएगा इस काढ़े में अर्जुन छाल,सौंठ,सौंफ, दाल चीनी,गिलोय ,काली मिर्च,मुलेठी,तेज पत्ता,लौंग, बड़ी इलायची ,पपीते के पेड़ के पत्ते,तुलसी , नीम के पत्ते,आदि का मिश्रण कर तैयार किया जाता है यह सेवा रेलवे स्टेशन पर पिछले 15 साल से लगातार चल रही है।
इस मौके पर समिति के लखवीर सिंह, अमित बाघला, सुलोचना कड़वासरा, इंदु सहारण, अशोक कुमार, कृष्ण बंसल, राजूराम, आदि मौजूद रहे।

18/11/2025

संगरिया में सरकारी अस्पताल के सामने एक सब्जी कि दुकान पर दो युवक दिनदहाड़े एक किसान कि जेब से पचास हजार रुपए लेकर हुए फरार

सुभाष धारणिया संगरिया   निवासी एडवोकेट रविंद्र  भोबिया  तथा फिजियोथैरेपिस्ट भूपेंद्र भोबिया की छोटी बहनडॉ. हर्षिता स्वाम...
17/11/2025

सुभाष धारणिया

संगरिया निवासी एडवोकेट रविंद्र भोबिया तथा फिजियोथैरेपिस्ट भूपेंद्र भोबिया की छोटी बहन
डॉ. हर्षिता स्वामी — पुत्री आनंद प्रकाश भोबिया (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सेवानिवृत्त) का आरपीएससी के माध्यम से समाजशास्त्र में सहायक आचार्य के तौर पर चयन हुआ है.. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से एम ए एम फिल पीएचडी. जैसी उच्च शैक्षणिक उपलब्धियों के बाद यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, स्पष्ट लक्ष्य-दृष्टि और मजबूत धैर्य का स्वाभाविक परिणाम है। हर्षिता की इस सफलता पर. भोबिया परिवार को बधाइयां देने वालों का ताता लगा हुआ है।

खुल गया..  खुल गया..संगरिया में धारणिया सीमेंट एजेंसी के सामने गली में अम्बेडकर धर्मशाला के पास खुल गया है।  टेंट हाउस क...
17/11/2025

खुल गया.. खुल गया..

संगरिया में धारणिया सीमेंट एजेंसी के सामने गली में अम्बेडकर धर्मशाला के पास खुल गया है। टेंट हाउस के बड़े कम्बल, चादरें, आदि अन्य सामान धोने कि लोन्डरी मशीन
श्री श्याम लोन्डरी मशीन संगरिया।

संगरिया, 15 नवंबर  नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड 2 में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत दो दिवसीय जागरूकता शिविर आयोज...
15/11/2025

संगरिया, 15 नवंबर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड 2 में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत दो दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें दो बूथों के मतदाताओं को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजीव सोनी ने बताया कि इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बी एल ओ द्वारा वितरित किए गए फॉर्मो के संबंध में विस्तार से समझाया गया। शिविर में लोगों के फॉर्म भी भरवाने में सहयोग किया गया। प्रशासन की देखरेख में परिगणना प्रपत्र वितरण कार्य तेजी से सम्पन्न करवाया जा रहा है। कांग्रेस टीम द्वारा शुक्रवार ओर शनिवार को लोगों को समझाया जा रहा है कि वे इस बात पर गौर करें कि उनका या उनके परिचित का वोट कट न जाए। एक बार वोट कटने पर दुबारा बनाने में दिक्कत आती है। इसलिए वे सावधानी बरतें, जिससे किसी भी पात्र व्यक्ति का वोट कटने न पाए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजीव सोनी, अश्विनी थापन, संजय कालीराणा, रमेश सोनी, रविंद्र सहारण, संजय ग्रोवर, प्रकाश भाट, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनमोल सेठी , छांगी राम, शमशेर सिंह चहल, भारत वर्मा, सुभाष छींपा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे बजाकर एवं मिठाई बॉंटकर मनाई ख़ुशीबिहार में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए द्वारा प्रचण्ड बहुमत ...
15/11/2025

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे बजाकर एवं मिठाई बॉंटकर मनाई ख़ुशी

बिहार में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए द्वारा प्रचण्ड बहुमत प्राप्त करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी मनाई गई। जिला महामंत्री चरणदास गर्ग के नेतृत्व में नई धानमण्डी में पटाखे बजाकर एवं आमजन को मिठाई बांटकर ढोल नगाड़ो के साथ जष्न के रूप में खुशी मनाई गई और इसका समस्त श्रेय भाजपा के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं समस्त शीर्ष नेतृत्व को दिया। इस मौके पर नगर मण्डल उपाध्यक्ष मोतीराम सिंधी, वेदप्रकाश धारणिया, नगर महामंत्री एवं पार्षद एड. प्रिंस मिढ़ा, मंत्री आशीष डुडी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्याम मितल, गोविन्द खदरिया, भाजपा नेता डॉ. राकेश सहारण, संजीव गर्ग, अरूण अरोड़ा, राजकुमार शर्मा, मोहित नागौरी एवं अमित गर्ग सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when संगरिया की खबर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share