A.K News Yamunanagar

A.K News Yamunanagar News & Media Web www.aknewsharyana.com

https://www.aknewsharyana.com

सच के साथ. तो आइए कदम के कदम से कदम मिला कर चले और एक साफ़ सुथरी पत्रकारिता की छवि बनाए और हमारे देश भारत को एक नए कल की तरफ ले जाये. जय हिन्द भारत माता की जय

18/11/2023

हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी पहुंचे यमुनानगर अभिनंदन समारोह
पत्रकारवार्ता के दौरान शराब कांड पर पूछे सवाल पर नायब सैनी ने कांग्रेस हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा दोषियों को बक्शा नही जायेगा कडी सजा होगी।

18/11/2023

यमूनानगर जिले में नियमो को ताक पर रख कर हो रहा खनन, अधिकारी मानने को तैयार नहीं यह अवेध खनन की श्रेणी में आता है।

17/11/2023

शराब कांड:अपराध शाखा 2 की टीम ने सुशिल उर्फ़ टिंकू गांव भाटली ,अमरनाथ वासी नाचरौन वा विशाल राणा वासी गोलनी को गिरफ्तार किया है।सुशिल उर्फ़ टिंकू वा अमर नाथ ये दोनों शराब ठेके के हिस्सेदार हैं,विशाल गोलनी ने ठेके में पैसे लगाए थे। ok tata byby

17/11/2023

यमुनानगर बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिला सचिवालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन
जहरीली शराब से मरने वाले पीड़ित परिवार को मिले 50-50 लाख रुपए मुआवजा
देखे रिपोर्ट।

17/11/2023

यमुनानगर बड़ी खबर रादौर से - अवैध शराब पर पुलिस की सख्ती, गांव बापा में एक व्यक्ति को 30 लीटर लाहन (कच्ची शराब) के साथ पकड़ा, मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की कार्यवाही।

17/11/2023

यमुनानगर बड़ी खबर
बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल, पिस्तल और जिंदा कारतूस बरामद, बड़े अपराधों में थे दोनों बदमाश वांछित।

16/11/2023

यमुनानगर जहरीली शराब मामले पर आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन,

15/11/2023

आज यमुनानगर पहुंचे आप हरियाणा प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर मृतकों के परिजनो से मिले साथ ही आप कार्यलय में प्रेस वार्ता कर विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा
देखे रिपोर्ट।

14/11/2023

यमुनानगर जठलाना गुमथला क्षेत्र यमुना नदी की प्राकृतिक धारा को बाधित कर किया जा रहा

14/11/2023

यमुनानगर के शिवपुरी बी में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए, हमले में जख्मी युवक अमन की हालत नाजुक बनी है जिसे यमुनानगर के प्राइवेट अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
#ब्रेकिंग #यमुनानगर

कुमारी सैलजा ने मृतकों के परिजनों के लिए 50- 50 लाख मुआवजे की जायज मांग की है - श्याम सुन्दर बतरा मृतकों के परिजनों को आ...
13/11/2023

कुमारी सैलजा ने मृतकों के परिजनों के लिए 50- 50 लाख मुआवजे की जायज मांग की है - श्याम सुन्दर बतरा
मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दे सरकार - श्याम सुंदर बतरा
- सरकार मामले की जांच उच्च स्तरीय कमेटी से करवाए
यमुनानगर, 13 नवंबर : कोऑर्डिनेटर जिला काँग्रेस एवं पूर्व चेयरमैन जिला परिषद यमुनानगर श्याम सुन्दर बतरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार को जमकर घेरा। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशा लगातार बढ रहा है, सरकार इस पर क्यों रोक नहीं लगा रही। कांग्रेस राज में कभी प्रदेश में नशा नहीं देखा था, लेकिन भाजपा राज में केवल नशा ही प्रदेश को खोखला कर रहा है। युवा नशे की चपेट में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री के जिले में किस प्रकार जहरीली शराब बन रही थी, यह सरकार की पूर्ण रूप से नाकामी है। जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत के बाद सरकार का कोई प्रतिनिधि या विधायक , मन्त्री सात्वनां देने तक नहीं गया न ही कोई आर्थिक मदद की घोषणा की । उनके परिजनों को सरकार को मुआवजा देना चाहिए, लेकिन अब तक सरकार ने कोई भी घोषणा नहीं की है। सरकार को चाहिए कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद करे। यमुनानगर जिला के मंडबरीं और पंजेटों का माजरा गांव मे जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है सरकार कुम्भकर्ण की नींद सोई हुई है श्याम सुन्दर बतरा ने कहा कि जहरीली शराब से मरने वाले सभी लोग बहुत ही गरीब परिवारों से हैं । राष्ट्रीय महासचिव एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने भी जहरीली शराब से जिन की मौत हुई है उनके आश्रितों को सरकार कम से कम 50 50 लख रुपए देने के लिए आवाज उठाई है । कुमारी सैलजा ने उच्चस्तरीय जाँच करवाकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने की बात कही है । उन्होंने कहा हरियाणा में शराब माफिया सरकार के संरक्षण में फल फूल रहा है। हरियाणा में जितने ठेके सरकार ने मंजूर किए हुए हैं उससे कहीं अधिक ठेके अधिकारियों के संरक्षण में खुले हुए हैं। जिन पर अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते । काँग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठाने का काम कर रही है। मौके पर ,अशोक पूर्व जिला पार्षद , युवा कांग्रेस नेता आकाश बतरा,वीरेंद्र कैल पूर्व सरपंच , इकबाल सिंह पूर्व सरपंच ,
फूल चंद, रवि मालिमाजरा ,ओमपाल ,रिंकू मालिमाजरा , दीप सुघ , देशराज, गुरसेवक, सतनाम सिंह सन्धु , आदि मौजूद थे।

13/11/2023

यमुनानगर बड़ी खबर दीपावली पर हुई आतिशबाजी से जिले में दो स्थानों पर आग लगने से भरी नुकसान का समाचार है।

13/11/2023

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान पहुंचे यमुनानगर वा जगाधरी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर जहरीली शराब के कारण जिन लोगो की मौत हुई उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई। वा मांगेराम मारुपुर को कांग्रेस से निष्कासित किया।

13/11/2023

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान पहुंचे यमुनानगर वा जगाधरी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर जहरीली शराब के कारण जिन लोगो की मौत हुई उनके परिवारों के पार्टी संवेदना जताई।

12/11/2023
12/11/2023

यमुनानगर के जगाधरी हल्के में अवेस्टा फाउंडेशन द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में दीपावली का दृश्य।यह भी समाज का हिस्सा है। जो अपने बुजुर्गो को बेघर कर देते है। ईश्वर उन्हे घर देते है। श्री राम भी 14 वर्षों तक बेघर रहे बनवास के दोरान। और आज। उनकी घर वापसी यानी अयोध्या वापसी हुई थी। बुराई पर विजय के बाद। इसीलिए अयोध्या के दिए। जलाकर खुशी मनाई गई।
जय श्री।राम।

12/11/2023

हैप्पी दिवाली शुभकामनाए:अनिल ठकराल जिला अध्यक्ष
फेम (यमुना नगर)

12/11/2023

शुभ दीपावली : शुभकामनाए भाजपा नेत्री मालिक रोजी आनंद की और से।

12/11/2023

HAPPY DIWALI 🪔🎇
.

12/11/2023

शुभ दीपावली :- शामसुंदर बत्रा, कोर्डिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी ,पूर्व चेयरमैन जिला परिषद

शुभ दीपावली
12/11/2023

शुभ दीपावली

शुभ दीपावली
12/11/2023

शुभ दीपावली

11/11/2023


11/11/2023

हम फाउंडेशन के द्वारा आयोजित एक शाम पूर्वजों के नाम आईये करे दीप दान कार्यक्रम का आयोजन

11/11/2023

शुभ दीपावली।🎇🎇🎇🎇वाइस चेयरमैन जिला परिषद यमुनानगर अग्निविजय चौहान

11/11/2023

शुभ दीपावली।🎇🎇🎇🎇गुरबाज सिंह(कांग्रेस नेता एवम समाजसेवी, माझा पहलवान ट्रांसपोर्ट।

11/11/2023

शुभ दीपावली।🎇🎇🎇🎇शिक्षामंत्री हरियाणा चौधरी कवरपाल गुज्जर

यमुनानगर जहरीली शराब का कहर, गिनती हुई 12, कई गांवों के लिए मातम की दिवाली, मेहनत मजदूरी करने वाले शराब से मुनाफा कमाने ...
10/11/2023

यमुनानगर जहरीली शराब का कहर, गिनती हुई 12, कई गांवों के लिए मातम की दिवाली, मेहनत मजदूरी करने वाले शराब से मुनाफा कमाने वालो की भेंट चढ़ गए।
ईश्वर पीड़ित परिवारों पर कृपा दृष्टि बनाए। ॐ शांति

10/11/2023

जहरीली शराब:मरने वालो का आंकड़ा बढ़ कर 11 हुआ, अब तक 11 लोगो की मौत, जिले के एक्साइज विभाग की सुस्ती का परिणाम,

10/11/2023

मनीष कम्युनिकेशन जगाधरी लेकर आया है दीपावली के अवसर पर हर मोबाइल की खरीद पर कैश बैक बंपर इनाम

09/11/2023

यमुनानगर जहरीली शराब पीकर मरे 8 ,
मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार,कई आरोपी अभी भी रडार पर :-एसपी यमुनानगर

09/11/2023

यमुनानगर
जहरीली शराब कांड में 7 आरोपी गिरफ्तार वा रिमांड पर, और भी आरोपी है पुलिस के रडार पर

जहरीली शराब के मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू, नहीं बख्शा जाएगा आरोपियों को - मदन चौहान मेयर ने मृतकों के घर पहुंचकर दी ...
09/11/2023

जहरीली शराब के मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू, नहीं बख्शा जाएगा आरोपियों को - मदन चौहान
मेयर ने मृतकों के घर पहुंचकर दी परिवारों को सांत्वना, जताया शोक
यमुनानगर। जहरीली शराब पीने से हुई सात लोगों की मौत के बाद वीरवार को मेयर मदन चौहान मंडेबरी व पंजेटो का माजरा गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी। मेयर ने परिवार के साथ बैठकर मृतकों की मौत पर शोक व्यक्त किया। मेयर मदन चौहान ने परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि शराब ठेके को सील कर दिया गया है। इस मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच शुरू की जा चुकी है। पुलिस विभाग की कई टीमें इस मामले की जांच में लगी हुई हैं। जांच में जो भी आरोपी पाया जाएगा। उसे बख्शा नहीं जाएगा। अवैध शराब बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। मेयर मदन चौहान ने पहले मंडेबरी निवासी सुरेश कुमार, विशाल, सुरेंद्र व सोनू के घर जाकर परिवारों से बातचीत की। इसके बाद पंजेटा का माजरा निवासी स्वर्ण सिंह व मेहरचंद के परिवारों से मिले। उन्होंने परिवारों के साथ बैठकर शोक जताया। बता दें कि जहरीली शराब पीने से बुधवार काे छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से 4 मंडेबरी और 2 पंजेटा का माजरा गांव के रहने वाले थे। इन सभी लोगों ने मंगलवार रात को गांव में ही अवैध रूप से बिक रही शराब खरीदकर पी थी। जो शख्स शराब बेच रहा था, उसने भी इन लोगों के साथ बैठकर ड्रिंक की। उसकी भी मौत हो गई। मरने वालों में मंडेबरी गांव का सुरेश कुमार (45) , विशाल (27), सोनू (27) व सुरेन्द्र और पंजेटा का माजरा गांव के स्वर्ण सिंह व मेहरचंद (70) शामिल हैं। सभी मृतक मजदूरी का काम करते थे।
फोटो - मृतकों के परिजनों से बातचीत करते मेयर मदन चौहान
गांव मंडेबरी में मृतकों के परिवारों के साथ शोक जताते मेयर मदन चौहान

09/11/2023

यमुनानगर दुखद खबर जहरीली शराब पीने से अब तक जिले में 7 लोगों की मौत, वा चिंता का विषय गिनती बढ़ भी सकती है।

सरकार जहरीली शराब व अन्य नशों पर नकेल कसने में फ़ैल,,,बत्रायमुनानगर के मंडेबर व पंजेटो माजरा में जहरीली शराब का सेवन करन...
09/11/2023

सरकार जहरीली शराब व अन्य नशों पर नकेल कसने में फ़ैल,,,बत्रा

यमुनानगर के मंडेबर व पंजेटो माजरा में जहरीली शराब का सेवन करने से सात लोगों की मौत होने के मामले में कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बत्रा मृतक के परिजनो से मिलकर दुख की घडी में उनको ढांढस बंधाया। उन्होंने सरकार से मृतक के परिजनो को मुआवजा देने की मांग रखी।

पूर्व चेयरमैन जिला परिषद कोडिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी यमुनानगर श्याम सुंदर बत्रा ने कहा कि मंडेबर व पंजेटो माजरा में जहरीली शराब के सेवन से जो सात लोगों की मौत हुई है। इन सभी लोगों की मौत कई जिम्मेदार पूरी तरह से हरियाणा सरकार है। हरियाणा सरकार के संरक्षण में जहरीली शराब बनाने की फैक्ट्रियां फल फूल रही है। लोगों को शराब के नाम पर जहर परोस रहे इन लोगों को सरकार में बैठे लोगों का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए जहर बेच रहे लोगों तक कानून के हाथ नहीं पहुंच रहे। इसके साथ जिले में स्मैक का धंधा फल फूल रहा है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तभी से प्रदेश में चिट्टे स्मैक की भरमार हो रही है। जिले में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ही लूटपाट गोली चलने की घटनाएं हो रही है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश व जिले में कानून व्यवस्था के हालत किस कद्र खराब हो चुके हैं। प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर पूरी तरह से फ़ैल हो चुकी है। इस मौके पर अशोक कुमार पूर्व जिला पार्षद ,कर्मचंद, प्रेमचंद, नरेन्द्र ,करनैल, फूल चंद ,दीप सुग, ओमपाल, आकाश बत्रा आदि मौजूद रहे।

08/11/2023

यमुनानगर के यमुना ज्वेलर पर दिनदहाड़े लूट का प्रयास
6 हथियारबंद युवकों के किया लूट का प्रयास। फायरिंग, एक लुटेरा दबोचा

08/11/2023

यमुनाननगर जिला सचिवालय के समक्ष मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहरलाल खट्टर का पुतला दहन, गन्ने के दाम 9 साल के सिर्फ 76 रु बढ़ाया गया जबकि हर चीज का दाम बढ़ा है तो क्यों किसानो की मेहनत का सही दाम नही दिया जा रहा।

07/11/2023

मिलिए यमुनानगर की एक युवा प्रतिभा सचिन से, स्पोर्ट्समैन #पीएमओ

स्वच्छ जगाधरी की एक झलक , लोकेशन के साथ, निगम सफाई कर्मचारी नही कर रहे समस्या का हल, दुकानदार त्योहार के सीजन में परेशान...
07/11/2023

स्वच्छ जगाधरी की एक झलक , लोकेशन के साथ, निगम सफाई कर्मचारी नही कर रहे समस्या का हल, दुकानदार त्योहार के सीजन में परेशान। देख रहे है स्वच्छता का बखान, नही हो रहा समाधान।

07/11/2023

आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन 1442 के तहत कल दिनांक 6 नवंबर 2023 को 3 वर्षों से बकाया लेबर के भुगतान की मांग को लेकर जिला स्तरीय धरना दिया गया।

Address

Near Hydel Colony
Yamunanagar
135001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when A.K News Yamunanagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to A.K News Yamunanagar:

Videos

Share


Other Yamunanagar media companies

Show All