Divya Himgiri (Uttarkhand's first weekly news magazine )

  • Home
  • Divya Himgiri (Uttarkhand's first weekly news magazine )

Divya Himgiri (Uttarkhand's first weekly news magazine ) DIVYA HIMGIRI is a premier publication of North Central Himalayan States of India. DIVYA HIMGIRI pub

20/04/2025
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्य हिमगिरि तथा यूसर्क ने संयुक्त रूप से समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 21...
17/03/2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्य हिमगिरि तथा यूसर्क ने संयुक्त रूप से समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 21 महिलाओं को सातवें हिमालयी नारी शक्ति सम्मान-2025 से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्ष के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती नमामि बंसल, आईएएस, (मुख्य नगर आयुक्त, देहरादून निगम), डॉ गीता जैन (प्रधानाचार्या, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज) तथा डॉ अनीता रावत (निदेशक, यूसर्क), इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर के उपाध्यक्ष डॉ अजय सक्सेना, इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के चेयरमेन ई एन के यादव, तकनीकी शिक्षा विभाग के पूर्व निदेशक ई आरपी गुप्ता, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ ओपी नौटियाल, डॉ मंजू सुंदरियाल , दिव्य हिमगिरि के प्रधान संपादक डॉ कुँवर राज अस्थाना, पूर्व सचिव मुख्यमंत्री श्री जेपी ममगाईं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

फोटो कोलाज: होली के रंग मुख्यमंत्री के संग (साभार: दिव्य हिमगिरि)
16/03/2025

फोटो कोलाज: होली के रंग मुख्यमंत्री के संग (साभार: दिव्य हिमगिरि)

14/02/2025

उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम के प्रमुख सचिव नियुक्त होने पर पुष्पगुच्छ भेंट करके शुभकामनाएं देते हुए दिव्य हिमगिरि के संपादक कुँवर राज अस्थाना

बुलंदियों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
05/02/2025

बुलंदियों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

29/08/2024
गुड गवर्नेंस का चेहरा बन चुके आईएएस अधिकारी कांग्रेस का निशाना क्यों बनेदिव्य हिमगिरि की खास रपटबंशीधर तिवारी पहले ऐसे म...
17/08/2024

गुड गवर्नेंस का चेहरा बन चुके आईएएस अधिकारी कांग्रेस का निशाना क्यों बने

दिव्य हिमगिरि की खास रपट

बंशीधर तिवारी पहले ऐसे महानिदेशक हैं जो पत्रकारों में लोकप्रिय हैं। वह सूचना विभाग ही नहीं अपितु दूसरे विभागों के मुखिया के रूप में भी लोकप्रिय हैं। वह जब शिक्षा विभाग के महानिदेशक बने वो विभाग भी आंदोलनों से झुलस रहा था। बंशीधर तिवारी ने उस विभाग की उन तकनीकी समस्याओं को दूर किया जिनके कारण आये दिन हड़ताल और आंदोलन होते थे। राजनीति का अड्डा कहलाने वाले इसी विभाग में आज जब आउटपुट न देने पर बंसीधर् तिवारी अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हैं तो कहीं सभी उसको स्वीकार करते हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग की तस्वीर बदल कर रख दी। इसी प्रकार अन्य विभागों में भी उनकी कार्यप्रणाली के कारण उनकी लोकप्रियता है। बंसीधर् तिवारी आज सरकार का और सरकार की गुड गवर्नेंस का चेहरा हैं। मीडिया के साथ बिना टकराव किये उन्होंने यहाँ की कार्य संस्कृति ही बदल डाली। अब मीडिया में ऐसा कोई नकारात्मक समाचार नहीं आता जिससे राज्य और उसके निवासियों को नुकसान होता हो। मसलन उत्तराखंड भौगोलिक दृष्टि से प्राकृतिक आपदा की मार झेलने वाला राज्य है। आपदा आती हैं और आती रहेंगी, वो दैवीय है, वह हर बार अलग तरीके से अलग जगह आती हैं, राज्य उनको नहीं रोक सकता है, राज्य केवल डिजास्टर रिस्क रिडक्सन, और आपदा प्रबंधन पर काम कर सकता है। जिसपर राज्य मुस्तैदी से काम करता है। बंसीधर तिवारी यह बात मीडिया को समझाने में कामयाब हुए। उसी का परिणाम रहा कि चाहे को केदारनाथ की आपदा हो, सिलक्यारा की घटना हो या अन्य कोई भी घटना हो उसको सनसनीखेज बनाने, टीआरपी या वीवरशिप के लिए भय फैलाने जैसी प्रवत्ति पर लगाम लगी। राज्य के निवासियों की आय का स्रोत पर्यटन किसी भी प्राकृतिक घटना के कारण अवरूद्ध नहीं हुआ। इसका सबसे बाद श्रेय यदि किसी को जाता है तो वो बंसीधर तिवारी ही हैं। उनका मीडिया प्रबंधन अतुलनीय हैं। पत्रकार अपनी जान और माल की हानि की परवाह किये बगैर ज़ीरो ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। अपने कार्य को करते हुए कई बार पुलिस या दंगाइयों के शिकार हो जाते हैं। उनके वाहन जला दिये जाते हैं, कैमरे तोड़ दिये जाते हैं। पिछले दो दशकों में ऐसा कई बार हुआ, लेकिन पिछले 02 वर्षोँ में उपद्रव की मार सहने वाले पत्रकारों की सुध यदि किसी ने ली है तो वो बंसीधर तिवारी है। तो निश्चित तौर पर बंसीधर तिवारी एक बेहतर मीडिया प्रबंधक होने के साथ ही एक बेहतर क्राईसेस मैनेजमेंट के मास्टर हैं। उन्होंने सिद्ध करके दिखाया है कि वो हर उस काम को बेहतर अंज़ाम दे सकते हैं जो सरकार की छवि को जनता के बीच शानदार रूप से प्रस्तुत कर सकता हो। राज्य को ऐसे अधिकारियों की ही आवश्यकता है। बंसीधर तिवारी के बेहतर मैनेजमेंट की वजह से ही उनको मुख्यमंत्री ने अपने खास विभाग सूचना विभाग की ज़िम्मेदारी दी है। अभी उनपर एक आरोप लगा है कि उन्होंने जनवरी, 2022 में 72 लाख का विज्ञापन एक गुमनाम प्रकाशन को जारी कर दिया। जबकि बंसीधर तिवारी सूचना विभाग के महानिदेशक सितम्बर 2022 को बने। ऐसा बताया जा रहा है कि बंसीधर तिवारी को जबरन टार्गेट किया जा रहा है। जनवरी का महीना चुनावी महीना था। आचार सहिन्ता लगने के चक्कर में हर जगह एक जल्दबाज़ी थी। यह भी सत्य है कि मार्च में नई सरकार बनने के कुछ ही महीनों के बाद बंसीधर को नया सूचना महानिदेशक बनाया गया था।

DISTF is coming alive again
15/08/2024

DISTF is coming alive again

24/03/2024

हार्दिक शुभकामनाएं🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

उत्तराखंड राज्य के आर्थिक विकास के नीतियों के क्रियांवयन एवं सतत विकास के लक्ष्यों में उन्नत योगदान हेतु डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, (आईएएस), सचिव नियोजन, उत्तराखंड सरकार को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड-2024 के लिए चयनित किया गया।
अनंत शुभकामनाएँ

Address


Opening Hours

09:00 - 17:00

Telephone

+919410353164

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Divya Himgiri (Uttarkhand's first weekly news magazine ) posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Address
  • Telephone
  • Opening Hours
  • Alerts
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share