Rajasthan Aaggaz

  • Home
  • Rajasthan Aaggaz

Rajasthan Aaggaz राजस्थान आगाज पश्चिमी राजस्थान का एक ?

02/03/2024
03/02/2024
सायला में पटाखा लाइसेंस जारी करने में प्रशासनिक चूक या कथित मिलीभगत सायला। दिवाली के अवसर पर पटाखों की बिक्री को लेकर सर...
23/10/2022

सायला में पटाखा लाइसेंस जारी करने में प्रशासनिक चूक या कथित मिलीभगत सायला। दिवाली के अवसर पर पटाखों की बिक्री को लेकर सर्वोच्च न्यायालय तो सख्त है लेकिन इसके बावजूद भी उपखण्ड मुख्यालय पर नियमों को ताक पर रखकर दुकानदार पटाखों की धडल्ले से बिक्री कर रहे हैं। जो आबादी स्थानों पर और व्यस्ततम बाजारों में खुले आम पटाखे बेच रहे हैं। यहीं नहीं बिना लाइसेंस के ही कई दुकानदारों ने एवं एक लाइसेंस की आड़ में अन्य जगहों पर पटाखों की बिक्री शुरू कर दी हैं। जहां स्थानीय प्रशासन की ओर से कार्यवाही का अभाव है।...

सायला में पटाखा लाइसेंस जारी करने में प्रशासनिक चूक या कथित मिलीभगत सायला। दिवाली के अवसर पर पटाखों की बिक्री को ल...

17/09/2022

जालोर विधायक गर्ग व भाजपा जिलाध्यक्ष राव ने बढाया रक्तदाताओं का मनोबल सायला। कस्बे के भण्डारी धर्मशाला में शनिवार को भाजपा मंडल सायला, जीवाणा व पोषाणा के संयुक्त तत्वावधान एवं रक्त सेवादल संस्थान राजस्थान के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर सेवा पखवाडे के तहत एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का अतिथियों द्वारा भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने रक्तदान कर अन्य कार्यकर्ताओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिविर में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया भी पहुंचे एवं रक्तदाताओं का मनोबल बढाया। साथ ही रक्तदान करने पर रक्तदाताओं का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर आभार व्यक्ति किया गया। शिविर में कुल 55 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान डॉ....

30/07/2022

सायला। महिला बाल विकास विभाग एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जालोर जिले के सायला ब्लाॅक में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर अशोक विश्नोई, उपनिदेशक महिला बाल विकास विभाग जालोर व लक्ष्मणसिंह, संयुक्त निदेशक, महिला अधिकारिता जालोर के निदेशन में तथा सुश्री सुमन विश्नोई , पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता के नेतृत्व में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।...

https://www.rajasthanaagaz.com/beti-bachao-beti-padhao-scheme-the-daughters-birth-anniversary-was-organized/

सायला। ऑल इंडिया फेअर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन सायला के तहसील अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने मंगलवार को संगठन की विभिन्न मां...
05/07/2022

सायला। ऑल इंडिया फेअर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन सायला के तहसील अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने मंगलवार को संगठन की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी सूरजभान बिश्नोई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि फेडरेशन द्वारा देश की सभी विक्रताओं को वर्ल्ड फूड प्रोग्राम द्वारा अनुशंसित 440 रूपये प्रति क्विंटल खाद्यान्नों में कमीशन, चावल गेंहु चीनी जैसे पदार्थो में एक किलो प्रति क्विंटल हैंडलिंग लॉस देने, राज्य में कमीशन की बकाया राशि भुगतान करने की दिशा में कार्रवाई की जाए समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर केन्द्रीय राज्य खाद्य मंत्रालय में नौकरशाही से लेकर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री को अवगत करवाया गया है तथा मांग पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई हेतु फरियाद की गई है। लेकिन मांग-पत्र पर कोई कार्रवाई नही करने से उचित मूल्य दुकानदार निराश एवं हताश है। ज्ञापन में मांगों पर अनुकूल विचार नही करने पर जुलाई से एक निरंतर आंदोलन के लिए विवश व मजबूर होने की चेतावनी दी हैं।

https://www.rajasthanaagaz.com/demand-for-favorable-action-on-nine-point-demand-letter-memorandum-submitted/

सायला। ऑल इंडिया फेअर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन सायला के तहसील अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने मंगलवार को संगठन की विभ.....

05/07/2022

सायला। सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पेयजल सुविधा मुहैया करवाने के लिए योजनाओं के नाम पर लाखों रूपये खर्च किए जाते है लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण पेयजल संकट गहराने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। जानकारी के अनुसार सायला के पंचायत समिति रोड व रामद्वारा कॉलोनी में पिछले पन्द्रह दिनों से पेयजल आपूर्ति लडखडाई हुई है। जबकि महादेव नगर में लम्बे समय से पेयजल आपूर्ति बाधित है। पेयजल समस्या के कारण लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे है तथा दिनचर्या भी बिगड गई हैं। वही गर्मी के मौसम के कारण पेयजल समस्या अधिक विकट हो गई है। कभी कभार पेयजल आपूर्ति होने पर कुछ मौहल्लेवासी बूस्टर लगा देते हैं।...

https://www.rajasthanaagaz.com/drinking-water-supply-affected-for-fifteen-days-local-residents-upset/

सायला। उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के तहत सायला, ओटवा...
11/06/2022

सायला। उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के तहत सायला, ओटवाला, रेवतडा एवं वीराणा के फॉलोअप शिविर का उपखण्ड अधिकारी सूरजभान बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। शिविर में ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा 148 पट्टे, 19 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र व 28 नवीन जॉबकार्ड जारी किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 65 नाम शुद्धिकरण, 105 नामान्तरण व 27 बंटवारा प्रकरणों का निस्तारण किया गया।...

https://www.rajasthanaagaz.com/sayla-administration-organized-a-follow-up-camp-under-the-campaign-with-the-villages/

सायला। उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के तहत सायला, .....

जिले के भीनमाल में सदर बाजार स्थित महालक्ष्मी मंदिर के 37वें पाटोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठ...
11/06/2022

जिले के भीनमाल में सदर बाजार स्थित महालक्ष्मी मंदिर के 37वें पाटोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान्नों का आयोजन हुआ। पाटोत्सव के तहत सवेरे श्रीमाली समाज की बगेची स्थित वामेश्वर महादेव पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा रूद्राभिषेक किया गया। दोपहर में प्रसादी एवं चढावा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्रभर से समाजबंधुओं ने बढ-चढकर भाग लिया। शाम को शुभ मुहुर्त में सदर बाजार स्थित महालक्ष्मी मंदिर एवं धोराढाल स्थित महालक्ष्मी मंदिर में श्रीयज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें यज्ञ के लाभार्थी परिवार द्वारा आहुतियां दी गई। रात्रि को भजन संध्या का आयोजन हुआ। वही आज शनिवार को प्रातः शुभ मुहुर्त में महालक्ष्मी मंदिर में लाभार्थी परिवार द्वारा वार्षिक ध्वजा चढाई जाएगी। इस मौके वरघोडे भी निकाला जाएगा। जिसमें सुसज्जित रथ, घोडे, बैण्ड पार्टी आदि आकर्षण का केन्द्र रहें।...

https://www.rajasthanaagaz.com/flag-hoisting-today-on-37th-patotsav-of-mahalaxmi-temple/

जिले के भीनमाल में सदर बाजार स्थित महालक्ष्मी मंदिर के 37वें पाटोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक ...

कार्यकर्ता ने सायला सीआई पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया, कहा ऐसे अधिकारी को हटाओं या हमारा इस्तीफा स्वीकार करों - ब्लॉक का...
28/05/2022

कार्यकर्ता ने सायला सीआई पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया, कहा ऐसे अधिकारी को हटाओं या हमारा इस्तीफा स्वीकार करों - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सायला के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक आयोजित - बैठक में पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा श्रवणसिंह राजपुरोहित / सायला। कस्बे के जूना गालां स्थित विश्वकर्मा मंदिर में शनिवार को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सायला के संगठनात्मक चुनावों को लेकर ब्लाॅक निर्वाचन अधिकारी महीप मीणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्रभर से कांग्रेस के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।...

https://www.rajasthanaagaz.com/congress-workers-accuse-sayla-ci-of-taking-bribe-know-the-whole-matter/

कार्यकर्ता ने सायला सीआई पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया, कहा ऐसे अधिकारी को हटाओं या हमारा इस्तीफा स्वीकार करों - ब्ल....

टोल प्लाजा पर शुल्क वसूला जा रहा पूरा लेकिन सुविधाओं का अभाव क्षेत्र के मांडवला व सिराणा टोल का मामला सायला। उपखण्ड मुख्...
27/05/2022

टोल प्लाजा पर शुल्क वसूला जा रहा पूरा लेकिन सुविधाओं का अभाव क्षेत्र के मांडवला व सिराणा टोल का मामला सायला। उपखण्ड मुख्यालय से महज 24 किमी दूर माण्डवला एवं 37 किमी दूर सिराणा गांव में स्टेट हाइवे पर पिछले कुछ सालों से टोल प्लाजा संचालित हो रहे है। दोनो टोल नाके नाम मात्र के है। यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नही है। इसके बावजूद यहां वाहनचालकों से पूरा टोल शुल्क वसूला जा रहा है। वाहन चालक टोल चुकाने के बावजूद टोल रोड पर मिलने वाली विभिन्न निर्धारित सुविधाओं से वंचित है। इसके बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आला अधिकारियों की ओर से इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।...

https://www.rajasthanaagaz.com/robbery-in-the-name-of-toll-collection-lack-of-facilities/

टोल प्लाजा पर शुल्क वसूला जा रहा पूरा लेकिन सुविधाओं का अभाव क्षेत्र के मांडवला व सिराणा टोल का मामला सायला। उपखण्...

25/04/2022

सायला। कस्बे में सोमवार को आचार्य जयरत्न सूरीश्वर के सान्निध्य में पालीताणा तीर्थ में बाबूलाल गुलेच्छा परिवार की ओर से आयोजित होने वाले चातुर्मास निमित आमंत्रण पत्रिका का विमोचन व आलेखन हुआ। पालीताणा में गुलेच्छा परिवार की ओर से आचार्य जयानन्द सूरीश्वर महाराज की सान्निध्य में चातुर्मास होगा। जिसको लेकर 9 जुलाई को गाजेबाजे के साथ भव्य प्रवेश होगा। साथ ही 12 जुलाई से चातुर्मास की आराधना प्रारम्भ होगी।...

https://www.rajasthanaagaz.com/the-magazine-was-released-and-written-in-the-presence-of-acharya-jayaratna-surishwar/

सायलाl कस्बे के पुराना बस स्टैंड स्थित जैन कॉम्प्लेक्स में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली न...
16/02/2022

सायलाl कस्बे के पुराना बस स्टैंड स्थित जैन कॉम्प्लेक्स में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने भाजपा मंडल सायला की बैठक लेकर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियान की चर्चा की। बैठक के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने नवनियुक्त सायला मण्डल अध्यक्ष नैनमल लखारा, पोषाणा मण्डल अध्यक्ष उदयसिंह दादाल का तथा भाजपा निधि समर्पण अभियान में सराहनीय कार्य करने पर अभियान के मण्डल संयोजक सुरेश राजपुरोहित का साफा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री के प्रथम बार सायला आगमन पर मण्डल की ओर से साफ़ा पहनाकर सम्मान किया गया।...

https://www.rajasthanaagaz.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a4%95-%e0%a4%95/

सायलाl कस्बे के पुराना बस स्टैंड स्थित जैन कॉम्प्लेक्स में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव...

मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय की 10वीं वर्षगाँठ व 11वां ध्वजारोहण कार्यक्रम व सत्रहभेदी पूजा संपन्न पाली। जिले के खिमेल नगर म...
16/02/2022

मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय की 10वीं वर्षगाँठ व 11वां ध्वजारोहण कार्यक्रम व सत्रहभेदी पूजा संपन्न पाली। जिले के खिमेल नगर में श्रीमती बसंती देवी किशोरमल खिमावत परिवार द्वारा निर्मित एवं आचार्य जयन्तसेन सूरीश्वर द्वारा प्रतिष्ठित मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय की 10वीं वर्षगाँठ व 11वें ध्वजारोहण कार्यक्रम आचार्य जयन्तसेन सूरीश्वर के सुशिष्य मुनिराज डॉ. संयमरत्न विजय, मुनि भुवनरत्न विजय एवं साध्वी शासनदर्शना आदि ठाणा की निर्मल निश्रा में सत्रहभेदी पूजा के साथ सानंद संपन्न हुआ।इस मौके मुनि डॉ....

https://www.rajasthanaagaz.com/the-image-of-god-is-like-a-mother-for-every-person-who-protects-us-muni-sanyam-ratna/

मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय की 10वीं वर्षगाँठ व 11वां ध्वजारोहण कार्यक्रम व सत्रहभेदी पूजा संपन्न पाली। जिले के खिमेल...

गोड़ी पार्श्वनाथ 52 जिनालय की वर्षगांठ निमित्त मुनिद्वय का नगर में पदार्पण आहोर। शहर के गोड़ी पार्श्वनाथ 52 जिनालय की 142व...
09/02/2022

गोड़ी पार्श्वनाथ 52 जिनालय की वर्षगांठ निमित्त मुनिद्वय का नगर में पदार्पण आहोर। शहर के गोड़ी पार्श्वनाथ 52 जिनालय की 142वीं वर्षगांठ निमित्त युग प्रभावक आचार्य जयन्तसेन सूरीश्वर के सुशिष्य मुनि डॉ. संयमरत्न विजय व मुनि भुवनरत्न विजय का मंगलवार को पावन पदार्पण आहोर नगर में हुआ। वही जैन संघ ने मुनिद्वय का भावपूर्वक स्वागत किया। इस मौके प्रवचन देते हुए मुनि डॉ....

https://www.rajasthanaagaz.com/have-shame-in-your-eyes-keep-your-tongue-soft-and-your-heart-kind-then-heaven-is-here-jain-muni/

गोड़ी पार्श्वनाथ 52 जिनालय की वर्षगांठ निमित्त मुनिद्वय का नगर में पदार्पण आहोर। शहर के गोड़ी पार्श्वनाथ 52 जिनालय की ...

सायला। सुखी जीवन का राज है कि जो आपके पास है उसका आनंद लो और जो आपका नहीं है उसके पीछे पागल मत बनो। यह बात रेवतडा प्रवास...
03/02/2022

सायला। सुखी जीवन का राज है कि जो आपके पास है उसका आनंद लो और जो आपका नहीं है उसके पीछे पागल मत बनो। यह बात रेवतडा प्रवास के दौरान आचार्य जयन्तसेन सूरी महाराज के सुशिष्य मुनि डॉ. संयमरत्न विजय ने गुरूवार को अपने प्रवचन के दौरान कही। उन्होने कहा कि यदि तुम्हारी जेब में निब्बे रुपये हैं तो उसका आनंद लो और सौ रुपये में जो दस रूपये कम है, इसका दुःख मत करो। साथ ही सौ रूपये करने के चक्कर में मत पड़ो, क्योंकि इसके चक्कर में जो रूपये आपके पास है आप उनका भी आनंद नही ले पाओगे व दुःख की अनुभूति होगी। अतः जो भूतकाल का शोक और भविष्य की चिंता न करते हुए मात्र वर्तमान में जीता है, वह वर्धमान बन जाता है। वर्तमान में जीने वाला ही शासन करता है और सबका सिरताज बन जाता है।...

https://www.rajasthanaagaz.com/not-worrying-about-the-past-and-the-future-only-the-one-who-lives-in-the-present-enjoys-life-muni-sanyam-ratna/

सायला। सुखी जीवन का राज है कि जो आपके पास है उसका आनंद लो और जो आपका नहीं है उसके पीछे पागल मत बनो। यह बात रेवतडा प्रव...

सायला। क्षेत्र के जीवाणा स्थित परफेक्ट फ्रुट मंडी में किसानों को अनार की अच्छी कीमत मिल रही है। जिससे किसान उत्साहित है ...
03/02/2022

सायला। क्षेत्र के जीवाणा स्थित परफेक्ट फ्रुट मंडी में किसानों को अनार की अच्छी कीमत मिल रही है। जिससे किसान उत्साहित है तो व्यापारी भी खुश है। लेकिन स्थानीय नेता अनार मंडियों पर राजनीति की रोटियां सेकना चाहते है। इसके लिए यह नेता मंडी संचालक एवं व्यापारियों को डरा धमकाने से भी बाज नही आ रहे है। जानकारी के अनुसार जिले के सायला क्षेत्र में इस बार अनार की बंपर पैदावार हुई है। लेकिन शुरूआती सीजन में मंदी के कारण अनार की पैदावार की कम कीमत मिलने पर किसान निराश थे। जबकि इस मंदी के दौरान भी परफेक्ट फ्रुट मंडी जीवाणा में किसानों को अनार की पैदावार की अच्छी कीमत मिलने से किसानों का फायदा हो रहा था। ऐसे में बडी संख्या में किसान भी अन्य मंडियों की बजाय परफेक्ट फ्रुट मंडी में अनार की पैदावार बेचने के लिए जुट रहे थे। जिससे खफा अन्य मंडी व्यापारियों एवं स्थानीय राजनेताओं द्वारा परफेक्ट फ्रुट मंडी के संचालक व व्यापारियों को परेशान करने के लिए नित नए नए जतन किए जा रहे है। परफेक्ट फ्रुट मंडी के संचालक बापु सेठ पिंगले ने बताया कि उनकी मंडी में जीवाणा, बावतरा, सायला, सांगाणा, दहिवा, दुदवा, तालियाणा, मेंगलवा, आलवाडा, खेतलावास, सुराणा, तिलोडा, दादाल, उन्नडी, पोषाणा, सियावट, बागोडा समेत बाडमेर जिले से किसान अनार की पैदावार बेचने आते है। जिन्हें व्यापारियों द्वारा पैदावार की अच्छी कीमत दी जा रही है। जिससे किसानों में खुशी की लहर है। लेकिन किसानों की यह खुशी कुछ नेताओं एवं दूसरे मंडी व्यापारियों को रास नही आ रही है। जो किसानों की हितैषी व क्षेत्र की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्रूट मंडी से परफेक्ट फ्रूट मंडी जीवाणा से प्रतिस्पर्धा करने की बजाय मंडी के कार्मिकों को परेशान करने का कार्य कर रहे है।...

https://www.rajasthanaagaz.com/farmers-excited-traders-are-happy-but-leaders-are-doing-politics-on-the-private-mandis-of-pomegranate/

सायला। क्षेत्र के जीवाणा स्थित परफेक्ट फ्रुट मंडी में किसानों को अनार की अच्छी कीमत मिल रही है। जिससे किसान उत्सा....

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajasthan Aaggaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rajasthan Aaggaz:

Videos

Shortcuts

  • Address
  • Telephone
  • Alerts
  • Contact The Business
  • Videos
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share

रामजन्मभूमि के शिलान्यास अवसर पर 6 अगस्त का मास्टर हैड

रामजन्मभूमि के शिलान्यास अवसर पर 6 अगस्त का मास्टर हैड