Digital Jharkhand Express Times

  • Home
  • Digital Jharkhand Express Times

Digital Jharkhand Express Times Digital Jharkhand Express-Times is an online Jharkhand News Portal.

16/08/2022

We are Looking for PHP Developers for Ranchi, Jharkhand location. Few Seats are available only. Contact Us Now.

Arudra Educare
07/07/2022

Arudra Educare

Bharati Vidyapeeth
(Deemed To Be University)

'A' Grade by Ministry of HRD, Government of India

Courses Available:
Arts, Social Sciences and Commerce, Science, Law, Medical Sciences, Dentistry, Ayurved, Homeopathy, Nursing, Pharmaceutical Sciences, Management Studies, Engineering and Technology, Interdisciplinary Studies, and many more.

If you want to make your career golden and bright then what are you thinking?

One of the Top Deemed Universities in India - Bharati Vidyapeeth
Give the right path to your career.

100% Placement Guarantee, good Infrastructure, and student-friendly environment.

Contact Arudra Educare for Career Guideline in Bharati Vidyapeeth.

Arudra Educare

Contact Number: +91-70646-31103, +91-91637-23328
Whatsapp No: +91 70646 31103

Arudra Educare
Bharati Vidyapeeth / Bharati Vidyapeeth Deemed University




















https://tooter.in/arudraeducare
https://twitter.com/arudraeducare
https://www.instagram.com/arudraeducare/

01/06/2022

For any admission guideline or management quota seat in your budget contact registered Educational Consultant Arudra Educare.

Arudra Educare: +91-70646-31103, +91-91637-23328
Whatsapp No: +91 70646 31103
https://www.facebook.com/ArudraEducare/photos/a.108731915115413/130505556271382

Step Towards Your Future

Arudra Educare is the best educational service provider in the North East

08/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

झारखंड अधिविद्य परिषद ने 9वीं व 11वीं कक्षा का परीक्षा सह रजिस्ट्रेशन फाॅर्म भरने की तिथि घाेषित कर दी है। दाेनाें ही परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। जैक के निर्देश के तहत 11वीं का परीक्षा सह रजिस्ट्रेशन फाॅर्म सात अक्टूबर से भरा जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 11 नवंबर है। वहीं, विलंब शुल्क के साथ छह से 12 नवंबर तक फाॅर्म भरा जाएगा। इसके लिए jac.jharkhand.gov.in पर जाकर विद्यालय के माध्यम से फाॅर्म ऑनलाइन भरना हाेगा।

9वीं का पंजीयन फाॅर्म भी इसी प्रक्रिया के तहत निर्धारित समय पर भरा जाएगा। छात्राें व स्कूल की सुविधा के लिए जैक ने दाेनाें कक्षा के रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि एक ही रखी है। वहीं, 9वीं की परीक्षा में कितने अंक के कुल कितने पेपर हाेंगे यह भी बता दिया गया है। फाॅर्म भरने के बाद जाे चेक लिस्ट निकाली जाएगी उस पर प्रधानाध्यापक के साथ बच्चे के माता-पिता काे अनिवार्य रूप से हस्ताक्षर करना हाेगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/30Jci60

from Dainik Bhaskar

08/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

मिहिजाम पुलिस ने बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के केलाहीपहाड़ के निकट सड़क से अवैध पत्थर लदे एक बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त किया। पुलिस जब्त ट्रैक्टर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थर माफिया केलाही पहाड़ी से अवैध पत्थर तोड़कर उसे वाहन से ढो रहे हैं।

इस पर वहां से वाहन जब्त किया गया। पुलिस के आने की भनक लगते ही ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि मामले में जिला खनन पदाधिकारी को अग्रतर कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/30Jci60

from Dainik Bhaskar

08/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

मंगलवार की रात पुराना स्टेट बैंक मोड़ के समीप एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। इस बाबत थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मालूम हो कि मंगलवार रात राजेश कुमार झा ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर जा रहा था कि अचानक पश्चिम बंगाल के राजनगर से आ रही मारुती आल्टो गाड़ी संख्या जेएच 10 बीड़ी 8025 काफी तेज गति से एवं लापरवाही से आकर सामने से उसे धक्का मार दिया। जिससे राजेश कुमार झा का दोनों पांव और कॉलर बोन टूट गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुंडहित में इलाज के लिए दाखिल कराया गया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/30Jci60

from Dainik Bhaskar

08/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

पुस्तकालय विकास समिति के चेयरमैन जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने समीक्षात्मक बैठक किया। निर्णय लिया की राज्य में एक बड़ा लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाए। मौके पर सभापति विधायक अंसारी ने कहा कि राज्य में एक सही माहौल देने के लिए लाइब्रेरी की आवश्यकता है।

जो भी लाइब्रेरी है उसमें अच्छे-अच्छे किताबों की घोर कमी है जिससे हमारे युवा वर्ग एवं छात्र छात्राएं साहित्य एवं उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। इस अवसर पर पुस्तकालय समिति के चेयरमैन डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में सबसे खूबसूरत पुस्तकालय निर्माण हेतु प्रस्ताव सीएम को भेजा जाएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/30Jci60

from Dainik Bhaskar

08/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

चिरेका में अब हाईटेक कैंटीन का मजा ले सकेंगे लोग। जैसे बड़े बड़े रेस्टोरेंट के वातानुकूलित माहौल में कुर्सी टेबल में बैठकर लोग नए नए व्यंजनों का मजा लेते हैं वैसे ही चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना के प्रशासनिक भवन परिसर में नवीनीकृत, रूपांतरित व वातानुकूलित फूड कैंटीन का शुभारंभ 06 अक्टूबर को चिरेका महाप्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्रा एवं चिरेका महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा सुनीता मिश्रा ने किया।

बताया जाता है कि काफी खर्च कर यह अति आधुनिक कैंटीन का नवनिर्माण कराया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभी विभागाध्यक्ष अधिकारी, पदाधिकारी एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। भवन की दीवारें, प्रकाश व्यवस्था की आंतरिक सज्जा, फर्श का नवीनीकरण तक रूपान्तरण किया गया है। आंतरिक सज्जा एवं अत्याधुनिक सेवा से लैस रसोई व खानपान हॉल और भोजनालय संबंधित सुविधाओं का भी विस्तारीकरण किया गया है। जहां पेय पदार्थों से लेकर व्यंजनों का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा भवन का सौंदर्यीकरण के साथ बैठने की सुविधा का भी विस्तार किया गया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/30Jci60

from Dainik Bhaskar

08/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

जिले में लगातार कोविड-19 सैंपल जांच शिविर के लिए जिला प्रशासन द्वारा जगह जगह पर कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिसका मॉनिटरिंग जिला के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, उप विकास आयुक्त नमन प्रिय लकड़ा खुद कर रहे हैं।

नारायणपुर प्रखंड के केंदुआटांड़, जामताड़ा प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र मेंझिया, नाला प्रखंड के पंचायत भवन पैकबड़, फतेहपुर आंगनबाड़ी केंद्र बनुडीह, कुंडहित विजयपुर विद्यालय भवन, नगर परिषद मिहिजाम के राजकीय बुनियादी विद्यालय कुर्मीपाड़ा, नगर पंचायत जामताड़ा के बस पड़ाव, यात्री शेड, दुमका रोड जामताड़ा में बुधवार को शिविर लगाया गया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/30Jci60

from Dainik Bhaskar

08/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

थाना क्षेत्र के सुरियापानी गांव की वैशाखी मुर्मू की मासूम बच्चे के साथ आग में जलकर हुई मौत को लेकर परिजन व पड़ोसियों में शोक का माहौल है। मंगलवार को गांव के समीप सड़क किनारे वैशाखी ने केरोसिन तेल छिड़कर बच्चा व खुद की इहलीला समाप्त कर ली थी। मां की मौत जामताड़ा सदर अस्पताल में हुई थी।

वह मायके में रहती थी। घटना को लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत वैशाखी मुर्मू व दूधमुंहे बच्चे का शव पति रंजित टुडू के जामताड़ा स्थित किताजोर गांव में परिजनों को सौंप दिया गया। इधर मृतक वैशाखी मुर्मू की मां रासमुनी मुर्मू बेटी का अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाई।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/30Jci60

from Dainik Bhaskar

08/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

मिहिजाम थाना अंतर्गत पियालसोला गांव से मंगलवार देर रात्रि से एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। जिसका नाम दुर्गाचन्द्र मंडल बताया गया। जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताया जा रहा है। ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय चर्चा है कि शौच के लिए व्यक्ति निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान दिखे। व्यक्ति दिमागी रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। देर रात्रि से परिजन द्वारा काफी खोजबीन जारी रही।

वही इस संबंध में परिजनों द्वारा मिहिजाम थाना को भी सूचित किया गया। पता चला कि पियालसोला स्थित तालाब के किनारे उक्त व्यक्ति का चप्पल तालाब में तैरता पाया गया। पुलिस द्वारा अनुमान के मुताबिक तालाब में देवघर एनडीआरएफ की टीम ने पनडुब्बी के सहायता से काफी खोजबीन किया गया। गोताखोर के कठिन परिश्रम के बाद भी कुछ भी पता नहीं चल पाया। गोताखोर द्वारा लगभग 6-7 घंटे मशक्कत की गई। शाम होते ही खोजबीन की प्रक्रिया थम गई। एनडीआरएफ की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/30Jci60

from Dainik Bhaskar

08/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/orig_dgkl_1602113836.jpg

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/orig_dgkl_1602113836.jpg

फतेहपुर प्रखंड में आए एक भालू के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी है। भालू के कारण फतेहपुर क्षेत्र के ग्रामीणों की सांस अटकी हुई है वहीं भालू पर भी जान का खतरा मंडराने लगा है। फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के बामनडीहा पंचायत अंतर्गत दूधानी गांव में भालू को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रविवार को कोई अनजान व्यक्ति शायद भालू का खेल दिखाने के लिए क्षेत्र में आया था। रात को जाने के कारण स्थानीय विद्यालय भवन के पीछे पेड़ के नीचे भालू को बांधकर रख यहां से फरार हो गया। सुबह जब बच्चे विद्यालय प्रांगण में खेलने पहुंचे तो देखा कि पेड़ के सहारे भालू बंधा हुआ है। सूचना बच्चों ने गांव के बड़े लोगों को बताया कि विद्यालय के पीछे पेड़ से भालू बंधा हुआ है मगर भालू का मालिक कोई मौजूद नहीं है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Villagers panic after seeing bear tied to tree, forest officials did not reach

https://ift.tt/3nugiRO

from Dainik Bhaskar

08/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/gfk_1602113777.jpg

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/gfk_1602113777.jpg

नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव के चार युवकों का अपहरण फिरौती के लिए कर अपराधियों ने कर लिया गया है। बुधवार को दिनभर जामताड़ा व गिरिडीह की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। दोनों जिलों की पुलिस एक-दूसरे का मामला बताती रही और युवकों के परिजन परेशान रहे।

रात 9 बजे जामताड़ा पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर अहिल्यापुर से चारों युवकों को बरामद कर लिया। जामताड़ा एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि दिनभर बदमाश चारों युवकों को लेकर देवघर में घुमते रहे। रात को राज्य की सीमा से बाहर नहीं निकल पाए तो वापस अहिल्यापुर में रात बिताने पहुंचे। इसके बाद जामताड़ा पुलिस ने दबिश दी तो बोलेरो सवार बदमाश चारों युवकों को छोड़कर भाग निकले। बरामद युवकों से अपहरणकर्ताओं से विषय मंे पूछताछ की जा रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

The abducted 4 youths who came to spend the night in Ahilyapur, the miscreants escaped leaving the police

https://ift.tt/30H09P0

from Dainik Bhaskar

07/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/

नव प्राथमिक विद्यालय मेलवान के छात्र-छात्राओं के बीच विद्यालय किट का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं के बीच कॉपी, किताब तथा पेंसिल का वितरण किया। वहीं शिक्षक कोरोना महामारी के लक्षण को विस्तार से बताते हुए कहा कि सावधानी ही इससे बचने का एक मात्र उपाय है। हमको इससे बचते हुए अपना पढ़ाई घर पर ही जारी रखना है।

मौके पर उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सभी बच्चों को नि:शुल्क किट्स का वितरण कर रही है। ताकि हमारा शिक्षा व्यवस्था पर इस कोरोना महामारी का बुरा असर ना हो। साथ ही साथ उन्होंने बच्चों का हौसला बुलंद करते हुए बताया कि शिक्षा ही सर्वधन है, इससे बढ़कर कोई धन नहीं होता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/34vAaLt

from Dainik Bhaskar

07/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/

प्रखंड कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तेलहन योजना अंतर्गत किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण किया गया। वितरण की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, बीटीएम अजय साहू तथा उत्तिमदेव प्रजापति ने किया। तत्पश्चात कुल 208 किलो सरसों बीज का वितरण प्रत्येक पंचायत के ग्यारह ग्यारह किसानों के बीच दो दो किलो का एक एक पैकेट बांटा गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने कहा कि प्रखंड के किसानों के लिए सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाएं चल रही है। जिससे किसानों को काफी राहत मिल रही है।

उन्होंने बताया कि किसानों को सरसों उत्पादन को लेकर सरसों बीज के दो दो किलो का पैकेट किसानों को जो दिया जा रहा है, जिससे किसानों को बढ़-चढ़कर बुवाई करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सरकार का यह सोच है कि प्रखंड के हर क्षेत्रों में जहां सरसों उपजाऊ मिट्टी है। निश्चित तौर पर सरसों का उत्पादन हो ताकि किसानों को तेलहन के लिए कोई परेशानी उत्पन्न ना हो। वहीं बीटीएम अजय साहू ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तेलहन योजना अंतर्गत सरसों का उन्नत बीज बांटा जा रहा है। जो विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत के ग्यारह ग्यारह कृषकों को दो दो किलो का पैकेट दिया जा रहा है। सरसों का उन्नत बीज आरएच 0406 किस्म की है। साथ ही कहा कि किसानों को सरसों बुवाई की तौर-तरीकों की जानकारी भी दी गई है। इस मौके पर किसान मित्र कमलेश प्रजापति, राजू विश्वकर्मा, सुदामा प्रजापति, घूर बिगन बैठा, रामाधार राम, आत्मा राम सहित कई लोग उपस्थित थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/34vAaLt

from Dainik Bhaskar

07/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/

बंशीधर नगर के धुरकी मोड़ स्थित गुलाब स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज में सोमवार की शाम में लैंप लाईटिंग के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी एवं नर्सिंग कॉलेज के निदेशक प्रीति सागर ने संयुक्त रुप से फीता काटकर एवं नर्सिंग कॉलेज के 40 छात्राओं को टोपी पहना कर किया। तत्पश्चात नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया।उस मौके पर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी ने कहा कि श्री बंशीधर नगर जैसे छोटे जगह पर नर्सिंग कॉलेज का कुशल संचालन खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के चेयर पर्सन डॉ संतोष कुमार के द्वारा नर्सिंग कॉलेज के माध्यम से प्रत्येक वर्ष 20 छात्राओं को नर्सिंग का शिक्षण कार्य कर उन्हें सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जा रहा है, जो काफी सराहनीय है।

डॉ सुचित्रा ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त छात्राएं चिकित्सा के क्षेत्र में अपना बेहतर कैरियर बना सकती हैं। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं को भी पूरे तत्परता के साथ नर्सिंग का पूरा अनुभव प्राप्त करने की अपील करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। चेयर पर्सन डॉ संतोष कुमार ने कहा कि श्री बंशीधर नगर जैसे छोटे जगह में सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों से इस संस्थान में छात्राएं नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेज के माध्यम से छात्राओं को अच्छे से अच्छे शिक्षण का व्यवस्था दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत एवं रिकॉर्डिंग गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य आशीष कमल मिंज, शिक्षक सावरा खातून, सेवानिवृत्त शिक्षक विद्यासागर, सीताराम जायसवाल, झामुमो नेता सूर्यदेव मेहता, संजीत कुमार छोटू, अजय प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, बसंत जयसवाल, मिंटू कुमार, लवली आनंद, नीरज कुमार, संजय कांस्यकार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/34vAaLt

from Dainik Bhaskar

07/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/dtfghjgk_1602012963.jpg

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/dtfghjgk_1602012963.jpg

राज्य सरकार के आदेश के बाद अनलॉक 5 .0 के तहत सात महीने के बाद कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए गुरुवार को छिन्नमस्तिका मंदिर परिक्षेत्र समेत जिले के सभी मंदिरों के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। इसकी तैयारी ना सिर्फ मंदिर समिति बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी किया जा रहा है। मंगलवार को एक ओर मंदिर प्रक्षेत्र की साफ सफाई की गई, वही स्थानीय फूल-प्रसाद, मनिहारी समेत होटलों को खोलने की तैयारी जोर शोर से जारी रहा।

क्यू कंपलेक्स में 150 और मंदिर परिसर में 100 श्रद्धालु रहेंगे कतार में : इस बीच, छिन्नमस्तिका मंदिर न्यास समिति के सचिव शुभाशीष पंडा और असीम पंडा ने बताया कि मंदिर में प्रवेश से पूर्व श्रद्धालुओं को प्रवेश द्वार पर ही सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके अलावा बिना मास्क पहने मंदिर के गर्भ गृह में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इधर, मंगलवार को छिन्नमस्तिका मंदिर न्यास समिति की मंदिर परिसर मैं बैठक बैठक में राज्य सरकार मंदिर करने के लिए सरकार की प्रशंसा करते हुए बधाई दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि क्यू कंपलेक्स में 150 और मंदिर परिसर में 100 श्रद्धालुओं के लिए सर्किल बनाया गया। गर्भगृह में एक साथ कितने श्रद्धालु को प्रवेश दिया जाएगा, इसपर निर्णय बुधवार को न्यास समिति की होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Mother's court will open from tomorrow, devotees will be able to have darshan without darshan, everyone will have to be sanitized

https://ift.tt/3iAtbGb

from Dainik Bhaskar

07/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/dfggj_1602028770.jpg

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/dfggj_1602028770.jpg

झारखंड में काेराेना संक्रमण धीमा पड़ रहा है। संक्रमण दर घटकर 2.22 पर पहुंच गया है। यानी अब 100 सैंपल की जांच में 2.2 मरीज मिल रहे हैं। सात जिले ऐसे हैं, जहां मरीज मिलने की दर एक फीसदी से भी कम हाे गई है। लेकिन रांची की स्थिति अभी भी भयावह है। यहां प्रति 100 सैंपल में 14.05 मरीज मिल रहे हैं, जाे देश के कई प्रमुख शहराें से अधिक है। संक्रमण की दृष्टि से रांची अभी भी रेड जाेन में है। इसी बीच रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा है।

पिछले 24 दिन में सक्रिय मरीजाें की संख्या 15,447 से घटकर 10,463 पर पहुंच गई है। अभी राज्य में 10,027 सक्रिय मरीज हैं। आईडीएसपी के आकलन के मुताबिक रिकवरी रेट की रफ्तार ऐसी ही रही ताे अक्टूबर के अंत तक सक्रिय मरीजाें की संख्या पांच हजार से नीचे चली जाएगी।

847 नए मरीज, 1246 ठीक हुए
झारखंड में मंगलवार काे काेराेना के 847 नए संक्रमित मिले। 10 लाेगाें की माैत हुई। इसके साथ ही राज्य में काेराेना संक्रमिताें की संख्या 88,873 हाे गई है। अब तक इस महामारी से 789 लाेगाें की जान जा चुकी है। मंगलवार काे सबसे ज्यादा पांच माैतें रांची में हुई, जबकि पश्चिम सिंहभूम में 3, गिरिडीह में एक और काेडरमा में एक व्यक्ति की जान गई। अच्छी बात यह रही कि काेराेना से 1246 मरीज ठीक भी हुए। इनमें रांची के 440 मरीज हैं। अब राज्य में सक्रिय मरीजाें की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। इसकी संख्या घटकर 10,027 हाे गई है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Active patients decreased by 33% in 24 days, this is the same speed, this month will be less than 5000, the infection rate decreased from 3.62 to 2.22.

https://ift.tt/2SzJEzK

from Dainik Bhaskar

07/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/orig_gjhk_1602028507.jpg

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/orig_gjhk_1602028507.jpg

फादर लुइस फ्रैंकेन (82) का साेमवार रात 11 बजे मांडर के कांस्टेंट लिवंन्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे अल्सर से पीड़ित थे। उन्हें 11 सिंतबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले वे रांची के सद्भावना भवन में रह रहे थे। मंगलवार 2:30 बजे नामकुम के किशोर नगर में उनके पार्थिव शरीर का दफन संस्कार किया गया। बेल्जियम के वुस्टवेझेल में 28 जुलाई 1938 को एक किसान परिवार में फादर फ्रैंकेन का जन्म हुआ था। 7 सितंबर 1957 को बेल्जियम के सोसाइटी ऑफ जीसस से जुड़े। वर्ष 1964 में भारत आए। रांची के संत जेवियर्स कॉलेज में 1982-86 तक प्रिंसिपल भी रहे। इसके बाद एक्सआईएसएस रांची में भी निदेशक रहे।

फादर लुइस फ्रैंकेन झारखंड के आदिवासी बहुल इलाके के गरीब बच्चाें की शिक्षा काे लेकर चिंतित रहते थे। वे हमेशा कहते थे कि बच्चाें की पढ़ाई में गरीबी बाधा नहीं हाेनी चाहिए। चूंकि एक गरीब किसान परिवार में जन्मे थे, इसलिए गरीबी काे उन्हाेंने करीब से देखा-झेला था। काफी शांत और मृदु स्वभाव के फादर शांतिपूर्वक शिक्षा काे बढ़ावा देने के लिए काम करते रहते थे। संत जेवियर्स कॉलेज में प्रिंसिपल या एक्सआईएसएस में निदेशक रहते हुए उन्हाेंने सिर्फ पढ़ाई की बात की। कभी काेई काम ढिंढाेरा पीट कर नहीं किया, बल्कि शालीनता से काम करते थे। ड्राॅपआउट बच्चाें काे पढ़ाने की जिम्मेवारी एक्सआईएसएस के स्टूडेंट्स काे देते थे। यदि काेई बच्चा पढ़ना नहीं चाहता थे, ताे उसे प्यार से समझाते थे। पूछते थे- बेटा तुम्हें क्या समस्या है। उसकी समस्या सुनकर समाधान भी करते थे। बच्चाें काे पढ़ाई के लिए खुद ही किताब-कापी की व्यवस्था भी करते थे। कहते थे, शिक्षा ही एकमात्र ऐसी चीज है, जिससे हम सारी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

अस्पताल में दाे दिन पहले जब उनसे मिलने गया, ताे उन्हाेंने कहा था

इट्स ऑल ओवर। देखाे पीटर... मैंने झारखंड में शिक्षा, खासकर गरीब आदिवासी बच्चाें की शिक्षा के लिए जितना कुछ करना था, उतना किया। पूरा जीवन शिक्षा के प्रचार-प्रचार के लिए दिया। और आज दाे दिन बाद उन्हाेंने इस दुनिया काे अलविदा कह दिया।
-जैसा कि हॉफमैन लॉ एसाेसिएट्स के डायरेक्टर फादर महेंद्र पीटर तिग्गा ने बताया

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Father Louis Franken, former Principal of St. Xavier's College, was no longer concerned about the education of children, saying that poverty should not be a hindrance

https://ift.tt/33yZSiZ

from Dainik Bhaskar

07/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/_1602027813.jpg

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/_1602027813.jpg

ओड़िशा से गांजा तस्करी कर रांची में खपाया जा रहा है। सोमवार रात सुजाता चौक के पास ओड़िशा के एक गांजा तस्कर को ट्रैफिक पुलिस ने 30 किलो गांजे के साथ पकड़ा। वह सुंदरगढ़ का रहने वाला विश्वरंजन नाग उर्फ आकाश नाग है। वह अपनी कार में प्लास्टिक में पैक कर गांजा लेकर रांची डिलीवरी देने आ रहा था।

सुजाता चौक के पास ट्रैफिक पुलिस ने जब ओड़िशा नंबर की गाड़ी को देखा तो उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को रोकता देख उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोक कर कार की जांच करना शुरू किया तो कार से प्लास्टिक के छह पैकेट में लपेटे 30 किलो गांजा मिला।

ओड़िशा का गांजा खपाया जा रहा है रांची में

रांची के दो तस्कर भागने रहे सफल

गांजा डिलीवरी लेने वाले दो अन्य तस्कर भी कार में ही सवार थे, लेकिन पुलिस के रोकने के बाद वे मौके का फायदा उठा कर भाग निकले। दोनों भागने वाले तस्कर रांची के ही रहनेवाले हैं। गांजे के साथ एक तस्कर को पकड़ने में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई सुधीर सिंह, आरक्षी मृत्युंजय कुमार और सुबोध कुमार की अहम भूमिका रही।

रांची में हर महीने 200 किलो गांजा आ रहा

गांजे की तस्करी में मोटी कमाई है। सिर्फ रांची में हर महीने 200 किलो गांजा खप रहा है। ओड़िशा में गांजा मात्र 8 से 10 हजार रुपए किलो मिल जाता है। पकड़ में नहीं आए, इसलिए तस्कर अपनी निजी गाड़ी से लेकर रांची आते हैं। रांची में गांजा 40 हजार रुपए प्रति किलो बिकता है। पान गुमटी, झुग्गी वाले होटलों में गांजे की सप्लाई सबसे ज्यादा है। पुलिस को भी पता है कि गांजा पुड़िया और सिगरेट में भरकर कहां-कहां बेचा जाता है, लेकिन छोटे दुकानदारों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

फाइल फोटो

https://ift.tt/33z28XE

from Dainik Bhaskar

07/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/orig_0521rtoshimla_1602027575.jpg

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/orig_0521rtoshimla_1602027575.jpg

लॉकडाउन में छह माह से बंद नया ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) इश्यू करने का काम अब 16 अक्टूबर से राज्यभर में शुरू हो जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। मंगलवार को जारी आदेश में परिवहन सचिव के रवि कुमार ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारी से कहा कि राज्य में वाहनों के परिचालन, आम लोगों की परेशानियों और राजस्व में होने वाली क्षति को देखते हुए राज्य में लर्निंग लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मालूम हो कि लॉकडाउन के कारण 5000 से अधिक आवेदकों का डीएल नहीं बन पाया हैं। दूसरी ओर, लाइसेंस नहीं बनने से खासकर उन्हें परेशानी हो रही है, जिन्होंने आवेदन तो दिया लेकिन उनका लर्निंग डीएल नहीं बन पाया। जबकि, लॉकडाउन के बाद से ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। ऐसे में लोग चाह कर भी अपना ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) नहीं बनवा पा रहे थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

फाइल फोटो

https://ift.tt/34Alt9Y

from Dainik Bhaskar

07/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/fgh_1602027240.jpg

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/fgh_1602027240.jpg

रांची के कई इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बुधवार को 33 केवी पॉलिटेक्निक सबवे स्टेशन से सुबह 1.11 से 1.00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान 33 केवी और 11 केवी अंडर केवल जोड़ने का काम किया जाएगा।

इसके कारण पीपी कंपाउंड, क्लब रोड, सुजाता चौक, मेन रोड, चर्च रोड पत्थलकुदवा और इकरा मस्जिद आसपास के इलाकों 2 घंटे बिजली नहीं रहेगी। पारस टोली फीडर दिन के 11.35 से 12.55 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान अंडरग्राउंड केबल का काम होगा। इसके कारण नॉर्थ ऑफिस पाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में 1 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली नहीं रहेगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

फाइल फोटो

https://ift.tt/3nqypYz

from Dainik Bhaskar

07/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/orig_0521raancai1_1602027105.jpg

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/orig_0521raancai1_1602027105.jpg

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार काे रांची में बदल छाए रह सकते हैं। दिन में एक या दो बार हल्की बारिश हो सकती है। माैसम विभाग ने शनिवार तक रांची में बारिश संभावना जताई है। इन दिनों शहर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विभाग ने राज्य में बुधवार काे कई स्थानों पर मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना जताई है।

इसके बाद मानसून का प्रभाव राज्य में कम हो सकता है। इसके बाद अगले चार दिनों तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जगहों पर मौसम साफ रह सकता है। रांची में मंगलवार को मौसम साफ रहा। दिन में एक से दो बार हल्के बादल छाए। शहर का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों झारखंड में मानसून सामान्य रहा। कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश भी हुई। सबसे अधिक बारिश 36.4 एमएम लातेहार के बालूमाथ में हुई। पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रांची का और सबसे अधिक तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो का दर्ज किया गया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

फाइल फोटो

https://ift.tt/30D5EOA

from Dainik Bhaskar

07/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/orig_unnamed-7_1602026587.jpg

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/orig_unnamed-7_1602026587.jpg

कोरोना काल के छह माह में सरकारी स्कूलों में सिलेबस के अनुसार पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी है, लेकिन छमाही परीक्षा लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थियों की परेशानियों और संसाधनों के अभाव में क्लास न कर पाने छात्र-छात्राओं की परीक्षा लेना शिक्षा विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा को लेकर अभी जो प्रस्ताव बन रहा है, उसके अनुसार ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्रों से ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी।

वहीं जिन विद्यार्थियों के पास मोबाइल, टैब, कंप्यूटर, लैपटॉप की सुविधा नहीं है, उन्हें ऑफलाइन परीक्षा देने की छूट रहेगी। यानी स्कूल की ओर से उन्हें प्रश्नपत्र के अलावा उत्तर लिखने के लिए कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। इन छात्रों को घर से उत्तर लिखकर स्कूल के ड्रॉप बॉक्स में डालना होगा। झारखंड शिक्षा परियोजना के अनुसार, प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे शिक्षा सचिव के पास भेजा जाएगा। सहमति मिलते ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।
इस पहल का ये है मनोविज्ञान
झारखंड शिक्षा परियोजना के अधिकारियों की सोच है कि छमाही परीक्षा लेने के कारण छात्रों में पढ़ने के प्रति गंभीरता और बढ़ेगी। वे इसी बहाने अपने घर में सभी विषयों की पढ़ाई करना शुरू कर देंगे। अपने डाउट को घरवालों से पूछ सकेंगे। वैसे बच्चे भी गंभीर होंगे, जिन्होंने पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी घटा ली है।

मैट्रिक-इंटर के छात्रों से पूछे जाएंगे संशोधित पाठ्यक्रम के सवाल

मैट्रिक और इंटर छात्रों के लिए उनके संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर सवाल पूछे जाएंगे। महीने में दो बार टेस्ट लेने की योजना बन रही है। यह परीक्षाएं अनौपचारिक होंगी। बच्चों को छूट होगी कि वे सवालों के हल किताबों या इंटरनेट से खोजकर दें। शिक्षकों से भी समाधान पूछ सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रश्न दिए जाएंगे। इन परीक्षाओं का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाना और फाइनल परीक्षा के लिए उन्हें तैयार करना है। छात्र-छात्राओं को वाट्सएप के जरिए ऑनलाइन और स्कूल के माध्यम से ऑफलाइन प्रश्न दिए जाएंगे। उसका उत्तर वे घर से लिख कर आएंगे और स्कूल के ड्रॉप बॉक्स में डालेंगे। संशोधित पाठ्यक्रम के बाद जैक मॉडल पेपर तैयार करेगा, जिसे सभी स्कूलों को उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रस्ताव की खास बातें

यह परीक्षा ओपन बुक सिस्टम के आधार पर तय की जा रही, जिसमें बच्चे घर पर किताबों के सहयोग से उत्तर लिखेंगे।

जेईसीआरटी के स्तर से हर कक्षा और हर विषय के सवाल तय होंगे।

प्रश्नों को वाट्सएप ग्रुप से जुड़े छात्रों को ऑनलाइन भेजे जाएंगे।

जो छात्र वाट्सएप ग्रुप से नहीं जुड़े हैं, उनके अभिभावकों को स्कूल बुलाकर प्रश्नपत्र और उत्तर-पुस्तिका दिए जाएंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

फाइल फोटो

https://ift.tt/36DDE1f

from Dainik Bhaskar

07/10/2020

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/orig_untitled_1602025565.jpg

https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/orig_untitled_1602025565.jpg

राज्य सरकार की गाइडलाइन को देखते हुए रावण दहन को लेकर पंजाबी-हिंदू बिरादरी की बैठक मंगलवार को लाला लाजपत राय पथ स्थित पंजाबी भवन में हुई। निर्णय हुआ कि इस वर्ष मोरहाबादी में रावण दहन नहीं होगा। प्रवक्ता अरुण चावला ने बताया कि देश के विभाजन के समय पाकिस्तान से आकर खिजुरिया तालाब गोस्सनर कॉलेज कैंपस के रिफ्यूजी कैंप में रह रहे 12-15 पंजाबी परिवारों ने विजयादशमी के दिन रावण दहन कर पहला दशहरा मनाया था। इस वर्ष 72 वर्षों बाद रावण दहन नहीं होगा।

प्रवक्ता अरुण चावला ने यूनिवर्सिटी कैंपस और बारी पार्क के बाद भीड़ को देखते हुए मोरहाबादी मैदान में रावण दहन होने लगा। स्वर्गीय लाला खिलद राम भाटिया, स्व. मनोहर लाल, स्व. कृष्ण लाल नागपाल, स्व. अमीर चंद सतीजा और स्व. अशोक नागपाल ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। रावण का पहला पुतला अपने हाथों से स्व. अमीरचंद सतीजा ने बनाया था। बैठक में विशाखा खन्ना, मोहित चोपड़ा और कमल चोपड़ा को बिरादरी का नया सदस्य बनाया गया। बैठक में अध्यक्ष राजेश खन्ना, सुधीर उग्गल, मुकुल तनेजा, अरुण चावला, अनिल वर्मा, टीआर आनंद, अनुप वाधवा, विनोद माकन, चरणजीत मुंजाल और राजेश मेहरा शामिल हुए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Ravana Dahan will not break this tradition, which has been going on for 72 years, decision in Punjabi-Hindu fraternity meeting

https://ift.tt/3lly2wE

from Dainik Bhaskar

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Digital Jharkhand Express Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Digital Jharkhand Express Times:

Shortcuts

  • Address
  • Telephone
  • Alerts
  • Contact The Business
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share