ग्राम पंचायत राज रनौली

ग्राम पंचायत राज रनौली पंचायत जन कल्याण यात्रा। पंचायत को मज़बूत बनाना है युवा को आगे आना होगा।

27/07/2024

सीतामढ़ी में जीआरपी के जवानों ने एक युवक को इतना पीटा कि उसकी आंत बाहर आ गई। गुरुवार रात मोहम्मद फुरकान अपने परिजन को छोड़ने के लिए पुपरी रेलवे स्टेशन आया था। इस दौरान मुंबई जाने वाली कर्म भूमि एक्सप्रेस में भीड़ होने कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

27/07/2024

बीजेपी के पूर्व सांसद प्रभात झा का पार्थिव शरीर सीतामढ़ी लाया जा रहा है। उनके पैतृक गांव में अंत्येष्टि की जाएगी। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से दरभंगा एयरपोर्ट के रास्ते सीतामढ़ी लाया जा रहा है। पार्थिव शरीर को दिल्ली से बिहार भेजे जाने के पूर्व

27/07/2024

सीतामढ़ी के एक मंदिर में पुजारी की चाकू से गोदकर हत्या कर हत्या कर दी। जिसके बाद मंदिर में स्थित अतिप्राचीन अष्टधातु के मूर्ति की चोरी कर ली गई है। घटना सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र के जाफरपुर की है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

27/07/2024

मुजफ्फरपुर में अवैध संबंध का विरोध करने पर कोमल कुमारी ने अपने भाई रितेश कुमार की हत्या कर दी। कोमल का अपने जीजा से अफेयर चल रहा था, जिसका रितेश विरोध करता था। इसके कारण कोमल ने अपने जीजा के साथ मिलकर भाई रितेश की हत्या कर दी और शव को जला दिया। घटना

काश्मीर डोडा,आतंकवादी हमले में   आज फिर हमारी 4 जवान शहीद हो गए। कश्मीर के बढ़ते आतंकवाद जो जड़ के समाप्त करने की जरूरत है...
16/07/2024

काश्मीर डोडा,आतंकवादी हमले में आज फिर हमारी 4 जवान शहीद हो गए। कश्मीर के बढ़ते आतंकवाद जो जड़ के समाप्त करने की जरूरत है अब ..
बीते कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में आतंकी हलचल जारी।
वीरगति को प्राप्त हुए सभी वीर जवानों की आत्मा को ईश्वर शांति दे। जय हिन्द ।।

15/07/2024

प्रखंड के भुतही के वार्ड 8 स्थित तकिया टोला में बन रहा ताजिया आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मुख्तार सेख के पुत्र फूल मोहम्मद, काबिर, आबिद, साकीर, जाकीर व मुन्ना यह ताजिया बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां का मन्नत था। जिसे पूरा किया जा रहा है। पूर्व में सात खंड का बनाया गया था, इस वर्ष पांच खंड का बनाया जा रहा है।आजकल एक दो खंड का ताजिया ही प्रायः देखने को मिलता है, लेकिन भुतही के तकिया टोला में इस वर्ष पांच खंड का ताजिया बन रहा है। इसका निर्माण कार्य एक महीना से पाँच कारीगरों की मदद से चल रहा है। टेरिया मधुबनी निवासी मुख्य कारीगर ने बताया कि 5 खंड के निर्माणाधीन ताजिया में 150 बांस लगा है।

15/07/2024

सीतामढ़ी में बारिश बंद होने के बाद भी बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि, बागमती समेत अन्य नदियों के जलस्तर में कमी आई है। नदियों के जलस्तर में कमी जारी रहने के बावजूद बागमती सोनाखान और कटौझा में खतरे के निशान से ऊपर है। बागमती कटौझा में नदी खतरे के निशान 55.00 मीटर से पांच सेमी ऊपर और सोनाखान में खतरे के निशान 68.80 मीटर से 25 सेमी ऊपर बह रही है।

एक दिन में 12 लाख 65 हजार पौधे लगाकर इंदौर ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, स्वच्छता, स्वाद और सुशासन के बाद नई पहचान ग्रीन सिटी ...
15/07/2024

एक दिन में 12 लाख 65 हजार पौधे लगाकर इंदौर ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, स्वच्छता, स्वाद और सुशासन के बाद नई पहचान ग्रीन सिटी होगी

अधिक खबरें और ई-पेपर पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर एप इंस्टॉल करें - https://dainik-b.in/mjwzCSxDdsb

13/07/2024

पटना में शादी में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक आर्म्स तस्कर भी शामिल है। मृतकों की पहचान गोल्डन सिंह और सर्वेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों जमुई के मलयपुर के रहने वाले थे।

13/07/2024

पटना से सटे बिहटा में खेत में काम कर रहे युवक की शुक्रवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। अंजीत के मर्डर के पीछे मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ छेड़खानी की वजह बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बहन के साथ तीन दिन पहले की गई जोर जबरदस्ती की कोशिश से आक्रोशित उसके भाइयों ने अंजीत की गोली मार कर हत्या कर दी।

13/07/2024

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) की प्रशासनिक शक्तियां बढ़ा दी हैं। दिल्ली की तरह अब जम्मू-कश्मीर में राज्य सरकार LG की मंजूरी के बिना अफसरों की पोस्टिंग और ट्रांसफर नहीं कर सकेगी।

13/07/2024

बेतिया में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। स्कूल से निकल कर वह दोस्तों के साथ गड्ढे में नहाने चला गया। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल टीचर पर लापरवाही का आरोप लगा कर जमकर हंगामा किया।

13/07/2024

रुपौली विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 8 हजार 246 वोटों से जेडीयू के कलाधर मंडल को हराया। शंकर सिंह को 68, 070
वोट मिले। जबकि कलाधर मंडल को 59, 824 वोट मिले हैं।

13/07/2024

मध्य प्रदेश और बिहार समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे शनिवार को आए। इनमें से I.N.D.I.A ने 10, NDA ने 2 सीटें जीतीं।

13/07/2024

पटना के बोरिंग रोड इलाके के सुपर सिटी इन्क्लेव में शनिवार दोपहर करीब दो बजे भीषण आग लग गई। इसमें बिल्डिंग को बनाने वाले बिल्डर अनिल सिंह की दम घुटने से मौत हो गई। आग बिल्डर के घर में ही लगी थी। इन्हीं का परिवार आग में फंसा था। अस्पताल ले जाने के दौरान बिल्डर ने दम तोड़ दिया।

13/07/2024

सीतामढ़ी में हुई बारिश और पड़ोसी देश नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश से नगर के बीचों बीच से बह रही लखनदेई नदी सहित बागमती, अधवारा, झीम, लालबकेया का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं, रातो, हरदी, मरहा के कारण परिहार व सुरसंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर बन चुकी है।

13/07/2024

मोतिहारी को सीतामढ़ी से जोड़ने वाली फुलवरिया घाट नव निर्मित पुल का बिना उद्घाटन ही उस पर से बाइक साइकिल और पैदल यात्री के जाने की शुरुआत ढाका विधायक ने करा दिया है। खुद की उपस्थिति में एप्रोच पथ को ठीक करा कर लोगों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।

अपात्र राशन कार्डधारी का राशन कार्ड हो रहा है रद्द ....
13/07/2024

अपात्र राशन कार्डधारी का राशन कार्ड हो रहा है रद्द ....

Address

Sitamarhi
843317

Telephone

+917904925569

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ग्राम पंचायत राज रनौली posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Share

Category