06/09/2025
नई दिल्ली के प्रतिष्ठित लुटियंस ज़ोन में स्थित एक ऐतिहासिक बंगला, जो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आधिकारिक आवास हुआ करता था, अब बिकने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बंगले की डील लगभग ₹1,100 करोड़ में तय हो रही है। मोतीलाल नेहरू मार्ग पर स्थित इस बंगले के मौजूदा मालिक राजस्थान के एक पूर्व शाही परिवार से जुड़ीं राज कुमारी कक्कड़ और बीना रानी हैं। उन्होंने शुरुआती तौर पर इस संपत्ति की कीमत ₹1,400 करोड़ रखी थी, लेकिन बातचीत के बाद डील लगभग ₹1,100 करोड़ पर तय होती नज़र आ रही है