Nikhil Vyas Journalist

Nikhil Vyas Journalist अखबार, टीवी से डिजिटल मीडिया। ईटीवी, पत्रिका से भास्कर होते हुए सोशल मीडिया तक 23 साल की पत्रकारिता।

24/03/2025

राजनीति और नेताजी कहिन!

खबर के हवाले से!Pics politico निखिल व्यास हालांकि हवाला (रेफरेंस) हरियाणा से जुड़ा है लेकिन भाजपा के संविधान में नियमों ...
29/01/2025

खबर के हवाले से!
Pics politico निखिल व्यास
हालांकि हवाला (रेफरेंस) हरियाणा से जुड़ा है लेकिन भाजपा के संविधान में नियमों का ये कहना है कि~
भाजपा मंडल अध्यक्ष 35-45 वर्ष एवं जिला अध्यक्ष की उम्र 45-60 होगी l अब नियमों को ताक पर रख चुनाव!!
https://www.facebook.com/share/p/178KDVRdp8/

खबर के हवाले से!
Pics politico निखिल व्यास
हालांकि हवाला (रेफरेंस) हरियाणा से जुड़ा है लेकिन भाजपा के संविधान में नियमों का ये कहना है कि~
भाजपा मंडल अध्यक्ष 35-45 वर्ष एवं जिला अध्यक्ष की उम्र 45-60 होगी l अब नियमों को ताक पर रख चुनाव!!
Desert Times
सूत्रों के हवाले से !
कहते है कि बीते कुछ समय पहले दिल्ली में संगठन के आला अधिकारियों ने बैठक ली और कायदे समझाए।
अच्छी क्लास लगाई और उसके बाद भिवानी (हरियाणा) में नियुक्त हुए मंडल अध्यक्षों को हटाने का दौर चला।

बोले सस्पेंड है अभी संविधान !
मैं लगातार संगठन के कुछ पदाधिकारियों और भाजपा के पुराने चावलों से संपर्क साध रहा हूं। बात भी हो रही।
कुछ वरिष्ठ पत्रकारों से भी बात की लेकिन नाम न छापने की शर्त पर संगठन और भाजपा के कुछ पुराने कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के मूल संविधान को अभी संशोधन के साथ सस्पेंड कर रखा है।

सवाल पर चुप्पी!
ऐसा कहने वाले नेताओं से मैंने पूछा कि यदि ऐसी कोई कार्रवाई (प्रोसिडिंग) हुई तो उसकी पत्रावली तो चली होगी? सस्पेंड करने का फैसला भी तो ऑन पेपर लिया गया होगा? ये सवाल करते ही सब चुप्पी मुद्रा में।
दबे स्वर में कह रहे कि ऊपर से आदेश है आपको "हां" करनी है।

कुछ बोले भी !
संदर्भ: बाड़मेर
हाल ही में बाड़मेर में हुए जिलाध्यक्ष का चुनाव इसका ताज़ा उदाहरण है। भाई साहब मंत्री जी मदन दिलावर जी पर्ची लेकर बाड़मेर आए और तय हो गए अनंत भाई साहब!
एक दो भाजपा नेता/नेत्री बोले भी कि जब सब तय था तो अन्य से फार्म भरवाने की औपचारिकता क्यों हुई?
.. तो क्या वाकई उम्र की सीमा तय है ?
इस पोस्ट के साथ चस्पा खबर से तो जाहिर होता है कि उम्र की सीमा तय है। फिर ऐसा है तो सूत्रों के मुताबिक नई नियुक्त जिलाध्यक्ष की उम्र महज 39 वर्ष है!

©Nikhil Vyasसंस्कृति सरहद के लिए खतरा?© निखिल व्यास https://www.facebook.com/share/p/1E4iHaeBKZ/©Nikhil Vyasआपका ट्वीट स...
10/01/2025

©Nikhil Vyas
संस्कृति सरहद के लिए खतरा?
© निखिल व्यास
https://www.facebook.com/share/p/1E4iHaeBKZ/

©Nikhil Vyas
आपका ट्वीट सुपरहिट हो जाता !
https://www.facebook.com/share/p/15aa5M7rpd/

©Nikhil Vyas
मैं रेत का समंदर। अकेला रह गया।।
© निखिल व्यास
https://www.facebook.com/share/p/19PHj5h1EK/

संस्कृति, सरहद के लिए खतरा !
Pics politico
[कॉपी पेस्ट न करें, कुछ करना हो तो शेयर करे।]
© निखिल व्यास
कैसे लिखना शुरू करूं। और फिर लिखूं क्या?
उसे दुश्मन नहीं। अपने ही मारने [राजनीतिक हत्या]।
करने पर आमादा हैं। जन मन के लाड कोड से। वो सियासत में। अपने प्रतिद्वंदियों को मात देने में कामयाब रहा है। वो अपनी क्षमता को पहचानता है।
© निखिल व्यास
उसे खुद को आजमाने की आदत छात्र जीवन से है। ABVP से टिकट कटने के बाद। मेरी उस युवा छात्र से पहली मुलाकात हुई थी। मैंने माउथ पीस [🎤] उस ऊर्जावान छात्र के सामने कर दिया। मैं चाहता था। वो नौजवान खुलकर बोले। अपनी बात रखे। अपने छात्र साथियों के सामने। बाकायदा रखी उस युवा ने अपनी बात। और वहीं से अपनी बात को रखने का विश्वास जगा। जीता वो नौजवान। जेएनवीयू का छात्रसंघ अध्यक्ष बना। फिर 2023 में विधानसभा चुनाव में फिर खुद को आजमाया। कामयाब हुआ। आज MLA है।

ये आरम्भ या ?
ये हद की पराकाष्ठा है या आरम्भ। लेकिन सवाल।
क्या हमारे थार मरुस्थल की संस्कृति। हमारे लोक कलाकार। हमारे यहां के वाशिंदे। सरहद के लिए खतरा है? ये रोहड़ी के धोरे। यदि एक शाम गुनगुना लेते। तो देश की अस्मत को खतरा होता? राजनीति के इन पैंतरों को समझना होगा। सरकार और उसके सिस्टम को नहीं बल्कि। इस मालानी रे मिनखा ने। बोलना होगा। सवाल खड़े करने होंगे। ऐसा करना पड़ेगा। करना भी चाहिए।

ताकत से लडूंगा "गुरुदेव"
अभी कुछ देर पहले। मैंने शिव MLA भाटी को कॉल किया। अक्सर रिवायत के हिसाब से। जब भी बात होती है। उनका पहला मुझसे अभिवादन "गुरुदेव" बोलकर ही होता है। वे सफर में थे और शायद आवाज में कुछ थकान। कुछ देर बात हुई। कुछ मैंने पूछा। कुछ अपनी बात कही। मुझे बोले कि यदि कार्यक्रम होता तो पर्यटन के लियाज से बड़ा अच्छा रहता।
निराश नहीं थे। आवाज की थकान में भी ऊर्जा थी।
बोले आगे और ताकत से लडूंगा। मेरे पास सिवाए सुनने के अलावा कोई और रास्ता न था। मैं पूछना भी नहीं चाह रहा था।

3 शिकायत वाले कौन?
जिला कलेक्टर भी युवा और जोश से लबरेज है। उनके संस्कार और परवरिश को भी न समझने वाले उनको भी उनके भाजपा नेता के सामने अभिवादन को ट्रॉल कर गए। यकीन करिए रोहड़ी कार्यक्रम को रद्द करते वो भीतर से परेशान रही होगी।
खैर, जिन तीन राष्ट्र भक्तों और सरहद की चिंता में संस्कृति से सरहद को खतरा बताने वाले उन 3 लोगों की एक एक उपलब्धि भी प्रशासन को सामने रखनी चाहिए।

ये भी हो तो !
जिन तीन लोगों ने शिकायत की।
1.
उनका अपने ही गांव में अब तक क्या योगदान?
2
इससे पहले उनका कभी कोई खतरे की आशंका हुई?
3
क्या वे स्पष्ट करेंगे कि रोहड़ी वालों को वहां संगीत से क्या परेशानी होती?
4
देश के लिए उनकी पूर्व मै प्रकट हुई आस्था?

सबसे परे पहल हो !
कुछ देर के लिए राजनीति को अलग कर दे। अब सोचे।
~ क्या सब सही चल रहा?
~ क्या इस रद्द आदेश को मौन स्वीकृति दे दे?
~ क्या सवाल खड़े करने बंद कर दे ?
~ क्या अपने ही टाबर को टक्कर मारते रहे ?

ये बोले, आगे आए
1. मानवेन्द्र सिंह जसोल
2. रावत त्रिभुवन सिंह फोर्ट बाड़मेर
3. हरीश चौधरी, पूर्व सांसद विधायक
4. सभी समाज के अध्यक्ष
5. रूमा देवी, ख्यात सामाजिक कार्यकर्ता
6. रूप सिंह चौहटन एडवोकेट
7. डॉक्टर प्रियंका चौधरी, विधायक
8. समस्त लोक कलाकार
9. बंशीधर तातेड, शिक्षाविद
10. समस्त NGO
©Nikhil Vyas
Founder PICS POLITICO
एक पत्रकार
[अखबार, टीवी से डिजीटल तक]

#है

Celebrating my 1st year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉
09/01/2025

Celebrating my 1st year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

मीडिया साथियों के ध्यानार्थ वरिष्ठ पत्रकार श्री कमलेश पुरोहित जोधपुर, हाल सिरोहीकी पत्नी श्रीमती वर्षा पुरोहित का निधन 8...
09/01/2025

मीडिया साथियों के ध्यानार्थ

वरिष्ठ पत्रकार श्री कमलेश पुरोहित जोधपुर, हाल सिरोही
की पत्नी श्रीमती वर्षा पुरोहित का निधन 8 जनवरी 2025 को हो गया, जिनका अंतिम संस्कार गुरुवार 9 जनवरी 2025 को जोधपुर के सिवांची गेट शमशान घाट पर किया जाएगा।

मूमल महेंद्रा की Love Story। लोकगीत मूमल। Desert Times TV। आपकी आवाज। जन गण मन री बात।
01/01/2025

मूमल महेंद्रा की Love Story। लोकगीत मूमल। Desert Times TV। आपकी आवाज। जन गण मन री बात।

मूमल महेंद्रा की Love Story। लोकगीत मूमल। Desert Times TV। आपकी आवाज। जन गण मन री बात।

यादों में विधानसभा चुनाव 2023Pics politico विधानसभा चुनाव 2023 की ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान जब मैं जोधपुर की भीतरी गलि...
28/11/2024

यादों में विधानसभा चुनाव 2023
Pics politico
विधानसभा चुनाव 2023 की ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान जब मैं जोधपुर की भीतरी गलियों में रिपोर्टिंग कर रहा था। उस वक्त मेरी मुलाकात शिक्षाविद्, कॉलमनिस्ट, पत्रकार और मारवाड़ की रवायतों के खास जानकार
गुरु गोविंद कल्ला जी से हुई।
मुझे अभी-अभी यह जानकारी मिली कि आप अब हमें अलविदा कह गए। मुझे जोधपुर को, उसकी परंपराओं को, जोधपुर की हथाई को और सामाजिक ताने-बाने को बहुत गहराई से समझने का मौका गुरु जी से मिला था।
Pics Politico और Desert Times परिवार की ओर से गुरु गोविंद कल्ला को विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

जोधपुर की हथाई एक सोशल संस्थान है। यहां से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। सुरक्षित शहर की वजह की यहां हथ....

वैसे तो पुलिस!Desert Times Pics politico कुछ भी कर सकती है लेकिन शिव विधायक के मामले में यूं समझे कि पुलिस ने जिन दी युव...
18/11/2024

वैसे तो पुलिस!
Desert Times Pics politico
कुछ भी कर सकती है लेकिन शिव विधायक के मामले में यूं समझे कि पुलिस ने जिन दी युवाओं को डिटेन कर बल पूर्वक पुलिस की गाड़ी में बैठा दिया, उस डिटेन का मतलब क्या?

कानून ये कहता है !
अगर किसी व्यक्ति को पुलिस ने डिटेन किया है, तो इसका मतलब यह नहीं कि है वह गिरफ़्तार है। क्योंकि किसी व्यक्ति को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस को वारंट की ज़रूरत होती है। पुलिस किसी को शिकायत या शक के आधार पर गिरफ़्तार नहीं कर सकती।
(ये मोटा मोटी कानून कहता है, बाकी बात कभी ओर)

अब मुद्दे की बात!
ओरण, संस्कृत के अरण्य शब्द जिसका मतलब जंगल से है। हमारे बुजुर्गों का जंगल बचाने का अपना एक सामाजिक विज्ञान था और उसी का नतीजा ओरण पूज्यनीय हो गई।

विज्ञान और सोच को समझो!
आज पूरी दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग को लेकर हमारे तमाम वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं और एक ध्येय की हमारे जंगल, पानी और पहाड़ हर हाल में बचने चाहिए।
जबकि हमारे दूरदर्शी बुजुर्गों ने ये सोच हजारों साल पहले मानव जाति के सामने रख दी।

सोच देखो! भगवान से तो डरेगा!
तब न कोर्ट और न कचहरी का चक्कर था लेकिन जंगल बचाना था। अब जंगल क्यों जरूरी ये इस पोस्ट में क्या लिखूं। मेरी 4th स्टैंडर्ड की बेटी जंगल के फायदे बता देगी।
हमारे बुजुर्गों ने एक बेहतरीन काम किया। तब हम भगवान से तो डरते थे। [अब तो लालच भगवान से ऊपर हो गया] ऐसे में बुजुर्गों ने गांव के आसपास ऐसी जमीन को खोज की जो हर तरह से सुरक्षित हो। उस जमीन को इस बात के लिए आरक्षित कर दिया कि इसमें हमारे बेजुबान मवेशी, हमारे अन्य वन्य जीव विचरण करेंगे, अपना जीवन यापन करें और हम उनकी इस जमीन में किसी तरह का दखल नहीं देंगे किसी तरह का अतिक्रमण नहीं करेंगे। किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। अब इंसान है उसे डर देना भी जरूरी है। इसलिए बुजुर्गों ने हर ओरण को किसी न किसी देवता के नाम कर दिया। एक सामाजिक शपथ दिला दी की कोई भी व्यक्ति देवता की जमीन पर किसी तरह का नुकसान नहीं करेगा और कालांतर में यही सोच हमारी रवायत बन गई। हमारी संस्कृति बन गई और हमारे लिए पूज्यनीय बन गई ओरण।

अब जेल रविन्द्र जाए या निखिल!
अपनी पूज्यनीय ओरण को बचाने के लिए जमीन पर जमीन के लिए संघर्ष करते रविंद्र सिंह जेल जाए या लिखने के जुर्म में निखिल जेल जाए।क्या फर्क पड़ता है।

जब होगी बुजुर्गों से मुलाकात!
जब आसमानी बुजुर्गों से कभी हमारी मुलाकात होगी (ये मुलाकात तो तय है), यकीनन हम शर्मिंदा नहीं होंगे।
हम कहेंगे, हम लड़े आपकी सोच के सम्मान में।
सादर
निखिल व्यास
#जनगणमनरीबात

पाली विधायक भीमराज भाटी को एक कार्यकर्ता ने कॉल किया। पूरी बातचीत को रिकॉर्ड किया और वायरल कर दिया। अब mla और आम आदमी के...
04/11/2024

पाली विधायक भीमराज भाटी को एक कार्यकर्ता ने कॉल किया। पूरी बातचीत को रिकॉर्ड किया और वायरल कर दिया। अब mla और आम आदमी के बीच हुई ये वार्ता चर्चा में है।

पाली विधायक भीमराज भाटी को एक कार्यकर्ता ने कॉल किया। पूरी बातचीत को रिकॉर्ड किया और वायरल कर दिया। अब mla और आम आदमी ...

तहकीकात सही हुई तो अगला पॉडकास्ट हमारे श्रोता के साथ जो बोलेंगे और खोलेंगे पोल परिषद् की!https://www.facebook.com/share/...
27/10/2024

तहकीकात सही हुई तो अगला पॉडकास्ट हमारे श्रोता के साथ जो बोलेंगे और खोलेंगे पोल परिषद् की!
https://www.facebook.com/share/p/gyvDDXD3WMRf74CA/

वो मुसाफ़िर ही खुली धूप का था,साए फैला के शजर क्या करते।।
20/10/2024

वो मुसाफ़िर ही खुली धूप का था,
साए फैला के शजर क्या करते।।

https://youtu.be/ZMBOEK6m9JQअमीन खान और निखिल की गुफ्तगू या यूं कहे कि थार की राजनीति को समझने की निखिल की प्यास!https:/...
04/10/2024

https://youtu.be/ZMBOEK6m9JQ
अमीन खान और निखिल की गुफ्तगू या यूं कहे कि थार की राजनीति को समझने की निखिल की प्यास!
https://youtu.be/mrgTyL3ECcI?si=ue3jVPJiCKxRR_Bb
सुनिए जरूर क्योंकि इतिहास इनको और इनके राजनीतिक सफर को दर्ज करेगा।
https://youtu.be/LyHi9mVtrpI?si=uwraUyONAFGgoWEb
निखिल और अमीन खान की ये गुफ्तगू शायद राजनीति की समझ को विकसित करे।
सुनिएगा, पसंद आए तो आगे शेयर भी करिएगा।

एक वो दौर भी था जब मेरे पास टिकट की जमानत राशि भरने के 250 रूपए भी नहीं थे। तब एक ब्राह्मण पटवारी ने मुझे एक हजार रूपए द.....

Address

Tagore Nagar
Jaipur
302021

Telephone

+918107585991

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nikhil Vyas Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nikhil Vyas Journalist:

Videos

Share