CNG Jharkhand

CNG Jharkhand City News Giridih

रांची के मोरहाबादी मैदान में आज गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झंडा फहराया और  भव्य मार्च पास्ट और परेड ...
26/01/2025

रांची के मोरहाबादी मैदान में आज गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झंडा फहराया और भव्य मार्च पास्ट और परेड की सलामी ली। इस मौके पर राज्यपाल ने 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई दी।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल संतोष गंगवार ने इस दौरान कहा की कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है और इसे बनाये रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य के विभिन्न नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में योजनापूर्ण तरीके से नक्सली अभियानों में वर्ष 2024 में 248 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई, 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 09 नक्सली मुठभेड़ में मार गिराए गए। राज्य मे संगठित अपराध के कुल 154 संगठित गिरोह के अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 04 अलकायदा के आतंकवादी हैं। साइबर अपराध नियंत्रण के तहत 898 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा झंडोत्तोलन के बाद एक दर्जन विभागों की आकर्षक झांक...
26/01/2025

आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा झंडोत्तोलन के बाद एक दर्जन विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गई। जिसमें ''मंईयां सम्मान योजना'' की झांकी काफी आकर्षक रही। इसमें शामिल लोगों की हौसला अफजाई के लिए सीएम मंच से उतर कर तालियां बजाई। साथ ही सूचना जनसंपर्क विभाग, पुलिस विभाग, खादी ग्रामोद्योग, स्वास्थ्य विभाग, झारखंड स्टेट लाईवलीहुड मिशन, ग्रामीण विकास अभिकरण और वन विभाग की झांकियां प्रमुख रही। इसमें ''मंईयां सम्मान योजना'' की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला। जबकि ग्रामीण विकास और वन विभाग को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार और झारखंड पुलिस को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मैदान, दुमका स्थित शहीद स्मारक पर अमर वीर शहीदों को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोर...
26/01/2025

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मैदान, दुमका स्थित शहीद स्मारक पर अमर वीर शहीदों को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ 🇮🇳हम राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि की कामना करते हैं।जय हिंद🇮🇳
26/01/2025

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ 🇮🇳

हम राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि की कामना करते हैं।

जय हिंद🇮🇳

राँची// झारखंड ऊर्जा विभाग के खाते से 109 करोड़ की फर्जी निकासी मामले में झारखंड एटीएस की कार्रवाई जारी, एसपी ऋषभ कुमार ...
25/01/2025

राँची// झारखंड ऊर्जा विभाग के खाते से 109 करोड़ की फर्जी निकासी मामले में झारखंड एटीएस की कार्रवाई जारी, एसपी ऋषभ कुमार के नेतृत्व में एटीएस की टीम ने अब तक करीब 2 करोड रुपए बरामद किए हैं, वही 48 करोड रुपए फ्रिज कराए गए हैं, मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तारी किया गया। कल एटीएस की टीम द्वारा रांची में छापेमारी की गई थी, इस दौरान एक आरोपी के ठिकाने से 60 लख रुपए बरामद किए गए।

बता दे की 4 अक्टूबर 2024 को झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा 40.5 करोड़ तथा झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मास्टर ट्रस्ट द्वारा 56.5 करोड़ की राशि फर्जी अकाउंट के द्वारा निकासी किए जाने की शिकायत नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल (NCCRP) पर करायी गई थी।

झारखंड में खनिज खदानों की नीलामी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जहां झारखंड सरकार को हजारों करोड रुपए का मुनाफा हो सकता है। ...
25/01/2025

झारखंड में खनिज खदानों की नीलामी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जहां झारखंड सरकार को हजारों करोड रुपए का मुनाफा हो सकता है। इसके साथ खनिज की खोज और खनन को लेकर योजनाएं भी बनाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार जल्द ही कोल्हान क्षेत्र की कई खनिज खदानों की नीलामी करने वाली है। इससे सरकार को लगभग 5000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। यह पैसा कल्याणकारी योजनाओं में लगाया जाएगा। नीलामी में लोहा, सोना और अन्य धातुओं की खदानें शामिल हैं।

इसके साथ झारखंड एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (जेम्को) को खनिजों की खोज और खनन का काम दिया गया है। जेम्को लोहा, तांबा, बॉक्साइट, सोना आदि खनिजों की खोज करेगा। इसके लिए नया आर्कजीआईएस सॉफ्टवेयर भी खरीदा जाएगा। इससे भू-वैज्ञानिक मैपिंग, खोज रिपोर्ट और खनन योजनाएँ बनाई जाएंगी

जमशेदपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के आठवें चरण के तहत शुक्रवार को शिविर लगाकर करीब 400 खोया मोबाइल उनके धारकों को लौटाया....
24/01/2025

जमशेदपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के आठवें चरण के तहत शुक्रवार को शिविर लगाकर करीब 400 खोया मोबाइल उनके धारकों को लौटाया. वहीं खोया मोबाईल पाकर धारकों के चेहरे खुशी से खिल उठे. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि जिले में अबतक कुल 20 हजार 580 मोबाईल उनकी टीम ने ढूंढकर उनके वास्तविक धारकों को लौटाया है जो एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने बताया कि आज के दौर में मोबाइल एक जरूरी गैजेट है. इसके खोने से उनके धारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि इसके लिए एक स्पेशल सेल का गठन किया गया है जो खोए मोबाइल को ढूंढने में तकनीकी रूप से काफी दक्ष है. उन्होंने लोगों से अपने मोबाइल को सुरक्षित रखने की अपील की. साथ ही खोने के स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने या सीआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की अपील की है.

हजारीबाग के एक होटल से देह व्यापार का मामला सामने आया हैl जिसका खुलासा हजारीबाग पुलिस ने किया है।जानकारी के अनुसार हजारी...
24/01/2025

हजारीबाग के एक होटल से देह व्यापार का मामला सामने आया हैl जिसका खुलासा हजारीबाग पुलिस ने किया है।

जानकारी के अनुसार हजारीबाग के मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने एनएच-33 पर स्थित चानो-कोनार पुल रोड के समीप संचालित होटल 'द किंग रिसोर्ट' में देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में रामगढ़, भुरकुंडा और बरही के तीन युवकों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन युवतियां हैं, जो ऑन कॉल होटल में ग्राहकों के सूचना पर आती थीं। पुलिस ने मौके से होटल की मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं।

झारखंड के 58 हजार पारा शिक्षकों की 1000 रुपये मानदेय बढ़ोतरी अटक गई है। यह मानदेय बढ़ोतरी वर्तमान वित्तीय वर्ष में मिलता न...
24/01/2025

झारखंड के 58 हजार पारा शिक्षकों की 1000 रुपये मानदेय बढ़ोतरी अटक गई है। यह मानदेय बढ़ोतरी वर्तमान वित्तीय वर्ष में मिलता नजर नहीं आ रहा है। न तो शिक्षा विभाग की ओर से इस पर पहल हो रही है और न ही पारा शिक्षक संगठन जोर लगा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पारा शिक्षकों को सितंबर महीने से ही मानदेय बढ़ोतरी का लाभ मिलना था, लेकिन पांच महीने बीतने के बाद भी मानदेय में 1000 रुपये बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में पांच महीने का एरियर मिलने की फिलहाल संभावना कम नजह आ रही है, लेकिन बजट से पारा शिक्षकों को उम्मीद है।

रांची में जमीन विवाद से जुडी हत्याकांड का खुलासा रांची पुलिस ने किया है। जहाँ पिछले वर्ष 2024 के 15 दिसंबर को नामकुम थान...
24/01/2025

रांची में जमीन विवाद से जुडी हत्याकांड का खुलासा रांची पुलिस ने किया है। जहाँ पिछले वर्ष 2024 के 15 दिसंबर को नामकुम थाना क्षेत्र के रिंग रोड के कव्वाली में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी मधुसूदन राय की हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े अपराधियों ने कारोबारी को गोलियों से छलनी कर दिया था। मधुसूदन राय को 14 से ज्यादा गोलियां मारी गई थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पिछले 16 सालों से प्रयास किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड के खुलासे के लिए रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया था। जहाँ मधुसूदन राय के अपने ही गोतिया की ओर से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वर्ष 2008 में मधुसूदन राय की हत्या के लिए फायरिंग की गई थी। जिसमें उनकी पत्नी को गोली लग गई थी और उनकी मौत हो गई थी। इसके ठीक 8 साल बाद भी 2016 में मधुसूदन राय पर फायरिंग की गई। हालांकि उसे समय भी मधुसूदन बाल बाल बच गए। लेकिन उसके ठीक 8 साल बाद फिर 2024 के दिसंबर महीने में फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ उमेश राय ने आखिरकार मधुसूदन राय की गोलियों से भूनकर हत्या कर डाली। इस हत्याकांड में 5 अपराधी शामिल थे। जिसमें चार की गिरफ्तारी हो चुकी है

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार झारखंड के 44 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को ...
23/01/2025

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार झारखंड के 44 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पदकों से सम्मानित करेंगे।

जानकारी के अनुसार झारखंड के 44 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल के हाथों पदक से सम्मानित किया जायेगा। इनमें राष्ट्रपति और केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा घोषित पदक शामिल हैं। इस समारोह में सराहनीय सेवा पदक वीरता के लिए पुलिस पदक और केंद्रीय गृह मंत्री विशिष्ट ऑपरेशन पदक प्रदान किए जाएंगे।

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक मुखिया को कुछ अपराधियों ने गोली मार दी है। मुखिया गंभीर रूप से घायल है जिन्हें इलाज ...
23/01/2025

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक मुखिया को कुछ अपराधियों ने गोली मार दी है। मुखिया गंभीर रूप से घायल है जिन्हें इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह नामकुम रिंग रोड रामपुर मे अरविन्द टेक्सटाइल के पास मुखिया को गोली मारी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार दो अपराधी अरविंद टेक्सटाइल के पास से गुजर रहे मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस पर रांची पुलिस नें बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने की प्रयास शुरू कर दिया गया है

झारखंड में शनिवार, 25 जनवरी से फिर से ठंड  से बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में न्यूनतम तापम...
23/01/2025

झारखंड में शनिवार, 25 जनवरी से फिर से ठंड से बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान लगाया है।

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग का कहना है कि 25 और 26 को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

मां भारती के वीर सपूत और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर शत् शत् नमन 🙏🙏पराक्...
23/01/2025

मां भारती के वीर सपूत और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर शत् शत् नमन 🙏🙏

पराक्रम दिवस पर आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं 💐

#नेताजी_सुभाष_चन्द्र_बोस #जयंती #शुभकामनाएं #पराक्रम_दिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को कुंभ स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में लोग...
23/01/2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को कुंभ स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर पीएम मोदी ने शाही स्नान की तिथि न चुनकर 5 फरवरी के दिन महाकुंभ स्नान के लिए क्यों जा रहे हैं। ऐसा क्या इस तारीख में खास है?

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने 5 फरवरी को कुम्भ स्नान करना इसलिए चुना क्योंकि इस दिन माघ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। जो कि धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन स्नान-ध्यान और तप करना विशेष पुण्यदायी माना जाती है।

झारखंड में गर्मी से पहले जिलेभर की पेयजल समस्या को सुधारने कों लेकर मंगलवार को जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्...
22/01/2025

झारखंड में गर्मी से पहले जिलेभर की पेयजल समस्या को सुधारने कों लेकर मंगलवार को जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री हफीजुल हसन अंसारी और गांडेय की विधायिका कल्पना सोरेन ने पिंडाटांड़ गांडेय से जिले की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

जानकारी के अनुसार इस बैठक में मंत्री हफीजुल हसन नें गर्मी से पहले जिलेभर की पेयजल समस्या को सुधारने का निर्देश दिया और कहा कि गर्मी के दिनों में आमजनों को पेयजल से सम्बंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए इन सभी समस्याओं को पहले ही ठीक कर लें। उन्होंने कोनार नहर परियोजना में आ रही दिक्कतों को भी जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया। उसरी और बराकर नदी से संबंधित पाइपलाइन योजना की समीक्षा कर उन्होंने शीघ्र पूर्ण करने की हिदायत दी।

आज, 22 जनवरी कों जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक और परीक्षा परिणाम जारी करने के मामले पर  झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहाँ ...
22/01/2025

आज, 22 जनवरी कों जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक और परीक्षा परिणाम जारी करने के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहाँ सरकार के वकील की ओर से 4 हफ्ते की मोहलत मांगी गई है। जिस पर चीफ जस्टिस ने अगली सुनवाई की तारीख 26 मार्च निर्धारित कर दी है।

जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट में सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि सीआईडी फिलहाल शिकायतों की जांच कर रही है और जांच की रिपोर्ट सौंपने के लिए 4 हफ्ते का समय मांगा है। परीक्षार्थियों और अन्य शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए प्रमाणों को सीआईडी की टीम ने जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब में भेजा है। जांच रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा। जिसके कारण अब इस मामले पर अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी।

झारखण्ड सरकार बिहार के राजगीर के तर्ज पर राज्य के मुख्य पर्यटन स्थलों में जल्द ही ग्लास ब्रिज और स्काई वॉक का निर्माण कर...
22/01/2025

झारखण्ड सरकार बिहार के राजगीर के तर्ज पर राज्य के मुख्य पर्यटन स्थलों में जल्द ही ग्लास ब्रिज और स्काई वॉक का निर्माण करने की योजना बना रही है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने रांची के दशम फॉल और हुंडरू फॉल और नेतरहाट के मैग्नोलिया प्वाइंट पर ग्लास ब्रिज बनाने का फैसला किया है। ये सभी प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। वहीं पर्यटन विभाग ने ग्लास ब्रिज के निर्माण के लिए जरूरी जमीन को चिन्हित कर लिया है।

Address

Nagina Singh Road
Giridih
815301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CNG Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Share