Cute Girl Anokhi

Cute Girl Anokhi Interest This is an official page of Raja Bhashkar. And we are here to support all people who need us. This page is for Blogging, Video Creation.

Anokhi’s new Phone 🥰😊
11/12/2023

Anokhi’s new Phone 🥰😊

28/01/2023

औरंगाबाद जिले के देव में आयोजित सूर्य महोत्सव, 2023 के उद्घाटन के अवसर पर हिन्दी फिल्मों के सुप्रसिद्ध गायक अभिजीत भट्टाचार्य जी ने आखिरकार सुर में सुर मिलाने पर मजबूर कर ही दिया।

Tejashwi Yadav Abhijeet Bhattacharya

आद्रा मेला में देव, औरंगाबाद में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।ओम् सूर्याय नमः 🙏🙏Surya mandir(Deo)
03/07/2022

आद्रा मेला में देव, औरंगाबाद में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

ओम् सूर्याय नमः 🙏🙏

Surya mandir(Deo)

09/04/2022

रामनवमी बाइक रैली देव, औरंगाबाद

सूर्य मंदिर, देव 🌞देव सूर्य मंदिर, देवार्क सूर्य मंदिर या केवल देवार्क के नाम से प्रसिद्ध, यह भारतीय राज्य बिहार के औरंग...
21/11/2021

सूर्य मंदिर, देव 🌞

देव सूर्य मंदिर, देवार्क सूर्य मंदिर या केवल देवार्क के नाम से प्रसिद्ध, यह भारतीय राज्य बिहार के औरंगाबाद जिले में देव नामक स्थान पर स्थित एक हिंदू मंदिर है जो देवता सूर्य को समर्पित है। यह सूर्य मंदिर अन्य सूर्य मंदिरों की तरह पूर्वाभिमुख न होकर पश्चिमाभिमुख है।

देवार्क मंदिर अपनी अनूठी शिल्पकला के लिए भी जाना जाता है। पत्थरों को तराश कर बनाए गए इस मंदिर की नक्काशी उत्कृष्ट शिल्प कला का नमूना है। इतिहासकार इस मंदिर के निर्माण का काल छठी - आठवीं सदी के मध्य होने का अनुमान लगाते हैं जबकि अलग-अलग पौराणिक विवरणों पर आधारित मान्यताएँ और जनश्रुतियाँ इसे त्रेता युगीन अथवा द्वापर युग के मध्यकाल में निर्मित बताती हैं।

परंपरागत रूप से इसे हिंदू मिथकों में वर्णित, कृष्ण के पुत्र, साम्ब द्वारा निर्मित बारह सूर्य मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर के साथ साम्ब की कथा के अतिरिक्त, यहां देव माता अदिति ने की थी पूजा मंदिर को लेकर एक कथा के अनुसार प्रथम देवासुर संग्राम में जब असुरों के हाथों देवता हार गये थे, तब देव माता अदिति ने तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति के लिए देवारण्य में छठी मैया की आराधना की थी। तब प्रसन्न होकर छठी मैया ने उन्हें सर्वगुण संपन्न तेजस्वी पुत्र होने का वरदान दिया था। इसके बाद अदिति के पुत्र हुए त्रिदेव रूप आदित्य भगवान, जिन्होंने असुरों पर देवताओं को विजय दिलायी। कहते हैं कि उसी समय से देव सेना षष्ठी देवी के नाम पर इस धाम का नाम देव हो गया और छठ का चलन भी शुरू हो गया। अतिरिक्त पुरुरवा ऐल, और शिवभक्त राक्षसद्वय माली-सुमाली की अलग-अलग कथाएँ भी जुड़ी हुई हैं जो इसके निर्माण का अलग-अलग कारण और समय बताती हैं। एक अन्य विवरण के अनुसार देवार्क को तीन प्रमुख सूर्य मंदिरों में से एक माना जाता है, अन्य दो लोलार्क (वाराणसी) और कोणार्क हैं।

मंदिर में सामान्य रूप से वर्ष भर श्रद्धालु पूजा हेतु आते रहते हैं। हालाँकि, यहाँ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में विशेष तौर पर मनाये जाने वाले छठ पर्व के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ती है। यहाँ लगभग प्रत्येक दिन श्रद्धालु के भीड़ का जमावड़ा लगा होता है पर खास कर रविवार को यहाँ दूर दूर से हवन और पूजन करने हेतु श्रद्धालु आते रहते हैं। मान्यता है की आज तक इस मंदिर से कोई भी याचक खाली हाथ नहीं लौटा और अपने मनोवांछित फल की प्राप्ति करने के तत्पश्चात वो यहाँ की कार्तिक या चैत्र के छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ भी समर्पण करते हैं।



Surya mandir(Deo)




ड्रोन की नजर से देव में छठ व्रतियों का महाकुंभ:–महोत्सव पर थी रोक, बावजूद 10 लाख से अधिक श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देने ...
13/11/2021

ड्रोन की नजर से देव में छठ व्रतियों का महाकुंभ:–
महोत्सव पर थी रोक, बावजूद 10 लाख से अधिक श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे लोक आस्था के महापर्व छठ का औरंगाबाद जिले के देव में अलग ही महत्व है। बुधवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए देव में छठ व्रतियों का महाकुंभ लग गया। हजारों गाड़ियों और लाखों श्रद्धालु से भरे देव का वातावरण किसी महाकुंभ से कम नहीं था। अधिकारियों कि मानें तो देव में छठ व्रतियों की संख्या 10 लाख से भी अधिक थी। भीड़ का आलम यह था कि देव कुंड और सूर्य मंदिर में पैर रखने तक की भी जगह नहीं थी दोनों कुंड के चारों तरफ दिख रही थी भीड़
देव में छठ पर्व में अर्घ्य देने के लिए दूर-दूर से छठ व्रती पहुंचे और डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। दोनों कुंड के चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ भीड़ दिख रही थी। इसकी वजह से लोगों में धक्का-मुक्की भी हुई। देव में दूसरे जिले ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के भी श्रद्धालु पहुंचे थे। लेकिन, प्रशासन की किसी भी तरह की तैयारी नहीं थी। दूर राज्यों और जिले से आए लोग एक ही बार में दो बार अर्घ्य देकर वापस घर लौट गए। वहीं, जो लोग खुद का टेंट लगाए थे, वे ही रुके और सुबह का महोत्सव पर रोक के बावजूद उमड़ गई भीड़
देव महोत्सव पर रोक के बावजूद भीड़ उमड़ गई। और प्रशासन की व्यवस्था नाकाफी साबित हो गई। भीड़ अनियंत्रित होने पर जल्दबाजी में चारों तरफ रोशनी की व्यवस्था की गई। लेकिन, श्रद्धालुओं के सामने वह भी फीका साबित हुआ। बढ़ती भीड़ का नजारा देख खुद DM सौरभ जोरवाल, SP कांतेश कुमार मिश्रा, DDC अंशुल कुमार सहित अन्य अधिकारी सड़क पर उतर भीड़ को रास्ता बताते नजर आए। हालांकि, इस दौरान प्रशासन द्वारा घाटों पर बैरिकेडिंग की गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।



Magadh Tiger
Binay Bharti
Magadhi Boys
Department of Tourism, Government of Bihar

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न:देव में छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कई घाटों पर रात तक रुके रहे व्र...
11/11/2021

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न:देव में छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कई घाटों पर रात तक रुके रहे व्रती।

Department of Tourism, Government of Bihar

10/11/2021

Address

Aurangabad
824202

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cute Girl Anokhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Share

Category



You may also like