The Long And Short Of Arrah.

The Long And Short Of Arrah. The Long and Short Of Ara page provides information on the latest developments from Ara.

04/03/2024

आरा के आरण्य देवी मंदिर प्रांगण के जीर्णोद्धार की प्रगति।

आरा के अधिष्ठात्री देवी आरण्य देवी मंदिर के जीर्णोद्धार का काम प्रगति पर है।
1950 में मंदिर के निर्माण के बाद इसका मरम्मत नहीं हुआ था। अब आरा के लोगों के आस्था की वजह से इसका निर्माण चालू किया गया है। पुराने मंदिर को 2019 में ढहाया गया था। नए मंदिर का निर्माण 2022 से चालू है। एक अनुमान के अनुसार आरण्य देवी मंदिर 2027 तक बन कर तैयार हो जायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माँ का मंदिर पांच तल्ला होगा। सबसे नीच माँ भगवती का दरबार, उसके ऊपर राम दरबार, उसके ऊपर नारायण दरबार का निर्माण करना तय हुवा है। मंदिर के ऊपर 120 फ़ीट ऊँचे गुम्बज लगाए जाएंगे जो काफी दूर से ही दिखाई देंगे। आरण्य देवी मंदिर का निर्माण पूरा विश्व में फैले श्रद्धालुवों के सहयोग से हो रहा है।

आरा के प्रसिद्ध आरण्य देवी मंदिर के प्रांगण में मंदिर के जीर्णोद्धार के विषय में मंदिर के पुजारी जी से बातचीत।

02/03/2024

रमना मैदान का सौंदर्यीकरण बन रहा खेल-कुद में खलल की वजह

आरा रमना मैदान का सौंदर्यीकरण प्रगति पर है। मैदान अब चारो तरफ जो जॉगिंग ट्रैक, लाइटिंग की व्यवस्था के साथ पूरा मैदान हरे रंग की चादर ओढ़ कर बैठ गया है। सौदर्यीकरण की कड़ी में हर दिन नय-नय उपकरण लगाए जा रहे रहे हैं।

इस सौंदर्यीकरण के कई लोग खुश है तो कई नाराज़ भी। नाराज़ वाले दल में वे हैं जो हर Saturday, Sunday में खेलने आया करते थे। क्रिकेट प्रेमी अब घांस बिछ जाने के कारण अब खेल नहीं पा रहे हैं। रमना मैदान जो हमेशा से खेल कूद के लिए जाना जाता था, बहुत लोगों की रमना मैदान की खेल कूद की यादें हैं। लेकिन अब अब उसपे विराम लग गया है।

आरा केआर्मी कैंटीन के प्रांगड़ में शहीद स्मारक का उद्घाटनआरा से माननिये सांसद और केंद्रीय मंत्री RK Singh ने आरा शहर का प...
27/02/2024

आरा केआर्मी कैंटीन के प्रांगड़ में शहीद स्मारक का उद्घाटन

आरा से माननिये सांसद और केंद्रीय मंत्री RK Singh ने आरा शहर का पहला सहीद स्मारक का उद्घाटन किया। शहीदों की सूचि में भोजपुर जिले के 132 शहीदों के नाम शामिल हैं जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचि में उन वीरों का नाम शामिल है जिन्होंने 1947, 1949, 1962, 1999 जैसे प्रमुख लड़ाईयों में अपना बलिदान दिया है। आरा शहर का यह पहला शहीद स्मारक है।

आरा के प्रमुख जगहों पर साफ़-सफाई की उपेक्षा। आरा में सफारी व्यवस्था अपने निम्न स्तर पर जा चुकी है। आलम यह है की घर का कूड़...
26/02/2024

आरा के प्रमुख जगहों पर साफ़-सफाई की उपेक्षा।

आरा में सफारी व्यवस्था अपने निम्न स्तर पर जा चुकी है। आलम यह है की घर का कूड़ा अब बीच सड़क पर आ रहा है।

निगम की सफाई अनिमयमित और बेतरतीब ढंग से हो रही है। सफाईकर्मी घरों से कूड़ा इकट्ठा करके सड़क पर उढेल देते हैं। इन रास्तो से सुबह में मॉर्निंग वाक पर जाते हुए लोग काफी असहज महसूस करते हैं। रास्तों के कूडो के अम्बार को बिना नाक पर रुमाल रखे गुज़रा नहीं जा सकता .

25/02/2024

आरा रमना मैदान का सौन्दर्यीयकरण

आरा की हृदयस्थली कहे जाने वाले रमना मैदान अब एक नया रूप ले रहा है। रमना मैदान के चारो तरफ वाकिंग पथ का निर्माण पूरा हो गया है। सड़क के किनारे लाइटिंग की भी व्यवस्था हो गयी है। रात में इन lamps की रौशनी में पूरा मैदान जगमगाता है।

सौंदर्यीकरण का काम लगभग 70 % पूरा हो चूका है। मैदान में अभी और सुविधाएँ जैसे - Open Air Gym, बैठने के लिए benches, Drinking water की सुविधाए अभी आनी बाकी है। RK Singh और केंद्रीय मंत्री ने 2023 में इसके सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी और एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा था।

Highlights of Ara Durg Express
21/02/2024

Highlights of Ara Durg Express

21/02/2024

13288 आरा दुर्ग एक्सप्रेस अब आरा से खुल रही है। 20 फ़रवरी को आरा के माननीय सांसद व केंद्रीय मंत्री R K सिंह ने आरा जंक्शन से हरी झंडी दिखाकर इसका सुभारम्भ किया।

दुर्ग एक्सप्रेस के आरा से खुलने से यात्रियों में खुश हैं। दुर्ग एक्सप्रेस के आरा से खुलने से प्रायः छत्तीसगढ़ से आरा जाने वाले ये मानते हैं के दुर्ग एक्सप्रेस के आरा से खुलने से पैसे और समय दोनों की बचत होगी।

The Long and Short of Arrah ने आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर आरा दुर्ग एक्सप्रेस में बैठे यात्रियों से उनकी प्रतिक्रिया जानी। यात्रियों से बातचीत के अंश।

यात्रियों ने The Long And Short of Ara को बताया - पहले दुर्ग एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए उन्हें पटना जाना पड़ता था, जिसमे की पिरो-जगदीशपुर के वासियों के लिए काफी असुविधा होती थी। ट्रेन में बैठे यात्रियों के अनुसार दुर्ग एक्सप्रेस के आरा से खुलने से अब सहूलियत है

21/02/2024

13288 साउथ बिहार, आरा दुर्ग एक्सप्रेस के आरा से खुलने पर यात्रियों की प्रतिक्रिया।

13288 आरा दुर्ग एक्सप्रेस अब आरा से खुल रही है। 20 फ़रवरी को आरा के माननीय सांसद व केंद्रीय मंत्री R K सिंह ने आरा जंक्शन से हरी झंडी दिखाकर इसका सुभारम्भ किया।

The Long and Short of Arrah ने आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर आरा दुर्ग एक्सप्रेस में बैठे यात्रियों से उनकी प्रतिक्रिया जानी। यात्रियों से बातचीत के अंश।

#13288

20/02/2024

13288 South Bihar Durg Express, अब आरा जंक्शन से खुलेगी.

आरा से माननीय संसद और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री RK Singh ने आज इसे आरा जंक्शन से रवाना किया।

यह गाडी आरा से प्रतिदिन 6 बजकर 45 मिनट पर आरा से खुलेगी। यह गाड़ी पटना-कियूल-आसनसोल-टाटानगर-राउरकेला-बिलासपुर होते हुए 25 घंटे 55 मिनट का समय लेते हुए छत्तीसगढ़ के दुर्ग पहुंचेगी।

वापसी में दुर्ग से ये गाड़ी 13287, सुबह 7 बजकर 02 मिनट पर खुलेगी। यह अगले दिन 8;30 बजे सुबह आरा पहुंचेगी।

आरा कि सड़कों पर भटकती गायों की सुध कौन ले ?शहर की सड़कों पर प्रायः ही कई भटकती हुई गायें मिल जाती है। ये भटकती हुए गायें ...
20/02/2024

आरा कि सड़कों पर भटकती गायों की सुध कौन ले ?

शहर की सड़कों पर प्रायः ही कई भटकती हुई गायें मिल जाती है। ये भटकती हुए गायें खाने की तलाश करती कचरे के ढेर के पास सड़ी-गली चीज़ों पर गुज़र बसर करती हैं। सड़क ही इनका घर है।
इनमें से कइयों के गरदन में पगहा भी रहता है। जिसका मतलब है की ये पालतू हैं। इनके ग्वाले इतने निर्दयी है की सुबह होते ही इन्हे सड़कों पर भटकने के लिए छोड़ देते हैं और जब दिन भर ये अंट-शंट खाकर अपने पेट जैसे तैसे भर लेती हैं तो शाम को इन्हे दुहने के लिए अपने साथ हांक ले जाते हैं।

भोजन की तलाश में ये कचरे के ढेर के में से ये प्लास्टिक भी चबा जाती हैं। ये प्लास्टिक की थैली पेट में पचती नहीं और काफी सारी बीमारियों को जन्म देती हैं। प्लास्टिक खाने के कारण इनका सांस फूलने लगता हैं। प्लास्टिक में मौजूद chemical कई तरह के इन्फेक्शन्स पैदा करते हैं। 2021 में फरीदाबाद में एक गाय के पेट से 71 किलो प्लास्टिक निकाला गया था।

शहर की सड़कों पर भटकती हुई इन गायों का जीवन जोखिम भरा है। कई बार ये हादसे की शिकार होती हैं और खुद हादसे का कारण बनती हैं। शहर में इन भटकती गायों की सुध लेने वाला कोई नहीं।

20/02/2024

आरा कि सड़कों पर भटकती गायों की सुध कौन ले ?

शहर की सड़कों पर प्रायः ही कई भटकती हुई गायें मिल जाती है। ये भटकती हुए गायें खाने की तलाश करती कचरे के ढेर के पास सड़ी-गली चीज़ों पर गुज़र बसर करती हैं। सड़क ही इनका घर है।

16/02/2024

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, मैट्रिक परीक्षा 2024.
भोजपुर जिले से 16 फ़रवरी 2024 का update

Address

IN FRONT OF RAI MOTORS OLD PAKRI POST OFFICE MISSION Road PAKRI ARA
Ara
802301

Telephone

+918762960522

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Long And Short Of Arrah. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Share

Category


Other Media Agencies in Ara

Show All