Arsh entertainment0007

Arsh entertainment0007 video creators

टिन्डे की सब्जी है 🤧बहुत से जलनखोर इसे मटन बताएंगे 😁😁
18/09/2024

टिन्डे की सब्जी है 🤧

बहुत से जलनखोर इसे मटन बताएंगे 😁😁

रिश्तों मे नफा नुकशान नही देखा जाता।विनोद हाईवे पर गाड़ी चला रहा था।सड़क के किनारे उसे एक 12-13 साल की लड़की तरबूज बेचती...
05/09/2024

रिश्तों मे नफा नुकशान नही देखा जाता।

विनोद हाईवे पर गाड़ी चला रहा था।
सड़क के किनारे उसे एक 12-13 साल की लड़की तरबूज बेचती दिखाई दी। विनोद ने गाड़ी रोक कर पूछा "तरबूज की क्या रेट है बेटा? " लड़की बोली " 50 रुपये का एक तरबूज है साहब।"

पीछे की सीट पर बैठी विनोद की पत्नी बोली " इतना महंगा तरबूज नही लेना जी। चलो यहाँ से। "विनोद बोला "महंगा कहाँ है इसके पास जितने तरबूज है कोई भी पांच किलो के कम का नही होगा। 50 रुपये का एक दे रही है तो 10 रुपये किलो पड़ेगा हमें। बाजार से तो तू बीस रुपये किलो भी ले आती है। "

विनोद की पत्नी ने कहा तुम रुको मुझे मोल भाव करने दो।” फिर वह लड़की से बोली "30 रुपये का एक देना है तो दो वरना रहने दो। " लड़की बोली " 40 रुपये का एक तरबूज तो मै खरीद कर लाती हूँ आंटी। आप 45 रुपये का एक ले लो। इससे सस्ता मै नही दे पाऊँगी।"

विनोद की पत्नी बोली" झूठ मत बोलो बेटा। सही रेट लगाओ देखो ये तुम्हारा छोटा भाई है न? इसी के लिए थोड़ा सस्ता कर दो।" उसने खिड़की से झाँक रहे अपने चार वर्षीय बेटे की तरफ इशारा करते हुए कहा।

सुंदर से बच्चे को देख कर लड़की एक तरबूज हाथों मे उठाते हुए गाड़ी के करीब आ गई। फिर लड़के के गालों पर हाथ फेर कर बोली " सचमुच मेरा भाई तो बहुत सुंदर है आँटी।" विनोद की पत्नी बच्चे से बोली "दीदी को नमस्ते बोलो बेटा। " बच्चा प्यार से बोला "नमस्ते दीदी। लड़की ने गाड़ी की खिड़की खोल कर बच्चे को बाहर निकाल लिया फिर बोली " "तुम्हारा नाम क्या भैया? "

लड़का बोला " मेरा नाम गोलू है दीदी। " बेटे को बाहर निकालने के कारण विनोद की पत्नी कुछ असहज हो गई। तुरंत बोली "अरे बेटा इसे वापस अंदर भेजो। इसे डस्ट से एलर्जी है।"लड़की उसकी आवाज पर ध्यान न देते हुए लड़के से बोली "तु तो सचमुच गोल मटोल है रे भाई। तरबूज खाएगा? "लड़के ने हाँ मे गर्दन हिलाई तो लड़की ने तरबूज उसके हाथों मे थमा दिया।

पाँच किलो का तरबूज गोलू नही संभाल पाया। तरबूज फिसल कर उसके हाथ से नीचे गिर गया और फूट कर तीन चार टुकड़ों मे बंट गया। तरबूज के गिर कर फुट जाने से लड़का रोने लगा।

लड़की उसे पुचकारते हुए बोली अरे भाई रो मत। मै दूसरा लाती हूँ। फिर वह दौड़कर गई और एक और बड़ा सा तरबूज उठा लाई।

जब तक वह तरबूज उठा कर लाई इतनी देर मे विनोद की पत्नी ने बच्चे को अंदर गाड़ी मे खींच कर खिड़की बन्द कर ली। लड़की खुले हुए शीशे से तरबूज अंदर देते हुए बोली "ले भाई ये बहुत मिठा निकलेगा।” विनोद चुपचाप बैठा लड़की की हरकतें देख रहा था।

विनोद की पत्नी बोली "जो तरबूज फूटा है मै उसके पैसे नही दूँगी। वह तुम्हारी गलती से फूटा है। "लड़की मुस्कराते हुए बोली "उसको छोड़ो आंटी। आप इस तरबूज के पैसे भी मत देना। ये मैने अपने भाई के लिए दिया है। "
इतना सुनते ही विनोद और उसकी पत्नी दोनों एक साथ चौंक पड़े। विनोद बोला " नही बिटिया तुम अपने दोनों तरबूज के पैसे लो।" फिर सौ का नोट उस लड़की की तरफ बढ़ा दिया। लड़की हाथ के इशारे से मना करते हुए वहाँ से हट गई। औ अपने बाकी बचे तरबुजों के पास जाकर खड़ी हो गई।

विनोद भी गाड़ी से निकल कर वहाँ आ गया था। आते ही बोला "पैसे ले लो बेटा वरना तुम्हारा बहुत बड़ा नुकसान हो जाएगा।" लड़की बोली "माँ कहती है जब बात रिश्तों की हो तो नफा नुकसान नही देखा जाता। आपने गोलू को मेरा भाई बताया मुझे बहुत अच्छा लगा। मेरा भी एक छोटा सा भाई था मगर.."

विनोद बोला "क्या हुआ तुम्हारे भाई को? "
वह बोली "जब वह दो साल का था तब उसे रात मे बुखार हुआ था। सुबह माँ हॉस्पिटल मे ले जा पाती उससे पहले ही उसने दम तौड़ दिया था। मुझे मेरे भाई की बहुत याद आती है। उससे एक साल पहले पापा भी ऐसे ही हमे छोड़ कर गुजर गए थे।

विनोद की पत्नी बोली "ले बिटिया अपने पैसे ले ले। " लड़की बोली "पैसे नही लुंगी आंटी।"
विनोद की पत्नी गाड़ी मे गई फिर अपने बैग से एक पाजेब की जोड़ी निकाली। जो उसने अपनी आठ वर्षीय बेटी के लिए आज ही तीन हजार मे खरीदी थी। लड़की को देते हुए बोली। तुमने गोलू को भाई माना तो मै तुम्हारी माँ जैसी हुई ना। अब तू ये लेने से मना नही कर सकती।

लड़की ने हाथ नही बढ़ाया तो उसने जबरदस्ती लड़की की गोद मे पाजेब रखते हुए कहा "रख ले। जब भी पहनेगी तुझे हम सब की याद आयेगी। "इतना कहकर वह वापस गाड़ी मे जाकर बैठ गई।

फिर विनोद ने गाड़ी स्टार्ट की और लड़की को बाय बोलते हुए वे चले पड़े। विनोद गाड़ी चलाते हुए सोच रहा था कि भावुकता भी क्या चीज है। कुछ देर पहले उसकी पत्नी दस बीस रुपये बचाने के लिए हथकण्डे अपना रही थी।कुछ देर मे ही इतनी बदल गई जो तीन हजार की
पाजेब दे आई।

फिर अचानक विनोद को लड़की की एक बात याद आई "रिश्तों मे नफा नुकसान नही देखा जाता।"

विनोद का प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर अपने ही बड़े भाई से कोर्ट मे मुकदमा चल रहा था।।
उसने तुरंत अपने बड़े भाई को फोन मिलाया। फोन उठाते ही बोला " भैया मै विनोद बोल रहा हूँ। "

भाई बोला "फोन क्यों किया? " विनोद बोला "भैया आप वो मैन मार्केट वाली दुकान ले लो। मेरे लिए मंडी वाली छोड़ दो। और वो बड़े वाला प्लॉट भी आप ले लो। मै छोटे वाला ले लूंगा। मै कल ही मुकदमा वापस ले रहा हूँ। " सामने से काफी देर तक आवाज नही आई।

फिर उसके बड़े भाई ने कहा "इससे तो तुम्हे बहुत नुकसान हो जाएगा छोटे? "विनोद बोला " भैया आज मुझे समझ मे आ गया है रिश्तों मे नफ़ा-नुकसान नही देखा जाता। एक दूसरे की खुशी देखी जाती है। उधर से फिर खानोशी छा गई। फिर विनोद को बड़े भाई की रोने की आवाज सुनाई दी।

विनोद बोला "रो रहे हो क्या भैया?" बड़ा भाई बोला " इतने प्यार से पहले बात करता तो सब कुछ मै तुझे दे देता रे। अब घर आ जा। दोनों प्रेम से बैठ कर बंटवारा करेंगे। इतनी बड़ी कड़वाहट कुछ मीठे बोल बोलते ही न जाने कहाँ चली गई थी। कल जो एक एक इंच जमीन के लिए लड़ रहे थे वे आज भाई को सब कुछ देने के लिए तैयार हो गए थे।

कहानी का मोरल:-
त्याग की भावना रखिये। अगर हमेशा देने को तत्पर रहोगे तो लेने वाले का भी हृदय परिवर्तन हो जाएगा।
याद रखे रिश्तों मे नफा-नुकसान नही देखा जाता।
अपनो को करीब रखने के लिए अपना हक भी छोड़ना पड़ता ह
Arsh Chauhan
🐄🙏🙏

घर से दूर जाते वक्त बेटे के जेब में पड़े लाखों रुपए की कीमत तब कम हो जाती है जब मां विदाई के वक्त 50, ₹100 यह बोलकर पकड़...
02/09/2024

घर से दूर जाते वक्त बेटे के जेब में पड़े लाखों रुपए की कीमत तब कम हो जाती है जब मां विदाई के वक्त 50, ₹100 यह बोलकर पकड़ा देती है कि रास्ते में भूख लगे तो कुछ खा लेना,😢
इससे प्यारा तोहफा दुनिया में कुछ और हो ही नहीं सकता।😢😢 माँ🙏🙏||

22/08/2024
Achchi tarbiyat achchhe gharo se milti hai
16/05/2024

Achchi tarbiyat achchhe gharo se milti hai

रेपोर्टर ने पुछा की सब लोग शतक मारने के बाद उछलते है जश्न मनाते है मगर आप बिल्कुल शांत रहते हैं आपका जश्न बस आप बैट पर ह...
26/04/2024

रेपोर्टर ने पुछा की सब लोग शतक मारने के बाद उछलते है जश्न मनाते है मगर आप बिल्कुल शांत रहते हैं आपका जश्न बस आप बैट पर हेलमेट रख के करते है तब हेड ने कहा की, "कुछ साल पहले हमारे देश के मेरे एक अजीज दोस्त फ्लिप ह्यूज का देहांत मैदान पर हो गया था उनकी याद हमेशा हमारे दिल मे रहती है तो जब भी मै अच्छा खेलता हूँ उस पारी का श्रेय उन्ही को देता हूँ उन्हे एक शहिद जवान के भांति श्रद्धांजलि देता हूँ " 🥹🥰🥲

ये सुन के हमे इस खिलाड़ी के प्रति दिल मे इज्जत और भी बढ़ गई वाकई मे क्या स्टेटमेंट है एक लाइक तो बनता है पत्थर भी पिघल जाए मगर आप इग्नोर कर रहे है एक लाइक नहीं दे रहे है भले विदेसी है मगर वाकई मे महान खिलाड़ी है 🥰🥰🥰

ये एक पाकिस्तानी दुकानदार हैं और इनके बैनर पर लिखा है इसराइली मस्नुआत का समान दस्तयाब नही है और ये कोई छोटी बात नही है क...
26/04/2024

ये एक पाकिस्तानी दुकानदार हैं और इनके बैनर पर लिखा है इसराइली मस्नुआत का समान दस्तयाब नही है
और ये कोई छोटी बात नही है क्यों के जब किसी चीज़ का बॉयकॉट होता है तो कम्पनी इन को लालच देती है अच्छे रेट्स देती है प्रॉफिट भी बढ़ा देती है दुकानदार को भी मालुम होता है मुझे अब प्रॉफिट ज़्यादा होगा उस के बावजूद भी दुकानदार बॉयकॉट करे तो उसकी हिम्मत को सलाम अपने लोगों के लिए किया हमदर्दी है
एक लाइक तो बनता है इन अंकल के लिए

Address

Aligarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arsh entertainment0007 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Arsh entertainment0007:

Videos

Share

Category